Monday, 31 May 2021

Beauty Tips: स्किन की खोई हुई चमक वापस लाने के लिए आजमाएं ये घरेलु नुस्खे

Beauty Tips in Hindi: गर्मियों के मौसम स्किन का सभी लोग विशेष ध्यान रखते हैं। आज के दौर में बहुत से लोग खूबसूरत दिखने के लिए बाजारों से महंगे-महंगे प्रोडक्ट भी खरीदते हैं। गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप, धूल और प्रदूषण से त्वचा अपनी चमक खो देती है। ऐसे में महिलाएं और पुरुष चिकित्स्कों से परामर्श भी लेते हैं। आज हम उन सभी कामकाजी महिलाओं को कुछ घरेलु टिप्स बताने जा रहे हैं, जो दिन भर कामकाज में व्यस्त रहती हैं। ऐसी महिलाएं और पुरुष रात में अपनी स्‍किन की देखभाल अच्छे से कर सकते हैं। घर पर उपलब्‍ध कुछ सामग्रियों का इस्‍तेमाल करके स्किन की खोई हुई चमक वापस पा सकते हैं।

Read More: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये मसाले, जानें इसके 5 बड़े फायदे

1. ऑलिव ऑयल
अपनी पसंदीदा नाइट क्रीम में सोने से पहले वर्जिन ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और अपने चेहरे की सही से मालिश करें। जैतून के तेल को सीधे अपने चेहरे पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन की चमक आएगी।

Read More: खानपान में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का अत्यधिक सेवन, फेफड़ों पर पड़ सकता है बुरा असर

2. नारियल तेल
नारियल का तेल त्वचा को निखारने के लिए बेहतरीन विकल्प है। जली हुई त्वचा पर भी नित्य मालिश करने के लिए काम में लिया जा सकता है। नारियल तेल को अपनी पसंदीदा नाइट क्रीम में मिलाकर अपने चेहरे पर मालिश करें और अगली सुबह धोएं। नारियल का तेल त्‍वचा के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है। यह त्वचा की जलन के साथ ही इंफेक्‍शन से बचाता है।

Read More: गर्मी के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इन फलों का जरूर करें सेवन, यहां पढ़ें

3. मुल्तानी मिटटी और चन्दन का लेप
चेहरे की त्वचा की खोई हुई चमक पाने के लिए मुल्तानी मिटटी का और चन्दन का लेप भी कर सकते हैं। लेकिन इसके सूखने के बाद इसे उतारते समय थोड़ा गीला जरूर करें। हफ्ते में 2-3 लेप करने के बाद खुद तय करें कि त्वचा को कितना फायदा मिल रहा है।

Read More: नाश्ते में इन 5 चीजों के सेवन में जरूर बरतें सावधानी, नहीं तो उठानी पड़ सकती है बहुत बड़ी हानि

4. हल्दी वाला दूध
यह तो सभी जानते हैं कि दूध में हल्दी डालकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन इसी फॉर्मूले को रात में सोने से चेहरे पर लगाने में इस्तेमाल किया जाए तो और भी बेहतर परिणाम मिलने लगेंगे। एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और एक कॉटन बॉल से इसे टोनर की तरह लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने के बाद बदलाव खुद देखें।

Web Title: Beauty Tips: skin care tips in hindi at home remedies for pimples



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yTi5oX

World Milk Day 2021: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है दूध, जानिए कौनसा दूध है सबसे गुणकारी

World Milk Day 2021: वर्ल्ड मिल्क डे में 70 से अधिक देश हिंसा ले रहे हैं। इन देशों में दूध के महत्व को समझने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। हालांकि, भारत में 26 नवंबर को नेशनल मिल्क डे भी मनाया जाता है। दूध मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण आहार है। जब कभी भी संपूर्ण आहार की बात होती है, उसमें दूध का नाम सबसे पहले आता है। दूध में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाने की वजह से यह सबसे ज्यादा पोषक माना जाता है।

Read More: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये मसाले, जानें इसके 5 बड़े फायदे

दूध को आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सामान्य तौर पर दूध मधुर, चिकना, ओज एवं रस आदि धातुओं को बढ़ाने वाला, वात-पित्त कम करने वाला, वीर्य को बढ़ाने वाला, कफकारक, भारी और शीतल होता है। देशी गाय का सुबह-सवेरे निकाला गया दूध भारी व अधिक शीतल होता है। इसका पाचन थोड़ी देर से होता है और इससे कब्ज भी होती है। डायरिया रोगी को सुबह-सुबह गाय का दूध पिलाना बेहद फायदेमंद होता है। शाम को निकाला गया दूध सारक होता है। यह कब्ज के रोगियाें के लिए भी फायदेमंद होता है और इसका पाचन बेहद आसानी से हो जाता है। दूध को उबाल देने से इसका भारीपन कम हो जाता है, जिसे पीने पर नुकसान भी नहीं करता। वहीं दूध को ज्यादा देर तक उबाल दिया जाए तो भी यह भारी हो जाता है। इसलिए इसे बहुत अधिक उबाल कर नहीं पीना चाहिए।

Read More: खानपान में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का अत्यधिक सेवन, फेफड़ों पर पड़ सकता है बुरा असर

Cow Milk Vs Buffalo Milk For Babies
छोटे बच्चों के पिने के लिए लिए गाय और भैंस के दूध से भी बेहतर पाउडर मिल्क को बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाय या भैंस के दूध में मिलावट की आशंका बनी रहती है। यदि आप अपने सामने ही निकाला गया भैंस या गाय का दूध बच्चे को पिलाते हैं तो अच्छा है। वैसे बच्चों के लिए गाय का दूध गुणकारी बताया गया होता है। गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में बच्चों के लिए हल्का बताया जाता है। गाय के दूध में भैंस के दूध के मुकाबले फैट कम होता है। गाय के 100 मिली दूध में मां के दूध जितनी ही कैलोरी होती है। वैसे तो शिशु को एक वर्ष तक मां का दूध ही पिलाना चाहिए। मां के दूध से बेहतर कोई नहीं है। यदि किन्ही कारणों से मां का दूध बच्चे को नहीं पिलाया जा रहा है तो ऐसी स्थिति में बच्चों के लिए फॉर्मूला ट्रिक काम में ले सकते हैं।

Read More: नाश्ते में इन 5 चीजों के सेवन में जरूर बरतें सावधानी, नहीं तो उठानी पड़ सकती है बहुत बड़ी हानि

Benefits Of Goat Milk Formula For Babies
बच्चे को जन्म से 6 महीने तक सिर्फ मां का ही दूध पिलाया जाता है। इसके बाद माँ के दूध के अतिरिक्त गाय या भैंस के दूध को भी पिलाने में लिया जाता है। गाय और भैंस के अतिरिक्त किसी अन्य पशु का दूध बच्चों को पिलाने के काम में नहीं लिया जाता। लेकिन बहुत से लोगों का और चिकित्सकों का भी मानना है कि गाय या भैंस के अलावा यदि किसी अन्‍य पशु का दूध बच्चे को पिलाया जा सकता है तो वे बकरी का दूध पिला सकते हैं। बकरी का दूध हल्का होने के साथ ही यह पौष्टिक भी होता है। बकरी ही एकमात्र ऐसा जानवर है जो खाने में सबकुछ हजम कर सकती है। बकरी द्वारा खाई जाने वाली औषधि के गुण भी दूध में उतरते हैं।

Web Title: World Milk Day 2021: best animal milk for human consumption



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p8kvvt

Skin Care Tips: तेज धूप से बचने के लिए अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें सन्सक्रीम, धूप से मिलेगा बेहतर प्रोटेक्शन

Skin Care Tips in hindi: गर्मियों के दिनों मे हम तेज धूप से बचने के लिए सन्सक्रीम का यूज करते है। घर से अक्सर बाहर निकलते समय हम सन्स क्रीम लगाना ज्यादा उचित समझते है। जिससे हमारी स्किन टैन न हो जाएं, काली न पढ़ जाएं। पर, क्या आप जानते है कि किस तरह की सन्सक्रीम आपकी स्किन के लिए बेस्ट है। जो आपकी स्किन को उसके अनुसार प्रोटेक्ट कर सकें। इसके लिए बेहतर है कि धूप से बचने के लिए आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही सन्सक्रीम का यूज करें। जिससे आपको धूप से बेहतर प्रोटेक्शन मिल सकेगा। यह सन प्रोटेक्शन फेक्टर आपको सन की यूवी किरणों से बचाएंगा।

Read More: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये मसाले, जानें इसके 5 बड़े फायदे

ड्राए स्किन
अगर आपकी स्किन ड्राए है। तो आपको ऐसी सन्सक्रीम यूज करना चाहिए। जिसमें माश्चराइजर भी हो। माश्चराइजर आपकी ड्राए स्किन को माश्चर देने का काम करता है। जिससे आपकी स्किन में लंबे समय तक माश्चर बना रहता है और आपकी स्किन ड्राइ नहीं रहती।

ऑयली स्किन
ऑयली स्किन वालों को एसपीएफ 50 वाला सन्सक्रीम यूज करना चाहिए। क्योंकि इस तरह का सन्सक्रीम उनके लिए बेस्ट होता है। जो सूर्य की यू वी किरणों से आपको बचाता है।

Read More: खानपान में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का अत्यधिक सेवन, फेफड़ों पर पड़ सकता है बुरा असर

नॉर्मल स्किन
आपकी स्किन नॉर्मल है तो आपको एसपीएफ 30 वाला सन्सक्रीम यूज करना चाहिए। नॉर्मल स्किन के लिए एसपीएफ 30 सन्सक्रीम ठीक रहता है।

20 मिनट पहले लगाएं सन्सक्रीम
अगर आप धूप में कही बाहर जा रही है तो इस बात का ध्यान रखें कि आप घर से निकलने के 20 मिनट पहले सन्सक्रीम का उपयोग करें। ऐसा करने से सन्सक्रीम आपकी स्किन में आसानी से मिल जाएंगा। जिससे यह आपकी स्किन को और बेहतर तरीके से प्रोटेक्ट कर सकेगा।

Read More: गर्मी के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इन फलों का जरूर करें सेवन, यहां पढ़ें

बेहतर प्रोटेक्शन के लिए
अगर आप सन्सक्रीम से बेहतर प्रोटेक्शन चाहते है तो आप सन्सक्रीम लगाने के पहले अपनी स्किन पर माश्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से यह आपकी स्किन की एसपीएफ प्रॉपर्टी को अच्छी तरह सोख लेती है। जिससे आपको धूप में बेहतर प्रोटेक्शन मिलता है।

Web Title: skin care tips in hindi at home remedies for pimples



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34w0UMo

Chocolate Meditation :- चॉकलेट मेडिटेशन से दिमाग रहता है शांत, मांसपेशियों को मिलता आराम

दिमाग को शांत करने के लिए कई लोग मेडिटेशन का सहारा लेते हैं। इससे तनाव कम होता है और आपके हार्ट से लेकर शरीर तक में विभिन्न प्रकार का सुधार होता है। मेडिटेशन के माध्यम से लोग स्वस्थ्य जीवन जीने की कला सीख रहे हैं। ऐसे में Chocolate meditation भी आपके दिमाग और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - जिंक और विटामिन सी के लिए करें इन प्राकृतिक चीजों का सेवन.

दिमाग और शरीर के लिए जरूरी मेडिटेशन-

आपको बतादें कि दिमाग और शरीर दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। दिमाग के बिना शरीर अधूरा है, तो शरीर के बिना दिमाग भी अधूरा है। ऐसे में दोनों को स्वस्थ्य होना बहुत जरूरी होता है। वर्तमान दौर में तनाव की बढ़ती समस्या के कारण लोग मेडिटेशन का सहारा ले रहे हैं। जिससे वे किसी भी चीज में अपना ध्यान एकाग्र करते हैं। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की टेंशन नहीं रहती है। जब आप काफी देर तक शांत और एकाग्र रहते हैं। तो आपका दिमाग भी शांत रहता है। इसका पूरे शरीर में भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें - एसिडिटी की समस्या है तो घर में करें इन तीन चीजों का उपयोग.

बदलने लगे मेडिटेशन के तरीके-

समय के साथ साथ मेडिटेशन के तरीके भी बदलते जा रहे हैं। लोग विभिन्न प्रकार से मेडिटेशन कर अपने आप को स्वस्थ्य रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब चॉकलेट मेडिटेशन भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आज हम आपको चॉकलेट मेडिटेशन का तरीका और उसके लाभ भी बताएंगे। चॉकलेट मेडिटेशन कई प्रकार से फायदेमंद होता है। इससे तनाव से दूर रहकर शरीर को आराम पहुंचाया जा सकता है। हालांकि इसके मेडिटेशन का तरीका कुछ अलग होता है।

यह भी पढ़ें - त्वचा को निखारने उपयोग करें घर में तैयार कर ये फेस मास्क.

यह है चॉकलेट मेडिटेशन-

चॉकलेट मेडिटेशन के तहत चॉकलेट के टुकड़ों का उपयोग किया जाता है। जिसमें डार्क चॉकलेट शामिल की जाती है। इस दौरान आप डार्क चॉकलेट खाने के साथ उसकी खुशबू का एहसास महसूस करते हैं। इस प्रकार का मेडिटेशन करने से वजन भी कम होता है और दिमाग भी शांत और स्थित रहता है। चॉकलेट मेडिटेशन से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है। इसी के साथ आपके व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।

यह भी पढ़ें - शलभासन से शरीर होगा लचीला, कमर होगी मजबूत, ऐसे करें.

ऐसे करें चॉकलेट मेडिटेशन-

- चॉकलेट मेडिटेशन के लिए अच्छी किस्म की डार्क चॉकलेट का टुकड़ा ले।
- गहरी सांस लेते हुए शरीर की मांसपेशियों को शांत करें।
- जब शरीर पूर्ण रूप से रिलेक्स हो जाए तो आंखों को बंद कर लें।
- अब बंद आंखों से चॉकलेट की खुशबू को महसूस करते हुए कहें, चॉकलेट में करीब २५० से अधिक फ्लेवर होते हैं।
- इसके बाद थोड़ी चॉकलेट खाएं और उसके फ्लेवर को महसूस करें। इसी के साथ चॉकलेट के सेवन से मुहं में हो रहे सेंसेशन पर अपना फोकस करें।
- अब बाकी की चॉकलेट भी खाएं। इस प्रकार अपना पूरा ध्यान चॉकलेट में लगाते हुए मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए पुन: अपनी स्थिति में आ जाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p4Ru41

Face Mask For Skin :- त्वचा को निखारने उपयोग करें घर में तैयार कर ये फेस मास्क

सुंदर दिखना हर नारी की चाह होती है। लेकिन कई बार प्रदूषण, धूल, धूप आदि कारणों से उनका चेहरा मुरझाया सा नजर आने लगता है। कई प्रकार के क्रीम और Face Mask उपयोग करने के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है। तो अब घर में तैयार होने वाले प्राकृतिक फेस मास्क का उपयोग करें। जिससे निश्चित ही आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप खूबसूरत और जवां नजर आएंगी।

चाहे आपकी त्वचा रूखी, आयॅली या सामान्य हो। लेकिन त्वचा की देखभाल हर स्थिति में करना जरूरी होता है। अगर आपकी त्वचा सामान्य है, तो हम आपको आज त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ प्राकृतिक फेस मास्क तैयार करने का तरीका बताएंगे और उनसे होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें - स्किन और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद खरबूजा, ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल.

सेब फल और शहद का मास्क लगाएं-

यह तो सभी जानते हैं सेब फल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है, यह आपकी त्वचा के लिए भी लाभदायक है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, कॉपर आदि तत्व पाए जाते हंै। इसी के साथ शहद में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इस कारण इससे तैयार मास्क आपकी त्वचा को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ता है।

ऐसे करें तैयार- आप सबसे पहले एक सेब फल को अच्छे से धोकर काट लें, फिर इसे मिक्सर की सहायता से पेस्ट बना लें, अब इसमें दो छोटे चम्मच शहद मिलाएं, इस मास्क को चेहरे पर लगाएं, इसे करीब आधे घंटे तक लगा रखने दें। जब यह सूखने लग जाए, तो सादे पानी से चेहरे को रगड़ते हुए धो लें।

फायदा- स्किन संबधी समस्या खत्म होगी, चेहरे की झुर्रियों में कमी आएगी। चेहरे पर हो रहे अन्य निशान भी कम होंगे।

यह भी पढ़ें - आइस क्यूब से आएगा आपकी त्वचा पर निखार, इस तरह करें इस्तेमाल.

हल्दी और शहद का मास्क-

हल्दी तो सभी जानते हैं। क्योंकि इसका उपयोग हर घर में होता है। लेकिन आपको फेस मास्क के लिए घर में तैयार हल्दी पाउडर का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि उसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती है। क्योंकि सवाल आपकी त्वचा का होता है। हल्दी एंटी सेप्टिक गुणों से भरपूर होती है। इसलिए लोग छोटे मोटे घाव, दर्द, सूजन आदि में भी हल्दी का सेवन करने के साथ ही उसे प्रभावित जगह पर लगाते हैं। इसलिए इसका फेस मास्क जरूर उपयोग करना चाहिए।

ऐसे करें तैयार- हल्दी का फेस मास्क बनाने के लिए आप एक कटोरी में एक छोटी चम्मच हल्दी का पाउडर लें, इसमें थोड़ा आटा, और शहद मिलाएं। इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें, अगर शहद कम पड़े तो थोड़ा ओर मिला लें, ताकि मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाए, अब इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 25 मिनट तक लगा रहने दें, जब यह सूखने लग जाए, तो ठंडे पानी से चेहरे को धोएं।

फायदा- हल्दी में एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। इस कारण इस फेस मास्क को लगाने से चेहरे की मृत कोशिकाएं हट जाती है। चेहरे की रंगत बदलने लगती है। चेहरे पर नजर आ रहे दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - भोजन का जायका बदल देगी कच्चे आम और पुदीने की चटनी, ऐसे करें तैयार.

लैवेंडर और शहद का फेस मास्क -

लैवेंडर में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। इस कारण यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका तेल आंतों की सूजन, दर्द, डायरिया आदि के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में लैवेंडर और शहद का फेस मास्क आपकी त्वचा को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।

ऐसे करें तैयार- फेस मास्क बनाने के लिए आप एक कटोरी में शहद लें, इसमें करीब 4 से 5 बूंद लैवेंडर ऑयल की मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

फायदा- आपके चेहरे में गजब का निखार आएगा। आपकी खूबसूरती तो बढ़ेगी ही सही, साथ ही चेहरे पर नजर आने वाला रूखापन भी दूर हो जाएगा। त्वचा कोमल और मुलायम होगी।

यह भी पढ़ें - शलभासन से शरीर होगा लचीला, कमर होगी मजबूत, ऐसे करें.

चेहरे की झुर्रियां कम करेगा एलोवेरा मास्क-

आप अपने चेहरे के लिए ऐलोवेरा फेस मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं। इसे तैयार करना बहुत ही आसान है, आप चाहे तो सीधे एलोवेरा का एक पत्ता कांटे, उसमें से उसका गुदा निकालें, इसमें जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर त्वचा पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें, ऐसा कुछ ही दिन करने पर आपकी त्वचा में निखार आएगा। चेहरे की झुर्रियां भी कम हो जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yP9mEu

Shalabhasan Benefits :- शलभासन से शरीर होगा लचीला, कमर होगी मजबूत, ऐसे करें

योग और प्राणायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ्य और तंदुरूस्त रखा जा सकता है। केवल उन्हें करने का सही ढंग आना चाहिए। इसलिए हम आपको Shalabhasan करने का तरीका और उससे होने वाले Benefits के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी उसे नियमित कर सकें।

यह भी पढ़ें - त्वचा और बालों को स्वस्थ रखना है तो खाली पेट करें एलोवेरा जूस का सेवन.

नियमित करें शलभासन-

वैसे तो योग कोई सा भी हो, उसके नियमित अभ्यास से पूरे शरीर को निरोगी रखा जा सकता है। लेकिन कुछ योग शरीर के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं। जिन्हें करने में भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसा ही योग शलभासन है। जिसे आप नियमित करेंगे, तो यह आपके दिल दिमाग को भी स्वस्थ्य रखेगा।

यह भी पढ़ें - तेज गति से चलने लगेगा दिमाग, रोजाना इस तरह करें बादाम का सेवन.

इस तरह करें शलभासन-

शलभासन करने के लिए आप पहले जमीन पर मेट या चटाई बिछाकर पेट के बल लेट जाएं, फिर अपने दोनों पैरों को सीधा रखते हुए दोनों हाथों को कमर के पास रखे, आपकी हथेली ऊपर की ओर रहना चाहिए। आप गहरी सांस लेते हुए अपने सीधे पैर को ऊपर दीवार की ओर उठाएं इसी के साथ हिप्स और घुटनों को मुडऩे नहीं दे और सांस निरंतर लेते रहे। इसके बाद सीधे पैर को नीचे रखें। इस तरह उल्टे पैर के साथ इसी प्रक्रिया को दोहराएं, लेकिन हाथों को स्थिर अवस्था में रखें। अब सांस लेते हुए दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं, फिर सिर को ऊपर उठाएं, पैरों को नीचें ले जाएं और आराम की अवस्था में आ जाएं। इस आसन का अभ्यास आप अधिकतम 2 से 4 मिनट तक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - चेहरे की झाइयों को दूर करेगा आलू त्वचा में आएगा रोज निखार.

मांसपेशियां होगी मजबूत-

शलभासन करने से आपका शरीर लचीला होता है। इसी के साथ कमर की मांसपेशियां मजबूत होती है। जिससे आपकी कमर मजबूत होती है। इस कारण कमर दर्द जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। कमर से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर होती है। लेकिन आपको पहले से कोई समस्या है। तो आप चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही कोई भी योग प्राणायाम करें।

यह भी पढ़ें - कोरोना की जंग जीत चुके मरीजों की थाली में जरूरी है पोषक तत्व.

पाचन तंत्र होता है मजबूत-

इसके नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। आपके कंधे और हाथों की भी एक्सरसाइज हो जाती है। जिससे उन्हें भी बल मिलता है। इसी के साथ पेट, गर्दन और कंधों की नसों को भी रिलेक्स रहता है। कुल मिलाकर यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट का फेट भी कम होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34uYeyy

शरीर के अंदर की गंदगी को ऐसे बाहर निकालें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उसको अंदर से साफ रखना भी जरूरी है। जो हाल के दिनों में कोरोना से रिकवर हुए हैं। उनके शरीर में संक्रमण के दुष्प्रभाव और दवाओं की हैवी डोज से शरीर में हानिकारक तत्वों की मात्रा बढ़ी है। इन आयुर्वेदिक तरीकों से शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं।
एक चौथाई चम्मच हल्दी को एक गिलास पानी में दो तिहाई होने तक उबालें। फिर इसे गुनगुना ही पी जाएं। 4-5 दिन पीने से इसका लाभ मिलेगा।
एलोवेरा शरीर को अच्छे से डिटॉक्स करता है। सुबह-शाम खाली पेट दो-दो चम्मच एलोवेरा जेल खाने से लाभ होगा। खासकर कोरोना से रिकवर हुए लोगों को।
रोज शाम को एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी से लें। यह भी शरीर की गंदगी को दूर करती है।
रोज दो कप ग्रीन टी पीएं। इससे खून साफ होता है। लिवर से जुड़ी बीमारियों की आशंका भी कम होती है।
पुनर्नवा की जड़ को उबालकर पीने से भी शरीर डिटॉक्स होता है।
गले की समस्या दूर होती
दालचीनी का पानी पीने से गले में जमी गंदगी दूर होती है। इसके लिए एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर को एक कप पानी में भिगोकर एक सप्ताह तक पीएं।
मंजीठ भी खून का साफ कर कई बीमारियों से बचाता है। मंजिष्ठादि चूर्ण को पांच दिन तक ले सकते हैं।

-डॉ. पीयूष त्रिवेदी, वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ, जयपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g0u1fY

तन-मन के बीच संयम बनाता है अंतरमोन ध्यान

विचारों पर नियंत्रण कर नकारात्मक भाव को बाहर करता और अंदर सकारात्मक विचारों को आने देता है। यह तन-मन के बीच संयम बनाने का काम करता है। अंतरमोन ध्यान नौकरीपेशा और अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा प्रभावकारी है। मेनोपॉज के बाद महिलाएं इसको करती हैं तो उन्हें भी इसका अधिक लाभ मिलेगा। इससे शरीर में जल्दी ऊर्जा का संचार होगा।
ध्यान के लिए कौनसी मुद्रा हो
ढीले कपड़े पहनें। आंख बंद कर सीधे बैठें। रीढ़ की हड्डी सीधी हो और गर्दन झुकी न हो। हाथ ध्यान की मुद्रा में हों और पहले अंगों पर ध्यान लगाना होता है।
12 वर्ष उम्र के बाद से ध्यान लगाएं
ध्यान किसी भी उम्र में कर सकते हैं। लेकिन 12 वर्ष से छोटे बच्चों को खुले में खेलने दें। इससे अधिक उम्र का हर व्यक्ति ध्यान लगा सकता है। अगर बैठकर नहीं कर सकते हैं तो इसको लेटकर भी किया जा सकता है। मानसिक रोगी एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर ले लें।
जगह कैसी हो
ध्यान के लिए घर की एक जगह निश्चित करें। कुछ दिनों के बाद वहां बैठने मात्र से ही पॉजिटिव ऊर्जा मिलेगी। घर से बाहर कहीं हैं या ऑफिस में भी समय मिलने पर ध्यान किया जा सकता है।
कितनी देर करें
ध्यान के लिए कोई समय तय नहीं है। पांच मिनट से लेकर एक घंटा भी कर सकते हैं। सुबह का समय सर्वोत्तम होता है। मन शांत रहें, इसलिए ध्यान लगाने से पहले आधा गिलास पानी जरूर पीएं।
कैसे करें अंतरमोन ध्यान
Step 1- ध्यान की मुद्रा में बैठकर शरीर के हर अंगों पर नीचे से ऊपर की ओर ध्यान को ले जाएं। हर अंगों पर कुछ न कुछ संवेदना होती है। एडिय़ों से शुरू कर सिर तक पहुंचें। फिर उन अंगों को थोड़ा स्टे्रच करें और उन पर ध्यान लगाएं। फिर ढीला छोड़ दें।
Step 2-आसपास की आवाजों पर ध्यान लगाएं। किसी आवाज पर रुकें नहीं बल्कि उससे आगे बढ़ते जाएं और फिर दूसरी आवाजों पर ध्यान दें। धीरे से अपने ध्यान को अंतर्मुखी बनाएं। अपनी सांसों की आवाज को सुनने की कोशिश करें। धीरे से ध्यान को दोनों आंखों के बीच में रखें। जैसी वहां आकृतियां बनती हैं, उसे देखें।
Step 3 -इसके बाद आसपास की गंध पर ध्यान लेकर जाएं। फिर ध्यान को जीभ पर लेकर जाएं। इस समय जो स्वाद आ रहा है, उसे महसूस करें। पूरा ध्यान जीभ पर रखें। इसके बाद त्वचा पर ध्यान लेकर जाएं। त्वचा पर हो रहे छोटे-छोटे स्पर्श को महसूस करें। फिर मन में ही बोलें, मैं अंतरमोन का अभ्यास कर रहा हूं। मुझे सभी अनुभवों को साक्षी भाव से देखना है। शरीर में हो रही संवेदनाओं को भी समान भाव से देखना है। इससे मन प्रसन्न होता है।
विश्राम की स्थिति
इसके बाद करीब 5-7 मिनट के लिए लेट जाएं और शरीर को ढीला छोड़ दें। पसीना भी आए तो शरीर को हिलाएं नहीं। मन में आ रहे विचारों को समझें और जाने दें। उनमें उलझे नहीं। हर विचार को स्वीकार करें और जाने दें। किसी विचार को रोकना नहीं है। फिर अपने मन से अच्छे और बुरे विचारों को आने और जाने दें। फिर उठकर बैठ जाएं। अब तीन बार ऊं का उच्चारण करें। दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगडें। आंखों पर हथेलियों को रखें। आंखों को खोल दें।
निलेश तिवारी, योग-ध्यान विशेषज्ञ, इंदौर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34xUtZg

कोरोना रिकवरी के बाद और भी घातक हो जाता है धूम्रपान करना

धूम्रपान से ऐसे है खतरा
कोरोना वायरस शरीर में एसीई-2 रिस्पेटर्स से शरीर के अंदर पहुंचाता है। यह एक ऐसा एंजाइम है, जिससे नाक के स्पाइक प्रोटीन से वायरस जुड़ जाता है और वायरस को फैलने में मदद करता है। स्मोकर्स में एसीई-2 की संख्या ज्यादा होने से उनमें कोराना का खतरा बढ़ जाता है।
बार-बार मुंह भी छूते हैं
तंबाकू और धूम्रपान के आदी लोग बार-बार थूकते रहते हैं। इससे आसपास के लोगों में संक्रमण का डर रहता है। ऐसे लोग बार-बार मुंह को छूते हैं तथा एक दूसरे से बीड़ी-सिगरेट साझा कर धुआं छोड़ते हैं। इससे भी कोरोना फैलता है।
अभी तंबाकू छोडऩा ज्यादा आसान
कोरोना के डर व लॉकडाउन के कारण लाखों लोगों ने तंबाकू छोड़ा है। एक्शन ऑन स्मोकिंग एंड हैल्थ संस्था के अनुसार इस दौरान 10 लाख लोगों धूम्रपान छोड़ दिया है। 5.5 लाख ने छोडऩे प्रयास किया है। 24 लाख लोगों ने नशे की मात्रा भी कम कर दी है। तंबाकू छोडऩे वालों के लिए यह सही समय है। तंबाकू छोडऩे का प्रण लें।
धूम्रपान से 40 तरह का कैंसर और 25 बीमारियां
देश में करीब 27 करोड़ लोग तंबाकू और धूम्रपान के आदी हैं। इनमें 12 करोड़ लोग धूम्रपान करते हैं। इस कारण हर वर्ष देश में 12 लाख की मृत्यु हो जाती है। तंबाकू से करीब 40 तरह का कैंसर और 25 तरह की दूसरी बीमारियां होती हैं। इसमें 500 तरह की हानिकारक गैसें और 7,000 से अधिक दूसरे रसायन होते हैं। धूम्रपान से 30त्न धुआं फेफड़ों और 70त्न वातावरण में जाता है। पास के लोगों को भी नुकसान होता है।
ऐसे छोड़ें तंबाकू
तंबाकू छोडऩे की इच्छा अपने परिजनों और दोस्तों को बताएं। एक बार में नहीं छोड़ पाते हैं तो मात्रा धीरे-धीरे कम करें। अपनी आदतों और शौक को बढ़ावा दें। उनमें व्यस्त हों। इसकी तलब होने किसी कार्य में खुद को व्यस्त रखें। टहलना शुरू कर दें। ऐसे दोस्तों से दूरी बनाएं जो नशा करते हैं। अगर फिर नहीं छोड़ पा रहे हैं तो काउंसलिंग भी करवाएं।
2015-16 के आंकड़ों के अनुसार तंबाकू से हर वर्ष 31 हजार करोड़ रु. की आय होती है जबकि तंबाकू से होने वाली बीमारियों पर एक लाख करोड़ रु. से अधिक खर्च हुआ था। स्रोत- वित्त मंत्रालय
डॉ. सूर्यकांत, विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, केजीएमयू, लखनऊ एवं नेशनल वाइस चेयरमैन (आइएमए-एएमएस)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R5jmbw

Instant Energy Drink :- एनर्जी चाहिए तो घर में ऐसे तैयार करें केला, अनानस, पालक के ड्रिंक

अधिक परिश्रम करने, एक्सरसाइज करने, गर्मी में बाहर से आने के बाद हमें पानी की अपेक्षा कोई Energy Drink की आवश्यता महसूस होती है। चूंकि बाजार के एनर्जी ड्रिंक उतने हेल्दी नहीं होते हैं। जितने आप घर में प्राकृतिक फलों से तैयार कर बनाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक्स तैयार करने की विधि बताएंगे, जिसको पीने से आपको कई प्रकार के फायदे होंगे।

यह भी पढ़ें - वर्कआउट के बाद इन पेय प्रदार्थों का सेवन नुकसानदायक.

तुरंत एनर्जी देगा केले और संतरे का ड्रिंक-

आप घर में केले और संतरे का एनर्जी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधा केला, एक कप संतरे का जूस, थोड़ा दही और उतना ही नारियल पानी लेना होगा। फिर इन सबको मिक्सर में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब इसे आप चाहे तो फ्रीज में ठंडा करके भी पी सकते हैं। यह ड्रिंक आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें - खुले वातावरण में भी कर सकते हैं कार्डियो वर्कआउट.


शरीर के लिए फायदेमंद पालक, अनानास और सेब-

शरीर को पर्याप्त एनर्जी देने के साथ ही शरीर के लिए पालक, सेब फल और अनानास का एनर्जी ड्रिंक है। इसके लिए आप समान मात्रा में कटा कुआ पालक, कटा हुआ सेब और अनानास लें। फिर इसमें थोड़ा नींबू का रस भी डाले, इसमें जरूरत अनुसार पानी डालकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें। इस ड्रिंक को आप पीएंगे तो तुरंत एनर्जी मिलने के साथ ही यह शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद रहेगा। क्योंकि पालक में एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व, सेब में विभिन्न प्रकार के विटामिन और नेचुरल शुगर, पोटेशियम आदि होते हैं, नींबू में इलेक्ट्रोसाइट्स होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - फेंफड़ों को ताकतवर बनाने के लिए रोजाना करें यह काम.

भरपूर एनर्जी देगा नारियल पानी, नींबू और शहद का यह ड्रिंक-

गर्मी हो या अन्य कोई भी मौसम यह खास ड्रिंक आपके स्वास्थ और एनर्जी के लिए हर मौसम में फायदेमंद रहेगा। इसके लिए आप आधा गिलास नारियल का पानी, एक छोटा चम्मच शहद, एक चुटकी नमक, आधा चम्मच ताजे नींबू का रस सभी को मिलाकर मिक्सर में ग्राईंड कर लें। इसे फिर फ्रीज में रखकर ठंडा कर सकते हैं। इस ड्रिंक से आपको काफी एनर्जी मिलेगी।

यह भी पढ़ें - म्यूजिक के साथ वर्कआउट से शरीर के साथ दिमाग भी रहता फिट.

तुरंत पीएं यह एनर्जी ड्रिंक-

आप कहीं बाहर से आ रहे हैं और आपके पास समय कम है। तो आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक ताजा नींबू एक गिलास पानी में डालें, इसमें स्वाद अनुसार नमक और शक्कर भी मिला लें। अब आप इसमें आईस क्यूब डालकर या जैसा आपको ठीक लगे, वैसा पी सकते हैं। इसके सेवन से पानी की कमी दूर होगी और आपको तुरंत एनर्जी भी मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c5N33u

Happiness Tips :- खुश रहने के लिए हमेशा याद रखें यह चंद बातें

वैसे तो सुख-दुख एक सिक्के के दो पहलू हैं। Life में दोनों आते जाते रहते हैं। लेकिन कुछ लोग बिना कारण से ही दुखी रहते हैं। ऐसे लोग दिनभर कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। वही उनके दुख का कारण बन जाता है। अगर आप भी किसी न किसी कारण से दुखी है। तो आज से ही यह टिप्स अपनाएं, आपके जीवन में खुशी दौड़ी आएगी।

यह भी पढ़ें - थकान हो रही है तो स्टेमिना बढ़ाने खाएं यह फूड्स .

हमेशा खुश रहें, टेंशन नहीं लें-

हमेशा खुश रहने के लिए जरूरी है। आप कभी भी किसी बात का टेंशन नहीं लें। अगर कोई टेंशन आ रहा है, तो पहले यह सोचें की जिस बात को लेकर आप टेंशन कर रहे हैं। क्या उस बारे में उतना सोचना जरूरी है। अगर नहीं तो उसे सोचना बंद कर दें। लेकिन उस बारे में सोचना वाकई जरूरी है। तो ठंडे दिमाक से यह तय करें कि क्या बेहतर हो सकता है। इस प्रकार आप टेंशन से दूर रहेंगे। तो निश्चित ही खुशियां आएगी।

यह भी पढ़ें - हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना खाएं यह बेहतरीन फूड्स.

खुश रहने से दूर होती है बीमारियां-

आप हमेशा खुश रहेंगे तो निश्चित ही बीमारियां आपसे दूर रहेगी। क्योंकि जब आप खुश रहेंगे। तो आपके शरीर में आटोमेटिक एनर्जी रहेगी। जिससे पूरा शरीर भी ठीक से काम करेगा और इससे आपके विकास में वृद्धि होगी। इसके विपरित अगर आप टेंशन में रहेंगे, तो आपके अच्छे काम भी उल्टे हो जाएंगे। इसलिए हमेशा खुश रहें।


दूसरों के बारे में ज्यादा नहीं सोचें-

कुछ लोग दुखी इस कारण रहते हैं कि वे खुद के बारे में कम और दूसरों के बारे में ज्यादा सोचतें हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है। तो आज से ही आप भी दूसरों के बारे में सोचना बंद कर दीजिए। क्योंकि दूसरों के बारे में सोच सोचकर ही आप अपना समय खराब कर लेते हैं। ऐसे में एक बार निकला हुआ समय वापस नहीं आता है। इस कारण जो समय है, उसे सकारात्मक सोच में लगाएं। कई बार आप यह भी सोचते हैं कि वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं। इस प्रकार की बातें दिमाग में नहीं लाएं।

दूसरों के काम में दखल नहीं दें-

कई लोगों की आदत होती है, वे खुद का अच्छा समय भी दूसरों के काम में दखल अंदाजी करने में लगा देते हैं। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता है। लेकिन जो वक्त वे खुश रहने में बीता सकते थे, वह इस तरह बर्बाद कर देते हैं।

यह भी पढ़ें - मुंहासों को दूर करने घर में करें यह उपाय, चेहरा भी निखरेगा.

हमेशा सकारात्मक सोचें-

खुश रहने का सबसे बेहतरीन मूलमंत्र सकारात्मक सोच हैं। अगर आप किसी के भी बारे में सकारात्मक सोचेंगे, तो निश्चित ही आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, साथ ही आप अपने आप को खुश रख पाएंगे।

परिवार के साथ बीताएं खुशी का हर लम्हां-

आजकल घर परिवार में छोटी छोटी खुशियां कई प्रकार से आती है। कभी किसी का बर्थडे होता है। तो कभी किसी को कोई उपलब्धि मिलती है। तो कभी कोई उच्च मुकाम हासिल कर लेते हैं। जब ऐसे अवसर आपके जीवन में आते हैं। तो उन्हें अच्छे से सेलिबे्रट करें। इससे आपको ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को खुशी का अहसास होगा। इसी के साथ परिवार को भी भरपूर समय देना चाहिए।

यह भी पढ़ें - चंद सैकेंड में तनाव से दूर होने के सकारात्मक उपाय, जीवन शैली में करें यह बदलाव .

अतीत के बारे में सोचना छोड़ दें-

कुछ लोग पुरानी जिंदगी में ही जीते रहते हैं। वे हमेशा उन बातों को सोचते रहते हैं। जिसका वर्तमान में कोई फायदा नहीं होने वाला होता है। क्योंकि जो घटना हो जाती है या जो समय बीत गया है वह लौट कर नहीं आता है। इसलिए अतीत के झरोखे से बाहर निकलकर वर्तमान में रहते हुए खुश रहें।

अंधविश्वासी नहीं बनें-

कई लोग कर्म की अपेक्षा भाग्य के भरोसे अधिक रहते हैं। वे हमेशा राशिफल देखना, अपने भविष्य के बारे में पूछ पूछकर काम करना आदि में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ऐसे में वे परेशान होते रहते हैं और जो काम वह कर सकते हैं। वह भी नहीं कर पाते हैं। इसलिए भाग्य के साथ कर्म प्रधान भी होना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uFCVoC

World No Tobacco Day 2021: इस तरह से अपनी स्मोकिंग हैबिट को करें बाय-बाय

World No Tobacco Day 2021: देश में तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है। 15 वर्ष की उम्र के बच्चे भी इसका शिकार बनते जा रहे हैं। सभी को मालूम है कि स्मोकिंग छोड़ने पर शरीर में बदलाव (Benefits of quit smoking) देखने को मिलते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने बताया कि स्मोकिंग छोड़ने के बाद से ही हमारे शरीर फायदे मिलने लगते हैं। स्मोकिंग की आदत को व्यक्ति बहुत बार छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन हर बार इसमें फैल हो जाते हैं। इस बुरी लत से पीछा छुड़ा पाना काफी मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं।

Read More: गर्मी के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इन फलों का जरूर करें सेवन, यहां पढ़ें

स्मोकिंग से होने वाली बीमारियां
स्मोकिंग से कई बीमारियों का खतरा बना रहता है जैसे दिल की बीमारियां, फेफड़ों की बीमारियां, अस्थमा आदि। अगर इन बीमारियों से निजात पानी है तो या तो सिगरेट की लत ना लगने दें या फिर जल्द से जल्द इससे निजात पाएं। हम आपको बताते हैं कि कैसे आप मात्र 21 दिन में स्मोकिंग की बुरी लत से पीछा छुड़ा सकते हैं-

करें खुद को तैयार
सिगरेट की लत छोड़ने के लिए सबसे पहले खुद को तैयार करना जरुरी है। आप खुद को यह समझाएं कि जो आप करने जा रहें हैं वो एक अच्छा काम है और इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Read More: एम्स ने ब्लैक फंगस से बचाव के लिए जारी की गाइडलाइन्स, यहां पढ़ें

कब-कब लगती है तलब
खुद को तैयार करने के बाद इस बात पर ध्यान दें कि आपका सिगरेट का रुटीन क्या है। मतलब किस समय आपको सबसे ज्यादा सिगरेट की तलब होती है।

स्मोकिंग चार्ट करें तैयार
ये जान लेने के बाद कि आपको कब सिगरेट की तलब ज्यादा होती है। एक प्लान बनान होगा, इसके लिए एक कागज पर लिखकर इसे अपने घर या कमरे की दिवार पर चिपका दें और उसे रोज देखें।

Read More: नाश्ते में इन 5 चीजों के सेवन में जरूर बरतें सावधानी, नहीं तो उठानी पड़ सकती है बहुत बड़ी हानि

डॉक्टर से लें राय
सबसे पहले और जरुरी है कि इस बारे में किसी डॉक्टर से चर्चा करें कि आपके पास कौन-कौन से तरीके हैं सिगरेट पीना कम किया जा सके। डॉक्टर कई तरीके बताएगा जिससे सिगरेट की लत को कम करने में कारगर होगी।

शूगरलेस च्युइंगम है बेहतर विकल्प
एक तरीका ये हैं कि खूब सारी च्युइंगम खरीद लें जिसमें चीनी ना हो। इसे जब भी क्रेविगं हो चबाएं। इससे अपने ऑफिस, घर और जहां भी जाए साथ रखें और खाते रहें। इसका एक फायदा है कि सिगरेट की क्रेविंग कम होगी साथ ही कई शोध बताते हैं कि च्युईंगम खाने से तनाव भी कम होता है।

Read More: बच्चों के लिए पिने दूध में गाय, भैंस और बकरी में से कौनसा है सर्वश्रेष्ठ, जानिए यहां

अपनी पूरानी हॉबियों को खंगाले
सिगरेट छोड़ते समय थोड़ मु्श्किल होता है। ऐसे में जरुरी है कि आप किसी हॉबी के साथ जुड़ जाएं। जैसे स्वेटर बुनना, जी हां! ये कोई मजाक नहीं है बल्कि सच है कि स्वेटर सिलने या फिर सिलाई-बुनाई करने से मन आपके भटकेगा नहीं और सिगरेट की लत कमजोर होगी। ये दिमाग को व्यस्थ रखेगा लेकिन जरुरी नहीं है कि आप भी ये करें। जो आपको पसंद हो वो हॉबी ही चुनें।

लिप बाम हमेशा करें कैरी
सिगरेट छो़ड़ते समय होठों का सूखना आम बात है तो अपने साथ एक अच्छा लिप बाम जरुर रखें।

Read More: तंबाकू का सेवन करने वालों में कोरोना वायरस का खतरा 50 प्रतिशत तक ज्यादा

लंबी सांस आपको देगा कॉफिडेंस
सिगरेट छोड़ने की प्रक्रिया में एक काम जरुर ही करना चाहिए, वो है गहरी सांस लेना। रोज सुबह और शाम को 10 मिनट के लिए खुली हवा में जाकर कुछ समय के लिए लंबी सांसे लें। इससे खुद को ताजा महसूस करेंगे। इससे आपके अंदर कॉफिडेंस भी आएगा।

पीएं खूब पानी
खूब सारा पानी पिएं। दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पिएं। ये शरीर से जहर को निकालेगा जो सिगरेच पीने कि वजह से शरीर में जमा हो गया है।

तनाव से रहें दूर
अचानक से सिगरेट ना पीने से हो सकता है तनाव या चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में जरुरी है कि खुद को तनावमुक्त रखने के सारे प्रयास करें। खाली समय में टहलने जाएं। स्पा या मसाज लें, इससे तनाव से दूर रहेंगे।

Read More: खानपान में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का अत्यधिक सेवन, फेफड़ों पर पड़ सकता है बुरा असर

एक्सरसाइज है बेहतर विकल्प
थोड़ा सा समय कसरत के लिए निकालें। कसरत करने सिगरेट की वजह से जो भी नुकसान हुआ है वो कम होगा। शरीर चुस्त होगा।

सीगरेट को करें बाय-बाय
ये करने के बाद आपको करने होगी सफाई। घर, कमरों, कार, ऑफिस जहां भी आपको सिगरेट मिलें उसे तुरंत फेंक दें। अपने आसपास ऐसी सभी चीजों को हटा दें जिससे आपको सिगरेट पीने का मन करे।

Read More: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये मसाले, जानें इसके 5 बड़े फायदे

परिजनों का साथ है जरुरी
आप सिगरेट छोड़ रहे हैं इसे अपने दोस्तों, परिवार और आसपास के लोगों को जरुर बता दें जिससे वो आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे और आपको अपने फैसले पर गर्व होगा। अपने उन सभी दोस्तों से मिलना-जुलना रखें जो सिगरेट नहीं पीते हैं।

पिगी बैंक रखेगा स्मोकिंग से दूर
सिगरेट पर खर्च होने वाले पैसों को एक पिगी बैंक में डालें। इससे आपको अदांजा होगा कि इस बुरी आदत पर कितना खर्च करते थे। इन पैसे से इस लत से मुक्त होने के बाद कोई अच्छा सा गिफ्ट खुद को खरीदकर दें।

Web Title: World No Tobacco Day 2021: how to quit smoking cigarettes home remedies in hindi



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uD3Hhg

Sunday, 30 May 2021

World No Tobacco Day 2021: तंबाकू सेवन करने वालों में कोरोना वायरस का खतरा 50 प्रतिशत तक ज्यादा

World No Tobacco Day 2021: आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। दुनिया भर में तंबाकू सेवन करने वाले लाखों लोगों की विभिन्न बीमारियों चलते मौत हो हो जाती है। कोरोना संक्रमण के इस भयावह दौर में तंबाकू सेवन वाले लोगों को सामान्य व्यक्तियों के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक खतरा रहता है। तंबाकू के सेवन से व्यक्ति का श्वसन तंत्र और फेफडें खराब हो जाते हैं और कोरोना वायरस का पहला अटैक शरीर में इन्हीं अंगों पर होता है। अगर कोविड से होने वाली मौतों पर नजर डालें तो उन्हीं मरीजों की मौत का सबसे अधिक खतरा है जिनके फेफड़ें बीमारियों से ग्रसित है ।

Read More: नाश्ते में इन 5 चीजों के सेवन में जरूर बरतें सावधानी, नहीं तो उठानी पड़ सकती है बहुत बड़ी हानि

एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 15 वर्ष से अधिक आयु के करीब 30 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। इनमें से लगभग 20 करोड़ लोग तंबाकू को गुटखा, खैनी, पान मसाला या पान के रूप में सीधे अपने मुंह में रख लेते हैं, जबकि दस करोड़ लोग ऐसे हैं जो सिगरेट, हुक्का या फिर सिगार में तंबाकू भरकर कश लगाते हैं और इसका धुआं अपने फेफड़ों में भर लेते हैं। जो लोग चबाने वाले तंबाकू, गुटका आदि का सेवन करते हैं उनमें मुंह के कैंसर का खतरा सबसे अधिक होता है।

Read More: बच्चों के लिए पिने दूध में गाय, भैंस और बकरी में से कौनसा है सर्वश्रेष्ठ, जानिए यहां

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण का असर तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर ज्यादा हो रहा है। धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के लंग्स की कोशिकाओं में कोरोना का संक्रमण स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में अधिक होने की संभावना होती हैं। धूम्रपान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है, जिससे कोरोना संक्रमण की संभावना बनी रहती है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्षगांठ पर मनाया जाता है। इस समय यूथ को तंबाकू एवं निकोटीन से बचाया जाना जरुरी है। देश में लगभग 30 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कम उम्र में तंबाकू का सेवन शुरू करते हैं, जिसकी औसत उम्र तंबाकू शुरू करने की लगभग 15 वर्ष हैं। तंबाकू हृदय व सांस के अंग के रोगों का खतरा चार गुना ज्यादा कर देता है। स्ट्रोक का खतरा दो गुना अधिक कर देता है।

Read More: एम्स ने ब्लैक फंगस से बचाव के लिए जारी की गाइडलाइन्स, यहां पढ़ें

तंबाकू की वजह से लगभग 25 तरह की बीमारी व 40 तरह के कैंसर हो सकते हैं। इसकी वजह से दातों का सड़ना, मसूड़ों का रोग, मुंह से बदबू होना, दात के बदरंग होना भी होता है। नियमित रूप से तंबाकू सेवन करने से सांस का फूलना, टीबी, माइग्रेन, सिरदर्द, असमय बालों का झड़ना व सफेद होना, आंखों में मोतियाबिंद की परेशानी, हृदय की बीमारी व हार्ट अटैक, पेट में फोड़ा, खून की बीमारी पुरषों में नपुंसकता आदि की बीमारी भी हो सकती है।

Web Title: World No Tobacco Day 2021: Tobacco users have up to 50 percent higher risk of corona virus



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fwKI3Q

Saturday, 29 May 2021

Stamina Boosting Foods :- थकान हो रही है तो स्टेमिना बढ़ाने खाएं यह फूड्स

आपको एक्सरसाइज करने, घर के किसी काम को करने, ऑफिस आने जाने, थोड़ा बहुत पैदल चलने, परिश्रम करने आदि में बहुत थकान हो रही है। तो आपको अपना Stamina बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि आप कमजोर होने लगे हैं। ऐसे में आपको कुछ फूड्स का सेवन करना चाहिए। जिससे आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें - मोटापा अधिक है तो इस तरह करें एक्सरसाइज की शुरूआत.

एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है केला-

आपको अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए केले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है। इसके लिए आप कोई भी परिश्रम करने से आधे घंटे पहले केला खाएं। इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन आप वर्कआउट करेंगे तो फर्क नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - अकेले एक्सरसाइज करने से होते हैं गजब के फायदे.

केल का सेवन करें-

केल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, फोलेट, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन आदि पोषक तत्व होते हैं। इसलिए आप इसका रोजाना सेवन करें। यह पालक की तरह दिखता है। इसके सेवन से आपका स्टेमिना तेजी से बढऩे लगता है।

यह भी पढ़ें - वर्कआउट के बाद इन पेय प्रदार्थों का सेवन नुकसानदायक.

चिया सीड्स का सेवन करें-

चिया सीड्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि पोषक तत्व होते हैं। जिससे डायबिटीज, हाई लिपिड, हाई बीपी, अवसाद, चिंता, दर्द और सूजन जैसी समस्याओं में से काफी हद तक निजात मिलती है। इसलिए स्टेमिना बढ़ाने के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसका रोजाना वर्कआउट से पहले आप सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना खाएं यह बेहतरीन फूड्स.

खूब पीएं नारियल पानी-

नारियल का पानी हमारे शरीर को बहुत एनर्जी देता है। इसे पीने से शरीर तुरंत हाईड्रेट हो जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। इस कारण आप इसका नियमित सेवन करेंगे, तो आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

क्विनोआ से बढ़ेगा स्टेमिना-

क्विनोआ में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एमीनो एसिड सहित कई पोषक तत्व होते हैं। अगर आप इसका रोजाना नाश्ते में भी सेवन करते हैं। तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p2EMmi

खाने का मजा लेना चाहते हैं, तो इन 4 बातों का रखें ख्याल

दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक जो जीने के लिए खाते हैं और दूसरे वे जो खाने के लिए जीते हैं। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला शैफ इटली की वैयू क्लीक्ट कहती हैं कि हम दूसरी बात मान लें और इन बातों का ध्यान रखें तो जिंदगी को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं।

लंच के लिए टाइम निकालें
ऑफिस की मेज पर लंच का मतलब खाना ठूंसना है। खाना आराम से खाएं। इसकी तस्वीरें और रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर करें।

मौसमी या ऑरगेनिक फूड लें
मौसम के हिसाब से सब्जियों (vegetables) की तासीर होती है। इसलिए मौसमी साग-सब्जियां या ऑरगेनिक फूड (organic food) खाना बेहतर रहता है।

जो भी खाएं, वो ताजा हो
लंबे समय तक मिलावटी खाना सेहत चौपट कर देगा। इटली में मोटापा, डायबिटीज के मरीज कम हैं क्योंकि वे फ्रेश फूड पर अपनी सैलेरी का 14.9 percent खर्च करते हैं।

सबके साथ करें भोजन
कोशिश करें कि खाना दोस्तों, साथियों या परिवार के साथ खाएं। इससे बातें होंगी और आप बोलते हुए धीरे व चबा कर खाएंगे। अपनापन भी स्वाद बढ़ाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fwRpmx

रोजाना चलें 5 हजार कदम, रहेंगे स्वस्थ

ब्रिटेन की खेल वैज्ञानिक जोअन्ना हॉल का दावा है कि सेहत संबंधी कई परेशानियों में रोजाना पांच हजार कदम चलना दवा का काम कर सकता है। पीठ दर्द, बढ़ते वजन व ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए चलने का यह तरीका मददगार साबित हुआ है।

वॉकएक्टिव तकनीक में चलने का तरीका
शुरुआत तीन दिन गिनें अपने औसत कदम , फिर धीरे-धीरे तीन या चार बार में 5,000 तक पहुंच जाएंगे।
डाइट शाम पांच बजे के बाद कार्बोहाइड्रेट लेने से बचें।
समय सप्ताह में कम से कम 3-4 बार 15-20 मिनट चलें और धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ाएं।
वार्मअप शुरू करने से पहले सिर से पैर की अंगुली तक को वॉर्मअप करना जरूरी है
एकाग्रता कुछ सप्ताह के लिए यह तरीका अजीब लग सकता है लेकिन एकाग्रता के साथ पालन करने पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

दूरी का ख्याल
चलते समय कान और कंधों के बीच की दूरी का ख्याल रखें।

कंधे-गर्दन स्थिर
कंधों व गर्दन को स्थिर रखें, जिससे पीठ में तनाव व खिंचाव पैदा नहीं होगा। फेफड़े भी खुलकर सांस ले सकेंगे।

पेडोमीटर
कदमों की संख्या गिनने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

पांव उठाकर चलें
पांव को ऐसे उठाकर चलें कि पीछे वाले व्यक्ति को आपके पांव का पूरा तलवा साफ दिखाई दे। इससे एड़ी का दर्द भी नहीं होगा।

सांस
श्वसन प्रक्रिया सामान्य रखें।

90 डिग्री कोण
शुरू में बाजुओं का 90 डिग्री के कोण पर होना जरूरी है, बाद में 120 डिग्री पर आगे-पीछे हिलाएं

पेट अंदर-बाहर
पेट को अंदर-बाहर करने से पेशियां सक्रिय होती हैं, इससे कदमों का अंतराल बढ़ता है।

धीमी गति
यदि तकनीक कठोर और तनावपूर्ण लगे तो धीरे-धीरे चलें, पूरी तरह से विश्वास होने के बाद ही रफ्तार बढ़ाएं

डग
कदमों का अंतराल व्यक्ति की फिटनेस पर निर्भर करता है।

ताउम्र असर
01 मिनट चलने से आपकी उम्र डेढ़ से दो मिनट बढ़ जाती है
20 मिनट चलने से आपका तीन किलो मोटापा कम होता है
20 मिनट हर सप्ताह चलने पर जिंदगी के कुछ साल बढ़ाए जा सकते हैं।
45 मिनट रोजाना वॉक करने पर जुकाम होने की आशंका आधी रह जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34r3Fi0

Eat Foods for Heart :- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना खाएं यह बेहतरीन फूड्स

किसी भी व्यक्ति के शरीर में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा Heart होता है। अगर आपका हार्ट ठीक से काम कर रहा है। तो आप स्वस्थ हैं और अगर वह ठीक से काम नहीं कर रहा है। तो आप को उसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन करना होगा।

आज हम आपको हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए किन हेल्दी फूड का सेवन करना है। इस बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप उनका सेवन कर अपने हार्ट का ध्यान रख सके। हार्ट हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त का संचार करता है। इसलिए उसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें :- मुहांसों को दूर करने घर में करें यह उपाय।

ओटमील का सेवन करें :-

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आपको ओटमील का सेवन करना चाहिए। यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसलिए इसका सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें :- चंद सैकेंड में तनाव को दूर करने के सकारात्मक उपाय।

डार्क चॉकलेट खाएं :-

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए डार्क चॉकलेट भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फ्लेवेनाइड्स और पॉलीफिनॉल होता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। इसी के साथ यह सूजन भी कम करते हैं। इसलिए यह आपके हार्ट के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें :- चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा को निखारता है नींबू।

विटामिन सी युक्त फ्रूट खाएं :-

आपको ऐसे फ्रूट का सेवन करना होगा। जिसमें विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में हो, इसलिए संतरा, पाइनएप्पल आदि का सेवन करें। क्योंकि विटामिन सी हार्ट से संबंधित बीमारियों के खतरे को कंट्रोल करता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। आप इसका जूस पी सकते हैं। लेकिन बाजार का जूस नहीं पीना है।

यह भी पढ़ें :- घर बैठे हो रही एसिडिटी से बचने के उपाय।

ग्रीन टी का सेवन करें :-

ग्रीन टी का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद है। अगर आप इसका रोजाना सेवन करेंगे, तो यह कार्डियोवस्कुलर बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए बहुत मददगार साबित होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SFrGPS

Food For Protein :- प्रोटीन की पूर्ति करेंगे यह शुद्ध शाकाहारी खाद्य प्रदार्थ

शरीर में Protein की कमी के कारण कई प्रकार की समस्याएं शुरू हो जाती है। सबसे पहले तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमी होती है। इसी के साथ जोड़ों के दर्द, शरीर में कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, बाल और नखूनों का कमजोर होना आदि समस्या घेर लेती है। इसलिए हमें शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन देना जरूरी होता है। आज हम आपको उन शाकाहारी सुपर फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके उपयोग से आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा।

शरीर को स्वस्थ रखने पोटीन जरूरी-

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन भरपूर मात्रा में होने से शरीर को बेहतर तरीके से कार्य करने की उर्जा मिलती है।
शरीर के लिए प्रोटीन एक बहुत आवश्यक तत्व होता है। शरीर की कोशिकाओं को ढंग से काम करने के लिए प्रोटीन की जरुरत होती है।

यह भी पढ़ें - विटामिन के भंडार हैं यह खाद्य पदार्थ, रोजाना करें सेवन.

गोजी बेरी का करें सेवन-

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए गोजी बेरी का सेवन करना चाहिए। इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक प्रकार के अमीनो एसिड होते हैं। इसी के साथ इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है ब्लू टी, त्वचा और बालों में लाएगी निखार.

चिया सीड्स का सेवन करें-

प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए चिया सीड्स बेहतर विकल्प है। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जानकारी के अनुसार करीब 100 ग्राम चिया सीड्स में करीब 17 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके सेवन से भूख भी नहीं लगती है। इस कारण यह आपका वजन भी कंट्रोल में रखती है।

यह भी पढ़ें - मांसपेशियों को आराम देने के लिए जरूरी है रेस्ट डे.

बींस का करें सेवन-

बींस में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। आपका इसका सेवन विभिन्न प्रकार से कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे सूप, सलाद में डालकर भी सेवन करें या फिर सब्जी के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आपको एक कप बींस में करीब 20 ग्राम पोटीन मिलता है।

यह भी पढ़ें - मुंहासों को दूर करने घर में करें यह उपाय, चेहरा भी निखरेगा.

नट्स का सेवन करें-

प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए आप विभिन्न प्रकार के नट्स जैसे बादाम, अखरोट, मूंगफली, काजू आदि का सेवन कर सकते हैं। इसमें से कई चीजों को आप रात को भीगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करने से बहुत लाभ होता है।

टोफू का सेवन करें-

टोफू का सेवन करने से भी आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है। करीब 100 ग्राम टोफू में आपको करीब 25 ग्राम से अधिक प्रोटीन मिल जाता है। आप इसका सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fsuLvr

Remedies to remove acne :- मुंहासों को दूर करने घर में करें यह उपाय, चेहरा भी निखरेगा

युवा अवस्था में Acne की समस्या आम होती है। अधिकतर युवा को इस अवस्था से गुजरना ही पड़ता है। अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासे हो गए हैं। तो आप उन्हें दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। जिससे आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, बल्कि मुंहासे दूर होने के साथ ही आपके चेहरे में भी निखार आएगा।

यह भी पढ़ें - गर्मी के मौसम में होठों को रखना है गुलाबी तो घर में करें यह उपाय.

बर्फ से दूर करें मुंहासे-

आपके चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं। तो आप उन्हें फोड़े नहीं, बल्कि उन्हें दूर करने के लिए चेहरे पर आइस क्यूब लगाएं। इसके लिए आप बर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े में लपेट कर मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। जब अधिक ठंडा लगे तो थोड़ी देर रूक जाएं। फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं, इससे मुंहासों में काफी आराम मिलेगा। क्योंकि बर्फ मुंहासों की सूजन, लालपन को खत्म करता है और रक्त संचार बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें - चेहरे का कालापन दूर करने घर में तैयार करें तरबूज का फेस पैक.

जेल वाला टूथपेस्ट लगाएं-

मुंहासों को दूर करने के लिए दूसरा घरेलू उपाय टूथपेस्ट है। आप कोई भी जेल वाला टूथपेस्ट लेकर मुंहासों पर लगाएं। इससे बहुत जल्दी मुंहासे कम होंगे। इसके लिए रात के समय एक कपड़े या कॉटन पर टूथपेस्ट लगाकर मुंहासों पर लगाकर छोड़ दें, सुबह टूथपेस्ट मुंहासों को सूखा देगा। फिर आप चेहरे को धो सकती है। टूथपेस्ट में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। जो मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं।

यह भी पढ़ें - दिमाग को ठंडा रखने के लिए गर्मी में पीएं बेल का शरबत.

एप्पल साइडर विनेगर लगाएं-

मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक कप में थोड़ा पानी लें, इसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं, फिर इसे कॉटन की सहायता से मुंहासों पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें, सुबह चेहरे को धो लें, यह मुहांसों को कम करने में मदद करता है।

खीरे का उपयोग करें-

खीरा न सिर्फ आपको मुंहासों से राहत दिलाता है। बल्कि यह आपके चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आप खीरे को पीस लें, इसके बाद इस पेस्ट को मंहासे वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको मुंहासों से काफी राहत मिलेगी। क्योंकि खीरे में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई होता है। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे चेहरे में निखार भी आता है।

यह भी पढ़ें - एसिडिटी की समस्या है तो घर में करें इन तीन चीजों का उपयोग.

दालचीनी और नींबू का रस लगाएं-
मुंहासों को दूर करने के लिए आप घर में एक चम्मच दालचीनी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर उसे चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासों में काफी आराम मिलेगा और आपकी त्वचा में भी निखार आएगा। इसे रात के समय लगाना है और सुबह चेहरे को साफ पानी से धोएं। आपको फर्क नजर आने लगेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vtDvXM

Home remedies to avoid stress :- चंद सैकेंड में तनाव से दूर होने के सकारात्मक उपाय, जीवन शैली में करें यह बदलाव

तनाव हमारे नर्वस सिस्टम को पूरी तरह प्रभावित करता है। आप जितना अधिक Stress लेंगे। वह आपके शरीर पर उतना ही अधिक प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। यह तो आप अच्छे से मान लें कि तनाव लेने से होने वाला कुछ नहीं है। ऐसे में आपको हमेशा सकारात्मक सोच रखकर काम करना होगा। जो आपके दिमाग और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

यह भी पढ़ें - चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा को निखारता है नींबू, ऐसे करें उपयोग.

परिश्रम करने से दूर होगा तनाव-

आपको तनाव से दूर रहना है, तो जब भी आपको लगे कि आप किसी चिंता में डूब रहे हैं। उस दौरान आप कोई भी शारीरिक गतिविधि शुरू कर दें। इससे आपका ध्यान टेंशन से भटक जाएगा और आप तनाव से होने वाली दिक्कत से बच जाएंगे।

हमेशा रखें सकारात्मक सोच-

आपको हमेशा टेंशन मुक्त रहने के लिए सकारात्मक सोच रखनी होगी। इसी के साथ आपको हर पहलू में नकारात्मक भाव रखने की अपेक्षा सकारात्मक भाव रखने होंगे। तभी आप टेंशन से दूर रह पाएंगे। अन्यथा टेंशन ऐसी चीज है जो मरते दम तक पीछा नहीं छोड़ता है। आपको बतादें कि तनाव ऐसी चीज है जिसे आप सकारात्मक सोच से ही दूर कर सकते हैं। आईये हम आपको बताते हैं कि चंद सैकेंड में ही आप तनाव से कैसे दूर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - घर बैठे हो रही एसीडिटी से बचने के घरेलू उपाय.

हमेशा करें नया काम-
तनाव को दूर रखने के लिए आप सकारात्मक सोच रखने के साथ ही कुछ नया करने की ललक रखें। इससे आपका ध्यान यहां वहां नहीं भटकेगा और आप हमेशा तनाव से दूर रहेंगे। आप जब नए नए काम करेंगे तो आपके दिमाग में भी सकारात्मकता आएगी।

पौष्टिक भोजन करें-

तनाव से दूर रहने के लिए आपको हमेशा पौष्टिक भोजन करना होगा। कभी भी तला गला और बासी भोजन नहीं करें। जहां तक हो सके भोजन करते वक्त किसी से फोन आदि पर भी बात नहीं करें। अपना दिमाग भोजन में रखकर ही भोजन करें। इससे आपका तनाव काफी कम होगा।

यह भी पढ़ें - दिमाग को तेज करने के लिए खाएं यह खाद्य प्रदार्थ.

नए दोस्त बनाएं-

आपको तनाव से दूर रहना है तो ऐसे दोस्त बनाएं, जो हमेशा सकरात्मक सोच रखते हों। इससे आपके अंदर भी सकारात्मकता आएगी और तनाव से दूर रहेंगे। इसलिए आपको नए लोगों से भी मेल जोल बढ़ाना होगा।

यह भी पढ़ें - रनिंग से बेस्ट है वॉकिंग, शरीर के लिए भी फायदेमंद.

टहलने जाएं, मेडिटेशन करें-

हमेशा तनाव से दूर रहने के लिए भोजन करने के बाद टहलने जाएं। आप ऐसी जगह टहलने जाएं, जहां हरियाली और रंगबिरंगे फूल हो, यानी पार्क, गार्डन आदि में जाना चाहिए। क्योंकि वहां के वातावरण का भी आपके दिमाग पर अच्छा असर होता है। इसी के साथ तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन भी करना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R7XH2E

Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये मसाले, जानें इसके 5 बड़े फायदे

Health Tips: घरों में प्रयोग होने वाले मसाले खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम तो करते ही हैं, साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हैं। जानते हैं तमाम बीमारियों के दौरान इनके विभिन्न उपयोग के बारे में-

कीड़े नहीं लगने देती दालचीनी

दालचीनी के ढेरों फायदे हैं। अगर मुंह से दुर्गंध आती हो तो इसका एक टुकड़ा मुंह में रखकर धीरे-धीरे रस लें। इसके पाउडर को पानी में मिलाकर गरारे करने से दांतों में कीड़े नहीं लगते। दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं व चेहरे पर लगाएं इससे कील मुहांसों की समस्या दूर होगी।

Read More: गर्मी के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इन फलों का जरूर करें सेवन, यहां पढ़ें

इलाइची से नहीं होगी उल्टी

इलाइची के कई औषधीय गुण हैं। गले में खराश हो तो सुबह-शाम इलाइची चबाने के बाद गर्म पानी पिएं। यात्रा पर जाने के दौरान बस या गाड़ी में उल्टी या जी मिचलाता है तो इलाइची खा लें।

नजले में फायदेमंद काली मिर्च

रसोई में मसालों की शान काली मिर्च को आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। कालीमिर्च का पाउडर गुड़ में मिलाकर खाने से खांसी, जुकाम और नजले की समस्या दूर होती है। पिसी हुई काली मिर्च को मंजन के रूप में दांत पर मलने से दांतदर्द में आराम मिलता है। आधा चम्मच कालीमिर्च पाउडर और बताशे को पानी में उबालकर गर्म-गर्म पीने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर आते हैं। यदि त्वचा पर छोटी फुंसियां उभरने लगें तो काली मिर्च को थोड़े पानी में घिसकर लगाएं। सिरदर्द या सिर में भारीपन महसूस होने पर आयुर्वेद विशेषज्ञ इसका पाउडर सूंघने की सलाह देते हैं। इसका सब्जी या अन्य चीजों में रोजाना उपयोग करने से खून साफ होता है।

Read More: नाश्ते में इन 5 चीजों के सेवन में जरूर बरतें सावधानी, नहीं तो उठानी पड़ सकती है बहुत बड़ी हानि

दांत दर्द दूर करता लौंग का तेल

लौंग में प्रोटीन, आयरन, सोडियम कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट्स व हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद ऑयल दांतों के दर्द में आराम देता है। अगर गर्दन में दर्द या गले में सूजन है तो सरसों के तेल में लौंग मिलाकर मालिश करने से फायदा होता है। घबराहट या उल्टी आने पर लौंग भूनकर उसका पिसा पाउडर शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है।

Read More: बच्चों के लिए पिने दूध में गाय, भैंस और बकरी में से कौनसा है सर्वश्रेष्ठ, जानिए यहां

कई तरह से गुणकारी मेथीदाना

मेथीदाने का सब्जी में तड़का लगाने से न सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ता है बल्कि यह वायु विकार भी दूर करता है। यदि ठीक से नींद नहीं आती तो मेथीदाना का एक इंच मोटा तकिया बनाकर, सिर के नीचे लगाकर सोएं। गहरी नींद आने लगेगी। मेथी के पत्तों की सब्जी सुबह-शाम खाने और इसके एक चम्मच बीज गर्म दूध के साथ सुबह-शाम लेने से सर्दी-जुकाम ठीक होता है। अगर कमरदर्द रहता है तो मेथीदाने के लड्डू बनाकर तीन हफ्ते तक सुबह-शाम लें और मेथी के तेल से कमर पर मालिश करें। शरीर में जलन रहती है तो मेथी के पत्तों को अच्छी तरह पीसकर पानी में घोलकर पी जाएं और शरीर पर लेप करें। जलन में राहत मिलेगी।

Read More: Covid-19 वैक्सीन के लिए ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट, पढ़ें पूरा प्रोसेस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fRDVAE

Friday, 28 May 2021

Health News: खानपान में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का अत्यधिक सेवन, फेफड़ों पर पड़ सकता है बुरा असर

Health News: दुनिया भर में कोरोना संक्रमण ने अपना प्रभाव दिखाया है। किसी देश में पहली लहर ने तो किसी देश में दूसरी लहर ने अपना कहर बरपाया है। कोरोना ने व्यक्ति के उसी पार्ट पर अटैक किया है, जो पहले से कमजोर हैं। फेफड़ों में संक्रमण की वजह से अधिकतर व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। वैसे तो फेफड़े की बीमारी एक आम समस्या है जिससे बहुत लोग परेशान रहते हैं। फिर चाहे वह क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) हो, अस्थमा हो या मेसोथेलियोमा डायग्नोसिस हो। फेफड़े की हर एक बीमारी पूरे स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती हैं। कोरोना और ब्लैक फंगस व्यक्ति के लंग्स पर सीधा अटैक करती है। इसलिए लंग्स का मजबूत होना बेहद ही जरूरी हैं। फेफड़ों के कमजोर होने के पीछे व्यक्ति का खानपान जिम्मेदार होता है। खानपान में लापरवाही के चलते ही लंग्स और हार्ट डैमेज होने का कारण बन जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही फ़ूड के बारे में, जिनसे फेफड़े डैमेज होने का खतरा बना रहता है।

Read More: गर्मी के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इन फलों का जरूर करें सेवन, यहां पढ़ें

सफेद ब्रेड
ब्रेकफास्ट में सफेद ब्रेड जैसे सिंपल कार्बोहाइड्रेट के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि फेफड़ों को इन्हें मेटाबोलाइज करने में अधिक मेहनत लगती है। जिससे लंग्स पर अधिक असर पड़ता है। विशेषज्ञों ने इसके तीन से ज्यादा स्लाइस खाने से मना किया है।

Read More: एम्स ने ब्लैक फंगस से बचाव के लिए जारी की गाइडलाइन्स, यहां पढ़ें

आलू चिप्स
पूरे साल सब्जी के तौर पर काम में ली जाने वाली तरकारियों में से एक आलू है। लोग आलू के चिप्स को बड़े ही शौक से खाते हैं। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन आपके लंग्स को खतरा पहुंचा सकता है। आलू के चिप्स में सैचुरेटेड फैट बहुत अधिक होता है। ट्रांस और संतृप्त वसा हार्ट को भी हानि पहुंचाती हैं।

चॉकलेट
कोकोआ की पोषकता से भरपूर डार्क चॉकलेट में फाइबर, आयरन, कॉपर, मैगनीज, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। लेकिन चॉकलेट में कैफीन भी होता है, जो दवा में हस्तक्षेप कर सकता है या फिर हार्ट बीट को बढ़ा सकता है। चॉकलेट में चीनी की अधिक मात्रा फेफड़ों की बीमारी आमंत्रित करती है। यदि चॉकलेट खानी है तो अच्छी किस्म की महँगी चॉकलेट ही खाएं।

Read More: नाश्ते में इन 5 चीजों के सेवन में जरूर बरतें सावधानी, नहीं तो उठानी पड़ सकती है बहुत बड़ी हानि

प्रोसेस्ड मीट
मांस का सेवन करने वाले लोग होटल के मीट में थोड़ी सावधानी बरतें। जहां भी प्रोसेस्ड मीट मिलता हैं, वहां से दूरी बनाने की कोशिश करें। क्योंकि प्रोसेस्ड मीट को लंबे समय तक रखने के लिए नाइट्राइट नामक तत्व इस्तेमाल किया जाता है। जो आपके फेफड़ों में सूजन और तनाव पैदा कर सकता हैं। इस प्रोसेस्ड मीट में बेकन, हैम, डेली मांस, और सॉसेज आदि आते है। जो लोग मीट के शौक़ीन हैं, उनके लिए लीन मीट जैसे सैल्मन और चिकन एक बेहतर विकल्प है।

बीयर
सामान्य तौर पर, शराब फेफड़ों में सूजन को बढ़ा सकती है। बीयर में कार्बोनेटेड भी है जोकि सूजन का कारण बन सकता है। इसके कारण आपके फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव डालता है और सांस लेने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए बीयर का सेवन ना ही करें तो बेहतर है।

Read More: Covid-19 वैक्सीन के लिए ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट, पढ़ें पूरा प्रोसेस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fw7edd

Home remedies for wrinkles :- चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा को निखारता है नींबू, ऐसे करें उपयोग

आपके चेहरे पर Wrinkles नजर आने लग गई है। त्वचा की चमक गायब हो गई है। आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आ रही है। तो आप नींबू के साथ कुछ घरेलू चीजों का उपयोग कर फिर से अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। आज हम आपको नींबू से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना है तो प्याज के साथ करें इन चीजों का सेवन.

बढ़ती उम्र के नहीं नजर आएंगे निशान-

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है। वैसे वैसे हमारे चेहरे पर बदलाव आते जाते हैं। चेहरे पर झुर्रियां, लाईन, काले धब्बे, रूखापन आदि होने से हमारी उम्र अधिक दिखने लगती है। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय करेंगे, तो इससे आपकी त्वचा निखरने लगेगी और आपकी उम्र का पता ही नहीं चलेगा।

दही के साथ नींबू का उपयोग करें-

चेहरे के लिए दही और नींबू काफी फायदेमंद उपाय है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दे फिर चेहरे को धो लेें। इससे आपके चेहरे में निखार आएगा। चेहरे के दाग धब्बे भी कम होंगे।

यह भी पढ़ें - सोने से पहले नहीं करें यह भूल, नहीं तो टूट जाएगी आंखों की नींद.

विटामिन ई के साथ लगाएं नींबू-

चेहरे पर नजर आ रही झुर्रियों को कम करने के लिए आप नींबू के साथ विटामिन ई का उपयोग कर सकते हैं। आप विटामिन इ के साथ नींबू का रस और बादाम के तेल को मिलाएं। इस मिश्रण को लगाकर करीब 25 मिनट तक रहने दें, इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां कम होंगी। चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे भी कम होंगे और चेहरा भी ग्लो करने लगेगा।

यह भी पढ़ें - घर बैठे हो रही एसीडिटी से बचने के घरेलू उपाय.

शहद के साथ करें उपयोग-

नींबू और शहद के मिश्रण से आप फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको दोनों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाना होगा। इसे करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां कम होगी और त्वचा का रूखापन भी दूर होगा।

शक्कर से बनाएं स्क्रब-

आप घरेलू स्क्रब तैयार करने के लिए शक्कर और नींबू का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस को शक्कर में मिलाएं, फिर स्क्रब करते हुए चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपका चेहरा साफ होने लगेगा।

यह भी पढ़ें - दिमाग को तेज करने के लिए खाएं यह खाद्य प्रदार्थ.

जैतून का तेल लगाएं-

आपके चेहरे पर झुर्रियां हैं। तो आप नींबू के साथ जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं। दोनों को समान मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इस उपयोग से धीरे धीरे झुर्रियां कम होने लगेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3usP4xe

Home remedies to avoid acidity :- घर बैठे हो रही एसीडिटी से बचने के घरेलू उपाय

लॉकडाउन के कारण लोगों को घर से बैठकर काम करना पड़ रहा है। वे टहलने या अन्य किसी काम से बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में घर में बैठे बैठे उन्हें Acidity हो रही है। जिससे कई प्रकार की समस्याएं होती है। एसीडिटी के कारण कई बार सीने में बहुत तेज दर्द होता है। इसलिए एसीडिटी को दूर करना जरूरी है। आज हम आपको एसीडिटी दूर करने के उपाय बताएंगे।

यह भी पढ़ें - दिमाग को तेज करने के लिए खाएं यह खाद्य प्रदार्थ.

काम के कारण स्वास्थ्य पर नहीं ध्यान-

वर्तमान में सभी लोग घर में हैं। ऐसे में कुछ लोग तो घर से बैठकर ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। तो कुछ लोग दुकानें बंद होने के कारण दिनभर घर में बैठे रहते हैं। इस कारण खा पीकर बैठे रहने के कारण लोगों को एसीडिटी की समस्या होने लगी है। इस कारण आपको कुछ ऐसा करना होगा, जिससे आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। क्योंकि फिलहाल आप काम के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - रनिंग से बेस्ट है वॉकिंग, शरीर के लिए भी फायदेमंद.

एसीडिटी से बचने यह करें उपाय

आप घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं। तो घर में टहलने की कोशिश करें। आप घर में ही नियम बना लें कि करीब आधे घंटे तक चलेंगे। इससे निश्चित ही आपको एसीडिटी नहीं होगी। इसी के साथ घर में ही कुछ परिश्रम करें, जैसे पौधों को संवारना, पानी देना आदि। जिससे आपका शरीर कुछ न कुछ गतिविधि होने से स्वस्थ्य रहेगा।

यह भी पढ़ें - खून की कमी दूर करता है गिलोय का जूस, इस तरह करें सेवन.

सीढिय़ां चढ़ें उतरें-

आप कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर की सीढिय़ों को उतरे व चढ़े, ऐसा आप जितनी बार कर सकते हैं। उतना फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और एसीडिटी की समस्या भी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें - लौकी का जूस पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो वजन होगा कम.

सीधे बैठकर खाना खाएं-

आपको एसीडिटी से बचने के लिए भोजन करने का तरीका भी ठीक रखना होगा। आप कुर्सी पर इस तरह बैठें कि आप के घुटने और कुल्हे समान स्थिति में हो, इसी के साथ आपकी कमर भी सीधी रहनी चाहिए। भोजन करने के बाद सोए नहीं, बल्कि करीब डेढ़ दो घंटे बाद सोएं, इससे पहले टहलें।

गैस बनाने वाले प्रदार्थ कम खाएं

जिन खाद्य प्रदार्थों के सेवन से अधिक गैस बनती है उनका सेवन कम करें, आलू, तला गले खाद्य प्रदार्थ, फास्ट फूड, पाउच पेकिंग खाद्य सामग्री के सेवन से काफी गैस बनती है। चाय भी कम से कम पीएं। ताकि आपको गैस नहीं बनें।

योग प्राणायाम करें-

आप अभी हेवी एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे तो कोई बात नहीं, लेकिन आप घर बैठे कुछ ऐसे योग प्राणायाम करें, जिससे आपका शरीर स्वस्थ्य रहे। योग करने से आपको एसीडिटी, कब्ज, सिरदर्द, थकान, कमजोरी आदि समस्या नहीं होगी। आप अपने आपको फ्रेश महसूस करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vuNH2j

Brainpower foods :- दिमाग को तेज करने के लिए खाएं यह खाद्य प्रदार्थ

हर कोई चाहता है कि उनका Brain सबसे तेज चले। क्योंकि दिमाग सही ढंग से काम करेगा, तो निश्चित ही व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास होता है। आज हम आपको बताएंगे कौन-कौन से खाद्य प्रदार्थों का सेवन दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। ताकि आप उनका सेवन कर अपना दिमाग की ताकत को बढ़ा सकें।

यह भी पढ़ें - अस्थमा है, तो एक्सरसाइज करने से पहले बरतें यह सावधानियां.

पौष्टिक आहार का सेवन करें-

व्यक्ति के शरीर में दिमाग ही वह चीज है। जो पूरे शरीर को अपने अनुसार चलाता है। जिसका दिमाग जितना तेज होता है। वह अपने दिमाग का उपयोग करके उतना ही ऊचाईयां छूने की कोशिश करता है। इसलिए अगर आपका दिमाग सही ढंग से काम नहीं करता तो निश्चित ही आपका विकास भी अवरूद्ध हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने दिमाग को पोषण देने के लिए कुछ खाद्य प्रदार्थों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें - फेंफड़ों को ताकतवर बनाने के लिए रोजाना करें यह काम.

अखरोट का सेवन करें-

दिमाग को तेज बनाने के लिए आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अखरोट में विभिन्न पोषक तत्वों के साथ ही विटामिन ई, कॉपर, मैग्नीज, फाइबर आदि पाए जाते हैं। इसलिए अखरोट का सेवन करें।

यह भी पढ़ें - शुगर कंट्रोल करने घर में तैयार कर पीएं यह जूस.

बेरी का सेवन करें-

दिमाग को मजबूत करने के लिए बेरी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। क्योंकि इसमें फ्लैवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी आदि बेरी का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - जल्दी वजन कम करना है तो तुरंत अपनाएं यह घरेलू उपाय.

हरी सब्जियों का सेवन करें-

हरी सब्जियों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। इसलिए पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली, मटर, सहजन की फली आदि का सेवन करना चाहिए। इनसे आपको विटामिन, फॉलेट, बीटा कैराटिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जिंक के लिए खाएं कद्दू के बीज

दिमाग को तेज करने के लिए जिंक की पूर्ति जरूरी है। इसके लिए आप उन खाद्य प्रदार्थों का सेवन करें, जिनसे आपको जिंक मिले। इसलिए कद्दू के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, ट्रिप्टोफेन आदि पाया जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ftHbDt

Best Walking by Running :- रनिंग से बेस्ट है वॉकिंग, शरीर के लिए भी फायदेमंद

Running की अपेक्षा Walking शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि रनिंग तो कुछ दिन बाद लोग बंद कर देते हैं। लेकिन वॉकिंग व्यक्ति लंबे समय तक कर सकता है। इससे शरीर को भी कई प्रकार के फायदे होते हैं। आईये हम बताते हैं किस प्रकार टहलना शरीर के लिए लाभदायक है।

यह भी पढ़ें - कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम.

हर उम्र के लिए फायदा-

टहलना शरीर को हर उम्र में फायदा पहुंचाता है। क्योंकि जब व्यक्ति रोजाना सुबह शुद्ध हवा में टहलने के लिए निकलते हैं। तो उन्हें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी मिलती है। जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन रनिंग अधिकतर युवा ही कर सकते हैं। एक उम्र के बाद लोगों से दौड़ा नहीं जाता है। इसलिए वॉकिंग हमेशा बेस्ट रहती है।

यह भी पढ़ें - मुंह में हो गए छाले तो आज से ही शुरू करें यह उपाय, 3 दिन में मिलेगा आराम.

रोजाना आधा घंटे टहलें-

अगर आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट आदि से संबंधित बीमारियों से पीडि़त हैं। तो चिकित्सक भी आपको रोजाना टहलने की सलाह देते हैं। क्योंकि टहलने से आपका ब्लड सक्रुलेशन बराबर रहता है। इससे ब्लड प्रेशर, शुगर आदि भी कंट्रोल में रहती है।

यह भी पढ़ें - यूरिक एसिड कंट्रोल करना है तो इस तरह करें खीरा ककड़ी का सेवन, मिलेगा लाभ.

टहलने में नहीं लगती ताकत-

दौडऩे की अपेक्षा टहलना इसलिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दौडऩे के लिए व्यक्ति को अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ती है। जबकि टहलने में व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोशिश नहीं करनी पड़ती है। इस कारण टहलना फायदेमंद होता है। लेकिन आप टहलने भी पार्क में या साफ स्वच्छ वातावरण में जाएं, ताकि आपको सुबह की ताजा हवा का आनंद मिले।


यह भी पढ़ें - स्लिम और फिट दिखना है तो रोज इस तरह करें मखाने का सेवन.

वजन होता है कम-

टहलने से व्यक्ति का मूड अच्छा रहता है। उन्हें अतिरिक्त तनाव नहीं होता है। मन प्रसन्न रहता है। इससे वजन भी कम होता है और दौडऩे वालों की अपेक्षा चोट लगने का भय भी नहीं रहता है। टहलने से नींद भी अच्छी आती है और कई प्रकार की बीमारियों से भी निजात मिलती है।

घास पर चलना फायदेमंद-

टहलने के लिए आपको जहां तक हो सके पार्क में जाना चाहिए। आप नंगे पैर हरी घास पर टहलेंगे तो आपको काफी फायदा होगा, इससे आपको ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आंखें भी स्वस्थ रहती है और जोड़ों के दर्द की समस्या भी नहीं होती है। दौडऩे के कारण आपको असहज भी महसूस हो सकता है। लेकिन टहलने में आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c0HraS

Reduce obesity then exercise :- मोटापा अधिक है तो इस तरह करें एक्सरसाइज की शुरूआत

जिन लोगों का Over weight है। उन्हें एक्सरसाइज करने में भी काफी दिक्कतें आती है। इस कारण उन्हें एक्सरसाइज शुरू करने से पहले तैयारी करनी होगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ Tips बताएंगे। जिनकी मदद से आप अधिक वजन होने पर भी अच्छे से एक्सरसाइज कर सकेंगे।

यह भी पढें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घर में करें यह उपाय शरीर को भी होगा फायदा.

लंबाई के अनुसार होना चाहिए वजन-

वैसे हर व्यक्ति का वजन उनकी लंबाई के अनुसार होना चाहिए। अगर वह अधिक है तो उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए। कुछ लोग इसके लिए एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन उन्हें एक्सरसाइज करने से पहले खुद को तैयार करना होगा। तभी वे ठीक से एक्सरसाइज कर पाएंगे।

यह भी पढें - गले में खांसी और खराश है तो पहले करें शहद का सेवन.

शुरूआत में कम करें एक्सरसाइज-

आपका वजन अधिक है तो शुरूआत में आप 15 से 20 मिनट ही एक्सरसाइज करें, इससे आपको अधिक थकान भी नहीं होगी, फिर दिन ब दिन इस टाईम को बढ़ा सकते हैं। इसके बाद एक्सरसाइज करना आपकी आदत में आ जाएगा और आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

यह भी पढें - बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए करें अंगूर, आंवला और अमरूद का उपयोग.


रनिंग और जॉगिंग करें-

वजन अधिक होने पर आप पहले रनिंग करें, वह भी शुरूआत में आप जितनी कर सकते हैं, उतनी ही देर करें। इसी के साथ जंपिंग जैक और सीटेड जैक भी करें। इससे आपकी बॉडी एक्सरसाइज करने के लिए तैयार होगी। अगर आप रनिंग नहीं कर पा रहे हैं। तो शुरूआत में कुछ दिन टहलें, लेकिन पैदल भी तेज गति से चलने की कोशिश करें। इससे आपका फेट भी कम होने लगेगा।

यह भी पढें - इन फलों का रोज करेंगे सेवन तो गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी.

पुशअप और स्क्वाट्स करें-

एक्सरसाइज की शुरूआत हो जाए तो फिर आप अपनी बॉडी को स्ट्रेच कर सकते हैं। अब आप पुशअप, स्क्वाट्स, प्लैंक आदि भी करें, इससे दिनों दिन आपका फेट कम होगा और आपकी एक्सरसाइज करने की क्षमता भी बढ़ जाएगी।

दोस्तों के साथ करें एक्सरसाइज-

आप अपने आप को फिट रखने के लिए शुरूआत में दोस्तों के साथ भी रनिंग, वॉकिंग और एक्सरसाइज करने के लिए जाएं। इससे आपको उन्हें देखकर भी कई चीजें करने की प्रेरणा मिलेगी। वे भी आपकी सहायता करेंगे।

मीठा कम खाएं-

आप एक्सरसाइज की शुरूआत करने वाले हैं। तो मीठा खाना छोड़ देें, क्योंकि मीठा अधिक खाने से वजन बढ़ता है। इसी के साथ भूखे नहीं रहे, पौष्टिक आहार लें, अंकुरित अनाज, दूध आदि का सेवन करें, ताकि आपके शरीर को पोषण भी मिलता रहे। इसी के साथ जिम ट्रेनर की सहायता भी ले सकते हैं।
फिलहाल आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही योग, एरोबिक्स, जुम्बा, मार्शल आर्टस आदि कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tg1rj4

Thursday, 27 May 2021

Black Fungus: ब्लैक फंगस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी नहीं- एम्स डायरेक्टर

Black Fungus: कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के साथ ही एक ब्लैक फंगस (म्यूकॉरमायकोसिस) ने भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। ब्लैक फंगस के के मामलों को देखते हुए बहुत से राज्यों ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। यह बिमारी इतनी खतरनाक है की समय से इलाज न मिलने पर आँखे तक खराब हो सकती है। यदि ब्लैक फंगस ब्रेन तक पहुँच गई तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। मरीज की कमजोर इम्युनिटी और अधिक स्टेरॉयड के इस्तेमाल को इसका जिम्मेदार माना जा रहा है। भारत में ब्लैक फंगस जिस तरह से बेकाबू हो रहा है उस तरह किसी अन्य देश में नहीं देखा जा रहा है। देशभर में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 11 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। डाइबिटीज के मरीजों में यह बिमारी ज्यादा देखने को मिल रही है।

Read More: गर्मी के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इन फलों का जरूर करें सेवन, यहां पढ़ें

ब्लैक फंगस नहीं हैं छूत की बीमारी- एम्स डायरेक्टर
एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया के अनुसार ब्लैक फंगस छूत की बीमारी नहीं है। यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। अगर डायबिटीज है और स्टोरॉयड ली है तो ऐसे में 95 प्रतिशत केसेसे में म्यूकर पाया जाता है। इसलिए ब्लड शुगर के मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना है।

Read More: एम्स ने ब्लैक फंगस से बचाव के लिए जारी की गाइडलाइन्स, यहां पढ़ें

ब्लैक फंगस का खतरा
मधुमेह के मरीजों में ब्लैक और व्‍हाइट फंगस का खतरा अधिक है। ब्लैक फंगस कोई संक्रामक रोग नहीं है। लेकिन व्‍हाइट फंगस की तुलना में बेहद खतरनाक भी है। जिन व्यक्तियों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उन्हें इस बिमारी का ज्यादा खतरा है। मस्तिष्क और फेफड़ों में संक्रमण होने पर मरीज की मौत भी हो सकती है।

Read More: नाश्ते में इन 5 चीजों के सेवन में जरूर बरतें सावधानी, नहीं तो उठानी पड़ सकती है बहुत बड़ी हानि

ब्लैक फंगस के लक्षण
प्राथमिक लक्षण के तौर पर इसकी पहचान की जा सकती है। जिसमें चेहरे में दर्द, आंख की पलक में सूजन और कम दिखने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श लेवें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्लैक फंगस के मरीजों को इलाज के लिए दवाइयां और दो सुई लगाने की सलाह दी है। वहीं, ICMR ने मधुमेह से पीड़ित कोरोना मरीजों को स्टेरॉयड नहीं लेने की सलाह दी है।

Web Title: Mucormycosis or Black Fungus is not a communicable disease



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3icm22v

Benefit from exercise alone :- अकेले एक्सरसाइज करने से होते हैं गजब के फायदे

आपको लगता है कि कोई पार्टनर होगा तो Exercise करने में मजा आएगा, बोरियत नहीं होगी, मन लगा रहेगा और साथ में बॉडी भी बनती रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप अकेले रहेंगे तो एक्सरसाइज करने में आपको किसी प्रकार की दिक्कत आएगी। बल्कि अकेले एक्सरसाइज करने से आपको गजब के फायदे होंगे। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढें - रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है तो रोजाना करें इन चीजों का सेवन, मिलेगा विटामिन सी.

अकेले रहने पर एक्सरसाइज पर रहता ध्यान-

जब आप अकेले एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका ध्यान केवल एक्सरसाइज पर ही रहता है। जबकि आपके साथ कोई पार्टनर होता है तो आप उसकी बातों में उलझे रहते हैं। या आपका ध्यान भी उसके द्वारा की जा रही एक्सरसाइज में रहता है।

यह भी पढें - नारियल पानी में होते हैं कई पोषक तत्व, इन बीमारियों से मिलेगी निजात.

खुद के लिए मिलता है पूरा समय-

आप अकेले एक्सरसाइज करते है, तो आपको खुद के लिए भरपूर समय मिलता है। जबकि कोई पार्टनर साथ में रहता है तो कुछ समय उसे भी देना पड़ जाता है। ऐसे में आप इस बात का अफसोस नहीं करें कि आप अकेले हैं। बल्कि आप अकेले हैं तो अच्छा है।

यह भी पढें -कोरोना काल में चर्बी और वजन कम करने के लिए यह करें एक्सरसाइज.

नहीं होती प्रतिस्पर्धा-

जब आपके साथ पार्टनर रहता है। तो एक्सरसाइज करने में भी प्रतिस्पर्धा रहती है। कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती है। जिसमें दोनों के बीच यह रहता है कि कौन ज्यादा करेगा। ऐसे में आप भी जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं। इस कारण अकेले एक्सरसाइज करने में आप अपनी क्षमता अनुसार ही एक्सरसाइज करते हैं। जो आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।

यह भी पढें - बालों की सफेदी और कमजोरी दूर करना है तो आलू के छिलकों का करें उपयोग.


अपनी मर्जी से कर सकते हैं एक्सरसाइज-

जब आप अकेले होते हैं। तो आप एक्सरसाइज भी अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। आपको जो अच्छा लगता है वह आप करते हैं। जबकि कोई पार्टनर होने पर आपको कई चीजें उसके अनुसार भी करनी होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oSQPm8