Sunday, 24 April 2022

Quick tips to reduce sugar: शुगर के अचानक बढ़ते ही करें ये काम, हाइपरग्लेसेमिया का टल जाएगा खतरा

शुगर का अचानक से कम होना या बहुत ज्यादा बढ़ जाना दोनों ही जानलेवा हो सकता है। अगर ब्लड में शुगर अचानक से बढ़ता है तो हाइपरग्लेसेमिया का खतरा बढ़ता है। इसमें किडनी, आंखों की रोशनी या अन्य अंग का काम करना बंद हो जाता है। ऐसे में जान जाने का खतरा हो सकता है। तो अगर शरीर में ब्लड शुगर के बढ़ने पर तुंरत क्या करना चाहिए, चलिए जानें।

140 mg/dL से कम के ब्लड शुगर स्तर को नार्मल होता है। भोजन के दो घंटे के बाद इसका 200 mg/dL से अधिक बढ़ना डायबिटीज का संकेत हो सकता है। अगर लगातार 200-300 के बीच शुगर लेवल बना रहता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह स्थिति गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकती है।

शुगर बढ़ने का अंदेशा होते ही करें ये काम-What to do if the sugar suddenly increase

1. शुगर बढ़ने के बॉडी में संकेत दिखते ही सबसे पहले आपको अपने शुगर को चेक करना चाहिए और अगर शुगर लेवल 130 mg/dl से ज्यादा है तो तुरंत शुगर की दवाई खा लें।

2. शुगर हाई होने पर तुरंत कुछ न कुछ खाएं। भूखे रहने से भी शुगर बढ़ने लगती है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना अपने पास हमेशा तैयार रखें। जैसे फाइबर नो शुगर बिस्किट आदी।

3. तुरंत नींबू पानी पीएं या पानी पी लें। ताकि शरीर में पानी की कमी न रहे।

4. बॉडी को हाइड्रेट रखें। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी, नारियल पानी और लिम्का का सेवन कर सकते हैं।
5. शुगर बढ़ रहा है तो भूलकर भी कैफीन का सेवन नहीं करें। चाय या काफी का सेवन शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।

6. लेटे नहीं, बल्कि धीरे-धीरे चलते रहें, ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल होने में मदद मिल सके।

इस दौरान डॉक्टर से बात करें और संभव हो तो तुंरत डॉक्टर से मरीज को दिखा लें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pSMgdyT

No comments:

Post a Comment