Wednesday, 28 December 2022

कड़ाके की सर्दी से मिलेगी राहत, फतेहपुर का पारा छह डिग्री बढ़ा

जयपुर समेत पूरे राजस्थान में गलनभरी सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। फिलहाल उत्तरी भारत में एक नया तंत्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिन तक तापमान में थोड़ा गिरावट का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में बीते तीन-चार दिन से पड़ रही तेज सर्दी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर कम होगा। राजस्थान में बीकानेर, जयपुर संभाग के हिस्सों में गुरुवार से आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। तापमान में बढ़ोतरी का दौर भी जारी रहेगा। बीती रात को फतेहपुर के पारे में छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू का 7.1, सीकर का 6 , पिलानी का 7.6 , श्रीगंगानगर का 10, माउंट आबू का 3, उदयपुर का 8, जयपुर का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े: सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ने लग जाती है गजक की मांग, तिल- गुड़ का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

मिलेगी आमजन को राहत


राज्य में कुछ शहरों में तापमान बढ़ने से लोगों को कोल्ड-डे की स्थिति से राहत मिलेगी। सीकर, चूरू, पिलानी, फतेहपुर, माउंटआबू,बीकानेर, श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे ठंडी जगहों में शुमार रह चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार—शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक बार फिर घना कोहरा छाने और 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की प्रबल संभावना है। जनवरी के पहले सप्ताह में राज्य के शीतलहर के एक नए दौर का सामना करने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़े: विंटर वेकेशन और न्यूईयर सेलिब्रेशन के लिए हवाई सफर महंगा, किराया हुआ दोगुना

क्या है पश्चिमी विक्षोभ


आईएमडी के मुताबिक भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफान को पश्चिम विक्षोभ कहते हैं। यह वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर गिरा देता है। उत्तर भारत में रबी की फसल के लिए विशेषकर गेंहू के लिए यह लाभकारी होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kp9Ni5K

फिजाओं में ठंडक, फतेहपुर का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी दिनोंदिन बढ़ रही है। पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस बीच शेखावाटी अंचल समेत अन्य जगहों पर गुरुवार से राज्य में फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। इसके बाद चार जनवरी से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। सर्दी ने इस साल कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शेखावाटी अंचल में सीकर के अलावा श्रीगंगानगर और अन्य जगहों पर घना कोहरा छाने से दृश्यता कम रही। बस स्टैंड सहित अलग-अलग जगहों पर लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आ रहे हैं। फतेहपुर, सीकर, चूरू, ये वो इलाके हैं जहां गर्मियों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सर्दियों में यहां तापमान माइनस में हो जाता है। पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में यहां सबसे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ने लग जाती है गजक की मांग, तिल- गुड़ का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

होगी तापमान में बढ़ोतरी


मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 और 29 दिसंबर को बीकानेर तथा जयपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना काफी कम है। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार है।इसके साथ ही सीवियर कोल्ड वेव से भी राहत मिलने की प्रबल संभावना है। बीती रात मंगलवार को फतेहपुर का पारा शून्य , चूरू का 0.6, सीकर का 5, पिलानी 4.6, श्रीगंगानगर, उदयपुर का पारा 6.4, बीकानेर का पारा 5.5, भीलवाड़ा का 4.3, माउंटआबू का एक, जयपुर का पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2cnJIM8

Monday, 26 December 2022

बर्फीली हवाओं ने बढाई गलन, जमाव बिंदु के नीचे पहुंचा शेखावाटी अंचल

उत्तरी हवाओं के असर और पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में अब सर्दी का अहसास लगातार हावी है। इसका सबसे ज्यादा शेखावाटी समेत माउंटआबू, बीकानेर, श्रीगंगानगर में देखने को मिल रहा है। सर्दी के प्रकोप के चलते यहां जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू, चूरू, सीकर, फतेहपुर, पिलानी में बीते तीन दिन से हाड कंपकंपा देने वाली सर्दी का दौर जारी है। पारे में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोमवार रात को फतेहपुर का पारा माइनस 1.7, माउंट आबू का न्यूनतम तापमान डिग्री माइनस 0.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पेड़ों पर बर्फ जम गई। इसके अलावा चूरू का पारा, पिलानी, सीकर का, श्रीगंगानगर, बीकानेर भी सबसे ज्यादा ठंडे रहे। जयपुर में मंगलवार सुबह तेज सर्दी रही साथ ही ठंडी हवाओ का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ने से सीजन मे सबसे कम पारा जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। आज भी दिनभर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। चूरू का पारा 0.5, सीकर का पारा 1.5, भीलवाड़ा का 3.8, बीकानेर का 3.9, जयपुर और जैसलमेर का पारा 6.8 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े: सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ने लग जाती है गजक की मांग, तिल- गुड़ का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

कोहरे और शीतलहर का भी असर


मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक गुरुवार तक सीकर, चुरू, झंझनू, चुरू जिले के अलावा बीकानेर में भी शीतलहर का असर जारी रहेगा। गंगानगर में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगगले कुछ दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। फिलहाल अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत या औसत से नीचे दर्ज किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Lo8PdON

Sunday, 25 December 2022

हाड़ कपाने वाली कड़ाके की सर्दी का सितम बरकरार, फतेहपुर का पारा माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जयपुर समेत पूरे राजस्थान सर्द हवाओं का दौर जारी है। इससे तापमान में गिरवट के साथ ही गलनभरी सर्दी का सितम हावी है। बीती रात रविवार को राजस्थान में सात से अधिक जगहों पर पारा चार डिग्री से कम दर्ज किया गया। फतेहपुर,माउंटआबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। तो सीकर, पिलानी, चूरू, बीकानेर, अलवर में भी पारा जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच चुका है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव, हीटर का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ ही शेखावाटी अंचल में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के उत्तरी भाग में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर व तेज सर्दी का अलर्ट जारी किया है। इससे ओर तापमान में भी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़े: विंटर वेकेशन और न्यूईयर सेलिब्रेशन के लिए हवाई सफर महंगा, किराया हुआ दोगुना

प्रमुख जगहों का पारा


फतेहपुर, बीकानेर, चूरू, माउंटआबू, सीकर, उदयपुर, श्रीगंगानगर में सर्दी के तीखे तेवर रहे। यहां पानी के साथ ही खेतों में बर्फ जमी नजर आई। माउंटआबू का पारा माइनस एक, फतेहपुर का पारा माइनस 1.5, चूरू का पारा शून्य, सीकर का एक, पिलानी का 0.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। वहीं जयपुर समेत आसपास की जगहों पर ठंडी हवाओं का दौर जारी है। जयपुर का पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीकानेर का पारा 2.4, श्रीगंगानगर का 4.4, उदयपुर का पांच, अलवर का दो डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन से चार दिन अलवर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर इलाके के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए घना कोहरा और शीतलहर के आसार जताए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QpMzvSY

Friday, 23 December 2022

सर्द हवाओं ने ठिठुराया, राजस्थान में पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा

प्रदेश भर में गलनभरी सर्दी का दौर जारी है। जयपुर में भी शीतलहर के बीच तेज सर्दी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। सीकर, श्रीगंगानगर, टोंक समेत अन्य जगहों पर घना कोहरा भी छा रहा है। वहीं, तापमान में लगातार हो रही गिरावट से दिन में ठिठुरन का अहसास होने लगा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो तीनों में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बीती रात शुक्रवार को फतेहपुर का पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर माउंटआबू का पारा तीसरे दिन फिर से शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के मुताबिक शेखावाटी अंचल के साथ ही आगामी तीन से चार दिन प्रदेश में शीतलहर का दौर हावी रहेगा। फतेहपुर का पारा 4.7, सीकर का पारा 4.5, बीकानेर का पारा 3.2, चूरू का पारा 2.1,जयपुर का पारा 10.2, जैसलमेर का पारा 6.8, श्रीगंगानगर का पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े: ठिठुरन-गलन से जाड़े का असर , शेखावाटी में शीतलहर की चेतावनी

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड


मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक और ठंड बढ़ेगी, क्योंकि दो दिन पहले ही हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में एक्टिव हो चुका है। उसके गुजरने के बाद उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचने लगी हैं, जिससे राजस्थान में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट के साथ ही शेखावाटी अंचल में पारा जमाव बिंदु पर पहुंचने के पूरे आसार हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RC2LGix

Wednesday, 21 December 2022

सर्द हवाओं से बढ़ रही ठिठुरन, तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी

राजस्थान में चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। शेखावाटी अंचल के साथ ही बीकानेर, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ जिले में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जयपुर में आज सुबह से हल्की सर्द हवाएं चलने के साथ ही मौसम में ठंडक रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में अगले सप्ताह से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पारे में गिरावट के साथ ही ठंडक बढ़ना तय है। माउंटआबू का पारा एक बार फिर छह डिग्री गिरावट के साथ ही बीती रात को शून्य डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े: सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ने लग जाती है गजक की मांग, तिल- गुड़ का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

प्रमुख जगहों का पारा


बीती रात मंगलवार को प्रदेश में बीकानेर का पारा 4.6, चूरू का 6,जैसलमेर का 7, श्रीगंगानगर का 7.4, जयपुर का 11.6, सीकर का 6.5, फतेहपुर का पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार तक प्रदेश के शेखावाटी इलाके में मौसम में ठंडक रहेगी। चूरू, सीकर, झुंझुनूं और आसपास के इलाके में शीतलहर के आसार है। इसी के साथ प्रदेश में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। सर्दी से बचाव को लेकर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। स्कायमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तरी भारत में 26-27 दिसंबर से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके असर से हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस सिस्टम का असर राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Gf1aMBv

Sunday, 18 December 2022

मनुष्य के शरीर में हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम आवश्यक

अक्सर देखा जाता हैं, कि शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण एक सामान्य व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो रहा हैं, वर्तमान समय में हमारे दैनिक जीवन में जंक फुड के साथ-साथ अन्य प्रकार के ऐसे पदार्थ का सेवन किया जा रहा हैं, जिससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा में भारी गिरावट देखी जा रही है। शौधकर्ताओं ने माना हैं, कि कैल्शियम की कमी होने से इसके लक्षण तुरंत नजर नहीं आते हैं, बल्कि इसका कई दिनों बाद पता चलता है। कई बार कैल्शियम की कमी होने से सामान्य व्यक्ति को थकान या कमजोरी महसूस होने, हड्डियों का कमजोर होना, भूख ना लगना, हाथों का अचानक सुन्न होने, याददाश्त कमजोर पड़ना, स्किन का ड्राई होना, महिलाओं में पीरियड्स के दौरान अत्यधिक दर्द होने के साथ ही इम्यूनिटी कमजोर होने जैसे लक्षण दिखाई देते है।

यह भी पढ़े: भीगे हुए अखरोट में भी छिपे हैं कई अनगिनत राज, गर्भवती महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद

क्यों जरूरी है कैल्शियम
राजस्थान औषधालय की बीएएमएस, एमडी डॉ. भक्ती की माने तो मनुष्य के शरीर में हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम बेहद आवश्यक माना जाता हैं, साथ ही हड्डियों एवं मांसपेशियों, कोशिकाओं और हृदय व नसों के सुचारू रूप से काम करने के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाने के लिए डाइट में ऐसी चीजो को शामिल करें, जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हो। शरीर में कैल्शियम की कमी खानपान में लापरवाही के कारण तो होती ही है। कई बार ये किसी तरह की दवाओं के सेवन, डायटरी इंटॉलरेंस, हार्माेनल बदलाव, मेनोपॉज, न्यूट्रिशन की कमी और कई बार जेनेटिक बदलाव के कारण भी हो सकता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से भी कैल्शियम का अवशोषण बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है। शरीर में कैल्शियम को जल्द बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का ईस्तेमाल किया जाएं, तो कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है। इसके लिए राजस्थान औषधालय की केल-डी 3 प्लस कैप्सूल हैं, पूरा आयूर्वेदिक जड़ी बूटियों से बना है, जिसमें अश्वगंधा, शंख भस्म की मात्रा का उपयोग किया गया हैं, साथ ही इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।

यह भी पढ़े: प्लेटलेट्स दान से बचाएं जान- अंतरराष्ट्रीय काशी घाट वॉक का देव दीपावली पर अनूठा जागरूकता अभियान

अनहेल्थी खाने से हड्डियां कमजोर
राजस्थान औषधालय के केल डी 3 प्लस कैप्सूल में अश्वगंधा का समावेश किया गया हैं, जिससे की मनुष्य की हड्डियां मजबूत होती हैं और कैल्शियम और फास्फोरस की कमी नहीं होती है। जिस तरह से आज की जीवन शैली में ज्यादातर लोग दिन भर बैठे रहते हैं और दिन भर अनहेल्थी खाना खाते हैं। इसके कारण से उनकी हड्डियां भी कमजोर होती चली जाती है, ऐसे में केल डी 3 प्लस कैप्सूल जिसमें अश्वगंधा का उपयोग किया हैं, इसके सेवन करने से आपकी हड्डियों के साथ मांसपेशियां भी मजबूत होने लगती हैं, साथ ही लंबे समय तक आपकी हड्डियों की डेंसिटी भी बढ़ती है और हड्डियां चौड़ी होने लगती है। आयुर्वेद में अश्वगंधा से कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी माना जाता हैं, साथ ही इसे बेहद महत्वपूर्ण औषधियों में गिना जाता है। इसके अंदर आयरन, विटामिन सी, फैट, प्रोटीन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cIG8J9y