Sunday, 24 April 2022

Health Tips: पीरियड्स को रेगुलर करने में मददगार साबित हो सकते हैं ये फूड्स, जानें कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल

Health Tips: अधिकतर महिलाएं इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या से ग्रसित रहती हैं, इर्रेगुलर पीरियड्स होने के कारण महिलाओं को अनेकों समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। अनियमित रूप से पीरियड्स होने के कारण कई बार हैवी ब्लीडिंग होती है वहीं कभी-कभी कम या न के बराबर ब्लीडिंग होती है। इसका प्रभाव सेहत के उपर बुरा पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को सिर दर्द की समस्या, पेट दर्द की समस्या और अन्य कई तरीकों की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन फूड्स के बारे में जानिए जिनका सेवन करने से पीरियड्स नियमित रूप से आने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

 

इर्रेगुलर पीरियड्स के मुख्य कारण: आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खान-पान इर्रेगुलर पीरियड्स के मुख्य कारण होते हैं, अनियमित रूप से पीरियड्स आने के कारण व्यक्ति मोटापा, पीसीओडी, हार्मोनल इम्बैलेंस के जैसी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका सेहत पर कई बार गंभीर या बुरा प्रभाव पड़ता है। महिलाओं को पेट दर्द, पेट में गैस की समस्या के जैसी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विटामिन सी युक्त फलों का करें सेवन: अनियमित रूप से यदि पीरियड्स आते हैं तो आप विटामिन सी युक्त फलों का सेवन कर सकते है, डाइट में आप नींबू, संतरा और आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। अनानास भी विटामिन सी से युक्त होता है। ऐसे में ये सारे फ्रूट्स विटामिन से भरपूर होते हैं जो नियमित रूप से रेगुलर पीरियड्स को लेकर आने में आपकी मदद कर सकते हैं।

पपीता का करें सेवन: पपीता का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके रोजाना सेवन से इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर होती जाती है। पपीता का सेवन वहीं पेट के सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है। इसको रोजाना के डाइट में सलाद के रूप में, फल के रूप में या आदि तरीके से सेवन कर सकते हैं।

 

हल्दी: हल्दी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके सेवन से मानसिक धार्मिक यानी पीरियड्स से कई समस्याएं दूर होती जाती है। हल्दी का सेवन अनेकों तरीकों से किया जा सकता है, इसे आप दूध के साथ, मसाले के रूप में आदि तरीकों से कर सकते हैं।

 

दालचीनी: दालचीनी का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है, इसके सेवन से खाने का स्वाद बढ़ता है, वहीं ये पीरियड्स में हो रहे दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। दालचीनी का सेवन रोजाना करते हैं तो ये अनियमित पीरियड की समस्या को रेगुलर करने में में मदद करता है। वहीं खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन भी आप कर सकते हैं।

 

जीरा: जीरा कई सारे प्रभावशाली तत्वों से भरपूर होते हैं, इसके सेवन से खाने का स्वाद बढ़ता है। जीरा के रोजाना सेवन से नियमित रूप से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। यदि इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या से ग्रसित रहते हैं तो जीरा को आप गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए, औषधि गुणों से भरपूर कलौंजी के रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GDLl86w

No comments:

Post a Comment