Thursday, 30 September 2021

Herbs Benefits: ये हर्ब्स जो आपकी किडनी को रखते हैं स्वस्थ,इन्हें डाइट में कर सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। Herbs Benefits: किडनी की समस्या कोई मामूली प्रॉब्लम नहीं है जिसको अनदेखा किया जा सके। किडनी में प्रॉब्लम होने से यदि शरुआत में ही इसपर अच्छे से ध्यान दे दिया जाए तो इसको समय रहते ठीक किया जा सकता है। नहीं तो ये शरीर में कई दिक्कतों को बढ़ाना शुरू कर देता है। जैसे कि यूरिन जाते समय दर्द होना,या स्टोन होना आदि। इसलिए शुरुआत के दिनों में ये संकेत दिखने लग जाए तो आपको पहले ही सचेत हो जाना चाहिए। डॉक्टर से तो संपर्क करे वहीं साथ ही साथ इन हर्ब्स का उपयोग करना शुरू कर दें। ताकि किडनी की समस्या से जल्दी निजात पा सकें।
चलिए जानते हैं इन हर्ब्स के बारे में जो किडनी के सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं। वहीं इनके सेवन से शरीर को भी लाभ मिलता है।

धनिया
धनिया का इस्तेमाल तो मसाले के तौर पर रोजाना करते ही होंगें। पर क्या आपको ये पता है कि ये किडनी की समस्या को कम करने के लिए बहुत ही ज्यादा प्रभावित होती है। यदि आपको यूरिन करते समय दर्द या परेशानी हो रही है तो ऐसे में धनिया का रोजाना इस्तेमाल आपकी मदद कर सकता है। धनिया सिर्फ एक मसाला ही नहीं है बल्कि शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण औषिधि भी है।

Herbs Benefits: ये हर्ब्स जो आपकी किडनी को रखते हैं स्वस्थ,इन्हें डाइट में कर सकते हैं शामिल

करौंदा
करौंदा सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसका सेवन किडनी से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है। करौंदा में यूरिया और यूरिक एसिड को बाहर निकालने की क्षमता होती है।

Herbs Benefits: ये हर्ब्स जो आपकी किडनी को रखते हैं स्वस्थ,इन्हें डाइट में कर सकते हैं शामिल

त्रिफला
त्रिफला एक प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी होती है। त्रिफला का सेवन वेट लॉस के लिए लाभदायक होता है वहीं ये किडनी के नेचुरल फंक्शन को ठीक रखने में मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से किडनी के साथ-साथ लिवर को भी मजबूती मिलती है।

Herbs Benefits: ये हर्ब्स जो आपकी किडनी को रखते हैं स्वस्थ,इन्हें डाइट में कर सकते हैं शामिल

अंगूर के बीज
अंगूर के बीजों के फायदे की बात करें तो ये किडनी में स्टोन को बाहर निकालने में मदद करती हैं। इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है जो कि किडनी से जुड़े कई समस्याओं को कम करने में मददगार होती है।

Herbs Benefits: ये हर्ब्स जो आपकी किडनी को रखते हैं स्वस्थ,इन्हें डाइट में कर सकते हैं शामिल

अदरक
अदरक के अनेकों फायदे होते हैं। जैसे कि ये किडनी और लिवर को साफ़ रखने में अदरक का सेवन लाभदायक होता है। इसके रोजाना सेवन से लिवर और किडनी डिटॉक्स हो जाते हैं। वहीं अदरक में एंटी इन्फ्लामेट्री जैसे तत्त्व होते हैं जो किडनी में सूजन जैसी समस्याओं को कम करते हैं।

Herbs Benefits: ये हर्ब्स जो आपकी किडनी को रखते हैं स्वस्थ,इन्हें डाइट में कर सकते हैं शामिल

प्याज
प्याज खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है वहीं ये इसका रस आपको किडनी स्टोन में हो रहे दर्द को कम करने में भी लाभदायक माना जाता है। रोजाना रूप से प्याज का सेवन किडनी में स्टोन कि प्रॉब्लम को कम करने में दूर करता है।

Herbs Benefits: ये हर्ब्स जो आपकी किडनी को रखते हैं स्वस्थ,इन्हें डाइट में कर सकते हैं शामिल

चन्दन
चंदन में एंटी-माइक्रोबियल जैसे अनेकों तत्त्व होते हैं। जो कि यूटीआई इन्फेक्शन को कम करने में मददगार है वहीं ये किडनी की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।

Herbs Benefits: ये हर्ब्स जो आपकी किडनी को रखते हैं स्वस्थ,इन्हें डाइट में कर सकते हैं शामिल

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AYuIQd

Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है नींबू पानी, जानें कब और कैसे करें इसका सेवन

Health Tips: हम सभी जानते है कि वजन कम करने के लिए, हमें अपने आहार में स्वस्थ और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, कैलोरी की मात्रा की निरंतर जांच के साथ किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि भी करनी चाहिए।आज हम आपकाे बताने वजन कम करने के एक घरेलू और सरल नुस्खे के बारे में जाे आपके वजन कम ताे करेगा ही साथ में सेहत काे कर्इ फायदे भी देगा। और ये नुस्खा तैयार हाेता है नींबू से, जी हां, नींबू एक डिटॉक्स आहार है।आइए जानते हैं इसके बारे में :-

नींबू एक डिटॉक्स आहार है जाे की आपके शरीर की अंदरूनी सफाई करने में आपकी मदद करता है।यह आहार अधिकांश रोगों के लिए भी एक प्रभावी इलाज है। चूंकि, निम्बू पानी आपके शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने में मदद करता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और विभिन्न बीमारियों के शरीर को ठीक करने में सक्षम होता है। विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने से आपको हल्का महसूस करने और वजन घटाने में सहायता मिलती है। डिटॉक्स डाइट का मूल उद्देश्य कैलोरी का सेवन सीमित करके वजन कम करना है। नींबू डिटॉक्स आहार एक कम-कैलोरी आहार है जो लंबे समय तक वजन घटाने के लिए फायदेमंद है।

Read More: शरीर में आयरन की अधिक मात्रा से हो सकती है हृदय व लिवर से संबंधित बीमारियां

नींबू शक्तिशाली जीवाणुरोधी गुणों का प्रदर्शन करता है।इसे अपने आहार में शामिल करने से आपके शरीर का पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड आपके लीवर शक्ति प्रदान करता है जिससे आपके शरीर में डिटॉक्स करने की क्षमता बढ़ती है। इसका निरंतर सेवन आपकी त्वचा की चमक बढ़ाता है।

Read More: शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है अश्वगंधा, ऐसे करें सेवन

नींबू में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, ए, बी 1, बी 2, बी 3, बी 5, बी 6 और बी 9, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम पोटेशियम, जस्ता, लोहा, चोलिन, फास्फोरस और कार्बोहाइड्रेट और चीनी की थोड़ी पाई जाती। एंटीऑक्सिडेंट के रूप में, नींबू में मौजूद विटामिन सी आपकी कोशिकाओं को मुक्त कणों से नुकसान से बचाता है।

वजन घटाने के आप नींबू पानी का सेवन करें। इसके अलावा इसे अपने सलाद, सूप, दाल, उबली हुई सब्जियों में जाेड़ सकते हैं।

Read More: सेहत के लिए फायदेमंद होता है दूध, लेकिन इन बीमारियों करें परहेज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39TNOve

Health News: हीमोग्लोबिन की कमी होने पर डाइट में करें ये बदलाव, यहां पढ़ें

Health News: कई बार किन्हीं कारणों से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। रक्त की रूटीन जांच से इसका पता चल जाता है। हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया, सुस्ती, सिरदर्द, जी घबराना, सांस ठीक से न ले पाना, कमजोरी, थकान आदि समस्याएं होने लगती है। अगर आपकी ब्लडरिपोर्ट में हीमोग्लोबिन की कमी आ जाती है, तो ये फल सब्जियां अपनी दैनिक खुराक में जरूर शामिल करें -

पालक - यह कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन ए, ई व बी-9 का समृद्ध स्रोत है।

ब्रोकली- यह आयरन का समृद्ध स्रोत तो है ही। इसमें विटामिन ए और सी भी भरपूर हैं। साथ ही मैग्नीशियम भी समुचित मात्रा में होता है।

अनार - अनार के दानों में आयरन भरपूर पाया जाता है और साथ ही विटामिन सी भी। इसे एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट फल माना जाता है। इसके रस से भरपूर ऊर्जा भी मिलती है और दानों में फाइबर भी खूब होता है।

Read More: सेहत के लिए फायदेमंद होता है दूध, लेकिन इन बीमारियों करें परहेज

तरबूज - तरबूज में विटामिन सी और आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

स्ट्रॉबेरी - खट्टी मीठी स्ट्राबेरी न सिर्फ अपने स्वाद के लिए बल्कि गुणों के लिए भी हैल्थ एक्सपट्र्स की फेवरेट है। इसमें आयरन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।

Read More: ऑयल पुलिंग से सेहतमंद रहेंगे आपके दांत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CX0sWE

Health Tips: खांसी, पेट दर्द और बदहजमी जैसी समस्याओं में जरूर आजमाएं ये घरेलु नुस्खे

Health Tips: अक्सर होता है कि रात के समय हमारे पेट में दर्द, जलन या अन्य किसी तरह की तकलीफ हो जाती है, लेकिन देर रात ना तो हम डॉक्टर के पास जा सकते हैं और ना ही सुबह का इंतजार कर सकते हैं। लेकिन आप यह जानकर खुशी हाेगी की आयुर्वेद में ऐसे कई घरेलू उपाय हैं, जो आपको तुरंत आराम दिला सकते हैं। ताे आइए जानते हैं उन खास घरेलू उपायाें के बारे मेंः-

जी घबराना
अगर आपको उल्टी आ रही है या आपका जी घबरा रहा है, तो एक छोटी इलायची मुंह में रख लें।

Read More: ऑयल पुलिंग से सेहतमंद रहेंगे आपके दांत

कटने पर
अगर आपके शरीर का कोई हिस्सा कट गया है या चोट लग जाने की वजह से खून निकले तो घबराएं नहीं और ऐसे में उस जगह को धोकर हल्दी या फिटकरी का घोल लगाएं। हालांकि ऐसा करने पर आपको थोड़ी जलन होगी, लेकिन इंफेक्शन या घाव होने का डर नहीं रहेगा और खून बंद हो जाएगा। फिर भी आराम ना हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

खांसी
3-4 काली मिर्च के दानों को एक कप पानी की मात्रा में तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा रह जाए, ठंडा होने पर इसे पी लें। स्वाद बदलने के लिए चीनी भी मिला सकते हैं। इसे दिन में दो बार लें।

Read More: डेंगू और चिकनगुनिया में ही नहीं, इन बीमारी में भी घटती हैं प्लेटलेट्स

दस्त होने पर
एक साबुत लाल मिर्च को जला लें। जब यह काली हो जाए, तो इसके चूरे को पानी में डाल लें। छानकर इस घोल को पी लें। इसे दिन में दो बार पीएं।

हाथ-पैरों में दर्द
हाथ-पैरों में बहुत दर्द हो रहा हो तो लहसुन की कुछ कलियां कूटकर तेल में गर्म कर लें। रात को सोने से पहले इस तेल से मालिश करें।

गैस होना, पेट फूलना
एक छोटी चम्मच अजवाइन में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर खाने से आराम मिलता है।

Read More: शरीर में आयरन की अधिक मात्रा से हो सकती है हृदय व लिवर से संबंधित बीमारियां

पेट में जलन
पेट में जलन होने पर मीठा सोडा और चीनी मिलाकर पीएं। जलन में राहत मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iogUY2

Side Effects of Chemicals In Nail Polish: नेल पॉलिश के उपयोग से पहले जान लीजिए होने वाले नुकसान

नई दिल्ली। Side Effects of Chemicals In Nail Polish: सजना-संवरना और स्वयं को आकर्षक दिखाना हर किसी को पसंद होता है। विशेष तौर पर महिलाओं की तो यह पसंदीदा हॉबी होती है। और आजकल तो विभिन्न ब्रांड और तरह-तरह की मेकअप उत्पाद बाजार में उपलब्ध होने की कारण महिलाओं में इनका प्रेस काफी बढ़ गया है। उन्हीं में से एक है, नेल पॉलिश। जिसका बहुतायत में आज उपयोग होने लगा है। अपने हाथों को आकर्षक और सुंदर दिखाने के लिए आज विभिन्न रंगों और ब्रेन के नेल पॉलिश उपयोग किए जाते हैं। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि इन सभी उत्पादों में रसायनों का काफी उपयोग किया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। तो आइए जानते हैं कि अधिक नेल पॉलिश लगाने के क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं:

paint.jpg
  • कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा
    एक्रेलेट्स नामक रसायन का भी नेल पॉलिश बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के संपर्क में आने और सांसो के जरिए शरीर के अंदर जाने पर यह काफी हानिकारक होता है। जिससे महिलाओं को कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बना रहता है। इसके अतिरिक्त नेल पॉलिश में पाया जाने वाला फॉर्मलडिहाइड नामक रसायन के संपर्क में आने पर मायलोइड ल्यूकेमिया यानी बोन मैरो, लाल रक्त कोशिकाएं, श्वेत रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स की कमी से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं।
colorectalcancer.png
  • नाखून खराब होना
    नेल पॉलिश का अधिक इस्तेमाल करने से नाखून कमजोर पड़ जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे उनमें दरारें आने लगती है। इसके अलावा नेल पॉलिश नाखूनों की प्राकृतिक चमक को भी गायब कर देती है। जब हम अधिक नेल पॉलिश लगाते हैं, तो नेल पेंट में उपयोग होने वाला फॉर्मेल्डिहाइड नाम का रसायन त्वचा के संपर्क में आने से खुजली की समस्या पैदा कर सकता है। जिससे नाखूनों के आसपास उंगलियां प्रभावित हो सकती हैं।
bad_nails.jpg

यह भी पढ़ें:

  • फेफड़ों को नुकसान
    आपको बता दें कि नेल पॉलिश बनाने के लिए स्पिरिट भी इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारे फेफड़ों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि कुछ लोगों की नाखून चबाने की आदत अथवा खाना खाते समय भी नेल पॉलिश मुंह में जाने के कारण हमारे फेफड़े प्रभावित हो सकते हैं।
lungs.jpg
  • नर्वस सिस्टम को हानि
    नेल पॉलिश में पाया जाने वाला टॉलूइन नाम का रसायन नाखूनों के सेल्स के जरिए हमारे शरीर की अन्य कोशिकाओं से अपना संपर्क बना लेता है। जिसके परिणाम स्वरूप ये सेंट्रल नर्व्स सिस्टम को हानि पहुंचाने में सक्षम हो सकता है। नेल पॉलिश में प्रयुक्त स्पिरिट फेफड़ों को बुरी तरह से प्रभावित करने के अलावा यदि नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स मुंह और पेट में चले जाते हैं तो गट, न्यूरो अथवा सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
nervous.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wpu3Za

Disadvantages of Chewing Gum In Hindi: इन नुकसानों को जानकर भूल जाएंगे च्‍युइंग चबाना

नई दिल्ली। Disadvantages of Chewing Gum In Hindi: आजकल च्‍युइंग गम चबाना एक आम आदत बन चुकी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी काफी अधिक च्‍युइंग गम का सेवन करते हैं। कुछ लोग टाइम पास के लिए, कुछ अपने चेहरे की वसा को कम करने के लिए और कुछ मीठा खाने की तलब होने आदि कारणों से च्‍युइंग गम चबाते रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि च्युइंग गम जैसे खाद्य पदार्थो में सामान्य तौर पर इस्तेमाल होने वाले एक एडिटिव से हमारी आंतों को काफी हानि हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा टाइटेनियम डाइऑक्साइड नैनोपार्टिकल्स यानी ई-171 नामक फूड एडिटिव के सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव पर गौर किया गया। इस फूड एडिटिव का इस्तेमाल कुछ खाद्य पदार्थों एवं दवाइयों में ह्वाइटनिंग एजेंट के रूप में किया जाता है। जितना अधिक सेवन शरीर के कई अंगों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। तो आइए जानते हैं कि किस प्रकार च्‍युइंग गम खाने के अधिक इस्तेमाल से हम स्वयं को नुकसान पहुंचाते हैं:

1. गैस की परेशानी
अधिक मात्रा में और काफी समय तक च्‍युइंग गम चबाने से हवा पैदा होती है, जो पेट दर्द, गैस और सूजन का कारण बन सकती है। इसके अलावा च्‍युइंग गम से सीने में जलन और अपच की समस्या भी पैदा हो सकती है।

 

gas_1.png

2. दांतों की समस्या
ज्यादा च्‍युइंग गम के सेवन से हमारे दांतों को भी काफी नुकसान होता है। हालांकि कभी-कभी च्‍युइंग गम चाबाना मसूड़ों और दांतों के लिए सही हो सकता है, लेकिन फिर भी इसका ज्‍यादा इस्‍तेमाल दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे आपके दांत गिर सकते हैं। इसकी वजह है च्‍युइंग गम में मौजूद शुगर कोट, जिससे दांतों में खराब बैक्टीरिया पैदा होते हैं।

broken.png

3. सिरदर्द और एलर्जी
एलर्जी अथवा सिर दर्द होना भी च्‍युइंग गम चबाने के हानिकारक प्रभाव हैं। इसलिए च्‍युइंग गम का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि च्‍युइंग गम में मौजूद प्रिजरवेटिव और आर्टिफिशियल शुगर के कारण विषाक्तता, एलर्जी और सिरदर्द पैदा हो सकता है।

head.png

4. जंक फूड खाने की क्रेविंग
एक अध्ययन के अनुसार अगर हम एक च्‍युइंग गम का खास तौर पर मिंट वाली च्‍युइंग गम का अधिक सेवन करते हैं तो हमें हेल्दी फूड, फल और सब्जियां आदि खाने की इच्छा नहीं होती। बल्कि हमारे अंदर जंक फूड की क्रेविंग होने लगती है।

burger-1.png

5. कमजोर आंखें
यह भी देखा गया है कि अधिक च्‍युइंग गम चबाने से हमारी आंखों पर असर पड़ता है। क्योंकि च्‍युइंग गम चबाने के दौरान हमारे आंखों के आसपास की मांसपेशियां प्रभावित होती हैं। जिससे आंखों की कमजोरी की समस्या हो सकती है।

eyes.jpg

6. डायरिया
डायरिया होने का खतरा भी अधिक च्‍युइंग चबाने के दुष्प्रभावों में से एक है। इसमें मेथोल और सोरिबटॉल जैसे आर्टिफिशियल स्‍वीटनर्स होने के कारण आंतों में जलन पैदा हो सकती है। जिससे डायरिया होता है और शरीर का तरल पदार्थ निकलने से डीहाइड्राइडेशन की समस्या भी हो सकती है।

diarrhea.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D1nT0W

Hair benefits Of Hibiscus: बालों के ग्रोथ के लिए कर सकते हैं गुड़हल के फूल का इस्तेमाल,जानिए इसके फायदे

नई दिल्ली। Hair benefits Of Hibiscus: गुड़हल के फूल तो आपने देखे ही होंगें। ये आपको अधिकतर घरों के बाहर आराम से देखने को मिल ही जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि गुड़हल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं होता है। वहीं ये बालों के ग्रोथ के लिए भी बेहद लाभदायक माना जाता है। ये बालों की ग्रोथ में आपकी मदद कर सकता है। यदि आप भी बालों के अत्यधिक टूटने,पतले होने,दो मुहें बालों से परेशान हो चुके हैं तो ऐसे में गुड़हल के फूलों का उपयोग बहुत ही लाभदायक हो सकता है। इसके फूलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी,विटामिन ए,अमीनो एसिड जैसे बहुत सारे तत्त्व पाए जाते हैं। जो बालों की ग्रोथ के लिए लाभदायक होते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि में गुड़हल के फूल को इस्तेमाल बालों के लिए किस प्रकार बेहतर साबित हो सकता है।

Hair benefits Of Hibiscus: बालों के ग्रोथ के लिए कर सकते हैं गुड़हल के फूल का इस्तेमाल,जानिए इसके फायदे

बालों की ग्रोथ बढ़ाने में होता है लाभदायक
गुड़हल की बात करें तो ये नैचुरली ही एमिनो एसिड से भरपूर होता है। अमीनो एसिड बालों के ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए इसे आप बालों के ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसको उपयोग करने के लिए सबसे पहले आप गुड़हल के कुछ फूलों और पत्तियों को लें फिर इन्हे अच्छे से पीस लें। जब तक इनका पेस्ट नहीं बन जाता है। फिर इसमें इच्छा अनुसार आप जैतून का तेल और नारियल का तेल एक-दो चम्मच मिला सकते हैं। इस पेस्ट को अच्छे से स्कैल्प तक अपने बालों में लगा लें और लगभग एक घंटे तक छोड़ दें। उसके बाद नार्मल पानी से हेयर वाश करें। ये बालों को घना और मजबूत बनाने में आपकी बहुत मदद कर सकता है।

Hair benefits Of Hibiscus: बालों के ग्रोथ के लिए कर सकते हैं गुड़हल के फूल का इस्तेमाल,जानिए इसके फायदे

गुड़हल का पाउडर भी होता है लाभदायक
आप गुड़हल के पाउडर का इस्तेमाल भी बालों के ग्रोथ के लिए कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप पानी में गुड़हल के पाउडर को अच्छे से मिला लें। फिर शैम्पू करने के बाद आप इस पानी से बालों को अच्छी तरह धोएं। ये आपके स्कैल्प से इन्फेक्शन दूर करने में लाभदायक हो सकता है। साथ ही साथ ये बालों को भी मजबूत बना के रखेगा।

कंडीशनर की तरह भी यूज़ कर सकते हैं गुड़हल को
इसके लिए सबसे पहले आप गुड़हल के फूलों को पानी में उबाल लें। जब पानी का रंग हल्का गुलाबी सा हो जाए तो गैस बंद कर दें और बालों में कंडीशनर की तरह इसे लगाएं। इससे आपके बाल मुलायम व घने हो जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AV9HWU

Health tips : दिल की बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड

नई दिल्ली। हार्ट की समस्या आज के समय में उम्र देख कर नहीं आती । यहां तक की किसी भी उम्र के लोगों में हार्ट की समस्या आपको देखने को मिल जाती है। ऐसे में खान-पान का ध्यान रखना एक ऐसी जरूरी चीज है जो हम अपने स्तर पर कर सकते हैं । तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं । हम आपको आज कुछ ऐसे सुपर फूड के बारे में बताएंगे जिसे अपने डाइट में शामिल करके आप हर्ट संबंधित सभी शिकायतों से दूरी बना सकते हैं।

anar.jpg

अनार

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। जिससे आपका दिल हमेशा हेल्दी रहेगा। इसलिए रोजाना खाली पेट या फिर खाने से पहले अनार का सेवन करें।

alsi.jpg

अलसी
अलसी के बीज में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, और जीएक्सेंडथिन होता है। अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं और धमनियों में सूजन नहीं होने देते।

dalchini.jpg

दालचीनी
दालचीनी में फाइबर, कैल्शियम के साथ एंटी इंफ्लामेंट्री गुण मौजूद होते हैं जो हार्ट की धमनियों को नुकसान पहुंचने से रोकता है। इसके साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जिससे धमनियों की ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है।

dahi.jpg

दही
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जिनसे शरीर में वैसे बैक्टेरिया का विकास होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। दही खाने की सलाह केवल गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी दी जाती है। हालांकि बारिश के मौसम में इनमें कीड़े पनपने की आशंका के चलते दही से दूरी बना ली जाए तो बेहतर होगा।

fish.jpg

मछली
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार स्वस्थ दिल के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार मछली खानी चाहिए। सार्डीन, सैमन, मैकरल मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिल को तंदुरुस्त रखता हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39OOotV

Health tips: सूर्य नमस्कार करने के फायदे

नई दिल्ली। सूर्य नमस्कार करने से आपके दिनचर्या में एक बहुत बड़ा बदलाव आता है। इसके यूं तो कई सारे फायदे हैं । पर आज इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदों के विषय में हम आपको डिटेल जानकारी देंगे । सूर्य नमस्कार एक फिजिकल वर्कआउट ही नहीं बल्कि मेंटल स्ट्रेस को भी दूर करने में मददगार एक्सरसाइज है।

सूर्य नमस्कार 12 योगासनों को मिलाकर बनाया गया है । हर एक आसान का अपना महत्व है। इसे करने वाले का कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ अच्छा होता है। साथ ही शरीर में खून का संचार भी दुरुस्त होता है। सूर्य नमस्कार के जरिए आप अपना तनाव कम कर सकते हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

surya_naskar_workout.jpg

चिंता मुक्त रहेंगे
सूर्य नमस्कार करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और नर्वस सिस्टम शांत होता है जिससे आपकी चिंता दूर होती है। सूर्य नमस्कार से एंडोक्राइन ग्लैंड्स खासकर थॉयरायड ग्लैंड की क्रिया नॉर्मल होती है।


शरीर में लचीलापन आता है
सूर्य नमस्कार के आसन से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। इससे शरीर फ्लेक्सिबल होता
है।


वूमेन हेल्थ के लिए जरूरी

अगर किसी महिला को अनियमित मासिक चक्र की शिकायत है, तो सूर्य नमस्कार के आसन करने से परेशानी दूर होगी। इन आसनों को रेगुलर करने से बच्चे के जन्म के दौरान भी दर्द कम होता है।

हेल्थ में इंप्रूवमेंट होता है ।

सूर्य नमस्कार को डेली रूटीन में शामिल कर सही तरीके से किया जाए तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। 12 आसनों के दौरान गहरी सांस लेनी होती है जिससे शरीर को फायदा होता है।

पाचन तंत्र में लाभकारी
सूर्य नमस्कार के दौरान उदर के अंगों की स्ट्रे होती है जिससे पाचन तंत्र सुधरता है। जिन लोगों को कब्ज, अपच या पेट में जलन की शिकायत होती है, उन्हें हर सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करना फायदेमंद होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uq18kk

Benefits of Ajwain: जानिए अजवाइन के अनगिनत फायदे जो बीमारियों में तुरंत आपको आराम दिलाएं

नई दिल्ली। Benefits of Ajwain: अजवाइन में क्युमिन, कैम्फिन, डाईपेंटिन, फिनोल, ओलिक, राइबोफ्लेविन तथा थाइमिन पाया जाता है। इसके फल में थायमोल तथा तेल में साइमिन पाया जाता है। अजवाइन के फायदे भी अजवाइन के पोषक तत्व पर ही निर्भर करता है। अजवाइन का एंटी कैरोजेनिक गुण मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है जिससे ओरल हेल्थ बेहतर होता है।

अजवाइन भारत के हर रसोईघर में पाया जाता है। रसोईघर में तो इसका उपयोग मसाले के रूप में होता है लेकिन आयुर्वेद में अजवाइन का उपयोग औषधि के रूप में प्राचीन काल से हो रहा है। बचपन में बीमार होने पर या दर्द होने पर अजवाइन का उपयोग किया जाता था। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह आपके पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। आयुर्वेद मे अजवाइन को पाचक औषधि के रूप में जाना जाता है।

अजवाइन के फायदे

  • अगर आपके पेट में कीड़े हैं तो अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से पेट में कीड़े खत्म हो जाता है।
  • यह पेट की बीमारियों को दूर करता है और कब्ज से भी राहत देता है। यह खाना जल्दी पचाने में मदद करता है।
  • इसे रोजाना पीने से डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।
  • अजवाइन के थायमोल में जो एंटीबैक्टीरियल गुण होता है वह मुंह और दांत के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करती है।
  • अजवाइन जलन का इलाज करने में मदद करता है।
  • अजवाइन जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद होता है। अजवाइन की पोटली बनाकर सेंके या अजवाइन के तेल को गर्म करके मालिश करें।
  • अजवाइन को गर्म करके कपड़े में बांधकर पोटली बनाकर सुंघे। इससे सिर और कान का दर्द दूर होता है।
  • दांत दर्द में अजवाइन का तेल लगाएं। 1 घंटे बाद गर्म पानी में एक-एक चम्मच पिसी अजवाइन और नमक मिलाकर कुल्ला करें, इससे दांत का दर्द ठीक हो जाएगा।
  • अजवाइन सर्दी और कफ की प्रॉब्लम दूर करता है और इसे पीने से अस्थमा का खतरा भी टलता है।
  • अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान है तो अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से खांसी दूर हो जाएगी।
  • अजवाइन दिल की बीमारियों से बचने के लिए एक कारगार औषधि है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3F60v4j

Health tips :क्या है एक्सरसाइज करने का सही समय

नई दिल्ली। एक्सरसाइज करने के लिए सही समय का पालन करना बहुत जरूरी है । अगर आप चाहते हैं कि आपके एक्सरसाइज का रिजल्ट इफेक्टिव आए तो आपको इसके लिए नियमानुसार समय सीमा का पालन करना चाहिए । आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय पर जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप अपने एक्सरसाइज के टाइम टेबल को फिक्स करके दोगुनी रफ्तार से अपना रिजल्ट पा सकते हैं।

exerxice_2.jpg

सुबह उठकर करें एक्सरसाइज
किसी भी फिजिकल एक्टिविटी के लिए सुबह का समय सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। आप सुबह-सुबह एक गिलास गर्म पानी पीने के बाद अपने एक्सरसाइज रूटिंन को स्टार्ट कर सकते हैं। इसका आपको काफी दोगुनी तेजी से इफेक्ट देखने को मिलेगा।


शाम के समय भी कर सकते हैं एक्सरसाइज
यदि सुबह आपके पास समय नहीं बचता तो आप अपने एक्सरसाइज रूटीन को शाम में भी फॉलो कर सकते हैं । इसके लिए आपको एक्सरसाइज करने से 2 घंटे पहले तक भूखे पेट रहना जरूरी है ।तुरंत खाकर कभी भी एक्सरसाइज ना करें।


सोने के समय कुछ इफेक्टिव वर्कआउट
यदि आपको आपकी बॉडी मे किसी खास जगह से फैट लॉस करना हो तो आप सोने के पहले उस खास जगह के लिए एक्सरसाइज रूटीन फॉलो कर सकते हैं । इससे वहां के मसल्स पर इफेक्ट पड़ेगा। जिसका 2गुनी तेजी से आपको रिजल्ट देखने मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uqYT0a

Foods For Strong Teeth: दातों को रखना है स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

नई दिल्ली। Foods For Strong Teeth: दातों की स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है नहीं तो इसमें कैविटी लगना शुरू हो जाती है। जिससे कि धीरे-धीरे दांत खराब होने लगते हैं। इसलिए दातों के साफ-सफाई के साथ हेल्थी चीजों का सेवन जरूरी होता है। ताकि कैविटी व कीड़े लगने जैसी समस्या से दूर रहा जा सके। दातों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन जरूरी होता है। ताकि दातों में मजबूती लंबे समय तक बनी रहे। और उनमें कैविटी,मसूड़ों में सूजन,दर्द आदि समस्याएं न आएं।
तो चलिए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में जो दातों के साथ-साथ सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।

अंडा
अंडा प्रोटीन और कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। अंडे में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो की दातों को मजबूत और स्वस्थ बना के रखता है। इसलिए अंडे को अपने रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें।

Foods For Strong Teeth: दातों को रखना है स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट का सेवन दातों के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि डार्क चॉकलेट में कोको की भरपूर मात्रा होती है,जिसमें कि टैनिन नामक एक तत्त्व पाया जाता है जो कि दातों को मजबूत बना के रखता है। वहीं इसको खाने से मसूड़े की समस्या भी दूर होती है। कोको की फायदे की बात करें तो ये दातों में होने वाले प्लाक की समस्या को भी कम करता है।

Foods For Strong Teeth: दातों को रखना है स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

डेरी प्रोडक्ट्स
डेरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो दातों को मजबूत बना के रखने में फायदा पहुंचाती है। इसलिए इनको रोजाना अपनी डाइट शामिल करें। आप अपनी डाइट में दही,दूध,घी,पनीर आदि चीजें शामिल कर सकते हैं।

Foods For Strong Teeth: दातों को रखना है स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

सेब
सेब में कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। ये शरीर में भी आयरन की कमी को दूर करता है। वहीं इसका सेवन दातों को मजबूत बनाता है जिससे कि वे कमजोर न हो। इसलिए प्रतिदिन एक सेब अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Foods For Strong Teeth: दातों को रखना है स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे अनेकों फायदेमंद तत्त्व पाए जाते हैं। वेट लॉस में भी इसका सेवन लाभदायक माना जाता है। वहीं ये दातों के लिए अच्छे होते हैं। ये मुंह से जीवाणुओं के प्रसार को रोकने मे सहायक होते हैं। और ये दातों में होने वाली बीमारी के खतरे को भी दो गुना कम करते हैं।

Foods For Strong Teeth: दातों को रखना है स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

नट्स
नट्स कैल्शियम और विटामिन्स से भरपूर होते हैं। जिसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नट्स में आप काजू,बादाम,अखरोट आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये दातों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। वहीं नट्स में फाइबर, फॉलिक एसिड,विटामिन ई दातों को फायदा पहुंचाते हैं।

Foods For Strong Teeth: दातों को रखना है स्वस्थ और मजबूत तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kSHxGg

Home Remedies For Body Pain:बदन दर्द से हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन घरेलू चीजों को

नई दिल्ली। Home Remedies For Body Pain: शरीर में दर्द के अनेक कारण हो सकते हैं जैसे कि मांस पेशियों में खिंचाव के कारण,एक ही पोजीशन में ज्यादा देर बैठने से या इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। वहीं लॉकडाउन के चलते बॉडी में दर्द की दिक्कतें ज्यादा बढ़ गई हैं। क्योंकि लोग एक ही जगह बैठ के बहुत देर तक काम करते रहते हैं। ऐसे में अकड़न, शरीर दर्द आदि समस्याएं हो जाती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए हम पेन किलर का इस्तेमाल कर लेते हैं। जो शरीर में हो रहे दर्द को तो गयब कर देता है लेकिन वहीं इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए आज हम घरेलू चीजों के बारे में बताएंगें। जो दर्द को कम करने में मदद करेगा वहीं शरीर में इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगें।

सरसों का तेल
सरसों का तेल जहां सेहत के लिए अच्छा होता है वहीं ये शरीर में हो रहे दर्द से भी आराम दिला सकता है। इसके लिए आप सरसों के तेल को हल्का सा गर्म करके प्रभावित जगहों पर लगाएं। ये दर्द से आराम दिलाने में आपकी मदद करेगा। रक्त संचार को भी बेहतर बनाने में लाभदायक होता है। शरीर में ज्यादा दर्द होने पर आप लहसुन की दो कली और अजवाइन डालकर भी लगा सकते हैं। ये सूजन कम करने और दर्द से आराम दिलाने में लाभदायक होगा।

Home Remedies For Body Pain:बदन दर्द से हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन घरेलू चीजों को

एप्पल विनेगर
यदि आप शरीर में या मांसपेशियों के दर्द से परेशान हो गए हैं तो एप्पल विनेगर का इस्तेमाल आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसके लिए आप गर्म पानी में एप्पल के विनेगर को मिला लें। फिर प्रभावित जगहों में सेकाई करें। ये दर्द से मुक्ति दिलाने में असरदार हो सकता है।

Home Remedies For Body Pain:बदन दर्द से हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन घरेलू चीजों को

अदरक
अदरक कई तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी,ऐनाल्जेसिक जैसे अनेक तत्त्व पाए जाते हैं जो कि दर्द से आराम दिलाने में और सूजन कम करने में लाभदायक होते है। इसके उपयोग करने के लिए आप एक बाउल में पानी गर्म करें इनमें अदरक के टुकड़ों को डालें। इससे छानकर पी जाएं। ये आपको काफी हद तक आराम पहुंचाने का काम करेगा।

Home Remedies For Body Pain:बदन दर्द से हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन घरेलू चीजों को

हल्दी
हल्दी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं ये आपके दर्द आपके शरीर में हो रहे दर्द को कम करने में लाभदायक होता है। इसके लिए आप हल्दी को गर्म करके प्रभावित जगह में लगा सकते हैं। हल्दी के दूध का सेवन भी आपको बहुत फायदा पंहुचाता है।

Home Remedies For Body Pain:बदन दर्द से हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन घरेलू चीजों को

दालचीनी
दालचीनी खाने में खुशबू और स्वाद को तो बढ़ाता ही है वहीं ये शरीर के स्वास्थ्य भी लाभदायक है। दालचीनी का सेवन आपको दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। इसमें एंटी -इंफ्लेमेटरी जैसे अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं जो कि दर्द से आराम दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Home Remedies For Body Pain:बदन दर्द से हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन घरेलू चीजों को

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zSf8nV