Thursday, 29 April 2021

खांसी को तुरंत करना है दूर तो लहसुन के जूस का करें सेवन

लहसुन में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन आदि तत्व होते हैं। इस कारण इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप लहसुन के जूस का सेवन करेंगे। तो वह आपके शरीर के लिए और भी फायदेमंद होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लहसुन के जूस का सेवन करने से आपको क्या क्या फायदे होंगे।

वर्तमान में खांसी चलना कोरोना का अहम लक्षण माना जा रहा है। इसलिए हर कोई सर्दी खांसी से बचने का उपाय कर रहा है। अगर आपको भी खांसी है, तो आप लहसुन के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको निश्चित ही आराम मिलेगा।

खांसी की समस्या है, तो लहसुन के रस के साथ कुछ बूंद अनार के रस की एक गिलास पानी में मिलाएं।इसको पीने से खांसी में आराम मिलेगा।

गले में खराश है, तो लहसुन के जूस को गर्म पानी में मिलाकर गरारा करने से आराम मिलेगा।

लहसुन के जूस को शहद के साथ एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से दमा के रोगियों को भी आराम मिलता है।

जिन्हें बालों के झड़ने की समस्या है। वे लहसुन के जूस का इस्तेमाल करें।

आपके चेहरे पर मुंहासे हो रहे हैं। तो लहसुन का जूस काफी मददगार होगा। इसे मुहासे पर लगाकर चेहरा धो लें, आराम मिलेगा।

आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए भी लहसुन का जूस फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल से हार्ट संबंधी रोगों में भी आराम मिलेगा। लहसुन का जूस पीने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद ही पीएं। लहसुन स्क्रीन पर ज्यादा देर लगा कर भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे नुकसान भी होता है। वैसे तो हमारे द्वारा बताए गए उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर है। लेकिन आपको कोई एलर्जी है। तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर ही उपयोग करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e2OSjh

इन फलों का रोज करेंगे सेवन तो गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी

गर्मी के मौसम में आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मी में बार-बार पानी के पीने के बाद भी हमें प्यास लगती रहती है। ऐसे में अगर आप कुछ फलों का सेवन करेंगे। तो निश्चित ही यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा। क्योंकि इन फलों में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। यह आपके गला सूखने की समस्या से भी निजात दिलायेगा।

गर्मी के मौसम में आप आम खा सकते हैं। इसी के साथ कच्चे आम का पना भी आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा।

यह तो सभी जानते हैं कि तरबूज में भरपूर पानी होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

खीरा का सेवन आपके शरीर में पानी की कमी तो दूर करता ही है, साथ ही यह विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसलिए यह शरीर के विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

संतरा गर्मी के मौसम में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम तो होता ही है।इसी के साथ यह आपके शरीर को भरपूर एनर्जी देता है।

टमाटर में विटामिन ए, विटामिन बी2, जैसे कई तत्व होते हैं। गर्मी के मौसम में इसे कच्चा खाने या सलाद के रूप में खाने से भी शरीर को कई फायदे होते हैं। इसलिए टमाटर का सेवन भी करें।

मोसंबी का सेवन भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपको कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। साथ ही यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता हूं।

गर्मी के मौसम में खरबूजा भी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिसमें भी पानी की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

अंगूर खाने से भी आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं । यह आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है और आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3u3SfvD

सुबह-सुबह करें गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन होंगे कई फायदे

आप अगर अपने दिन की शुरुआत चाय की अपेक्षा गुड़ और पानी से करेंगे, तो निश्चित ही आपको दिन भर भरपूर एनर्जी मिलेगी और आपका शरीर कई रोगों से लड़ने की क्षमता भी रखेगा। आज हम आपको गुड़ के साथ गर्म पानी का उपयोग करने का तरीका भी बताएंगे और उससे होने वाले फायदे के बारे में भी बताएंगे।

आपको बता दें कि गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ ही आपके हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ाता है।

गुड़ एनर्जी के लिए एक अच्छा सोर्स माना जाता है।अगर आप सुबह सुबह इसका सेवन करेंगे। तो यह आपको भरपूर एनर्जी देगा।

आप चाहे तो घर में भी शक्कर की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ में मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन b1, विटामिन सी होता है। यह आपके शरीर में कैलोरी को बर्न करने के साथ ही वजन कम करने के लिए भी मददगार होता है। आप इसका सुबह और रात दोनों के समय गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहेगा।

गुड़ आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप खाली पेट गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं। तो यह आपकी स्किन की झुर्रियां भी काम करेगा, चेहरे के कील मुहांसों को हटाने में भी मदद करेगा।

गुड़ खाने से हमारा दिमाग भी अच्छा चलता है। अगर सुबह उठते ही गुड़ का सेवन कर लिया जाए, तो यह आपको दिनभर एनर्जी फुल रखेगा और अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है। तो वह भी दूर हो जाएगी। वैसे तो यह उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बता रहे हैं। लेकिन आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत है, या एलर्जी है तो आप चिकित्सक की सलाह लेकर ही उपयोग करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RaayAK

चेहरे का कालापन दूर करने घर में तैयार करें तरबूज का फेस पैक

वैसे तो तरबूज का सेवन गर्मी के मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है इसका फेस पैक बनाकर चेहरे को भी गोरा बनाया जा सकता है। जी हां तरबूज का फेस पैक आपके चेहरे से कालापन दूर कर आपकी त्वचा को दमकाने का काम करता है और यह आप घर में ही तैयार कर सकते हैं।

आपको बता दें कि तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है और यह शरीर के साथ ही चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में यह आसानी से मिल जाता है, आप इसका घर में ही फेस पैक भी बना सकते हैं। हम इसकी विधि भी बताएंगे।

गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण टैनिंग की समस्या हो जाती है। इससे निजात पाने के लिए आपको तरबूज का सहारा लेना काफी मददगार साबित होगा। यह आपके चेहरे की टैनिंग दूर कर आपको नेचुरल सुंदर बनाएगा।

तरबूज आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसमें नेचुरल मॉइश्चराइजर का गुण होता है। इसमें विटामिन ए होने के कारण यह आपके पोर्स की समस्या को दूर करता है और विटामिन सी के कारण यह त्वचा के रंग को निखारता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। जो एंजिग की समस्या से बचाता है। इस प्रकार से तरबूज का फेस पैक आपके चेहरे का कालापन दूर कर गोरापन लाता है।

तरबूज का फेस पैक तैयार करने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच तरबूज लेना है। इसमें एक छोटा चम्मच तरबूज के बीज और एक छोटा चम्मच शहद। इन तीनों को मिलाकर पहले मिक्सर में पीस ले। अब एक कटोरी में तरबूज के पेस्ट को शहद के साथ मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे ब्रश की सहायता से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इस प्रकार करीब 20 से 25 मिनट तक लगे रहने के बाद जब सूखने लगे तो आप चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस प्रकार अगर आप एक सप्ताह भी इस फेस पैक का उपयोग करेंगे तो आप के चेहरे में काफी निखार नजर आने लगेगा।

तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट होता है। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके बीज स्किन क्लींजर की तरह काम करने के गुण होते हैं। इसमें जिंक, फैटी एसिड, मैग्नीशियम आदि तत्व होते हैं। इसलिए तरबूज का फेस पैक आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फिर भी अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार की एलर्जी या कोई परेशानी है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e0llXq

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए करें अंगूर, आंवला और अमरूद का उपयोग

खानपान में लापरवाही और जीवनशैली में आए बदलाव के कारण लोगों के बाल असमय सफेद होने लगते हैं। साथ ही वे कमजोर होकर झड़ने भी लगते हैं। यह समस्या युवतियों और महिलाओं में काफी देखने को मिल रही है। अगर आपको भी यह समस्या घेर रही है।तो आप भी कुछ घरेलू उपाय करके इससे निजात पा सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत भी होंगे और घने भी होंगे।

बालों को मजबूत बनाने के लिए अंगूर का तेल काफी मददगार साबित होगा। क्योंकि अंगूर में विटामिन सी होता है। जो बालों को लंबा भी करता है। अगर आप इसका रोजाना उपयोग करेंगे। तो यह काफी फायदेमंद होगा। आप अंगूर के तेल से मालिश भी कर सकते है।

अमरुद में बालों को काला और घना बनाने के तत्व होते हैं। इसलिए आप इसके पत्तों को पीस लें और उसका पेस्ट बनाकर अपने बालों पर लगाएं। इसे करीब 2 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। इस उपाय को करने से आपके बाल सफेद होना बंद हो जाएंगे और बाल भी मजबूत होंगे।

बालों को काला और मजबूत बनाने के लिए आंवले का इस्तेमाल तो होता ही है। लेकिन आप आंवले के साथ नारियल के तेल का भी उपयोग करेंगे। तो यह काफी फायदा करेगा। इसके लिए नारियल के तेल में सूखे आंवले के टुकड़े डालकर उबालें और इसे ठंडा होने के बाद बालों की स्कैल्प में लगाएं। इससे आपके बाल मजबूत होंगे।

नारियल का तेल बालों को नमी पहुंचाकर डैंड्रफ कम करता है। इसके लिए आप नारियल के तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और अपने सिर में मालिश करते हुए लगाएं। यह सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाएगा और आप नारियल के तेल में नीम के पत्ते, गुड़हल के फूल को मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत और घने होंगे।

यह उपाय आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3303Hgc

बच्चों को है सर्दी जुकाम तो घर में करें यह उपाय, पान के पत्तों से दूर होगी समस्या

ऐसे तो सभी जानते हैं कि पान पूजा पाठ से लेकर खाने तक कई प्रकार से उपयोग आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पान के पत्ते कई बीमारियों को ठीक करने के काम भी आता है। ऐसे ही कुछ छोटी-मोटी बीमारियों को दूर करने के घरेलू उपाय हम भी आपको बताएंगे।

पान के पत्तों से सिर दर्द, सर्दी जुकाम, खांसी, सूखी खांसी, घाव आदि का इलाज करने में काफी आराम मिलता है। आज हम आपको बताएंगे कि पान का आपको किस प्रकार से उपयोग कर इन बीमारियों से बचाव करना है।

पान के पत्तों का सेवन करने से सिर दर्द की समस्या से राहत मिलती है। जानकारी के अनुसार पान के कुछ पत्ते लेकर उन्हें एक कपड़े में रखें और उसे सिर पर बांधे इससे सिर दर्द में राहत मिलती है।

आपके शरीर में कहीं कोई चोट लगी है, तो पान के पत्ते इसके लिए भी काफी मददगार होते हैं। पान के पत्तों को कपड़े से बांधकर घाव वाली जगह पर बांधकर छोड़ दें। इससे घाव जल्दी भरने लगेगा।

अगर आप सुखी खांसी की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आप पान के पत्तों का सहारा ले। इसके लिए आपको पान के पत्ते पीसकर उसका रस निकालना है और शहद में मिलाकर खाएं। इससे सूखी खांसी में राहत मिलेगी।

कई बार छोटे बच्चों को भी सर्दी हो जाती है और उन्हें कौन सी दवा दें यह समझ में नहीं आता है। ऐसे में आप पान के कुछ पत्ते को गर्म कर लें और कैस्टर ऑयल के साथ बच्चे के सीने पर रखें। इससे बच्चे की सर्दी ठीक हो जाएगी।

पान के पत्तों से सर्दी जुकाम की समस्या ठीक होती है। इसके लिए पान के पत्तों से डंठल को हटाने और इन डंठल को पत्थर पर घिसें, इसमें थोड़ा शहद मिलाकर खाएं। इससे कफ़ में भी आराम मिलेगा और सर्दी जुकाम से भी राहत मिलेगी।

बच्चों को दूध पिलाने पर कई बार मां को ब्रेस्ट स्वेलिंग की समस्या होती है।।अगर ऐसी समस्या है तो पान के पत्तों को हल्का गर्म करके स्तन पर बांध लें। इससे स्वेलिंग में आराम मिलेगा। इस प्रकार उक्त उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। अगर आपको किसी प्रकार की समस्या या परेशानी है तो आप चिकित्सक से सलाह लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eCvSHu

कोरोना वैक्सीन लगवाने के साथ इन बातों का रखें ध्यान

देश में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है । अब 1 मई से 18 साल से अधिक के लोगों को भी वैक्सीन दी जाएगी। ऐसे में अगर आप भी वैक्सीन लेने वाले हैं। तो अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर दीजिए। ताकि आपकी सेहत पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़े और आपको वैक्सीन का लाभ भी मिले।

दरअसल वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ लोगों को बुखार आती है। तो किसी को हाथ पैरों में दर्द भी होता है। ऐसे में अगर आप वैक्सीन लगवा लेते हैं और साथ में अपनी डाइट में भी पौष्टिक चीजें खाते हैं। तो निश्चित ही आपको किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होगा। आप हेल्दी रहेंगे।

आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। जिनसे आपको कई प्रकार के पोषक तत्व मिलेंगे। हरी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

आप अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करना चाहते हैं। तो आप बेहतर आहार लें। इसके लिए आप सूप का सेवन भी कर सकते हैं।

आप ब्लूबेरी का सेवन भी कर सकते हैं। यह आपके शरीर में सेरोटोनिन का लेवल बढ़ाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। जो आपको कई बीमारियों से निजात दिलाता है।

प्याज और लहसुन का सेवन भी करना चाहिए। प्याज में फाइबर और प्रीबायोटिक्स होते हैं। जो आंतो के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसी के साथ आपको हल्दी का सेवन भी करना चाहिए, यह आपको विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।

यह उपाय हम आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बता रहे हैं। लेकिन आप वैक्सीनेशन करवाते हैं तो बुखार आने पर सेंटर द्वारा दी जा रही दवा का ही उपयोग करें। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए और खाने-पीने में भी पौष्टिक आहार लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/330Vzfb

Wednesday, 28 April 2021

हार्ट और मसल्स के लिए बहुत लाभदायक है कटहल

कटहल, वैसे तो इसका सेवन अधिकतर लोग सब्जी के रूप में करते हैं। क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट लगती है। कटहल का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ ही पेट से संबंधित रोगों से निजात दिलाने में भी बहुत लाभदायक है। इसलिए अगर आप इसका सेवन नहीं करते हैं तो भी शुरू कर दीजिए।

जानकारी के अनुसार कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट आदि तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं। आज हम आपको कटहल से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कटहल का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसलिए इसका सेवन करना आपके स्वाद के साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद है।

कटहल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इस कारण यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट से संबंधित विभिन्न रोगों को भी दूर करता है। यानी अगर आपका पेट साफ रहेगा तो निश्चित ही आपको पेट से जुड़े रोगों से निजात मिलेगी।

हार्ट के रोगियों के लिए भी कटहल फायदेमंद होता है। कटहल की सब्जी भी आसानी से बन जाती है। इसको पहले काटकर उबालना पड़ता है और इसके बाद इसमें सभी प्रकार के मसाले डालकर इसका सब्जी के रूप में सेवन किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व के कारण यह आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।

कटहल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। इस कारण यह विभिन्न बीमारियों से लड़ता है। कैंसर, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या को भी कम करता है और इसके खाने से बुढ़ापे के लक्षण भी कम होते हैं। वैसे यह जानकारी हम सामान्य आधार पर दे रहे हैं। अगर आपको इसकी सब्जी खाने में किसी प्रकार की दिक्कत है या कोई परेशानी होती है। तो आप चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

जो युवा अपनी बॉडी को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं। उनके लिए भी कटहल बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप जिम जाते हैं या अधिक परिश्रम करते हैं। तो आपको खाने में भी विभिन्न प्रकार के प्रोटीन विटामिन की आवश्यकता होती है। क्योंकि कटहल में यह सभी चीजें मौजूद है। इस कारण यह मसल्स बनाने के लिए भी फायदेमंद होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dZm9vN

गर्भावस्था के दौरान बढ़ रहा है ब्लड प्रेशर तो ऐसे करें कंट्रोल

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना होता है। क्योंकि इस दौरान जरा सी तकलीफ बच्चे के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। तो आपको इसे कंट्रोल करना होगा। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान आप ज्यादा दवाइयां भी नहीं ले सकते है।इसलिए जहां तक हो सके प्राकृतिक रूप से ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहिए।

आपको गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उसे कंट्रोल करने के कुछ तरीके बताएंगे। आपको इस दौरान हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिले। इसके लिए आपको ज्यादा श्रम भी नहीं करना है और आसानी से कुछ व्यायाम कर आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। क्योंकि ब्लड प्रेशर का असर किडनी और हार्ट पर भी पड़ता है। इसलिए इसे कंट्रोल करना जरूरी होता है।

अगर आप को गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या आ रही है। तो आप सूक्ष्म व्यायाम करें। जिससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा और आप भी स्वस्थ रहें। इसके लिए आपको अनुलोम विलोम करना चाहिए। जो बहुत ही आसान होता है। इसके लिए स्वच्छ वातावरण में बैठे और दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगाएं। अब तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ ले। अब बाये नाक की ओर से सांस भरे और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाए और सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को आप 5 मिनट से लेकर जब तक आप कर सकते हैं अधिकतम 20 से 25 मिनट तक कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप भ्रामरी भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको गहरी सांस भरना है। और इसे अपनी उंगलियों को ललाट में रखते हुए 3 उंगलियों से आंखों को बंद करें। अब अंगूठे से कान को बंद करें और मुंह को बंद कर ॐ का नाद करें। इस प्राणायाम को आप 15 से 20 बार कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप शीतली प्राणायाम कर सकते हैं। इसके लिए आप आराम से रीढ़ की हड्डी सीधी करके बैठे, फिर जीभ को बाहर निकालकर सांस लेते रहें। इसके बाद दाएं नाक से हवा को बाहर निकाले। इस प्राणायाम को 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं। इसी के साथ शीतकारी प्राणायाम भी कर सकते हैं। इसमें होंठ खोलकर, दांत बंद रखें, दांतों से धीमे धीमे सांस लें, और मुंह बंद करें। थोड़ी देर रुकने के बाद दाए नाक से हवा बाहर निकाले और बाएं से हवा अंदर लें।

गर्भावस्था के दौरान आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। इसके तहत आप रोज सुबह एक गिलास लौकी का जूस पीएं। एक कॉटन के कपड़े में थोड़ी आइस क्यूब डालकर स्पाइन की मालिश करें। ठंडे पानी में कपड़े की पट्टी की भिगोकर माथे पर रखें। इन प्रक्रियाओं से भी बीपी कंट्रोल होगा।

आपको यह उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बता रहे हैं। लेकिन गर्भावस्था के दौरान आप चिकित्सक की सलाह लिए बिना कोई भी काम नहीं करें । अगर वे योग प्राणायाम की सलाह देते हैं। तो प्रशिक्षित योग गुरु से मार्गदर्शन लेकर ही करें। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Y2N3y

गर्मी के मौसम में बहुत लाभदायक है पुदीना, इस तरह करें रोजाना सेवन

गर्मी के मौसम में पुदीना की पत्तियां आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही कई रोगों से दूर करती है। आज हम पुदीना का विभिन्न प्रकार से उपयोग करने का तरीका भी बताएंगे। ताकि आप इसे घर में उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

आपको बता दें कि पुदीने की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन सी, बी कांप्लेक्स, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसलिए यह आपके दिमाग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस की चटनी के साथ ही शरबत बना कर भी सेवन किया जा सकता है।गर्मी के मौसम में अगर आप इसकी चटनी बनाकर खाते हैं तो आपको कई प्रकार के फायदे होंगे।

पुदीना की चटनी खाने से आपके भोजन का जायका भी बदल जाएगा और यह आपके शरीर को ठंडक भी पहुंचाएगी। इसके लिए आप दो कप कटा हुआ पुदीना, एक कटी हुई प्याज, एक नींबू का रस, एक चम्मच भुना हुआ जीरा, 2 हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक ले। अब आप सभी सामग्रियों को मिक्सर में डालकर पीस लें इसमें जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी भी डाल दें। चटनी बनने के बाद आप इसमें नींबू का रस मिलाएं और आवश्यकता अनुसार या स्वाद अनुसार नमक भी डालें।

पुदीने में एंटीसेप्टिक और जीवाणु रोधी गुण होते हैं।इसलिए यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। और इसकी चटनी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

इस मौसम में सर्दी खांसी भी हो जाती है। इसलिए अगर आप पुदीने की चटनी का सेवन करेंगे। तो यह आपको सर्दी जुकाम से राहत दिलाएगा और गले और फेफड़ों को साफ करने के लिए भी मददगार रहेगा। क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो पुरानी खांसी और जलन से भी राहत दिलाता है।

अगर आपको पुराना सिर दर्द है। तो उसे ठीक करने के लिए भी पुदीना बहुत फायदेमंद होता है। इसकी खुशबू मात्र से सिर दर्द में राहत मिलती है। पुदीने की पत्तियों को चबाने से सांस ताजा हो जाती है और मुंह के अंदर के बैक्टीरिया का विकास भी रुकता है। और वह खत्म होते हैं। पुदीना पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है। जो आपका वजन घटाने में मदद करता है। इस प्रकार पुदीना एक प्राकृतिक पौधा होता है। इसकी पत्तियों के सेवन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। लोग इसका चटनी के साथ शरबत बनाकर भी उपयोग करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nqLv8Q

डबल मास्क पहनने पर इन बातों का रखें ध्यान, अन्यथा......

कोरोना काल में डबल मास्क लगाना आपके लिए जहां एक और बहुत सुरक्षित रहने का उपाय है, वहीं दूसरी और अगर आपने इसे ठीक से नहीं लगाया है, तो वह आपको संक्रमित भी कर सकता है। इसलिए जब भी मास्क लगाएं सतर्कता से लगाएं और इस तरह से लगाएं कि आपके मुंह और नाक अच्छे से ढके रहे। ताकि आप बाहर भी जाएं तो संक्रमित होने से बच जाएं।

आपको बता दें कि कोरोना का कहर एक बार फिर से बरस रहा है। इस समय अपने आप को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। हालांकि लोग अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए डबल मास्क का भी उपयोग कर रहे हैं। हालांकि डबल मास्क के पहनने से वायरस का खतरा 95% तक कम हो जाता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि मास्क चेहरे पर सही तरह से लग गया हो, अन्यथा दो मास्क लगाना भी कोई फायदेमंद नहीं होता है। क्योंकि कई बार एक मास्क ऊपर तो एक नीचे हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप दो मास्क लगाएं, तो दोनों चेहरे पर अच्छे ढंग से फिट बैठ जाएं। ताकि संक्रमण का खतरा बिल्कुल नहीं रहे। क्योंकि मास्क चेहरे पर ढंग से फिट नहीं बैठता है, तो संक्रमण का खतरा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार जब भी आप डबल मास्क पहने, तो यह तभी फायदेमंद होगा। जब आप इसे ठीक से पहने। इसके लिए आप कपड़े के मास्क के साथ ही सर्जिकल मास्क का भी उपयोग करें। जो आपको संक्रमण से बचाने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले सर्जिकल मास्क पहनना है। और फिर उसके ऊपर से कपड़े वाला मास्क पहनना चाहिए। इस प्रकार चेहरे पर 2 मास्क हो जाने से आपको संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षा रहेगी।

डबल मास्क पहनते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि दोनों मास्क सर्जिकल नहीं हो, एक मास्क सर्जिकल के साथ एक मास्क कपड़े वाला रहेगा तो भी ठीक है। इस प्रकार आप जब भी मास्क पहने तो ध्यान दें कि वह आपके मुंह और नाक को कवर करते हुए चेहरे पर फिट बैठे, ताकि आप संक्रमण से बच सकें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nta1Ga

हाई ब्लड शुगर शरीर के कई अंगों को पहुंचाता है नुकसान

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। यह कम होता है तो भी दिक्कत है और ज्यादा होता है तो भी दिक्कत है। शुगर लेवल हाई होना शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। यह अपने साथ कई प्रकार की गंभीर बीमारियां लेकर आता है। अगर आपको भी शुगर की समस्या है। तो इसे कंट्रोल में रखिए। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

आपको बता दें कि अगर आपको डायबिटीज की समस्या है। तो यह आपके पूरे शरीर पर असर करती है। इससे आप का पाचन तंत्र, नर्वस सिस्टम, ब्लड सरकुलेशन सभी प्रभावित होता है। इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल की समय-समय पर जांच करते रहें। ताकि वह अधिक बड़े या कम हो तो आप उसे कंट्रोल कर सके, या उपचार ले सके। आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार से यह शरीर के अन्य अंगों पर भी असर डालता है।

वैसे तो शरीर में नार्मल ब्लड शुगर लेवल खाली पेट 70 से 99 एमजीडीएल होना चाहिए। इसके बाद नाश्ता करने या कुछ खाने के 2 घंटे बाद 140 तक होना चाहिए। अगर ब्लड शुगर लेवल इससे अधिक होता है या कम होता है। तो आपको इसका उपचार कराने की जरूरत होती है।

अगर आप हाई ब्लड शुगर लेवल के कैटेगरी में आ रहे हैं। तो यह आपके ब्लड वेसल्स की इलास्टिसिटी को कम करता है। जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की संभावना भी बढ़ जाती है। शरीर में उच्च ब्लड शुगर होने से खून का सरकुलेशन प्रभावित करती है और दिल से ब्लड को होने वाली सप्लाई भी प्रभावित होती है। इससे हार्ट पर भी असर होता है।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का असर आंखों पर भी दिखाई देता है। यह आंखों की रोशनी प्रभावित करती है। अगर आपका शुगर लेवल लंबे समय तक हाई ही रहता है तो आंखों की रोशनी धुंधली होती है और आंखों पर सूजन भी आ सकती।

ब्लड शुगर लेवल हाई होने से दिल और दिमाग दोनों पर असर पड़ता है। यह आपके नर्वस सिस्टम को डैमेज कर पेरीफेरल न्यूरोपैथी के खतरे को भी बढ़ाता है। जिससे आपके हाथ पैर और उंगलियों में दर्द होता है। और वह सुन्न भी होने लगते हैं। इसलिए आपको शुगर लेवल कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है।

शरीर में ब्लड शुगर के बढ़ने से स्किन संबंधी परेशानियां भी होती है। फंगल इंफेक्शन, दाग धब्बे, टैनिंग, बैक्टीरियल इनफेक्शन जैसी दिक्कतें आती है। जो लोग हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें अगर कोई चोट और घाव लगता है, तो वह भी समय पर ठीक नहीं होता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो आप उसे कंट्रोल कीजिए। ताकि आपको अन्य किसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़े।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3t184Su

गले में खराश और खांसी है तो घर में करे शहद का उपयोग, मिलेगा फायदा

गले में खांसी और खराश की समस्या है। तो आप इसे हल्के में ना लें और तुरंत उपचार कराएं। क्योंकि समस्या भी कोरोना वायरस के लक्षणों में से एक माना जा रहा है। ऐसे में अगर आप चाहे तो घर में भी शहद का उपयोग करके आप खांसी और खराश की समस्या से निजात पा सकते हैं। लेकिन आपको फिर भी टेस्ट करा ही लेना चाहिए।

आपको बता दें कि गले में खांसी और खराश कोरोना वायरस का अहम लक्षण माना जाता है। ऐसे में अगर आपको भी गले में खराश या खांसी है। तो एकदम परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसे हल्के में भी नहीं लें और तुरंत इससे निजात पाने के उपाय करें और अगर खांसी ज्यादा चल रही है। तो तुरंत चिकित्सक को दिखा कर जांच भी करा सकते हैं।

गले में खराश या खांसी है। तो शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बच्चों को भी गले में खराश या खांसी है। तो आप शहद दे सकते हैं। जानकारी के अनुसार 1 से 5 साल तक के बच्चों को सोने से पहले दो चम्मच शहद देने पर खांसी में कमी आएगी और उन्हें नींद भी अच्छी आएगी।

शहद में एंटीमाइक्रोबियल्स और घाव को भरने के गुण होते हैं। इसलिए यह गले में दर्द या सूजन को कम करने में भी लाभदायक होते हैं। अगर खांसी और गले में खराश है। तो आप एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। अगर आप चाहे तो चाय में भी शक्कर की जगह शहद मिलाकर पी सकते हैं। रात में सोते समय दो चम्मच शहद का सेवन करना चाहिए।

आपको बता दें गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से आपको दिनभर एनर्जी महसूस होगी और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। गर्म पानी में शहद मिक्स करके पीने से यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर पाचन क्रिया भी मजबूत बनाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xuMNEd

हड्डियों को मजबूत करना है तो रोजाना पीए किशमिश का पानी

ऐसे तो सभी जानते हैं कि किसमिस स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है लेकिन क्या आपको पता है किसमिस का पानी भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है या आपकी हड्डियों को मजबूत करता है साथी आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना इम्यूनिटी को बढ़ाना एसिडिटी की समस्या समस्याओं को दूर करता है

घर में किशमिश का पानी बनाने के लिए डेढ़ सौ ग्राम किशमिश और दो कप पानी लेना है अब इस दो कप पानी को एक कढ़ाई में डाल कर अच्छे से उबाल लें जब पानी उबल जाए तो उसमें किसमिस डाल दें और रात भर भीगने दें सुबह उठकर इस पानी को छान लें और हल्की आंच पर गर्म करें इस पानी को सुबह खाली पेट की है और आप इस बात का ध्यान रखें कि आज ले आधे घंटे तक कुछ भी खाए और पिए नहीं इससे आपके शरीर को बेहतर परिणाम मिलेंगे

मिस का पानी पीने से आपके शरीर के को कई फायदे होंगे या आपका पाचन तंत्र मजबूत करता है और इसमें फाइबर होने के कारण या कबजा भजन जैसी समस्या को दूर कर मल त्याग मैं होने वाली समस्या को भी दूर करता है

क्या पानी पीने से आपको काफी फायदे होते हैं या आपके ब्लड को साफ करने में मदद करता है इसी के साथ या आपके शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालता है अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो किसमिस का पानी आपकी समस्या को भी दूर करेगा यह पेट में होने वाले एसिड को भी कम करता

किसमिस का पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है आप इसका पानी रोजाना पिएंगे तो यह आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करेगा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e0Tfvf

डेड स्किन हटाकर लाना है निखार, तो घर में यूज कीजिए बादाम और मुल्तानी मिट्टी

अपने चेहरे से डेड स्किन हटाकर चेहरे के दाग धब्बे दूर करना है। तो आप घर में ही स्क्रब तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको बादाम और मुल्तानी मिट्टी के स्क्रब की विधि बताएंगे। जो आप चंद मिनटों में तैयार कर अपने आप पर इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह आपके चेहरे से दाग धब्बे और डेड स्किन हटाकर आपकी त्वचा की चमक लौटएगा।

आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाले स्क्रब केमिकल से तैयार होते हैं। जो कई बार आपकी स्किन को ड्राय भी कर देते हैं। लेकिन घरेलू चीजों से तैयार किया गया स्क्रब आपकी स्किन को ड्राय नहीं करेगा और त्वचा चमकने भी लगेगी। आज हम आपको घर में स्क्रब तैयार करने की विधि बता रहे हैं।

आप घर में बादाम और मुल्तानी मिट्टी से स्क्रब तैयार कर सकते हैं। क्योंकि बादाम फैटी एसिड से भरपूर होती है। इसलिए वह आपकी स्किन में भी नमी बनाए रखेगी। इसी के साथ बादाम में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।जो स्किन को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाएगी। इस प्रकार मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा संबंधी दिक्कतों को दूर करने में सहायक होती है। यह आपके चेहरे पर अतिरिक्त सीबम को दूर करेगी। यह आपकी स्किन से गंदगी और जलन को दूर करेगी और त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ ही मुहांसों की समस्या से निजात दिलाएगी। जानकारों की मानें तो मुल्तानी मिट्टी और बादाम के साथ तैयार किया गया यह स्क्रब आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएगा और फायदा ही होगा।

स्क्रब तैयार करने के लिए आपको करीब 6 बादाम, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच गुलाब जल को मिलाकर गलने दे। जब यह अच्छे से गल जाए, बादाम फूल जाए तो आप इसे पीस लें। आप मिक्सर में भी ग्राइंड कर सकते हैं और हाथ से भी पीस सकते हैं। जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए। तो इसे पेस्ट की तरह इस्तेमाल करें। लेकिन उपयोग करने से पहले आप करीब 5 मिनट स्टीम ले। ताकि आपकी स्किन के पोर्स खुल जाए। इससे आपके चेहरे की गंदगी पूरी तरह हट जाएगी। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।और जब यह स्क्रब सूखने लगे, तब इसे आप सादे पानी से धो लें। निश्चित ही ऐसा करने से आपकी त्वचा की चमक लौट आएगी ओर त्वचा से संबंधित रोग दूर होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xEk2Fx

Tuesday, 27 April 2021

दो मुंहे बालों को ठीक करने के लिए घर में करें यह उपाय

दो मुंहे बालों के कारण अधिकतर महिलाएं और युवतियां परेशान रहती है। क्योंकि इन्हें एक जैसा करना किसी चुनौती से कम नहीं रहता है। अगर आपके बाल भी दो मुंहे होते जा रहे हैं। तो आप कुछ घरेलू उपाय शुरू करें। इससे निश्चित ही आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

आपको बता दें कि दो मुंहे बालों की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। ऐसे में बाल के दो मुंह हो जाते हैं और बालों की ग्रोथ भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर बालों का ध्यान नहीं रखा जाए, तो वे दिन-ब-दिन खराब होते जाते हैं। इसलिए समय रहते बालों को पोषण देना जरूरी है।

दो मुंहे बालों की समस्या खत्म करने के लिए आपको पपीते का मास्क तैयार करना चाहिए। इसके लिए आप पके हुए पपीते को दही के साथ अच्छे से मिक्स कर लें, और बालों पर लगाएं, जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धोएं और इसके बाद शैंपू कर लें।

बालों की ड्राइनेस खत्म करने के लिए आप शहद का मास्क बनाएं। इसके लिए आप शहद और दही को मिक्स करें और बालों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। इसे करीब आधे पौन घंटे तक लगा रहने दें और जब यह सूख जाए तो माइल्ड शैंपू के साथ वॉश कर ले।

बालों को पोषण देने के लिए केले का मास्क भी एक बेहतरीन उपाय है। क्योंकि केले में जिंक, पोटेशियम, आयरन, विटामिन ए, सी होता है। जो बालों को पोषण देता है और टूटने व झड़ने से बचाता है। इसलिए एक पके केले को अच्छी तरह से मेश कर ले और बालों में लगाएं। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दे फिर शैंपू कर लें।

आपके बाल दो मुंहे हैं और उन्हें इस समस्या से निजात दिलानी है। तो नारियल के तेल को गर्म करें। जब वह हल्का गुनगुना हो जाए, तो रुई की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करते रहें। इससे बालों का रूखापन दूर हो जाएगा और धीरे-धीरे आपके बाल भी नॉर्मल हो जाएंगे।

दो मुंहे बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप ट्रीमिंग जरूर करें। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी। यह उपाए सामान्य जानकारी के आधार पर बताए जा रहे हैं। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या कोई समस्या है। तो फिर चिकित्सक से सलाह लेकर ही काम करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nrhrtI

गर्मी के मौसम में घर बैठे पीना है गन्ने का रस तो ऐसे करें तैयार

गर्मी के मौसम में अगर आपकी गन्ने का रस पीने की इच्छा हो रही है और बाजार में उपलब्ध नहीं है। क्योंकि इस समय लॉकडाउन लगा है। तो ऐसे में आप घर बैठे भी गन्ने का रस तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप घर बैठे गन्ने का रस बना सकते हैं।

गन्ने का रस घर में बनाने के लिए आप करीब आधा किलो गुड़, धनिया की पत्ती, पुदीना, काला नमक और नींबू ले। अब आप गुड़ को चाकू से बारीक बारीक काट लें और इसे आप पानी में डालकर गला दे। करीब आधे घंटे बाद पानी में गुड़ अच्छे से गल जाएगा। अब आप इसे घोलकर छान लें। क्योंकि गन्ने से ही गुड़ बनता है। इसलिए वापस जब आप गुड़ को गला देंगे। तो वह गन्ने के रस के रूप में आ जाता है। अब आप मिक्सर में पुदीने की पत्ती, नींबू का रस, काला नमक आदि डालकर ग्राइंड कर ले और इसे गुड़ के पानी में मिला ले। अब एक बार और इसे छान लें। अब आप चाहे तो इसमें आइस क्यूब भी डाल सकते हैं। गन्ने का रस तैयार है, आप इसे पी सकते है।

गन्ने का रस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं। जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। गन्ने का रस पीने से आपको थकान नहीं होती है और यह बाजार में मिलने वाले अन्य पेय पदार्थों की अपेक्षा काफी अच्छा होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xpuroe

बालों में मेहंदी लगाने से होते हैं फायदे, लेकिन नहीं करें इन चीजों का उपयोग

गर्मी के मौसम में बालों में मेहंदी लगाने का दौर काफी बढ़ जाता है। इस मौसम में महिलाओं के साथ पुरुष भी बालों में मेहंदी लगाते हैं। क्योंकि मेहंदी लगाने से सिर में ठंडाई होने के साथ ही बालों का रंग भी सफेद से ब्राउन हो जाता है। इस कारण वह काले बालों में मिक्स होने से बालों की सफेदी को छुपा लेता है। लेकिन अगर आप भी बालों में मेहंदी लगाने के शौकीन हैं। तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

बालों में मेहंदी लगाने से वे मजबूत हो जाते हैं। सिर को ठंडक मिलती है और बालों का कलर भी अच्छा हो जाता है। लोग इसमें मेहंदी के साथ आंवला, शिकाकाई, रीठा आदि चीजों का भी उपयोग करते हैं। लेकिन कुछ लोग मेहंदी में कई प्रकार के ऐसे पदार्थ भी मिला देते हैं। जिससे वह आपके बालों के लिए फायदा करने की अपेक्षा नुकसान करने लगती है। इसलिए आपको कुछ चीजों का उपयोग मेहंदी के साथ नहीं करना चाहिए।

आप बालों में मेहंदी लगा रहे हैं। तो आप मेहंदी के साथ अंडा या दही जैसी चीजें भूलकर भी नहीं मिलाए। क्योंकि यह बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

आप जिस दिन बालों में मेहंदी लगाने वाले हैं। तो मेहंदी लगाने से पहले बालों में तेल ना लगाएं। क्योंकि अगर आपने बालों में तेल लगा लिया। तो मेहंदी लगाने का कोई फायदा नहीं होगा और अगर आपके बाल सूखे हैं तो मेहंदी लगाने का फायदा होगा। क्योंकि मेहंदी का रंग भी बालों पर चढ़ जाएगा।

बालों में मेहंदी लगाना है। तो आप मेहंदी को सादे पानी में नहीं मिक्स करें। बल्कि आप काफी या चाय पत्ती का पानी मेहंदी में मिलाएं। इससे बालों का रंग भी गहरा होगा और आप चाहे तो पहले चाय की पत्ती या काफी को पानी में मिलाकर उबाल लें। फिर इस पानी को ठंडा होने के बाद मेहंदी मिलाएं और कुछ देर मेहंदी गलने दे इसके बाद लगाए । हो सके तो मेहंदी को लोहे की कढ़ाई या लोहे के बर्तन में गलाएं।

सिर में मेहंदी लगाना है। तो आप नींबू के रस का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करें। क्योंकि नींबू में सिट्रिक एसिड होता है। जिसका उपयोग बालों में नहीं करना चाहिए। वैसे डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस अच्छा होता है। लेकिन बालों में मेहंदी के साथ नींबू का उपयोग ठीक नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dVmn75

गर्मी के मौसम में होठों को रखना है गुलाबी तो घर में करें यह उपाय

गर्मी के मौसम में आपको अपनी खूबसूरती का ध्यान रखना काफी चुनौती भरा होता है। क्योंकि इस मौसम में धूप और पसीने के कारण आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। और पसीने से चिपचिप भी रहती है। इसलिए आपको इस मौसम में अपने चेहरे का ध्यान अन्य मौसम की तुलना में काफी अधिक रखना पड़ता है। ऐसे में अपने होठों की देखभाल करना भी आपके लिए जरूरी होता है।

गर्मी के मौसम में धूप के कारण आपके होंठ सूखने लगते हैं और अधिक धूप के कारण वे फटते भी है। वे काले भी होने लगते हैं। इसलिए आपको अपने होठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय करने होंगे। तभी आप अपनी खूबसूरती और अपने होठों का ध्यान रख पाएंगे।

गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण आपके होठों का रंग भी बदल जाता है। आपके होंठ गुलाबी से काले हो जाते हैं। क्योंकि सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें सीधे उन पर पड़ती है। इसी के साथ अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो भी आपके होंठ काले हो जाते हैं। होंठ काले होने का एक कारण शरीर में विटामिन सी और बी12 की कमी भी है। इसी के साथ कई बार अगर आप लोकल ब्रांड की लिपस्टिक यूज करती हैं। तो उससे भी होंठ काले हो जाते हैं। होंठ काले होने का एक और कारण बार-बार होठों को दांतों से चबाना और उन पर जीभ लगाना है। इससे भी होंठ फटने लगते हैं और काले भी हो जाते हैं।

अब आपको अपने होठों को गुलाबी रखना है। तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय करें। जिसमें से एक यह है कि आप दो-तीन बूंद शहद के साथ चुकन्दर और दूध की कुछ बूंदे ले। इन तीनों को अच्छे से मिक्स करें और इस मिश्रण को होठों पर 2 मिनट के लिए रगड़े। ऐसा रोज करने से आपके होठों नेचुरल गुलाबी बनाएगा और होंठ फटने की समस्या भी नहीं होगी।

होंठ गुलाबी बनाए रखने के लिए आपको गुलाब के फूल का उपयोग भी करना चाहिए। क्योंकि वह विटामिन से भरपूर होते हैं। इसे होठों पर लगाने से वे मुलायम और गुलाबी बने रहेंगे।

आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं। ताकि आपके शरीर में पानी की कमी नहीं हो, गर्मी के मौसम में पानी की कमी नहीं होने से आपके होंठ भी हाइड्रेट रहेंगे और उन में कालापन नहीं आएगा।

अपने होठों को नेचुरल गुलाबी बनाए रखने के लिए आप दूध की मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि वह गर्मी के कारण सूख रहे हैं और फट रहे हैं। तो आप दूध की मलाई अपने होंठों पर लगाएं। जिससे नेचुरल गुलाबीपन बना रहेगा।

अपने होठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे काट कर अपने होठों पर रगड़ें। इससे कुछ ही दिन में नेचुरल गुलाबी होंगे। इसी के साथ आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद में मौजूद एंजाइम्स आपके होठों के रंग को लाइट भी करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3t0CZ1f

स्किन की समस्याओं को दूर करेगा सरसों का फेस पैक, ऐसे करें तैयार

गर्मी के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए आपको सरसों का फेस पैक काफी मददगार साबित होगा। यह आपकी स्किन की हर समस्या को दूर करेगा, और आपकी स्किन में ग्लो भी आएगा। इसे आप घर में ही तैयार कर सकते हैं। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आपके पैसे की भी बचत होगी।

दरअसल बाजार में कई महंगे फेस पैक मिलते हैं। लेकिन उनको लगाने के बाद भी आप के चेहरे में वह ग्लो नहीं आता है। जो आपको चाहिए होता है। इसलिए आप सरसों के फेस पैक का इस्तेमाल कीजिए। क्योंकि सरसों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिंस, मिनरल्स, बी कांपलेक्स, आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए यह आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज हम आपको इसका फेस पैक तैयार करने की विधि भी बताएंगे।

सरसों का फेस पैक उपयोग करने पर आपके चेहरे से डेड स्किन हट जाएगी। इससे स्किन हाइड्रेट नहीं होगी। और आपके चेहरे पर चमक आएगी। गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण चेहरा झुलस सा जाता है। ऐसे में आप सरसों के फेस पैक का उपयोग करेंगे। तो यह आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

सरसों का फेस पैक तैयार करने के लिए हम सरसों को पीस लें। फिर इसमें दो चम्मच दही में डेढ़ चम्मच सरसों का पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएं। जब यह पेस्ट बन जाए तब आप इसे चेहरे पर सरकुलेशन मोशन में मसाज करते हुए लगाएं और जब यह चेहरे पर ही सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धोएं।

दो चम्मच सरसों के पाउडर में दो चम्मच बेसन और तिल का तेल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह सूखने लगे तो आप इसे साफ पानी से धो लें। इससे आपके स्किन की टैनिंग हटेगी और धूप की किरणों के प्रभाव से भी त्वचा को राहत मिलेगी।

सरसों के पाउडर में एलोवेरा का जेल मिलाकर मिक्स करें और इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। आपकी स्किन के दाग धब्बे भी हटेंगे और आपकी स्किन में ग्लो आएगा।

सरसों के पाउडर में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट तक लगे रहने दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे की हर समस्या दूर होगी और आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। ऐसा रोजाना करने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32TEzYu

डायबिटीज कंट्रोल करना है तो रोजाना करें हल्दी का सेवन

डायबिटीज की समस्या आजकल आम समस्या हो गई है। पहले यह बीमारी किसी किसी को होती थी। लेकिन अब हर चौथे व्यक्ति में यह समस्या देखी जा सकती है। डायबिटीज को समय रहते कंट्रोल करना पड़ता है, अन्यथा यह सीधे हार्ट पर भी असर करती है। इसीलिए आज हम आपको डायबिटीज कंट्रोल करने के घरेलू उपाय बता रहे हैं।

डायबिटीज को हल्दी के सेवन से कंट्रोल किया जा सकता है। हल्दी का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल हो जाती है। क्योंकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरिया, एंटीफंगल, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये डायबिटीज को कंट्रोल करते हैं।

जिसे डायबिटीज की समस्या होती है। उसे बार-बार प्यास लगती है, बार बार पेशाब आती है, हमेशा शरीर थका हुआ रहता है, वजन या तो अधिक बढ़ जाता है या अधिक कम हो जाता है, मुंह सूखता है, अगर आपको भी इस प्रकार की समस्या हो रही है। तो आप भी डायबिटीज की जांच करवाएं।

जानकारों की माने तो हल्दी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होती है। इसके लिए आपको दो से 5 ग्राम हल्दी का पाउडर, आंवले का जूस और शहद तीनों को मिलाकर सुबह-शाम खाना होगा। डायबिटीज के कारण आंखों पर भी असर पड़ता है। लोगों की आंखें कमजोर हो जाती है। इसलिए हल्दी का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा। आपको यह उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बता रहे हैं। आपको अगर किसी प्रकार की एलर्जी, समस्या है। तो चिकित्सक से सलाह लेकर ही हल्दी का सेवन करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vpJ1ui

स्किन और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद खरबूजा, ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल

खरबूजा वैसे तो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन क्या आपको पता है या आपकी स्किन और आंखों के लिए भी बहुत लाभदायक है आज हम आपको खरबूजे से इसकीन और आंखों को होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं या आपकी स्किन को ब्लॉक करता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है

आपको बता दें कि खरबूजे में 90% से अधिक पानी होता है इस कारण व गर्मी के सीजन में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसे खाने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और यह शरीर को भी कई प्रकार के फायदे देता है

आपको बता दें कि खरबूजे में एंटी एजिंग तत्व होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद रहते हैं या आपके शरीर पर फ्री रेडिकल्स का प्रभाव भी नहीं पढ़ने देता और स्किन को डैमेज होने से बचाता है आप चाहे तो खरबूजे के गूदे को फेस पैक के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं

खरबूजे में ड्यूरेटिक गुण होते हैं जो किडनी की किसी भी बीमारी को ठीक करने में मददगार होता है खरबूजे के सेवन से एक्जिमा को दूर करने में भी मदद मिलती है और इसमें नींबू मिलाकर खाया जाए तो घटिया में भी आराम मिलता है

खरबूजे का नियमित रूप से सेवन करने से यह आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है या आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है क्योंकि खरबूजे में beta-carotene होता है जो कैटरेक्ट यानी मोतियाबिंद से सुरक्षा प्रदान करता है

अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो खरबूजे का सेवन करना लाभदायक हो सकता है क्योंकि इसमें पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट होता है जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करता है और यह 8 और स्टॉप की संभावना को भी कम करता है

खरबूजा हमारे नर्वस सिस्टम को भी हेल्दी रखने में बहुत मददगार होता है एंग्जाइटी की परेशानी को भी खरबूजा कंट्रोल करता है इस प्रकार खरबूजा आपके शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है और यह किसी प्रकार का नुकसान नहीं करता है इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sW2IIq

स्वाद और सुगंध नहीं आ रही है तो घर में करें यह उपाय

स्वाद और सुगंध दो ऐसी चीजें हैं। जो नहीं आने पर खाने का जायका ही बिगड़ जाता है। आश्चर्य की बात यह है कि अगर किसी को स्वाद नहीं आ रहा है और सूंघने की क्षमता भी कमजोर हो गई है। तो उसे भी कोरोना के लक्षण मानते हैं। अगर आपको भी ऐसी समस्या है। तो आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।

हालांकि यह जरूरी नहीं है कि कोरोना होने पर ही आपको सूंघने और स्वाद नहीं आने की समस्या हो। क्योंकि सर्दी, जुकाम, हारमोंस में बदलाव, दांतों की समस्या, स्मोकिंग, दवाओं का सेवन आदि कारणों से भी ऐसा हो जाता है। इसलिए अगर आपको भी किसी चीज का स्वाद नहीं आ रहा है और सुगंध भी नहीं आ रही है। तो आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपको सूंघने में दिक्कत आ रही है। तो आप लहसुन को पानी में डालकर गर्म करें और इसे पीएं। अगर आप चाहे तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसके सेवन से स्वाद और सूंघने की शक्ति काफी हद तक ठीक हो जाती है। क्योंकि लहसुन में एंटीवायरल और इम्युनिटी बूस्टिंग गुण मौजूद होते हैं और यह शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है।

अजवाइन सूंघने से आपकी नाक खुल जाती है। अगर आपकी नाक बंद है, तो आप अजवाइन का उपयोग कर सकते हैं। इससे आप के सूंघने की क्षमता भी बढ़ती है। इसके लिए आप अजवाइन को एक छोटे से कपड़े में बांध लें और लंबी सांस लेते हुए सूंघे। इससे आपको सूंघने की समस्या से राहत मिलेगी।

अगर आपके सूंघने की क्षमता खत्म हो गई है या सूंघ नहीं पा रहे हैं। तो आप लाल मिर्च पाउडर सेवन करें ।इसके साथ शहद और पानी भी मिला सकते हैं। एक कप गर्म पानी में थोड़ी सी लाल मिर्च और एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे धीरे-धीरे पी लें। इससे आपके सुनने की शक्ति लौट आएगी और आपको स्वाद भी आने लगेगा।

पुदीना का सेवन मुंह का स्वाद वापस लाने में बहुत मदद करता है। क्योंकि यह एंटीमाइक्रोबॉयल होता है। आप इसकी 10 से 15 पत्तियों को एक कप पानी में उबाल लें और इसमें शहद मिलाकर दिन में दो तीन बार पीएं। ऐसा करने से आपको स्वाद आने लगेगा।

सर्दी जुकाम के कारण भी सूंघने की क्षमता खत्म हो जाती है। अगर ऐसा है तो आप अरंडी का तेल इस्तेमाल करें। यह दर्द और एलर्जी में बहुत लाभदायक होता है। इसमें anti-inflammatory और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसलिए अरंडी के तेल को हल्का गर्म करके सुखी नाक में डालना है। इससे बंद नाक भी खुल जाएगी और सूंघने की समस्या से भी राहत मिलेगी।

यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या कोई दिक्कत है। तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर उक्त उपाय करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nnNMBA

Monday, 26 April 2021

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है अरहर की दाल

डायबिटीज के मरीजों के लिए अरहर की दाल फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि इस दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे खाने से शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है। इसलिए अगर आप भी डायबिटीज के मरीज है। तो अपनी डाइट में अरहर की दाल को शामिल करें।

आपको बता दे, अरहर की दाल में प्रोटीन, फैट, डाइटरी फाइबर, कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसा शोध में भी पता चला है। जानकारी के अनुसार इसे तुवर दाल भी कहा जाता है। इस दाल में कई पोषक तत्व होते हैं। जो बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद रहते हैं। इस दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होने से चिकित्सक भी इसे खाने की सलाह देते हैं। अगर आप दाल नहीं खाते हैं। तो अरहर की दाल का पानी भी सेवन कर सकते हैं। वह भी फायदा करेगा।

अरहर की दाल का सेवन करने से यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। ह्रदय से जुड़ी बीमारियों से निजात दिलाता है और वजन को भी कंट्रोल में रखता है। इससे पाचन तंत्र सुधरता है और शरीर को अच्छी ऊर्जा मिलती है। इसके सेवन करने से सूजन की समस्या भी नहीं होती है। इसमें प्रोटीन, खनिज, विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो आपके शरीर को संपूर्ण पोषण देते हैं। इसलिए अरहर की दाल का सेवन करना चाहिए।

अरहर की दाल में पोटेशियम होता है और यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। इसलिए अरहर की दाल का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से व्यक्ति का शारीरिक विकास भी होता है। यह भोजन का एक जरूरी हिस्सा है। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए जो लोग शाकाहारी होते हैं, मांस का सेवन नहीं करते हैं। उनके लिए अरहर की दाल बहुत फायदेमंद होती है। यह हमारी मांस लपेशियों, हड्डियों और कोशिकाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे खाने से खून की कमी भी पूरी होती है। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फोलेट होता है। आश्चर्य की बात तो यह है। इसमें कैलोरी कम होने के कारण यह आपका वजन कंट्रोल करने में भी मददगार होती है।

यह उपाय हम आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बता रहे हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी है या दिक्कत है। तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर इसका सेवन कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dSlJar

टाइफाइड के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत ले उपचार

बुखार, सिर दर्द, भूख नहीं लगना, अधिक ठंड लगना, कमजोरी, दस्त, छाती में जलन, कब्ज की समस्या आदि टाइफाइड के लक्षण है। अगर आपको भी यह लक्षण नजर आ रहे हैं। तो तुरंत जांच करवा कर उपचार शुरू करें। ताकि आप समय से स्वस्थ हो सके।

आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में अन्य बीमारियों के साथ टाइफाइड के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है।टाइफाइड ऐसी बीमारी है। जिसका समय रहते छुटकारा पाना जरूरी है। अन्यथा यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने के साथ लीवर को भी प्रभावित करता है। यह आम बुखार की तरह नहीं होता है। बल्कि गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है। इसलिए इसका तुरंत उपचार कराना जरूरी है।

टाइफाइड पाचन तंत्र और खून के संचार में सालमोनेला टाईफी नामक बैक्टीरिया के कारण हो जाता है। जो दूषित पानी और खाने के द्वारा हमारे शरीर में चला जाता है। इसलिए इससे बचने के कुछ उपाय भी अपनाने चाहिए।

टाइफाइड की समस्या से बचने के लिए अंजीर का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक ,कॉपर, मैंगनीज, आयरन, प्रोटीन, फाइबर आदि होता है। इसी के साथ मुनक्का भी खाना चाहिए जो टाइफाइड में राहत देती है।

टाइफाइड से बचने के लिए 5 मुनक्का, 4 अंजीर और द 3 ग्राम खूब कला को करीब 400 ग्राम पानी में डालकर उबालें। जब पानी 100 ग्राम रह जाए तो इसे मेश करके पानी छान लें और इस काढ़े का सेवन सुबह शाम करें ।इससे आपको टाइफाइड से निजात मिलेगी। वैसे तो यह उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बताए जा रहे हैं। लेकिन आपको टाइफाइड में चिकित्सक को दिखाना होगा और उनकी सलाह अनुसार उपचार करना होगा। ताकि आप इस बीमारी से समय रहते निजात पा सके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tP3uIm

कोरोना काल में इन बातों का रखें विशेष ध्यान नहीं होगी सांस लेने में परेशानी

कोरोना काल में हर किसी व्यक्ति की एक ही मंशा है कि उसे सांस लेने में तकलीफ नहीं हो। क्योंकि वर्तमान में हालात बहुत बद से बदतर नजर आ रहे हैं। लोगों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है, कई लोगों को तो अस्पताल में बेड तक नसीब नहीं हो रहे हैं। ऐसे में हर कोई यह चाहता है कि वह स्वस्थ रहें और मस्त रहें।

आज हम आपको कुछ बातें ध्यान देने योग्य बता रहे हैं । जिसे विशेष रूप से ध्यान रखना है। ताकि आपको भी सांस लेने में दिक्कत नहीं हो और आप हेल्दी रहेम

आपको भी सांस लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इस कारण आप लकड़ी के चूल्हे, मोमबत्ती, गैस, स्टोव आदि के धुएं से दूरी बनाए रखें।

कई लोग घरों में मच्छरों को भगाने के लिए ऐसी अगरबत्ती जला रहे हैं। जिससे दम भी घुटने लगता है। इसलिए आप मच्छरों को भगाने के लिए दूसरे उपाय करें।

वैसे तो स्मोकिंग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आप करते भी हैं और आप में कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं। तो आप स्मोकिंग तुरंत जोड़ दें। क्योंकि धुएं के कारण आपको तो परेशानी होगी ही सही, आपके मुंह से निकले धुएं के संपर्क में आने से दूसरे लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वर्तमान में लोगों को घर पर रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में आप घर के अंदर की हवा को भी शुद्ध बनाए रखने में मददगार बने। ताकि आपका ऑक्सीजन लेवल बड़े। यानी आप अपने घर में कुछ ऐसे पौधों के नजदीक रहे जिससे आप फ्रेश महसूस करें और आपको ऑक्सीजन की भी कमी महसूस नहीं हो। यानी आपके आसपास का वातावरण शुद्ध और साफ सुथरा होना चाहिए।

आपके खून में ऑक्सीजन का लेवल अच्छा रहे इसलिए आप भोजन में ऐसी चीजें शामिल करें। जो आपके ब्लड में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है। जैसे आयरन, विटामिन, फॉलिक एसिड वाले चीजों को खाएं , जैसे आलू, तिल, काजू , मशरूम, हरी पत्तेदार सब्जियां दाल आदि का सेवन करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ew7Iyj

आइस क्यूब से आएगा आपकी त्वचा पर निखार, इस तरह करें इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में आप अपनी त्वचा को निखारने के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान नहीं रहेगी। इसी के साथ आपको स्किन संबंधी कई समस्याओं से राहत मिलेगी । अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो भी आइस क्यूब आपके चेहरे के लिए फायदेमंद है।

आपको बता दें कि स्किन आइसिंग को कायरोथेरेपी भी कहा जाता है। इसे स्पा में भी स्किन ट्रीटमेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे आईस फेशियल के रूप में भी जाना जाता है। इसके लिए आप आइस क्यूब को कुछ समय के लिए प्रभावित जगह पर रख दे। इससे खून का दौरा बढ़ता है और चेहरे पर टाइटनेस आती है। इस प्रकार से यह आपके चेहरे के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होती है। लेकिन इसे करने का तरीका सही होना चाहिए। तभी इसका फायदा मिलता है।

स्किन आइसिंग करने के लिए आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करना होगा। ताकि अगर आपके चेहरे पर गंदगी या ऑयल है, तो वह निकल जाए। इसके बाद एक सॉफ्ट कपड़े में आप आइस क्यूब के तीन से चार पीस रखें और जब वह पिघलने लगे तब इससे अपने चेहरे पर हल्के हल्के मसाज करें। इसके बाद आप चेहरे के हर हिस्से पर मसाज करें। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि मसाज सर्कुलर मोशन में ही करें और इसके बाद जब चेहरा सूख जाए तो आप मॉश्चराइजर जरूर लगाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि ऐसा आप 10 मिनट से ज्यादा ना करें। क्योंकि अगर आपकी त्वचा ड्राई है। तो आप हफ्ते में दो बार भी आइस से मसाज कर सकते है।

आप आइस क्यूब का इस्तेमाल एलोवेरा आइस क्यूब के रूप में भी कर सकते हैं। यानी आप पहले एलोवेरा के पत्ते से उसका जेल निकाल ले। उसे ग्राइंड करें और पानी के साथ मिक्स करके उसे फ्रिज में रख दें। आप उसे आइस्क्यूब की तरह यूज करें। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं विटामिंस होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदे होते है। इसी प्रकार आप ग्रीन टी की भी आइस क्यूब बना सकते हैं। आपको इस्तेमाल इसी तरीके से करना है। आप हल्दी की भी आइस बना सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, एक्ने, मुहासे यह सब दूर होंगे।

आइस क्यूब से मसाज करने पर आपको थकान से काफी राहत मिलेगी। अगर आपकी आंखों में जलन हो रही है। आप काफी देर से स्क्रीन पर काम कर रहे हैं। तो आइस्क्यूब से मसाज करने पर आपको काफी फ्रेश महसूस होगा। आप आंखों की मसाज करने के लिए एक सॉफ्ट कपड़े में आइस क्यूब को लपेटे और आंखों के नीचे हल्के हाथ से मसाज करें। अगर आपकी त्वचा सनबर्न से जूझ रही है। तो आप के लिए आइस क्यूब से मसाज करना एक मददगार फॉर्मूला रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/332dWAJ

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना है तो प्याज के साथ करें अदरक और नींबू का सेवन

कोलेस्ट्रोल के कारण ब्लड सरकुलेशन प्रभावित होने के साथ ही कई समस्याएं होती है। क्योंकि कोलेस्ट्रोल ऐसा वसा है। जो आपके लीवर में पैदा होता है और ब्लड प्लाजमा द्वारा शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा होने से कोशिकाओं में एकत्रित होता है। जिससे ब्लड सरकुलेशन प्रभावित होने के साथ ही कई समस्याएं आती है। इसलिए अगर आपका भी कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ गया है। तो उसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

आपको बता दें कि कोलेस्ट्रोल केवल का एक चौथाई हिस्सा ही प्रोटीन होता है। बाकी सब फेट होता है। जो क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है।लेकिन अगर शरीर में इसका लेवल बढ़ जाए तो यह ब्लड की धमनियों की अंदरूनी दीवारों में जमा होता है।जिससे धमनिया संकुचित होती है और पर्याप्त रक्त संचार में समस्या करती है। इससे ह्रदय रोग और स्ट्रोक का भी खतरा रहता है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण सिर में तेज दर्द होता है। सांस फूलती है, मोटापा होता है, सीने में जलन होता है। इस प्रकार की समस्या होती है। अगर आपको भी इस प्रकार की समस्या है। तो आप अपना कोलेस्ट्रोल लेवल चेक करा सकते हैं। अगर आपका बढ़ा हुआ आ रहा है। तो इसे कंट्रोल करने के लिए आप प्याज के साथ अदरक के रस का सेवन करें।क्योंकि प्याज और अदरक के रस में ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल करते हैं और कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं।

आपको प्याज के रस में अदरक का रस, नींबू का रस और शहद मिलाकर रोजाना पीना चाहिए। रोजाना खाली पेट एक चम्मच इस रस के मिश्रण को पीने से आपको कोलेस्ट्रॉल से निजात मिलेगी और खून का धक्का भी नहीं जमेगा।

आपको बता दें कि प्याज में किसी भी तरह का कोई फेट नहीं होता, यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।जो आपका पाचन तंत्र ठीक करता है और कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसी प्रकार शहद में फ्रक्टोज, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, एमिनो एसिड होते हैं । वही अदरक में विटामिंस के साथ में मैग्नीज, कॉपर और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। नींबू में विटामिन सी, थियामिन, विटामिन बी 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे तत्व होते हैं। यह सभी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार होते हैं।

यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं हैं। अगर इसका सेवन करने से आपको कोई परेशानी होती है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ew5Llo

कोरोना काल में श्वसन तंत्र को मजबूत करना है तो हर दिन करें यह योग प्राणायाम

कोरोना काल में सबसे जरूरी है। अपने श्वसन तंत्र को मजबूत रखना। क्योंकि अधिकतर लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपका श्वसन तंत्र मजबूत होगा तो आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसीलिए आज हम आपको अपना श्वसन तंत्र मजबूत करने के लिए कुछ योग प्राणायाम करने का तरीका बता रहे हैं।

ऐसे तो योग प्राणायाम करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता ही है। लेकिन इस समय आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए योग प्राणायाम करना बहुत जरूरी है। योग प्राणायाम करने से आपका श्वसन तंत्र मजबूत होगा। जो आपको इस समय बीमारियों से बचाएगा।

आजकल स्वस्थ रहने के लिए लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। कई लोग तो सुबह शाम योग करते हैं। लेकिन अगर आपको समय का अभाव है। तो आप दिन में एक बार तो कम से कम करीब आधे से पोन घंटे तक योग प्राणायाम और व्यायाम करें। इससे आपका श्वसन तंत्र मजबूत होगा।

प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार काफी तेज गति से होता है। आप भस्त्रिका कर सकते हैं। इससे आपके हृदय रोग भी दूर होते हैं। इस योग से सांस और गले से संबंधित तकलीफ भी दूर होंगी। इसके लिए आप सुबह या शाम जब भी आपको समय मिले स्वच्छ वातावरण में बैठ जाएं और इसके बाद अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एक सीध में रखें। शरीर झुका और ढीला ढाला ना हो। इसके बाद लंबी सांस लें और फेफड़ों में वायु को भर जाने दे। इसके बाद एक बार में तेजी से सांस छोड़ें। इस आसन को एक बार में कम से कम 10 बार करें।

उज्जायी प्राणायाम करने से आपके शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। इससे एकाग्रता बढ़ती है और चिंता दूर होती है। आपके फेफड़े भी सही ढंग से काम करने लगते हैं। इस योग के लिए गहरी सांस लेकर छोड़ी जाती है और इससे आपका श्वसन तंत्र मजबूत होता है।

कपालभाति करने से भी आपका श्वसन तंत्र मजबूत होता है। इस योग को करने में सांस को लंबे समय तक रोकने की कोशिश की जाती है। साथ ही पेट और फेफड़ों की मदद से सांस को बाहर छोड़ा जाता है। इससे फेफड़ों की शुद्दी होती है। इस योग को करने से पाचन और श्वसन तंत्र मजबूत होता है।

हमारे द्वारा बताए जा रहे सभी योग प्राणायाम सामान्य है। जिसे अधिकतर लोग करते भी हैं। फिर भी अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत है, या करने में परेशानी होती है। तो आप प्रशिक्षित योग गुरु से सलाह लेकर या उनके मार्गदर्शन में करें। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QVNvcY

भोजन का जायका बदल देगी कच्चे आम और पुदीने की चटनी, ऐसे करें तैयार

गर्मी के मौसम में कच्चे आम और पुदीने की चटनी ना सिर्फ आपके भोजन का जायका बदल देगी। बल्कि आपको भूख नहीं लग रही है। तो यह आपकी भूख भी बढ़ा देगी। क्योंकि कच्चे आम और पुदीने में कई ऐसे गुण होते हैं। जो शरीर को फायदा करते हैं।

आज हम आपको घर में कच्चे आम और पुदीने की चटनी तैयार करने का तरीका बताएंगे। इस चटनी का सेवन करने से आपको गर्मी के मौसम में ठंडक मिलेगी। आपके भोजन का स्वाद बदल जाएगा और यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

कच्चे आम और पुदीने की चटनी बनाने के लिए आपको दो कच्चे आम, लहसुन की चार कलियां, आधा कप पुदीने की पत्ती, तीन चार हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक लेना है। अब आप कच्चे आम को चाकू से काट कर छोटे-छोटे टुकड़े कर ले और पुदीने के साथ इसे मिक्सर में डाल कर ग्राइंड कर ले। इसी के साथ आप हरी मिर्ची भी डाल सकते हैं। अब इसमें स्वादानुसार नमक भी डाल दें। यह चटनी बनकर तैयार हो चुकी है आप इसे खा सकते हैं।

इस प्रकार चंद मिनटों में ही चटनी बनकर तैयार हो जाती है। आप चाहे तो इसे एक-दो दिन फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं। वैसे तो इस प्रकार की चटनी से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है, चिकित्सक ने आपको खटाई खाने से मना किया है तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर ही चटनी का सेवन करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vi02X4

त्वचा और बालों को स्वस्थ रखना है तो खाली पेट करें एलोवेरा जूस का सेवन

एलोवेरा का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन खाली पेट और भी अधिक फायदा करता है। यह आपके स्वास्थ्य को तो बेहतर रखता ही है, आपकी त्वचा और बालों को भी फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको एलोवेरा जूस से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

आपको बता दें कि एलोवेरा ऐसा पौधा है। जो आसानी से सभी जगह मिल जाता है। यह घर पर गमले में भी लगाया जा सकता है। इसका उपयोग करना भी बहुत आसान होता है। इसका जूस बनाकर सेवन करने से आपके शरीर, त्वचा और बालों को कई प्रकार के फायदे होंगे। आज हम आपको इसका जूस बनाने का तरीका भी बताएंगे।

एलोवेरा का जूस बनाने के लिए आप एलोवेरा का एक पत्ता तोड़ कर उसे बीच में से काट लें। उसके गूदे को चाकू या चम्मच की सहायता से किसी बर्तन में निकाल लीजिए। फिर उसमें गूदे के अनुसार पानी डालिए और उसे चाहे तो मिक्सर में भी घुमा सकते हैं जिससे जूस एक समान तैयार हो जाएगा। अब आप इसे पी सकते हैं।

एलोवेरा का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। आपको कब्ज एसिडिटी या अन्य कोई समस्या है। तो आप एलोवेरा का जूस पीजिए। इससे विटामिन की कमी भी पूरी होती है और यह आपका पाचन तंत्र मजबूत करता है।

गर्मी के मौसम में एलोवेरा आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसका जूस पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और यह आपके शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालेगा।

एलोवेरा में विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में होते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने और उन्हें रोकने की क्षमता बढ़ाता है। एलोवेरा में कैलशियम, मैग्निशियम, फोलिक एसिड और विटामिन ए, बी और सी तीनों होते हैं। इसकी कैलोरी बहुत कम होती है और इसका खाली पेट सेवन करने से आप काफी स्ट्रांग बनेंगे।

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाता है और इसका उपयोग करने से आपके बाल भी झड़ने और समय से पहले सफेद होने से बच जाएंगे। आप एलोवेरा के गूदे को चेहरे पर रगड़ कर भी लगा सकते हैं और इसका जेल के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। वैसे तो बाजार में भी एलोवेरा के प्रोडक्ट मिलते हैं। लेकिन जहां तक हो सके आप घर में तैयार किया जूस या जेल का उपयोग करेंगे तो यह काफी फायदेमंद होगा और आपका पैसा भी खर्च नहीं होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aBCxAb

Sunday, 25 April 2021

मलेरिया से बचने के लिए यह करें उपाय, साफ-सफाई का भी रखें ध्यान

मादा एनोफिलीज नामक मच्छर के काटने से मलेरिया नामक बीमारी होती है। मलेरिया की समय रहते जांच होने पर निर्धारित डोज लेने पर मलेरिया से निजात मिल जाती है। मलेरिया के कारण ठंड लगकर बुखार आती है । आज हम आपको इससे बचने के तरीके भी बताएंगे।

आपको बता दें 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो मलेरिया के अधिकतर केस बारिश के मौसम में आते हैं। क्योंकि इस मौसम में जगह-जगह जलभराव, गंदगी आदि के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और इस दौरान मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया की समस्या होती है।

मलेरिया होने पर आपको कुछ लक्षण नजर आएंगे। इन लक्षणों के आधार पर आप मलेरिया की जांच करवाकर उपचार ले सकते हैं। अगर आपको मलेरिया है तो आपको ठंड लगकर बुखार आएगी। बुखार के साथ सिर दर्द और उल्टी भी हो सकती है। बुखार कम होने पर तेज पसीना आएगा और थकान भी होगी। कुछ लोगों को डायरिया भी होता है। सांस लेने में तकलीफ होती है, गहरी सांस लेने में परेशानी आती है। इसलिए जैसे ही आपको मलेरिया के लक्षण नजर आए। आप तुरंत इसकी जांच कराएं और उपचार ले।

मलेरिया से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। अगर आप अपने आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा रखेंगे तो मलेरिया का प्रकोप आपको छू भी नहीं पाएगा।मलेरिया के मच्छर लंबे समय से जमा पानी में पनपते हैं । इसलिए आप अपने आसपास पानी का जमाव नहीं होने दे। जमे हुए पानी को निकालने की कोशिश करें।घर में टूटे गमले, टायर कूलर आदि में अगर पानी भरा हुआ है तो उसे हटा दें। लेवेंडर तेल को साइट्रोनला और नीलगिरी के तेलों के साथ मिलाकर स्प्रे करें। इसके लिक्विड को रिफिल में डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियों का धुआ करें। इससे मच्छर भाग जाएंगे और मर जाएंगे। लहसुन की गंध मच्छर सहन करने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए लहसुन की कुछ कलियां पानी में उबालें और इसे अपने घर के चारों ओर स्प्रे कर दें। मच्छरों से बचने के लिए कपूर की टिकिया को जलाकर कमरे के कोने में रख दें। इससे मच्छरों के प्रकोप से बच जाएंगे। आप जब अधिक मच्छर हो तो मच्छरदानी में सोए।

इस प्रकार आप अगर मच्छरों के काटने से बच जाएंगे तो निश्चित ही मलेरिया की समस्या नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aGbh3Q

हाइपरटेंशन कम करना है तो तरबूज का इस तरह करें सेवन

तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है। इस कारण यह आपके शरीर को हाइड्रेट तो रखता ही है। साथ ही यह आपको हाइपरटेंशन से भी बचाता है। इसलिए हम आपको तरबूज का सेवन करने का तरीका भी बता रहे हैं। जिससे आपको निश्चित ही हाई बीपी से राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि वैसे तो नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120-80 होता है। लेकिन इससे ऊपर जाने पर वह शरीर के लिए नुकसानदायक रहता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट डिजीज, किडनी फेल होना आदि समस्या हो सकती हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रहना चाहिए।

गर्मी के मौसम में तरबूज की आवक अच्छी रहती है। और इस दौरान इसे खाने से शरीर को बहुत फायदे होते हैं। क्योंकि यह पानी की कमी को दूर करता ही है। साथ ही यह हाई बीपी के मरीज के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। तो आप इसका सेवन जरूर करें। हाई ब्लड प्रेशर के कारण आपका सिर भारी होता है , नींद नहीं आती है, चिड़चिड़ापन रहता है, बार-बार सिर दर्द होता है, मानसिक तनाव रहता है, कई बार सांस लेने में परेशानी होती है, और छोटी छोटी बात पर बहुत गुस्सा आता है।

आपको बता दें कि तरबूज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर तो होता ही है। इसी के साथ पोटेशियम, आयरन, विटामिन ए, बी व सी होता है। इसमें लाइकोपीन नामक तत्व रहता है। यह तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ऐसे में जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है। उन्हें तरबूज जरूर खाना चाहिए। क्योंकि तरबूज में बहुत कम सोडियम होता है और यह ठंडा रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को तरबूज के जूस का सेवन करना चाहिए। अगर रोजाना सुबह एक गिलास तरबूज का जूस पीएंगे। तो वह काफी मददगार साबित होगा।और आप चाहे तो इसे काट कर भी सेवन कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tPqO92

तेज गति से चलने लगेगा दिमाग, रोजाना इस तरह करें बादाम का सेवन

यह तो सभी जानते हैं कि बादाम खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन क्या आपको पता है कि बादाम भिगोकर खाने से आपके शरीर को और भी कई फायदे होते हैं। यह आपके शरीर के साथ ही दिमाग के लिए भी लाभदायक होती है। रोजाना आप भीगे हुए बादाम खाएंगे। तो इससे आपका दिमाग भी तेज गति से चलने लगेगा।

आज हम आपको बादाम से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। बादाम को कई प्रकार से खाया जा सकता है। वैसे बादाम को भिगोकर खाने से काफी फायदे होते हैं। इसे रात के समय भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसे छीलकर खा सकते हैं। यह शरीर को काफी फायदा करेगी।

बादाम का सेवन आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करता है। क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है।

अगर आप भीगे हुए बादाम का उपयोग करेंगे। तो यह आसानी से पच भी जाएगा और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत करेगा।

बादाम वैसे तो दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप भीगे हुए बादाम खाएंगे तो यह और भी अधिक फायदेमंद होगा। क्योंकि यह आपकी याददाश्त को बढ़ाता है और आपके दिमाग को भी तेज गति से चलाएगा।

भीगे हुए बादाम खाने से हार्ट के रोगियों को भी बहुत लाभ होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी भीगे हुए बादाम फायदेमंद होते हैं।

भीगे हुए बादाम से विटामिन ई मिलता है। जो स्किन और बालों के लिए लाभदायक होता है। बादाम का तेल भी बालों में लगाने से वह दिमाग को भी ठंडा और दुरुस्त रखता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QnBxJq

कोरोना काल में फेफड़ों को स्वस्थ रखने नहीं करें इन चीजों का सेवन

कोरोना काल में अपनी सेहत पर ध्यान रखना कितना जरूरी है। यह तो सभी जानते हैं। लेकिन इससे जरूरी है, अपने फेफड़ों का ध्यान रखना। क्योंकि अगर आपके फेफड़े मजबूत रहेंगे, तो आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अगर फेफड़े ढंग से काम करेंगे। तो आपके शरीर को ऑक्सीजन भी अच्छे से मिलेगी। क्योंकि फेफड़ों से फिल्टर होने के बाद ही ऑक्सीजन पूरे शरीर में जाती है।

आज हम आपको बताएंगे कि अपने फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना है। क्योंकि अगर फेफड़े आपके ढंग से काम नहीं करेंगे। तो आपको अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, टीबी, कैंसर जैसी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप ध्यान रखें कि आपके फेफड़े मजबूत रहें। इसलिए कुछ चीजों का सेवन करने से बचें।

आप अपने लंग्स को स्ट्रांग रखना चाहते हैं। तो शराब के सेवन से बचें। क्योंकि अल्कोहल में सल्फाइड रहता है। जो अस्थमा का कारण भी हो जाता है और आपके लंग्स सेल्स को डैमेज भी करता है। अगर आप फेफड़े संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। तो अल्कोहल का सेवन नहीं करें वही अच्छा है।

सॉफ्ट ड्रिंक में काफी मात्रा में शुगर होती है। इसलिए सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन कम करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में 5 दिन या उससे अधिक सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करता है। तो वह ब्रोंकाइटिस की समस्या से घिर जाता है। इसलिए सॉफ्ट ड्रिंक से भी बचना चाहिए।

अधिक नमक खाना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इससे हाई बीपी वाले मरीज को तो नुकसान रहता ही है, साथ ही हाई सोडियम खाने से अस्थमा की भी समस्या हो जाती है। इसलिए आप कम से कम नमक का सेवन करें।

गोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकली का सेवन शरीर के लिए ठीक नहीं रहता है। इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग होती है। जिससे सांस लेने की समस्या भी हो जाती है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर, न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। लेकिन यह पेट में भी गैस का कारण बनती है। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए।

फ्राइड फूड्स सेहत के लिए नुकसानदायक है। इनके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि यह सांस लेने में दिक्कत कर सकते हैं और मोटापे का कारण भी बनते हैं। इससे आपके फेफड़ों पर भी गलत प्रभाव पड़ता है।

इस प्रकार यह चीजें आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए। ताकि आप स्वस्थ रहें और आप स्वस्थ रहेंगे तो संक्रमण से भी लड़ पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QUtOlZ

अरबी का सेवन करने से दूर होगी डायबिटीज, मोटापे से भी मिलेगी मुक्ति

अरबी एक तरह की सब्जी है। जिसका सेवन काफी लोगों द्वारा किया जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। क्योंकि यह शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। आज हम आपको अरबी से होने वाले फायदों के बारे में बताना जा रहे हैं।

आपको अगर डायबिटीज की समस्या है। तो अपने भोजन में अरबी को शामिल करें। इससे आपका शुगर लेवल कम होता है। अरबी की पत्तियों और जड़ का कच्चा सेवन नहीं करना चाहिए। इसे सब्जी की तरह पका लें। लेकिन इसके पत्तों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अरबी का कुछ लोग अचार भी बनाते हैं। क्योंकि इसमें औषधीय गुण होते हैं। इसलिए यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

जानकारी के अनुसार अरबी में डाइटरी फाइबर होता है। जो डायबिटीज सहित कई बीमारियों को दूर करता है।इससे शुगर लेवल भी कम होता है।

आपको बता दें कि अरबी में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन होता है। यह जमीन के अंदर उगने वाली सब्जी है। बाजार में यह आसानी से मिल जाती है। इसे खाने से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। यह ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी राहत देती है। यह तनाव से दूर रखती है।

वजन कम करने में अरबी काफी सहायक होती है। क्योंकि यह भूख को कंट्रोल करती है और इसमें मौजूद फाइबर्स मेटाबोलिज्म को सक्रिय बनाते हैं। जिससे वजन कंट्रोल रहता है।

अरबी के सेवन से आप का पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। क्योंकि इसमें फाइबर होते हैं। इसलिए यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इस प्रकार अरबी खाने से आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी है। तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर ही सेवन करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nh1N44

चेहरे की झाइयों को दूर करेगा आलू त्वचा में आएगा रोज निखार

अगर आपके चेहरे पर काली झाइयां हो रही है। तो आप इसे बहुत आसानी से दूर कर सकती हैं। इसी के साथ आप के चेहरे में भी निखार आने लगेगा। इसके लिए आपको कोई खर्चा भी नहीं करना है। क्योंकि यह उपाय आप घरेलू सामान से ही कर सकेंगे।

आज हम आपको आलू का उपयोग कर चेहरे के ब्लैकहेड्स को दूर करने का उपाय बता रहे हैं। इसके माध्यम से आपके चेहरे की रंगत भी बदल जाएगी और आप खूबसूरत नजर आएंगी। क्योंकि घर में आलू तो आसानी से मिल जाते हैं। इसलिए आपको इसके लिए परेशान होने की भी जरूरत नहीं है।

आपको बता दें आलू में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, विटामिन, प्रोटीन, अमीनो एसिड आदि पाए जाते हैं। यह आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप आलू से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करें। आज हम इसे तैयार करने की विधि भी बताएंगे।

आलू का फेस मास्क बनाने के लिए आप आलू को किस लें और फिर उसमें दो बूंद गुलाबजल, दो बून्द ऑलिव ऑयल, दो बून्द गिल्सरीन और दो चुटकी चावल का आटा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को करीब 20 से 25 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर साफ पानी से धो लें। इसका रोजाना उपयोग करने से आपके चेहरे में दिन-ब-दिन निखार आएगा।

आपके चेहरे पर झाइयां हैं। तो उन्हें दूर करने के लिए आप एक चम्मच आलू के जूस में एक चम्मच चुकंदर का पाउडर और आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं ।इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब आधे घंटे बाद सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

आलू में फास्फोरस होता है। जो आपकी त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म करता है। इससे इंफेक्शन दूर होगा और यह पोर्स की सफाई कर तो आपकी त्वचा को एक्टिव करता है। इससे आपकी त्वचा के रोम छिद्रों में अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाता है। जिससे पिंपल्स भी खत्म हो जाते हैं। इस प्रकार आलू का यह उपयोग आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या कोई दिक्कत है।तो चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dNf4yc

बालों को चमकदार बनाएगी चाय की पत्ती, चोट और घाव भी होंगे जल्दी ठीक

चाय हर घर में बनती है और लोग चाय बनने के बाद उसकी पत्ती को कूड़ेदान में डाल देते हैं। जबकि आप चाहे तो इस चाय की पत्ती को फिर से उपयोग में ला सकते हैं। यह आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। आश्चर्य की बात तो यह है कि जो चाय की पत्ती बेकार समझ के हम फेंक देते हैं। वही आपके बालों को चमकदार भी बनाएगी और आपके घर में कई प्रकार से काम भी आएगी।

आपको बता दें कि चाय की पत्ती वैसे तो काफी महंगी आती है। लेकिन लोगों को यही याद है की चाय बनाने के बाद उसका कोई उपयोग नहीं है। इस कारण वे उसे फेंक देते हैं। जबकि चाय बनाने के बाद भी चाय की पत्ती का कई प्रकार से उपयोग किया जा सकता है।आज हम इसी के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे।

चाय बनाने के बाद उसकी पत्ती को फेंके नहीं और इसे एक बार धो लें। इसके बाद इसे फिर से उबालें और उबले हुए पानी से आप अपने बालों को साफ करें। ऐसा करने से आपके बालों में गजब की चमक और शाइनिंग आएगी।

अगर आपको कहीं पर चोट लग गई है या शरीर में कोई घाव हो गया है। तो उसे ठीक करने के लिए भी चाय की पत्ती अहम भूमिका निभाती है। इसके लिए आप चाय की पत्ती को उबाल लें और इसे चोट के ऊपर लगा दे। या फिर ऐसा भी कर सकते हैं कि चाय के पत्ती के पानी से चोट और घावों को अच्छे से धो लें। चाय पत्ती का पानी आपको संक्रमण से दूर रखेगा।

घर में लगे पेड़ पौधों को खाद की पर्याप्त आवश्यकता होती है। लेकिन बाजार में खाद आसानी से नहीं मिलती है। ऐसे में अगर आप चाय की बची हुई पत्ती को साफ करके गमले में डाल देंगे। तो इससे आपके यहां पेड़ पौधों को पर्याप्त खाद मिल जाएगी।

चाय की पत्ती आपके घर में लकड़ी के फर्नीचर को चमकदार बनाने के लिए बहुत उपयोगी है। इसके लिए आप चाय पत्ती को पानी में उबालें और किसी शीशी या स्प्रे की बोतल में इसे भर दें। इससे लकड़ी से बने सामानों की सफाई करें। जिससे उनमें चमक आएगी।

चाय पत्ती का उपयोग आप काबुली चना बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए चाय पत्ती को सुखा लें और काबुली चना बनाते समय उबलते हुए पानी में चाय की पोटली डाल दें। इससे काबुली चना का रंग काफी आकर्षक नजर आएगा।

चाय की पत्ती दोबारा पानी में डालकर उबालें और उससे तेल, घी के बर्तन साफ करें। ऐसा करने से घी, तेल की महक चली जाएगी। इसी के साथ जहां मक्खियां बैठ रही है वहां भी चाय की पत्ती के पानी से पोंछा लगा देंगे, तो वहां मक्खियां बैठना बंद हो जाएगी। चाय की पत्ती में थोड़ा कपड़े धोने का पाउडर मिलाकर क्रॉकरी भी साफ कर सकते हैं। उसमें भी चमक आएगी। इस प्रकार यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। इससे आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nkzvFF

Saturday, 24 April 2021

फास्टफूड खाने से पहले इस बारे में सोचें

फास्टफूड (Fastfood) जितना खाने में लजीज लगता है उतना ही इसे पचाने में एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। कई तरह की एक्सरसाइज करने से हम कुछ खास फास्ट फूड से प्राप्त कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। एक बर्गर से क्या फर्क पड़ता है, थोड़ा पैदल चल लेंगे। फास्ट फूड को देख जब भी मन ललचाता है, तो खुद को हम कुछ इसी तरह के बहाने बनाकर बहलाने की कोशिश करते हैं। थोड़े सा पिज्जा, बर्गर तो खाया जा सकता है। लेकिन क्या आप तैयार हैं, इसकी कैलोरी (calorie) को बर्न करने को पसीना बहाने के लिए। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी में फास्टफूड की कैलोरी को बर्न करने के लिए कितनी एक्सरसाइज करनी पड़ती है, इस पर एक शोध हुआ है।

वेजी सलाद और आइस्ड टी
कैलोरी: 455 लगभग अब आपको इतनी कैलोरी बर्न करने में 57 मिनट तक जॉगिग करना पड़ेगा

बेक्ड चिली पटेटो
कैलोरी: 460 लगभग
इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए आपको दो घंटे तक वेटलिफ्टिंग करनी पड़ सकती है।

डबल चीज बर्गर
चॉको मिल्क
कैलोरी: 840 लगभग
इसे बर्न के लिए आपको कम से कम 4 घंटे तक उडऩ तश्तरी से खेलना होगा।

मीडियम चीज पिज्जा
कैलोरी: 210 लगभग
इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए 12 से 14 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आपको 22 मिनट तक साइक्लिंग करनी होगी।

ब्लैंड कॉफी
कैलोरी: 481 लगभग
इसके लिए आपको 93 मिनट तक नॉनस्टाप सिट अप्स करने होंगे।

स्ट्रिप्स विद ग्रीन बिन्स और मीडियम डाइट पेप्सी
कैलोरी: 475 लगभग
इसके लिए आपको 3.5 घंटे तक बर्तन साफ कर पसीना बहाना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ngEw26

Corona Update: इन तरीकों से वर्कप्लेस पर भी रहें सुरक्षित

कोरोना के तेजी से फैलते मामलों के बीच कुछ लोगों को ऑफिस भी जाना पड़ रहा है। हर वर्ष 28 अप्रेल को ‘वल्र्ड डे फॉर सेफ्टी एट वर्कप्लेस’ मनाया जाता है। ऐसे में अगर ऑफिस जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि सुरक्षित रहें।
लक्षण दिखे तो न जाएं
अभी कोई लक्षण दिखे तो ऑफिस न जाएं। ऑफिस में 6 फीट की दूरी पर ही बैठें। कोशिश करें कि अपनी सीट तक ही सीमित रहें। अटेंडेंस के लिए अंगुलियों का इस्तेमाल न करें। वर्चुअल मीटिंग ही करें।
ऑफिस के अंदर इस
तरह बरतें सावधानी
ऑफिस कवरड होता है इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनें। हर आधे घंटे में हाथों को सैनिटाइज करें। डेस्क-टेबल को खुद ही साफ करें। लिफ्ट की जगह सीढिय़ों का उपयोग करें। कैंटीन की जगह घर से बना खाना ले जाएं। साथी कर्मचारी के साथ न तो बैठें और न ही किसी का खाना साझा करें। संभव हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचें। अपनी कार-बाइक से जा रहे हैं तो दूसरों को न बैठाएं। कार में किसी को बैठाना भी पड़े तो शीशा खोल दें। दोनों लोग मास्क लगाकर रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tSvUkL

Weight Loss: मोटापे को कम करने वाले खास पांच योगासन

वजन बढऩे के कई कारण हो सकते हैं। इसमें खराब दिनचर्या, असमय और गलत खानपान और हार्मोन संबंधी बीमारियां भी हैं। वेट लॉस सीरीज में आज जानते हैं ऐसे योगासनों के बारे में जिनसे मोटापा को कम कर सकते हैं। कोई भी आसन खाली पेट ही करें। खाने के बाद चार घंटे का अंतर रखें।
1. अग्निसार क्रिया
इस क्रिया में पेट को अंदर बाहर करते हैं। इसे सुबह खाली पेट 250-300 बार तक रोज करें। शौच के बाद का समय अच्छा होता है। इससे पेट की गर्मी से बढ़ती है तो वसा पिघलने लगती है। ध्यान रखें कि पेट के रोगी, पेट की सर्जरी हुई है, कमर में दर्द, अल्सर गर्भवती महिला न करें।
२. उत्तानपादासन
इस आसन को दो-तीन मिनट ही करें। इस मुद्रा में एक मिनट तक शरीर को रोक कर रखें। शुरू में एक मिनट तक नहीं रोक सकते हैं तो उसको टुकड़ों में करें। पेट, पीठ, गर्दन और कमर के रोगी न करें।
३. नौकासन
दो से तीन मिनट तक इसे कर सकते हैं। यह पेट के मसल्स को मजबूत करता और फैट को घटाता है। शुरू में टुकड़ों में करें। पेट, पीठ, गर्दन और कमर के रोगी न करें। कोई भी आसन विशेषज्ञ की सलाह से ही करें।
४. सर्वांगासन
जिन्हें हार्मोन संबंधी रोगों जैसे थायरॉइड, पैराथायरॉइड, पीसीओडी आदि से मोटापा बढ़ा है तो वे इसे करें। हार्मोन ग्रंथियों को सक्रिय करता है। मन शांत रहता है। इसे कम से 5-10 मिनट करें। कमर दर्द, सर्वाइकल, गर्दन में दर्द, बीपी और आंत के रोगी इसे करने से बचें।
५. धनुरासान
इसमें शरीर का पूरा वजन नाभि पर आ जाता है। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। फैट कम होता है। इसको एक-एक मिनट तक दो-तीन बार ही करें। शुरुआत 20-30 सेकंड से कर सकते हैं। गर्भवती, पेट और कमर के रोगी इसे न करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vg00ij

Home remedy: पांच मिनट तक भाप लें, वायरस कमजोर होगा

कोरोना के बढ़ते मामलों में अगर कोई व्यक्ति दिन में तीन-चार बार स्टीम (भाप) लेता है तो इससे न केवल कोरोना वायरस से बचाव होगा बल्कि कोरोना संक्रमण होने पर भी गंभीरता कम होगी। दूसरों में भी वायरस फैलने का खतरा घटेगा। यह अध्ययन ‘जर्नल ऑफ लाइफ साइंसेज’ में प्रकाशित हुआ है। एसजीपीजीआइ और केजीएयू, लखनऊ में भी यह प्रयोग हुआ है।
पांच मिनट तक जरूर लें
वि शेषज्ञों का कहना है कि भाप पांच मिनट तक सुबह-शाम लेना चाहिए। जिन्हें फेफड़ों से जुड़ी कोई दिक्कत है तो वह दिन में 3-4 बार भी भाप ले सकता है। संक्रमण से बचाव होगा। भाप लेने से नाक-गले में जमा म्यूकस (जिससे कफ बनता) पलता होकर बाहर निकलता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है। सांस में आसानी से ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ जाता है।
भाप लेने का तरीका और फायदे
पानी में संतरा, नींबू, अदरक, लौंग, दालचीनी, ट्री ऑयल, नीम की पत्तियां आदि कोई भी मिलाकर उबालें और भाप लें। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इससे वायरल लोड कम करते है। फेफड़ों में सूजन आदि की समस्या होने पर भी राहत मिलती है। इससे बलगम कम होता है। सांस की नलियों में खून का प्रवाह बढ़ता है। इससे इम्युनिटी बढ़ती है। फेफड़े के छिद्र खुलते हैं।
फेफड़ों के लिए भाप सैनिटाइजर जैसा काम करता है। कोरोना के वायरस कई दिनों तक नाक, मुंह, गले में रहने के बाद फेफड़ों तक पहुंचकर संक्रमण करते हैं। अगर रोज भाप ले रहे हैं तो वायरस इतना कमजोर हो जाता है कि उसका प्रसार रुक जाता है। डॉ. सूर्यकांत,
प्रोफेसर एवं हेड, छाती एवं श्वसन रोग विभाग, केजीएमयू, लखनऊ आगे संक्रमण नहीं फैलता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QmOnHQ

चर्म रोगों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

आपकी त्वचा के रोम छिद्रों में गंदगी, बैक्टीरिया, फंगस आदि फस जाने के कारण या किसी ऐसी चीज को खा लेने जिससे आपको एलर्जी है। तो चर्म रोग की समस्या हो सकती है। वैसे तो चर्म रोग कई प्रकार के होते हैं।जिससे व्यक्ति की त्वचा तो प्रभावित होती है। साथ ही यह दूसरे लोगों में भी फैलने का भय बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि आप इसे समय रहते कंट्रोल कर ले।

हम आपको बता रहे हैं कि आप चर्म रोग संबंधी समस्या से बचने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं। क्योंकि चर्म रोग खाने से लेकर रहन-सहन आदि पर भी निर्भर करता है। अगर आप साफ़, स्वच्छ रहेंगे तो निश्चित ही चर्म रोग भी आप तक नहीं पहुंच पाएगा।

चर्म रोग तभी होता है, जब आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए आप अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखिए, तो इस प्रकार का कोई रोग होगा ही नहीं।

फिलहाल संक्रमण का दौर है। आप कहीं भी बाहर जाते हैं या इधर-उधर हाथ लगाते हैं। तो अपने चेहरे पर या अपने शरीर के किसी अन्य अंग पर हाथ ना लगाएं और सबसे पहले साबुन से हाथ धो लें। ताकि आपके हाथ में अगर कोई वायरस भी लगा है तो वही खत्म हो जाए।

आपके घर में अगर किसी को चर्म रोग है, तो अन्य लोग उससे बचें। ताकि यह पूरे परिवार में नहीं फैले और कंट्रोल में रहे। इसी के साथ संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग किए जा रहे बर्तन कपड़े आदि से भी दूरी बनाकर रखें। जब तक कि वह पूर्ण रुप से ठीक ना हो जाए।

जो समान आप व्यक्तिगत रूप से उपयोग करते हैं। उन्हें साफ सुथरा रखें। जैसे शेविंग किट, कंघी, टूथब्रश, अंडरवियर , टॉवेल आदि। यह सामान अन्य लोगों को उपयोग नहीं करने दें। क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा रहता है।

चर्म रोग से बचने के लिए और अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने के लिए आप ताजे फल, प्रोटीन, आयरन को अपने आहार में शामिल करें। पानी पर्याप्त मात्रा पीएं ओर लिक्विड डाइट भी लेते रहें। ग्रीन टी, लस्सी, जूस आदि भी लें। ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे और आपको त्वचा संबंधी रोग नहीं हो।

आपकी त्वचा पर खुजली और रेशेज हो रहे हैं। तो आप उन पर दिन में तीन से चार बार कोल्ड क्रीम लगाएं । इससे फायदा होगा।

आपकी स्किन पर इंफेक्शन है, तो इसे दूर करने के लिए सरसों का तेल हल्दी मिलाकर लगाएं। आपकी त्वचा में रूखापन है। तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल लगाएं इससे आपको राहत मिलेगी।

आपकी त्वचा पर किसी प्रकार के निशान नजर आ रहे हैं। खुजली हो रही है। तो आप पानी डालकर साबुन से धोएं और सरसों के तेल और एलोवेरा जेल को मिलाकर लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

आपको जो घरेलू उपाय बताएं हैं। उससे शुरुआती चर्म रोग में फायदा मिलेगा। लेकिन फिर भी अगर आपको कोई परेशानी है या दिक्कत है। तो आप चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं और उनके द्वारा बताए गए उपाय अनुसार ही उपचार करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tNq9VC

Fact Check: अजवाइन की पोटली से नहीं बढ़ता है ऑक्सीजन का स्तर

सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है कि इसमें कहा जा रहा है कि लौंग, कर्पूर, अजवाइन और नीलगिरी ऑयल की पोटली बनाकर सूंघने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ेगा। इस वीडियो का काफी तेजी से लोग न केवल शेयर कर हैं बल्कि इस विधि को अपना भी रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई शोध नहीं हुआ है। जिससे स्पष्ट हो कि इसे सूंघने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ेगा। इसे न अपनाएं। इसको अपनाने से अपने विशेषज्ञ की राय जरूर ले लें। एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि कर्पूर और लौंग मिलने से यह नाक को खोलने का काम कर सकता है। लेकिन यह शरीर में ऑक्सीजन की न तो मात्रा बढ़ा सकता है और न ही कोरोना के संक्रमण को भी रोक सकता है।
ज्यादा सूंघने से दिक्कत भी
इस तरह के उपायों को डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं आजमाएं। ज्यादा सूंघने से नाक में खुजली या खुश्की की परेशानी भी हो सकती है।
डॉ. हरीश भाकुनी, आयुर्वेद विशेषज्ञ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gBLy0c

कोरोना की जंग जीत चुके मरीजों की थाली में जरूरी है पोषक तत्व

वर्तमान समय लोगों के लिए चुनौती भरा है। इस समय जहां हर दिन सैकड़ों लोग कोरोना से प्रभावित हो रहे हैं। वही कई लोग कोरोना की जंग जीत भी रहे हैं। ऐसे में जो लोग इस वायरस से उबर कर बाहर निकल रहे हैं। उनके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हेल्दी डाइट लेने की राय दी हैं। ताकि वे जल्दी रिकवर कर सके।

जानकारी के अनुसार जो लोग कोरोना से उबर चुके हैं। उन्हें भोजन में सभी प्रकार के पोषक तत्व लेना जरूरी है। ताकि वह अपने आप को फिर से सेहतमंद बना सके। इसलिए उन्हें कुछ पोषक तत्वों को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। आज हम इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

जानकारों की माने तो भोजन में प्रोटीन, अमीनो एसिड होना चाहिए। जैसे ताजा दही, पनीर या उबले हुए अंडे आहार में शामिल करें।

कोरोना से उबर रहे लोगों को अपने भोजन में 100 से 150 ग्राम कार्ब्स लेना चाहिए। इससे अधिक नहीं लेना चाहिए।क्योंकि वह आपके श्वसन तंत्र पर दबाव डालते हैं। इसलिए आप दाल, दूध और सब्जियों को आहार में शामिल करे।

शरीर में कैलोरी लेवल मेंटेन करने के लिए आप नारियल तेल, घी, मक्खन, राइस ब्रांड ऑयल और ऑलिव ऑयल का उपयोग भोजन में करें। जो आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा और आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत बनेगा।

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए और उससे उबरने के लिए मल्टीविटामिन की सलाह दी जाती है। लोग मल्टी विटामिन की गोलियां भी ले रहे हैं। इसलिए आप विटामिन में बी, सी और डी, जिंक सेलेनियम से भरपूर आहार लें।

अगर किसी को बुखार है तो वह शरीर में पानी की कमी कर देता है। ऐसे में कोरोना के मरीज को तरल पदार्थ अधिक लेना चाहिए। ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं हो। ऐसे में छाछ, सुप, नारियल पानी, साल्टेड नींबू पानी आदि लेना चाहिए।

जानकारों के अनुसार कोरोना के कारण काफी कमजोरी आ जाती है और व्यक्ति को फिर से पिकअप करने में टाइम लगता है। लेकिन अगर वह सही मात्रा में प्रोटीन विटामिन आदि लेते रहेंगे। तो निश्चित ही जल्दी रिकवर कर पाएंगे। हालांकि यह आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है। लेकिन आप इस डाइट को लेने से पहले चिकित्सक से भी सलाह लें। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो और जो खाना आप खाए वह आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ngZldP

चेहरे का कालापन दूर कर खूबसूरती लौटाएंगे यह घरेलू उपाय

आज हम आपको चेहरे का कालापन दूर कर अपनी खूबसूरती वापस लौटाने के कुछ आसान तरीके बताएंगे। जिससे आप खूबसूरत भी नजर आएंगे और आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। दरअसल कुछ लोग होते तो बहुत खूबसूरत हैं। लेकिन उनका रंग काला होता है। ऐसे में वह अपने सांवलेपन के कारण काफी परेशान रहते हैं।

अपने शरीर के कालेपन को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि जहां तक हो सके धूप के संपर्क में नहीं आए। क्योंकि धूप ही वह कारण है, जिससे आप गोरे होने के बावजूद भी काले हो जाते हैं। इसलिए जहां तक हो सके धूप से बचें।

आप घर से निकलते समय प्रदूषण से बचने की कोशिश करें। क्योंकि अत्यधिक धूल, धुंआ और प्रदूषण के कारण भी आपका चेहरा प्रभावित होता है। इसलिए चेहरे को ढककर निकले या फिर घर आते ही अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। ताकि बाजार में लगी धूल मिट्टी आदि का प्रभाव तुरंत खत्म हो जाए।

खानपान में लापरवाही के कारण भी आपकी त्वचा पर असर होता है। इसलिए जहां तक हो सके अधिक मसाले वाली खाद्य सामग्रियों का उपयोग नहीं करें। क्योंकि इससे त्वचा काली होती है।

चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए आप गेहूं के आटे का स्क्रब तैयार करें। इसके लिए आप एक चम्मच आटे में आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाकर इसे अच्छे से घोल लें और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब आधे घंटे तक इसे चेहरे पर लगा रहने दे और जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें। इसे स्क्रब की तरह लगाएं। जो आपकी त्वचा की काली परत को हटाने में काफी मददगार रहेगा।

कालापन दूर करने के लिए आप शहद का भी उपयोग कर सकते हैं। इसलिए आप एक चम्मच शहद में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सूखने लगे तो आप इसे ठंडे पानी से धो लें।

चेहरे का कालापन दूर करने के लिए टमाटर भी बहुत कारगर उपाय है। इसमें विटामिन ए ओर विटामिन सी होने के कारण यह आपकी त्वचा को गोरा बनाता है और आपकी त्वचा से गंदगी भी हटाता है। इसके लिए आप एक टमाटर को बीच में से काटे और उस पर हल्दी का पाउडर लगाकर अपने चेहरे पर रगड़ें। करीब 10 मिनट तक ऐसा करने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं।

चेहरे को निखारने के लिए आप पपीते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पपीते का पेस्ट बनाकर उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे करीब 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धोएं।

कालेपन को दूर हटाने के लिए आप चावल के पानी का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।चावल के आटे में विटामिन सी होता है। यह आपकी त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच चावल के आटे में आधा चम्मच दही और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।

आप अपने चेहरे को निखारने के लिए बेसन के आटे का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप बेसन में मलाई या कच्चा दूध डालकर उसे मिक्स कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

यह उपाय आप रोजाना नहीं तो 1 दिन छोड़कर भी करेंगे, तो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होगा। इससे आपकी चेहरे का सांवलापन ओर कालापन दूर होगा और आपकी त्वचा में निखार आएगा। वैसे तो इन उपाय में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। क्योंकि सभी घरेलू चीजें हैं। जो किसी भी तरह से आपके चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xjnoxf

संक्रमण से बचाएगी अजवाइन की चाय, पाचन तंत्र भी रहेगा मजबूत

कोरोना काल में कई प्रकार की चाय चलन में आ गई है। हर कोई अदरक, काली मिर्च, लौंग आदि डालकर सामान्य चाय पी रहे हैं। इसी के साथ ग्रीन टी, रेड टी भी लोगों द्वारा पसंद की जा रही है। इसी बीच अब अजवाइन की चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। आज हम आपको इसी के फायदे बताएंगे।

आपको बता दें कि अजवाइन की चाय से आपको पेट संबंधी रोगों से निजात मिलने के साथ ही कई प्रकार के फायदे होंगे। यह आपका वजन भी कम करेगी और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाएगी।

वैसे तो अजवाइन हर घर में मिल जाती है। क्योंकि इसे मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। गर्मी के मौसम में अगर आपको भूख कम लगती है, तो आप अजवाइन की चाय का सेवन करें। इससे आपकी भूख भी बढ़ेगी और आपको काफी एनर्जी मिलेगी। जिससे आपको थकान महसूस नहीं होगी और आप फ्रेश महसूस करेंगे।

अजवाइन की चाय वेट कम करने में भी काफी मददगार होती है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है। जो पेट को कम करता है और आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

अजवाइन में रोगों से लड़ने की शक्ति होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इस कारण अगर आप रोजाना भी एक चाय पीएंगे, तो आप संक्रमण से बचे रहेंगे।

अजवाइन में ओमेगा एसिड होता है। जो शरीर में सूजन की मात्रा को कम करने में काफी मददगार होता है। अगर आपको अर्थराइटिस की भी बीमारी है। तो यह चाय आपके लिए लाभदायक है। इसी के साथ अगर आपका पाचन तंत्र गड़बड़ है। तो आप रोजाना सुबह एक कप अजवाइन की चाय पीएं। आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा।

अजवाइन की चाय अस्थमा के रोगियों के लिए भी काफी लाभदायक है। इसके लिए आप शहद के साथ अजवाइन की चाय बनाएं। इससे अस्थमा के अटेक में भी लाभ मिलेगा। अजवाइन माउथ फ्रेशनर की तरह भी काम करती है और दांतो के दर्द की समस्या से भी निजात दिलाती है। अगर किसी को पथरी है। तो अजवाइन की चाय से पथरी भी गलने लगेगी। इस प्रकार अजवाइन की चाय के कई फायदे हैं। हम आपको इसे तैयार करने की विधि भी बताएंगे।

अजवाइन की चाय बनाने के लिए एक बर्तन में करीब 2 कप पानी डालकर उबालें। फिर इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें और हल्की आंच पर उबलने दें। जब यह अच्छे से उबल जाए तो इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं। इसी तरह आप एक दूसरे तरीके से भी अजवाइन की चाय बना सकते हैं। इसमें एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन डालकर रात को भिगोकर रख दें और जब सुबह उठे तो पानी को छानकर उबालें और फिर इसे पीएं। इसमें आप चाहे तो नींबू, शहद आदि स्वाद अनुसार मिला सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sMJMvD

दिमाग को ठंडा रखने के लिए गर्मी में पीएं बेल का शरबत

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के जूस का सेवन करते हैं। ऐसे में बाजार में बिकने वाले जूस शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। क्योंकि वह प्राकृतिक फलों से तैयार नहीं होते हैं। हम आपको आज बताएंगे कि किस प्रकार आप घर में बेल का जूस पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर सकते हैं।

आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में बेल का शरबत सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में ले सकते हैं। उनको भी यह लाभ प्रदान करेगा। क्योंकि इसमें लैक्सेटिव्स होता है। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। हालांकि डायबिटीज के मरीज इसे रोजाना इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

बेल का शरबत गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही लू लगने की समस्या से निजात दिलाता है। आप अगर इसका नियमित सेवन करेंगे। तो आपको लू भी नहीं लगेगी और आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी काफी मददगार होता है। इसका सेवन करने से यह किडनी की कार्य क्षमता बढ़ाता है।

बेल का शरबत पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी या अपचन जैसी समस्याएं है। तो बेल का शरबत फायदेमंद होगा। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।

बेल का शरबत आपके शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही डिहाईड्रेशन की समस्या से निजात दिलाता है। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

आज हम आपको बेल का शरबत तैयार करने की विधि बता रहे हैं। जिसके तहत आपको दो बेल फल, 5 बड़े चम्मच शक्कर और 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, काला नमक स्वाद अनुसार ले सकते हैं। अब आप सबसे पहले बेल फल को धोकर अच्छे से काट लें और उसका गूदा निकालकर अलग रख लें। इसके बाद एक बर्तन में इस गूदे को डालकर करीब 2 गुना पानी डालकर अच्छी तरह मसल लें। जब गुदा पानी में अच्छी तरह मिल जाए, तो इसे मिक्सर में घुमा लें और इसे छान लें। आप इस जूस में शक्कर, नमक और भुना हुआ जीरा भी डाल सकते हैं। इसमें ठंडा पानी और आइस क्यूब भी मिला सकते हैं। यह आपकी इच्छा अनुसार रहेगा। फिर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो दो-चार दिन फ्रिज़ में इसे स्टोर भी कर सकते हैं।

बेल फल में काफी मात्रा में प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी, आयरन, कैलशियम, फास्फोरस काफी मात्रा में होते हैं । जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QXVyWz