Sunday, 26 February 2023

स्लीवलेस टॉप पहनना हुआ आसान, ऐसे दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

Home remedies for dark armpits : गर्मी के मौसम के आगाज के साथ ही मौसम आता है हॉल्टेर नेक, टियूब-टैंक टॉप्स और स्लीवलेस ड्रेसेज पहनने का। इन तरह के ड्रेसेस और टॉप्स में इन दिनों कई ऑप्शंस मिलते हैं जो बड़ी आसानी से हमारी शॉपिंग कार्ट में जगह पा लेते हैं।

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपको स्लीवलेस कपड़े खरीदने से पहले सोचना पड़ा हो? या फिर आपने एक बार उन कपड़ों कार्ट में डाल कर फिर निकाल दिया हो यह सोच कर कि आपके अंडरआर्म्स डार्क हैं और आप स्लीवलेस नही पहन पाएंगे। ऐसा होना स्वाभाविक है। मेडिकल न्यूज़ टुडे कि मानें तो अंडरआर्म्स कि त्वचा काली तब होती है जब त्वचा के पिग्मेंट सेल्स ज़रूरत से ज़्यादा तेजी से बढ़ते हैं। अगर आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करना चाहते हैं और दूर करने के उपाय तलाश रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

armpits1.jpg


Causes of dark armpits
: गर्मी के मौसम में पसीने की बदबू से बचने के लिए डिओडरंट जरूरी है। अगर रोजाना यूज करते हैं तो किसी अच्छे ब्रांड का डिओडोरेंट खरीदीं। सस्ते डिओडोरेंट का इस्तेमाल करने से बचें। इनमे हार्श केमिकल होते हैं जो स्किन के लिए हानिकारक हैं। मेडिकल न्यूज़ टुडे कि मानें तो अंडरआर्म्स कि त्वचा काली तब होती है जब त्वचा के पिग्मेंट सेल्स ज़रूरत से ज़्यादा तेजी से बढ़ते हैं। इसकी वजह है :
1. टाइट कपड़े पहनना
2. शेव करने के लिए रेजर का इस्तेमाल करना
3. अंडरआर्म्स के बालों को बार-बार हटाना, उन्हें रेगुलर शेव करना
4. इसके अलावा मेडिकल प्रॉब्लम जैसे ओबेसिटी, डायबिटीज, हार्मोनल चेंजेस भी स्किन के काले होने का कारण बन सकती है। (इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से कंसल्ट करना होगा। )

आपके अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह लाइफस्टाइल है तो इसके लिए आप यहां दिए गए होम रेमेडीज यानी घरेलु उपाय अपना सकते हैं।

एलोवेरा : ना जाने आपने यह नाम कितनी बार सुना होगा। लेकिन क्या आपने इसे आजमाया है? एलोवेरा स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का हल है। वैसे तो इसका जेल मार्केट में मिल जाता है लेकिन अगर आप नेचुरल उसे करना चाहते है तो इसकी ताजी पत्ती काटकर जेल निकाल लें। फिर जेल को अपने अंडरआर्म्स में धीरे-धीरे मसाज करें और लगभग 20 मिनट तक सूखने दें। फिर, इसे गुनगुने पानी से धो लें।

टी ट्री ऑयल : यह आसानी से ऑनलाइन या किसी भी मेडिकल स्टोर में मिल जाएगा। इसकी में थोड़ा पानी मिलाएं। इस मिश्रण को एक खाली स्प्रे बोतल में डालें और अपने अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें। वोइला, आप जाने के लिए अच्छे है।

हल्दी और चंदन : गुणकारी हल्दी का क्या कहना। इस चन्दन के साथ मिला लें तो सोने पे सुहागा। एक छोटी कटोरी में आधा चम्मच हल्दी (ऑर्गेनिक), आधा चम्मच चन्दन, शहद और कच्चे दूध की बूंदे मिक्स करलें। इस अंडरआर्म्स में लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट तक रहने दें फिर धो ले।

शहद और बेकिंग सोडा : दो चम्मच शहद में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इस अंडरआर्म्स में लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोएं।

lemon3.jpg


नींबू : आपकी रसोई का यह छुपा रुस्तम जाने कितने इलाज करता है। नींबू का रस निकल कर कॉटन या साफ कपड़े से कुछ देर तक l अपने अंडरआर्म्स में धीरे से रगड़ें फिर इसे 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इससे त्वचा का कालापन दूर होता है।

टमाटर : इसमें भी है नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट जो त्वचा को ठंडा तो रखेगा ही ताज़ा भी कर देगा। टमाटर के रस को लगाएं और सूखने तक रुकें। 10 मिनट बाद धो ले।

खीरा : सलाद के अलावा आँखों के लिए तो कारगर है ही लेकिन क्या आप जानते हैं ताजे ठंडे खीरे की स्लाइस या उसका जूस आपकी त्वचा का कालापन भी मिटा सकती है ? इसमें ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा का कालापन हटाता है ।खीरा (क्युकुंबर ) को काटें और इसकी स्लाइस को अंडरआर्म्स पर धीरे धीरे रगड़ें। 10 मिनट बाद धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। खीरे का जूस निकाल कर आइस ट्रे में दाल कर फ्रीजर में रखें। बाद में आइस क्यूब को अंडरआर्म्स पर धीरे धीरे रगड़ें। इसी तरह नींबू , टमाटर, टी ट्री ऑयल वाले मिक्सचर को भी आइस ट्रे में रखें साथ सकते हैं।

आलू : नींबू की ही तरह आलू में भी सिट्रिक एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स को बढ़ने से रोकता है।आलू को कद्दूकस करें या गुलाब जल के साथ पीस लें। इस मिक्सचर को कॉटन बॉल की मदद से अपने अंडरआर्म्स में लगाएं। 8 -10 से मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

एक्सफोलिएट : मौसम कोई भी हो अपनी त्वचा को साफ रखना आपकी जिम्मेदारी है। खासकर गर्मियों में जब आप पसीने और धूल से परेशान हों। नानी कहा करती थी एक मुलायम कपड़े पर साबुन लगा कर धीरे धीरे अंडरआर्म्स साफ किया करो। आपको नानी की बात पूरानी लगती है तो आप लूफा या सॉफ्ट स्क्रब की मदद से हल्का हल्का रब करते हुए अपने अंडरआर्म की सफाई करें। साबुन नहीं लगाना चाहें तो किसी अच्छी कंपनी का स्क्रब खरीदें जिसमे प्रोडक्ट्स नेचुरल यूज किये गए हों।

यह भी पढ़ें : इन 'फ्रीजर टिप्स' से मिनटों में बनेगा खाना



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iOZgb49

Friday, 17 February 2023

ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर खाएं भी, लगाएं भी


Use Tomato Packs For Glowing Skin : टमाटर हर किचन रेसिपी कि पसंदीदा सामग्री है। यह ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

जर्नल ऑफ फार्माकोग्नॉसी और फाइटोकेमिस्ट्री के अनुसार टमाटर स्किन के लिए फायदेमंद है और त्वचा की कोशिका (स्किन सेल्स ) के रिप्लेसमेंट के लिए कारगर है। दादी- नानी के नुस्खे मानें तो टमाटर खाने के अलावा लगाने के भी कई फायदे है। जैसे टमाटर को चेहरे पर मलने से न सिर्फ चेहरे का मेल साफ़ होता है बल्कि स्किन पोर्स में कसाव आता है। आइए देखते हैं टमाटर के कुछ ऐसे ही उपाय जो कई बार हम में से कइयों ने घर पर आजमाए हैं।

tomatoes_1.jpg


Do It Yourself Beauty Tips :

स्लाइस इट : टमाटर के स्लाइस काट लें (कस भी सकते हैं) और उन्हें अपने स्किन पर अच्छे से मल लें। इसे पन्द्रह से बीस मिनट तक लगाए रखें फिर मुँह धो लें। ऑयली त्वचा वाले इसे ऐसे ही लगाएं और जिनकी त्वचा ड्राई है वो इसमें ओलिव आयल की कुछ बूंदे मिक्स करके लगाएं। इससे आपकी त्वचा पर ग्लो आएगा।

आइस-आइस बेबी : टमाटर का जूस निकाल कर उसमें एक चम्मच शहद डालें। कुछ बूँदें पानी की, या गुलाब जल की, डाल कर आइस ट्रे में सेट कर लें। इस क्यूब से अपने चेहरे पर धीरे- धीरे मसाज करें। ड्राई स्किन को हाइड्रेट करने के लिए यह बहुत अच्छा उपाय है।

हाय दही-या : एक चम्मच दही, एक चम्मच टमाटर का जूस और दो बूँद ऑलिव आयल मिला लें। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगा लें। बीस मिनट बाद धो लें। यह पैक आपके चेहरे को ताज़गी तो देगा ही साथ ही उसे हाइड्रेट भी करेगा।

नीम्बुड़ा-नीम्बुड़ा : सही पकड़ें हैं। इस टिप में आपको लेना होगा नींबू का रस। एक कसे हुआ टमाटर में आधा कटा नींबू का रस और एक चमच बेसन मिला कर पैक बनाएं। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर बीस मिनट रखें। सूखने पर धो लें। स्किन की टैनिंग कम करने का यह सरल उपाय है।

मिट्टि पाओ : मुल्तानी मिट्टी के गुण हम सभी जानते हैं। जब यह मिट्टि टमाटर के साथ मिल जाए तो एक अलग ही निखार आता है। एक टमाटर को कस लें और उसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, चार बूँद गुलाब जल, और एक चम्मच ताज़े कड़ी पत्ता का पेस्ट मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गले पर लगाएं। बीस मिनट बाद धो लें (सूखने तक रखें)। स्किन में ग्लो तो आएगा ही साथ ही स्किन हील भी होगी।

चन्दन सा बदन : एक बाउल में एक कसा हुआ टमाटर, आधा चम्मच चन्दन और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छे से पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। दस मिनट बाद धो लें। ग्लोइंग स्किन के लिए यह असरदार पैक है।

यह भी पढ़ें : एग्जाम से पहले होने वाले स्ट्रेस को ऐसे करें मैनेज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pucRHMT