Sunday, 24 April 2022

Home Remedies for Itchy Eyes: क्या आप आंख में होने वाली खुजली से परेशान हैं, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरन्त निजात

Home Remedies for Itchy Eyes: हमें अपने आंखों का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। आंखों में या आंखों के आसपास के हिस्से में खुजली होना एक आम बात है। लेकिन कभी न कभी एलर्जी या इंफेक्शन होने के कारण भी आंखों में खुजली हो सकते और हम सभी को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन ज्यादा खुजली होने पर आप अपनी आंखों को रगड़ने और मलने से बचें। नहीं तो इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ऐसे कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो इस समस्या से आपको राहत दिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में।

आंखों की खुजली से राहत पाने के घरेलू उपाय


1. खीरा

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर खीरा आंखों की खुजली दूर कर आंखों को ठंडक दिलाने में कई तरह से फायदेमंद है। खीरा त्वचा पर होने वाली जलन, इरिटेशन या सूजन की समस्या को दूर कर आराम और ठंडक दिलाने में मदद करता है। ऐसे में खीरे की ठंडक आंखों की खुजली को भी दूर कर सकती है। खीरे को गोल-गोल स्लाइस में काटें और आंखों को बंद करके खीरे की स्लाइस रखें। इसे कुछ मिनटों तक आंखों पर रहने दें।

यह भी पढ़े: बालों को सीधा करने के काम आएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

2. आंखों की सिकाई करें

आंखों पर गर्म सेक रखने से आंखों में एलर्जी की समस्या और इससे होने वाली खुजली को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप तेजी से अपनी दोनों हथेलियों को रगड़कर तुरंत आंखों पर रखें। ऐसा चार से पांच बार करने पर आंखों को गरम सेक मिलेगी। आप इसके अलावा कपड़े की छोटी सी पोटली बनाकर उस पर तेजी से 4-5 बार फूंक मारकर इसे आंखों पर रखें, इससे आंखों को गर्माहट मिलेगी।

3. दूध

कच्चा दूध आंखों की खुजली के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कच्चा दूध आंखों पर रखने से खुजली से निजात मिलेगा। इसके लिए कॉटन में ठंडा दूध से भिगोकर आंखों को बंदकर ऊपर रख लें।

4. एलोवेरा

आंख में किसी तरह की परेशानी होने पर आप एलोवेरा जूस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, आधा कप पानी और बर्फ के कुछ टुकड़े मिला कर पीस लें। अब इसे जूस को कॉटन की मदद से पलकों पर लगाएं। इसे दिन में दो बार भी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़े: क्या आप भी तलवे में हो रहे जलन से परेशान है, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत

5. ठंडे पानी

ठंडे पानी से आंखों को धोने पर या फिर बर्फ से सिंकाई करने से भी आंखों की खुजली कम हो सकती है। सिंकाई करने के लिए एक मुलायम कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर रख सकते हैं। आप चाहें को कपड़े में बर्फ रखकर भी सिकाई कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5qhrX7F

No comments:

Post a Comment