Tuesday, 30 May 2023

Nourish Hair Naturally: बालों की समस्या को कहें गुडबाय, ऐसे पाएं नेचुरल ऑयल से मजबूत और सुंदर बाल

Nourish Hair Naturally: बालों की देखभाल उनकी सुंदरता और स्वास्थ्य दोनों बनाये रखने के लिए जरूरी है। हम सभी कभी न कभी बालों की समस्या जैसे बाल झड़ना, रूखे बेजान होना, डैंड्रफ आदि से परेशान होते हैं। बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में नेचुरल ऑयल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नेचुरल ऑयल्स हेयर शाफ्ट में प्रवेश करते हुए बालों की ताकत, लोच और समग्र स्थिति में सुधार ला सकते हैं। साथ ही बालों की चमक बढ़ा सकते हैं और बालों को हीट स्टाइलिंग और पर्यावरणीय कारकों से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नेचुरल ऑयल बालों के विकास को प्रोत्साहित कर सकते हैं, बालों के झड़ने को रोक सकते हैं, दिमाग को ठंडा रख सकते हैं और डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अपने हेयर केयर रूटीन में नेचुरल ऑयल को शामिल करने से बालों को स्वस्थ, चमकदार बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इस आर्टिकल में बालों के स्वास्थ्य के लिए 5 असरदार नेचुरल ऑयल और उनके गुण बताये गए हैं।

naturaloils2.jpg


Bhringraj oil: भृंगराज एक हर्ब है। बालों को पोषण देने के लिए नेचुरल ऑयल में भृंगराज तेल एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यह बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है, उन्हें जड़ से मजबूत करता है और उन्हें झड़ने से रोकता है।

Product Option: कामा आयुर्वेदा का भृंगदी तेल ( Kama Ayurveda’s Bringadi Oil) आयुर्वेदिक नुस्खे पर आधारित है। इसमें भृंगराज, आंवला, इंडिगो, हिबिस्कस और बैलून वाइन जैसी शक्तिशाली जड़ी-बूटियों हैं जो बालों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान है।

Coconut oil: नारियल तेल ने सदियों से कई घरों में अपनी जगह बनाये रखी है । नारियल का तेल पोषक तत्वों और फैटी एसिड से भरपूर होता है जो बालों को डीप कंडीशनिंग देता है। यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, बालों के स्ट्रैंड्स में प्रोटीन की कमी को कम करता है और बालों की मजबूती और चमक में सुधार करता है।

Product Option: फॉरेस्ट एसेंशियल कोल्ड प्रेस्ड ऑर्गेनिक कोकोनट वर्जिन ऑयल (Forest Essential's Cold Pressed Organic Coconut Virgin Oil) नारियल के तेल का आर्गेनिक ऑप्शन है। ये तेल गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं जो स्कैल्प से जुडी समस्याओं का समाधान करते हैं। इसी के साथ इसमें विटामिन ई भी है जो बालों को यूवी रेज़ और प्रदूषण से बचाने में मदद करता है व इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण नेचुरल केयर देते है।

Argan oil: आर्गन ऑयल बालों को हाइड्रेट करने, उलझने को कम करने और बालों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फैटी एसिड से भरपूर होता है जीसे बालों को पोषण और सुरक्षा मिलती है।

Product Option: हिमालयन ऑर्गेनिक्स का मोरक्कन आर्गन ऑयल (Himalayan ऑर्गॅनिक्स Moroccan Argan Oil) सभी प्रकार के बालों के लिए एक आर्गेनिक ऑयल है। यह मोरक्कन आर्गन ऑयल, विटामिन ई, बी-कॉम्प्लेक्स और आवश्यक नेचुरल ऑयल के मिश्रण से बना है जो बालों को पोषण देने और बालों के विकास में सुधार करने में मदद करता है। यह बालों की क्वालिटी को ठीक करने और उन्हें मजबूत बनाने में भी मदद करता है। नियमित उपयोग से, यह डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: परफ्यूम खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

naturaloils.jpg


Jojoba oil: जोजोबा तेल स्कैल्प के नेचुरल सीबम जैसा दिखता है, जिससे यह बालों के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर का काम करता है। यह बालों से निकलने वाले तेल को संतुलित करने में मदद करता है, स्कैल्प को आराम देने के साथ ही स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

Product Option: क्लिगेनिक ऑर्गेनिक जोजोबा ऑयल (Cliganic USDA Organic Jojoba Oil) 100% शुद्ध प्राकृतिक कोल्ड प्रेस्ड ऑयल होने का दावा करता है। यह एसेंशियल ऑयल बाल, स्कैल्प व स्किन पर असरदार प्रभाव देता है और इसका उपयोग सभी प्रकार की त्वचा के लिए किया जा सकता है।

Olive oil: ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल एक नेचुरल ऑयल है जो बालों को नमी और चमक प्रदान करता है। यह बालों के लटों को पोषण देता है और उन्हें और मजबूत करने में मदद करता है। खासतौर पर यह स्कैल्प पर होने वाली सूजन को कम करता है और डैंड्रफ को रोकने में मदद करता है। ओलिव ऑयल बालों का डैमेज होना, टूटना, स्प्लिट एंड्स जैसी समस्याओं को रोकने में कारगर है।

Product Option: खादी हर्बल ऑर्गेनिक ऑलिव हेयर ऑयल (Khadi Herbal Organic Olive Hair Oil) विटामिन ए, ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह बालों में केराटिन की रक्षा करने और नमी को सील करने में मदद करता है। यह बालों को स्वस्थ, मजबूत और चमकदार दिखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: डैंड्रफ व बालों में खुजली से परेशान हैं तो अपनाइए ये होम रेमेडीज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OuVpeof

Monday, 29 May 2023

Choose the Perfect Scent: परफ्यूम खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

Choose the Perfect Scent: अपनी पर्सनल स्टाइल और पर्सनैलिटी को लोगों के सामने प्रेजेंट करने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल किया जाता है। आप कैसा परफ्यूम लगते हैं उससे आपके टेस्ट, स्टाइल और इमोशंस के बारे में पता चलता है। इसी के साथ एक अच्छा परफ्यूम सामने वाले पर अच्छा इम्प्रैशन भी जमाने की क्षमता रखता है। ऐसा माना जाता है की परफ्यूम मूड बना और बिगाड़ सकता है। यही कारण सही परफ्यूम चुनने में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। परफ्यूम का टेस्ट हमारी पर्सनल चॉइस पर निर्भर करता है फिर भी परफ्यूम लगाते समय तीन 'म' यानी मौका, मौसम और मूड को ध्यान में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब खुशबू की बात आती है तो हर इंसान की अलग- अलग प्रायोरिटी होती हैं। परफ्यूम खरीदते समय हमारी त्वचा पर उसकी खुशबू का परीक्षण और निरीक्षण करना आवश्यक है। हमेशा ऐसा परफ्यूम चुनें जो आपको पसंद हो और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता हो, जिससे आप जहां भी जाएं, वहां एक बढ़िया खुशबू छोड़ सकें। इस आर्टिकल में जानिए परफ्यूम खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

perfume4.jpg


Pick Your Choice: अपनी पसंद की खुशबू के आधार पर परफ्यूम चुनें। किसी को स्ट्रांग खुशबू पसंद आती है तो किसी को माइल्ड, मार्केट में सभी की चॉइस को मैच करने के लिए अलग-अलग परफ्यूम अवेलेबल हैं। इनमें फ्लोरल , फ्रुइटी , वुडी , और ओरिएण्टल खुशबू शामिल हैं।

Skin Test: परफ्यूम खरीदने से पहले अपनी स्किन पर उसे टेस्ट जरूर करें। अपनी कलाई या कोहनी के अंदर के भाग पर थोड़ी मात्रा में परफ्यूम स्प्रे करें और इसे कुछ देर तक लगाए रखें। इससे यह पता चलेगा की परफ्यूम आपकी स्किन के साथ किस तरह इंटरैक्ट कर रहा है। उसकी खुशबू असल में स्किन पर लगने के कुछ देर बाद ही समझ आती है।

The Occasion: जिस तरह हर मौके के लिए अलग तरह के कपड़े होते हैं वैसे ही हर अलग- अलग मौकों के लिए तरह तरह के फ्रेग्रेन्स (खुशबू ) है। दिन के समय हल्के, भीनी खुशबू वाले और फ्रेश फील करने वाले परफ्यूम चूज करें वहीं रात के फंक्शन्स के लिए इवेंट को ध्यान रखते हुए स्ट्रांग, इंटेंस और रोमांटिक परफ्यूम चूज कर सकते हैं।

perfume5.jpg


Consider the Season: मौके (Occasion) की तरह मौसम का भी परफ्यूम की चॉइज पर असर पड़ता है। गर्मियों में जहां हल्के, फ्लोरल (जैसमिन, रोज) साइट्रस फ्रूट (लेमन, ऑरेंज) जैसी खुशबू चुनें वहिन ठण्ड के मौसम के लिए स्ट्रांग और रिच खुशबू (वैनिला, स्पिकेस )वाले परफ्यूम सेलेक्ट करें।

Go By Instincts: परफ्यूम खरीदते समय सबसे जरूरी बात यह है की आप क्या चाहते हैं। हमेशा ऐसा परफ्यूम चुनें जो आपको कॉन्फिडेंस दे, आपका मूड सुधार दे और आपको अच्छा लगे। अपनी चॉइस, पर्सनालिटी और प्रायोरिटी को ध्यान में रख कर फ्रेग्रेन्स चूज करें। इसी के साथ हमेशा अच्छे ब्रांड का परफ्यूम खरीदें।

यह भी पढ़ें: किस तरह हॉट सीज़न के लिए परफेक्ट लिपस्टिक का करें चयन, जानें यहां



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NF3mp6h

Sunday, 28 May 2023

Summer Lipstick Guide: किस तरह हॉट सीज़न के लिए परफेक्ट लिपस्टिक का करें चयन, जानें यहां

Summer Lipstick Guide: आज के दौर में लिपस्टिक सिर्फ एक बेसिक मेकअप प्रोडक्ट्स न होकर होंठों की सुरक्षा और ताजगी का एक अहम् हिस्सा बन गयी है। चेहरे को एक आकर्षक निखार देने के साथ ही यह ब्यूटी प्रोडक्ट लिप्स की त्वचा पर भी गहरा असर छोड़ता है। खासकर गर्मियों के लिए सही लिपस्टिक का चयन करना आवश्यक है। हालांकि, आमतौर पर लिपस्टिक लगाने से पहले उसे ड्रेस या एक्सेसरीज से मैच कर लिया जाता है लेकिन गर्मी के मौसम में धूप में बहार निकलते समय ब्राइट कलर्स जैसी पिंक, कोरल और ऑरेंज का इस्तेमाल आपकी पर्सनालिटी को फ्रेश और खुशमिजाज लुक दे सकता है। इस मौसम में जहां तक हो सके मैट या साटन फ़िनिश वाले लिपस्टिक इस्तेमाल करें जो होंठों पर लाइट महसूस हों और लंबे समय तक टिकी रहे। आजकल मार्किट में एसपीएफ व मॉइस्चराइजर युक्त लिपस्टिक मिलती है जो सूरज की हानिकारक यूवी रेज से सुरक्षा देती है और गर्मी में होठों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। लिपस्टिक खरीदते वक़्त ध्यान रखकर एसपीएफ और मॉइस्चराइजिंग गुणों वाली लिपस्टिक का चयन करें।

cannesurvashi5.jpg


Bold Shades:
बोल्ड कलर्स गर्मियों में ताजगी भर देते हैं। यह समय है अपनी लिपस्टिक चॉइस के साथ एक्सपेरिमेंट करने का और खुद को डिफरेंट लुक देने का। इसके लिए वाइब्रेंट पिंक, रेड, ऑरेंज कलर्स का चयन करें। बहुत ज़्यादा ड्रामेटिक लुक ट्राई करना है तो पर्पल लिपस्टिक लगा सकते हैं। हाल ही में पॉपुलर कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान उर्वशी रौतेला की ब्लू लिपस्टिक काफी चर्चा में थी।

Lip Care: त्वचा की तरह ही तपती धूप से अपने होठों की रक्षा करना भी जरूरी है। इसलिए मार्किट में ऐसी कई लिपस्टिक हैं जो हमारे होठों को हानिकारक यूवी रेज से बचाने के लिए तैयार की गयी हैं। इन लिपस्टिक्स में एसपीएफ सुरक्षा देने वाले गुण होते हैं जो न केवल सूरज की गर्मी से सुरक्षा देते हैं बल्कि होंठों को स्वस्थ भी रख सकते हैं।

Lightweight Formula: Look for लाइटवेट व कम्फर्टेबले लिपस्टिक होठों पर हैवी नहीं रहती हैं। यह गर्मी में ये होठों की स्किन को डैमेज होने से बचती है। कई अच्छे ब्रांड्स में मैट और साटन फिनिश वाली लिपस्टिक मौजूद है जो ना फैलती है और नहीं खराब होती है।

lipsticks.jpg


Waterproof: हम सभी चाहते हैं की हमारी लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर टिकी रहे। इसके लिए हमेशा वाटरप्रूफ लिपस्टिक फॉर्मूले चुनें क्यूंकि ये गर्मी, नमी और पसीने का बखूबी सामना कर सकती है। इनमें ट्रांसफर-प्रूफ और वाटरप्रूफ ऑप्शन मिलते हैं।

Hydrate: होंठ सिर्फ सर्दियों में ही सूखे और बेजान नहीं होते हैं। ये गर्मियों में भी मॉइस्चर खो देते हैं। इसलिए इस मौसम में मॉइस्चराइजिंग फॉर्मूला वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इससे सूखे होठों को हाइड्रेशन मिलेगा। अपने होठों को हाइड्रेटेड रखने और उन्हें सूखने से बचाने के लिए शिया बटर या विटामिन ई जैसे इंग्रेडिएंट्स वाली लिपस्टिक, जिनमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, का चुनाव करें।

यह भी पढ़ें: त्वचा की देखभाल और धूप से सुरक्षा के लिए इन सनस्क्रीन को आजंमायें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ctX45nG

Thursday, 25 May 2023

Remove Dandruff the Natural Way: डैंड्रफ व बालों में खुजली से परेशान हैं तो अपनाइए ये होम रेमेडीज

Remove Dandruff the Natural Way: बालों से जुडी कई समस्याएं हैं जिनमे डैंड्रफ सबसे आम समस्या है। डैंड्रफ एक सामान्य स्कैल्प कॉन्डीशन है जिसमें स्कैल्प से सूखी त्वचा के छोटे-छोटे फलैक्स निकल जाते हैं। यदि आपके बाल काले हैं या आपने गहरे रंग के कपड़े पहने हैं, तो आप अपने बालों में या अपने कंधों पर सफ़ेद, स्निवफ्लक्स की तरह गुच्छे देख सकते हैं। डैंड्रफ स्कैल्प में खुजली करने के अलावा और भी कई परेशानियां जैसे एक्ने, आँखों में जलन आदि भी कर सकता है। इसलिए जरूरी है की समय पर इसका इलाज किया जाए। हालांकि अक्सर लोग सोचते हैं ही डैंड्रफ का कारण है बालों के हाइजीन का ध्यान ना रखना लेकिन अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ़ डर्मेटोलॉजी के हिसाब से यह सही नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ होम रेमेडीज शेयर कर रहे हैं जो बालों से डैंड्रफ हटाने में असरदार है।

dandruff4.jpg


Lemon Juice: एक बड़े नींबू का रस निकाल कर उससे अपने स्कैल्प पर मालिश करें। चाहें तो इसमें कुछ बूँदें नारियल तेल की भी मिला सकते हैं। अपने स्कैल्प पर इसे १५-२० मिनट तक लगाए रखें फिर धो लें। नींबू के रस में नेचुरल एक्सफ़ोलीएटिंग गुण होते हैं जो स्कैल्प पर जमे डैंड्रफ को हटाने में असरदार है।

Fenugreek Seeds: आधी कटोरी मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें, अगली सुबह जब यह फूल जाए तो इसका एक्स्ट्रा पानी निकालकर पीस लें। इस पेस्ट में कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे 30 -40 मिनट तक लगा रहने दें फिर बाल अच्छी तरह धो लें। मेथी के बीज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ से निपटने में मदद कर सकते हैं।

Apple Cider Vinegar: एप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं व हलके- हलके मसाज करें। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर बालों को धो लें। यह स्कैल्प के पीएच को संतुलित करने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है।

dandruff45.jpg


Tea Tree Oil: कई बार बालों में फंगस के कारण होता है डैंड्रफ। टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल गुण होते हैं जो इस फंगस से लड़ने में मदद कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को ऑलिव आयल के साथ मिलाएं और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे धोने से पहले लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

Dried Mango Powder and Aloevera: आमचूर पाउडर और एलोवेरा जेल डैंड्रफ से होने वाली खुजली को मिटाने और डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकते हैं। ताजा एलोवेरा जेल में ३ चमच अमचूर पाउडर मिला कर मिक्स करें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी मिला लें। इस पेस्ट को सीधे अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब एक घंटे तक छोड़ दें। सूखने पर धो लें।

यह भी पढ़ें: त्वचा की देखभाल और धूप से सुरक्षा के लिए इन सनस्क्रीन को आजंमायें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6oqXURH

Tuesday, 23 May 2023

Fruit Peels For Skin: फ्रूट के छिलके से त्वचा की देखभाल के लिए आश्चर्यजनक घरेलू उपचार

Fruit Peels For Skin: बात जब ब्यूटी और स्किन केयर की आती है तो हम अक्सर घर पर ही कुछ रेमेडी तलाशते है जिससे नेचुरल तरीके से बिना किसी केमिकल के उपोग से हमें स्वस्थ व सूंदर त्वचा मिल जाए। हज़ारों साल से किचन में ही लोगों ने अपने ब्यूटी सीक्रेट्स तलाशे है। दादी-नानी के खजाने में दाल, चावल का आटा, बेसन, मिल्लेट्स, हल्दी, दालचीनी के अलावा सब्जियां व फ्रूट से भी त्वचा पर निखार लाने के नुस्खे छुपे है। इतना ही नहीं जैसे अक्सर DIY में होता है 'बेस्ट फ्रॉम वेस्ट' उसी तरह फल व सब्जियों के वेस्ट छिलके (peel) में भी ब्यूटी सीक्रेट छुपे हैं। इन्ही छिलकों में कभी एंटीऑक्सिडेंट तो कभी एंटी एलर्जिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण छुपे होते हैं जो त्वचा को हील और प्रोटेक्ट करते हैं, तो कभी इनमें विटामिन व फाइबर होते है जो त्वचा को नरिश करते है। संतरा, केला, नींबू, आम, टमाटर, पपीता कुछ ऐसे फलों के नाम है जिनके छिलकों को इस्तेमाल करके अपनी स्किन का ख्याल रखा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ छिलकों के ब्यूटी सीक्रेट बताएंगे जिन्हे लगाने से स्किन ना सिर्फ हील होगी बल्कि सौम्य और सुंदर भी होगी।

fruitpeel23.jpg


Orange Peel: ऑरेंज/ संतरे के छिलके में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते है। घर पर संतरे के छिलके का फेस मास्क तैयार करके त्वचा को चमकदार बना सकते है। संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर और पीसकर पाउडर बना लें। 1-2 बड़े चम्मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर लें और इसमें थोड़ा शहद और एक चुटकी हल्दी मिला लें। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पार लगा लें। धोने से पहले इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इससे स्किन एक्सफोलिएट होती है और डेड सेल्स से छुटकारा मिलता है।

Banana Peel: केला खाने में बहुत गुणकारी फल है साथ ही इसका छिलका भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। केले के छिलके में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं जो त्वचा की समस्याओं, मुंहासों और लंबे समय तक धूप में रहने से होने वाली अन्य त्वचा की परेशानियों का इलाज करने में मदद कर सकती है। केले के छिलके से कीड़े के काटने से हुई जलन या रैश को शांत कर सकते है। केले के छिलके का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर इसके अंदर के हिस्से को अपने चेहरे व गर्दन पर धीरे से रगड़े। धोने से पहले इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।

fruitpeel5.jpg


Mango Peel: आम के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आम के छिलकों को फ्रिज में रख कर ठंडा करके। कुछ देर बाद बहार निकाल कर इन्हें आँखों पर रख दें। कुछ देर बाद हटा दें और आँखें धो लें। थकी आँखों को रहत मिलेगी। इसके अलावा आम के छिलके को मुँह पर हलके हाथों से रगड़ें। धोने से पहले इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।

Papaya Peel: पपीते का छिलका लें और छिलके के अंदरूनी हिस्से को धीरे से खुरचें। यहीं पर एंजाइम होते हैं। यह त्वचा को एक्सफोलिएट और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। पपीते का छिलका लेकर इसके अंदर के हिस्से को अपने चेहरे व गर्दन पर धीरे से रगड़े। धोने से पहले इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।

Lemon Peel: नींबू के छिलके में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं। यह छिलके स्किन को हील करने के काम आते है। नींबू के छिलकों को धूप सूखा लें। सूखने पर इसका पाउडर बनाकर स्टोर करें। आधा चम्मच इस पाउडर को लें, इसमें गुलाब जल और कुछ बूंदें ओलिव ऑयल मिलाएं और चेहरे पर मसाज करते हुए लगा लें। धोने से पहले इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।


यह भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर खाएं भी, लगाएं भी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2dis7OW

Monday, 22 May 2023

Cinnamon Beauty Magic: सेहत ही नहीं सौंदर्य के लिए भी लाभकारी है दालचीनी

Cinnamon Beauty Magic: हमारी अच्छी सेहत के लिए सिनेमन यानी दालचीनी के कई फायदे है। सुबह की चाय से लेकर रात के हल्दी दूध में दालचीनी के उपयोग किया जाता है। यहाँ तक की केक्स, स्मूदीज़, या रिच ग्रेवी मैं भी इसका भरपूर इस्तेमाल होता है। अच्छी खुशबू के साथ ही इस स्पाइस को खाने में शामिल करने की वजह इसके नेचुरल हेल्थ बेनिफिट्स है। गुड हेल्थ के अलावा दालचीनी गुड लुक्स और हेल्दी स्किन एंड हेयर के लिए भी यूज किया जाता है। इसकी एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए इस स्पाइस को कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा की देखभाल, मुहांसों का इलाज और त्वचा पर सूजन को कम करने में कारगर है। दालचीनी एक्सफोलिएंट के रूप में भी काम करती है और डेड स्किन सेल्स को हटती है। इसका उपयोग बालों में चमक लाने और स्कैल्प क्लीन करने के लिए भी किया जा सकता है। दालचीनी के उपयोग से घर पर ही कुछ नेचुरल ब्यूटी रेसिपीज तैयार कर सकते है। हालांकि हर रेसिपी को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना अनिवार्य है।

cinnamon11.jpg


Cinnamon Face Wash: अपने लिप्स को सॉफ्ट करने के लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर में 2 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं , हल्के हाथों से मसाज करें और धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल करने से चेहरे और होंठों पर ताजगी के साथ खुशबू व निखार दोनों नजर आएंगे। यह पैक मुंहासों को कम करने में भी मदद कर सकता है।

Cinnamon Hair Mask: 1 चम्मच दालचीनी पाउडर में 2 चम्मच शहद, आधा चम्मच कॉफ़ी और 3 चम्मच बादाम या नारियल का तेल मिलाएं। इस अच्छी तरह मिक्स करें और उँगलियों की मदद से स्कैल्प और बालों पर लगाएं। धोने से पहले 30 मिनट तक लगा रहने दें। इस हेयर मास्क से बाल स्ट्रांग होंगे और उनकी चमक बानी रहेगी। यदि बालों में डैंड्रफ है तो इसमें कॉफ़ी की जगह एक चमच अमचूर पाउडर मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें: क्यों होती है धूप से एलर्जी, क्या है कारण और कैसे करें त्वचा की सुरक्षा

cinnamon2.jpg


Cinnamon Body Scrub: आधा छोटा कप गुड़ की शक्कर, आधा छोटा कप गेहूं का आटा, मिक्स करने के लिए नारियल का तेल, गुलाब जल और दूध की मलाई लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और नहाने से पहले इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगाएं और स्क्रब करें। इससे शरीर का मैल और डेड स्किन उतरने लगेगी। बॉडी को एक्सफोलिएट करने का यह नेचुरल व असरदार स्क्रब है जिससे त्वचा साफ, सॉफ्ट और तरोताजा हो जायेगी।

Cinnamon Fresh Breath: एक चम्मच दालचीनी का पाउडर आधा कप पानी में मिलाएं और मुँह में घुमाते हुए उस पानी को पी जाएं। यह आपकी सांसों को तरोताजा करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा एक छोटा टुकड़ा दालचीनी का चबाएं।

यह भी पढ़ें: इन फूड्स से रख सकते हैं अपनी आँखें हेल्दी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6FuhKcj

Friday, 19 May 2023

Mango Beauty Secrets: पाएं चमकदार त्वचा और बाल, अपनाएं ये मैंगो मास्क और फेस पैक रेसिपी

Mango Beauty Secrets: अगर कोई एक चीज है जिसका इंतजार लोग पूरे साल करते हैं तो वो है आम का मौसम। गर्मी से भले ही लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़े पर जब बात आम की आती है तो हर किसी का दिल मचल जाता है। विटामिन ए और सी से भरपूर मेंगो सिर्फ एक स्वादिष्ट फल नहीं हैं बल्कि यह त्वचा के लिए भी फायेमंद हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से लबरेज फ्रूट स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है और त्वचा की लोच में सुधार लाने में मदद कर सकते हैं। चेहरे पर नजर आती लाइन्स और झुर्रियों को भी कम कर सकता है। आम का सेवन करने के अलावा इसके फेस पैक, फेस मास्क, हेयर मास्क इत्यादि भी बनाये जा सकते हैं जिनसे एक्सफोलिएशन, डेड स्किन निकालना और त्वचा को सॉफ्ट बनाने में सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त, आम में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को शांत कर सकते हैं। मेंगो को खा कर या चेहरे पर लगाकर हर तरह से इसके फायदे लिए जा सकते हैं। त्वचा की सेंसिटिविटी के अनुसार होम रेमेडीज का इस्तेमाल करें। सबसे पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

mango2.jpg


Here are a few DIY Mango Beauty Recipes :

Mango Face Mask: एक ब्लेंडर में एक पके आम का गूदा, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दही और कुछ बूंदे गुलाब जल की डाल कर ब्लेंड करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। सुख जाने पर अच्छी तरह धो लें। यह मास्क त्वचा को पोषण और हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।

Mango Hair Mask: एक चम्मच बादाम का तेल, नारियल तेल या ऑलिव ऑयल जो भी हेयर ऑयल आप इस्तेमाल करते हैं उसमें एक पके आम का गुदा मैश करके डालें। मिक्स करें और इस पेस्ट को स्कैल्प से लगते हुए बालों में लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर अपने बालों को अच्छी तरह धो लें। यह मैंगो मास्क बालों में चमक और नमी ला सकता है।

mango2.jpg


Mango Body Scrub: एक कटोरी में पांच चमच आम का गुदा लें (mango pulp) लें और उसे अच्छी तरह मैश करें। अब इसमें दो चमच चीनी, और दो चमच ओट्स पाउडर मिलाएं। इन सब को अच्छी तरह मिक्स कर लें। कुछ बूंदे ऑलिव आयल की मिला कर फिर एक बार मिक्स करें। धीरे-धीरे इस पेस्ट को अपने चेहरे सहित हाथ, पैर, कोहनी पर लगाएं और हलके हाथों से स्क्रब करें। कुछ देर रखने के बाद धो लें इससे त्वचा एक्सफोलिएट होने के साथ ही मुलायम भी होती है।

Mango Eye Treatment: यदि गर्मी या किसी और कारण से आंखें थकी हुई सी लगती है तो आम की स्लाइस काम आ सकती है। आम के स्लाइस काट कर उन्हें ठंडा करें। आंखें बंद करके ठन्डे आम स्लाइस को उनपर रखें। 15 से 20 मिनट के लिए आराम करें फिर स्लाइस हटाकर मुँह धो लें। आँखों को ठंडक महसूस होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AIM2ulx

Wednesday, 17 May 2023

ओटमील स्क्रब और टी ट्री ऑयल से बचें मच्छर और कीड़े के काटने पर होने वाली खुजली से

Mosquito, Insect Bites Desi Cure: गर्मियों में क्या कभी आपने अपनी त्वचा पर अचानक लाल रैश, सूजन या खुजली महसूस की है ? क्या कभी आपको लगा है जैसे किसी ने आपको चुमटी काटी है और आपकी स्किन पर खारिश महसूस हो रही है? यदि ऐसा है तो आप पर किसी मच्छर, मक्खी या इन्सेक्ट ने अटैक किया है। गर्मियों के दिनों में मच्छर और कीड़े का काटना काफी आम परेशानी है। इनके काटने से अक्सर त्वचा पर लाल रैश, सूजन, खुजली और कभी-कभी दर्द भी होता है। इसका कारण यह है की जब यह कीटाणु हमें काटते है तो वे त्वचा पर लार छोड़ता है, जो कुछ व्यक्तियों में एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है जिससे खुजली और सूजन हो जाती है। कुछ मामलों में, मच्छर या कीड़े के काटने से हल्का दर्द या चुभने वाली सनसनी हो सकती है। अधिकांश केस में कुछ दिनों के अंदर यह अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को अधिक गंभीर घाव अनुभव हो सकता है, जिन्हें मेडिकल केयर की आवश्यकता होती है। हालांकि छोटे-मोटे रैश, खुजली और चुभन का उपचार होम रेमेडीज से किया जा सकता है।

mosquito2.jpg


यहां मच्छर या किसी अन्य कीड़े के काटने पर इलाज के तौर पर कुछ होम रेमेडीज बताई जा रही है। याद रहे यदि आपकी एलर्जी या रिएक्शन सीरियस है और त्वचा ज़्यादा इन्फेक्टेड है तो तुरंत मेडिकल हेल्प लीजिये। सीरियस ना होने पर यह रेमेडीज आसानी से तकलीफ दूर कर सकती है।

Cold Compress: सूजन को कम करने और खुजली को शांत करने के लिए कोल्ड कम्प्रेस सबसे आसान और सुरक्षित उपाय है।

Aloe Vera: शुद्ध एलोवेरा में एंटी-इंनफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो खुजली को कम कर सकते हैं। एलो वेरा जेल को सीधे एफ्फेक्टेड एरिया पर लगाएं और छोड़ दें।

Baking Soda: बेकिंग सोडा खुजली को दूर करने और सूजन को कम करने में मदद करता है। बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और त्वचा पर (जहां इन्सेक्ट ने काटा है ) लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें फिर धोएं।

mosquito3.jpg


Turmeric and Honey: काटने पर थोड़ी मात्रा में शहद और ज़रा सी हल्दी मिक्स करके लगाएं। इन में नेचुरल गुण होते हैं जो खुजली से राहत दिला सकता है।

Tea Tree Oil: टी ट्री ऑइल ना सिर्फ खुजली को कम करता है बल्कि इन्फेक्शन को रोकने में भी मदद करता है। इसकी कुछ बूंदों को नारियल तेल के साथ मिक्स करें और इसे खुजली वाली जगह पर लगाएं।

Apple Cider Vinegar: एप्पल साइडर विनेगर स्किन, बाल, स्कैल्प और दांतों में चमक के लिए बेस्ट रेमेडी है। यह खुजली को दूर करने और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। त्वचा पर कॉटन बॉल की मदद से इसे लगाएं और कुछ देर तक रखें फिर धो लें।

Oatmeal Scrub: आधा कप ओट्स, एक चमच शहद, एक चुटकी हल्दी और मिक्स करने के लिए दूध (दो से तीन चमच)। ओट्स को बीस मिनट पानी मैं भीगा कर रखें। जब अच्छे से भीग जाए तो निचोड़ कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें। अब इसे एक दुसरे बाउल में डालें और उसमें हल्दी शहद और दूध मिलाएं और मिक्स करते हुए पेस्ट तैयार करें। इस स्क्रब को खुजली वाले भाग पर लगाएं और धीरे- धीरे मसाज करें। थोड़ी देर छोड़ दें। सूखने पर ठन्डे पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें: सात ऐसी Hobbies जो हाइपरटेंशन से कर सकती हैं आपकी रक्षा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lQeqrMP

Monday, 15 May 2023

क्यों है चंदन त्वचा की सुंदरता और सुरक्षा के लिए एक बेहतरीन उपाय

Sandalwood Beauty Care: मार्किट में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऑप्शंस होने के बावजूद हम में से कई नेचुरल रेमेडी या यूं कहें दादी- नानी के नुस्खे अपनाना चाहते हैं। इनके खजाने में कई चमत्कारी रेमेडीज मिल जाती है जिनसे न सिर्फ त्वचा सौम्य और सुन्दर लगने लगती है बल्कि त्वचा से जुड़ी अनचाही परेशानियों से सुरक्षित भी रहती है। इन्हीं में से एक है सेंडलवुड यानी चन्दन। हज़ारों साल से माना जाता है की चंदन त्वचा की देखभाल के लिए खासकर गर्मी के मौसम में एक अद्भुत नेचुरल मटेरियल है। यह कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है जो हमरी त्वचा को स्वस्थ, तरोताजा और सूरज की तेज किरणों से होने वाले हानिकारक प्रभावों से सुरक्षित रखने में मदद करता हैं। चंदन त्वचा को शांत रखने में मदद करता है जिससे गर्मी और सनबर्न से राहत मिलती हैं। इसके अलावा चंदन एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह यूज किया जा सकता है क्योंकि यह हानिकारक यूवी रेज से सुरक्षा प्रदान करता है।

chandan2.jpg


Skin friendly: चंदन में नेचुरल प्रॉपर्टीज होती हैं जो त्वचा को शांत और सौम्य रखने में मदद करती है। अपनी इन्हीं प्रॉपर्टीज के कारण यह गर्मी और सनबर्न से राहत दिलाता है। इसके अलावा चंदन को नेचुरल सनस्क्रीन भी कहा जाता है क्यूंकि इसमें धूप से बचाने वाले नेचुरल गुण होते हैं जो हानिकारक यूवी रेज़ को रोकने में मदद कर सकते हैं और त्वचा को हानिकारक किरणों से बचा सकते हैं।

Anti-inflammatory: अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण चन्दन गर्मी से त्वचा में होने वाली जलन, चुभन, रैश और सूजन को कम कर सकता हैं। चंदन का पेस्ट लगाने से स्किन का इर्रिटेशन तो कम होता ही है साथ ही स्किन में चमक और महक भी आती है।

Oil control: कई लोगों का शरीर जरूरत से ज़्यादा ऑयल प्रोडूस करता है। ईसिस वजह से उनकी स्किन ऑयली होती है। ऐसे में चंदन का लेप लगाने से उन्हें अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिल सकती है। चंदन बॉडी के एक्स्ट्रा ऑयल के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है जो ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह एक्स्ट्रा सेबम के उत्पादन को भी नियंत्रित कर सकता है और पोर्स का बंद होना और एक्ने ब्रेकआउट रोक सकता है।

Skin rejuvenation: चंदन की नेचुरल खुशबू एरोमा थेरेपी का काम करती है और त्वचा को आराम देने के साथ- साथ तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है। इससे स्किन हेल्थ और मेन्टल हेल्थ दोनों को फायदा मिलता है। चंदन का लेप लगाने से स्किन टोन बरकरार रहता है और में त्वचा फ्रेश व चमकदार हो जाती है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में स्किन का ख्याल रखें इन आवश्यक ब्यूटी प्रोडक्ट्स से




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nS4aTrN

Friday, 12 May 2023

Summer Beauty Must-Haves: गर्मियों में स्किन का ख्याल रखें इन आवश्यक ब्यूटी प्रोडक्ट्स से

Summer Beauty Must-Haves: गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल महत्वपूर्ण है। बढ़ती धूप के साथ ही सूरज की तेज किरणें और यूवी रेज त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकती है। इन हानिकारक रेज से सनबर्न, समय से पहले बुढ़ापा और स्किन कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं। यूवी रेज के अलावा डिहाइड्रेशन और ज़्यादा ऑयल भी त्वचा को बेजान कर सकते हैं। धूप में ज़्यादा एक्सपोजर और बढ़ता तापमान हमारी त्वचा पर बुरा असर डाल सकते हैं। तेज गर्मी और ह्यूमिडिटी के कारण शरीर में एक्सेस तेल होने लगता है जिससे स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और मुंहासे निकल सकते हैं। डिहाइड्रेशन भी गर्मी के मौसम में एक आम समस्या है हो सकता है। यह हमारी त्वचा को ड्राई कर सकती है। गर्मियों में अपनी त्वचा की देखभाल करके हम इसे धूप के हानिकारक प्रभावों से बचा सकते हैं और एक स्वस्थ, चमकदार त्वचा बनाए रख सकते हैं।

skincare3.jpg


Stay Radiant in Summer
: त्वचा की देखभाल के लिए अक्सर हम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे ही प्रोडक्ट्स के बारे में बात करेंगे जो गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी हैं।

Sunscreen: एक्सपर्ट्स का मानना है की गर्मी के मौसम में हमे हमारी त्वचा का ख्याल रखना चाहिए। कॉस्मेटोलॉजिस्ट नमिता पंढरीपांडे का कहना है कि हमारी त्वचा को धूप से बचाव की जरूरत है, खासकर गर्मियों में। वे कहती हैं, 'गर्मियों में पिगमेंटेशन, टैन और सनबर्न से बचने के लिए हर रोज सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है। सनस्क्रीन सेलेक्ट करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए की सनस्क्रीन हमारी स्किन के हिसाब से होनी चाहिए। इनमें एक नेचुरल एक्सट्रैक्ट वाले सनस्क्रीन का चुनाव करें क्योंकि इसके कई कम्पाउंड में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग प्रोपर्टी होते हैं।'

Moisturizer: ऐसे मॉइश्चराइजर का चुनाव करें जो लाइटवेट हो और साथ ही ऑयली ना हो। इससे बिना चिकनापन महसूस किये त्वचा को हाइड्रेटेड रखा जा सकता है।

Facial Mist: दिन भर हमारी त्वचा को ठंडा और हाइड्रेट करने के लिए और उसे ताज़गी देने के लिए गर्मियों में फेशियल मिस्ट का उपयोग किया जा सकता है।

Lip Balm: सर्दी के मौसम में ही नहीं गर्मी में भी होंठों की देखभाल करना आवश्यक है। इस मौसम में अपने होठों को मुलायम रखने के लिए इन्हें मॉइस्चराइज करना चाहिए। ऐसे में अपने पास टिंटेड लिप बाम रखें। इसे खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें की यह एसपीएफ प्रोटेक्शन देने वाला हो।

Oil-Free Primer
: जो लोग अक्सर मेकअप लगते हैं उन्हें गर्मी के मौसम में एक ऑयल फ्री प्राइमर का उपयोग करना चाहिए। इससे ह्यूमिडिटी के बावजूद त्वचा की चमक को नियंत्रित करने में मदद मिलती है ।

Dry Shampoo: एक और जहाँ सर्दियों में स्कैल्प रूखा व ड्राई हो जाता है वहीं दूसरी और गर्मियों में बालों और स्कैल्प में चिकनाई की शिकायत बाद जाती है। इसलिए एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों में ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बालों से अतिरिक्त तेल को हटाता है और उन्हें चिपचिपे होने से बचाता है।

यह भी पढ़ें: इस तरह ब्यूटी केयर के लिए यूज करें मिलेटस, बनाएं फेस पैक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RBUL56g

Thursday, 11 May 2023

घमौरियों से हैं परेशान? यहां पढ़िए त्वचा को रैश-फ्री, तरोताजा रखने के कुछ उपाय

Beat the Prickly Heat: जब हमारे शरीर के स्वेट ग्लांड्स ब्लॉक हो जाते हैं और पसीना बाहर नहीं निकल सकता है तब होता है प्रिक्ली हीट। ऐसे में पसीना हमारी त्वचा के नीचे जमा हो जाता है, जिससे दाने और छोटे, खुजली और छाले या बम्प हो जाते हैं। जब यह बम्प फटते हैं और पसीना निकलता है तब त्वचा पर चुभन महसूस होती है। ऐसे में स्किन कि देखभाल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, तेज धुप से अपना बचाव करना और केमिकल युक्त स्किन प्रोडक्ट्स से परहेज करना आवश्यक है। गर्म महीनों के दौरान घमौरियों से बचाव के लिए त्वचा हेल्दी और कम्फर्टेबले बनाए रखना महत्वपूर्ण है। पसीने को रोकने के लिए और प्रिक्क्ली हीट से बचने के लिए अमेरिकन अकादमी ऑफ़ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन ने कुछ टिप्स साझा किये है। इस आर्टिकल में पढ़िए कुछ असरदार टिप्स।

pricklyheat.jpg


Cotton Fabric: जहां तक हो सके कॉटन फैब्रिक पहनें और तंग कपड़ों से बचें। तंग कपडे पहने से स्किन में पसीना जम जाता है। ढीले, हल्के कपड़े पहनने से पसीना शरीर पर जमेगा नहीं।

Avoid Heat: लंबे समय तक तेज धूप में बाहर ना रहें। गर्मी कि चुभन और पसीने से प्रिक्क्ली हीट बढ़ सकती है। साथ ही हमीदित्य से भी खुद को बचाए रखें। पंखे के नीचे या एयर कंडीशनर में बैठें।

Indoor Workout: एक्सरसाइज करना जरूरी है लेकिन गर्मियों में इसे करने की जगह और टाइम दोनों निश्चित करें। सुबह जल्दी या शाम को बाहर एक्सरसाइज कर सकते हैं। यदि दिन में समय मिलता है तो घर पर या जिम में वर्कआउट करें। वॉक करना आपके फिजिकल एक्टिविटी में शामिल है तो किसी मॉल में विंडो शॉपिंग करते हुए वॉक कर लें। ऐसे आप अपने स्टेप काउंट पूरे कर सकते हैं।

pricklyheat2.jpg


Skin Care Regime: स्किन का खास ख़याल रखें। अपनी बॉडी को बैक्टीरिया और पसीने से बचने के लिए रोज नहाएं। हर्बल साबुन जिसमें नीम और अन्य जड़ीबूटियां हों, का इस्तेमाल करें। अपने आस पास और अपने शरीर कि स्वच्छता बनाए रखें। ज़्यादा केमिकल वाले खुशबूदार साबुन और शैम्पू खरीदने से बचें।

Talcum Powder: गर्मियों में प्रिक्क्ली हीट के लिए अलग से टेलकम पाउडर मिलते हैं। आपको यदि घमोरियां हैं तो इसका उपयोग करें। इससे कांटेदार गर्मी से राहत मिलेगी। पाउडर शरीर की अतिरिक्त नमी को हटा कर उसे ड्राई रखने में मदद करता है।

Stay Hydrated: शरीर में पानी की कमी होने पर भी त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है। इससे बचने के लिए खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखें। पानी के अलावा फ्रेश फ्रूट जूस पीने या फ्रेश फ्रूट खाने से बॉडी में फ्लुइड्स की कमी नहीं होती है। इनके सेवन से बॉडी का टेम्प्रेचर भी नियंत्रित रहता है और ज़्यादा पसीना नहीं आता है।

Avoid Chemicals: स्किन के लिए यदि कोई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का ख्याल रहे कि यह प्रोडक्ट्स हर्बल हों और इनमें अधिक मात्रा में केमिकल्स ना हों। हल्के, ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करें।


यह भी पढ़ें: हर्बल हेयर केयर, उन मदर्स के लिए जिन्हें है हेयर फॉल की शिकायत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bon06Vk

Monday, 8 May 2023

Mothers Day 2023: हर्बल हेयर केयर, उन मदर्स के लिए जिन्हें है हेयर फॉल की शिकायत

Mothers Day 2023: एक माँ होना आसान नहीं! यह एक खूबसूरत एहसास होने के साथ ही एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है और माँ होने की जिम्मेदारी अक्सर तनाव का कारण बन जाती है। देखा गया है ही मदर्स खुद की देखभाल के लिए मिले समय से समझौता कर लेती हैं। तनाव और सेल्फ केयर न करने का सबसे पहला नतीजा होता है बालों का झड़ना। अक्सर लम्बे बालों की देखरेख के साथ ही बालों का झड़ना या बालों की क्वालिटी में गिरावट को संभालना मुश्किल हो जाता है। इससे कई तरह की समस्याएं पैदा होती है क्यूंकि सिर्फ़ ख़ूबसूरत दिखने के लिए नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य के लिए बालों की जरूरतों पर ध्यान देना आवश्यक है। मदर्स डे को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट नमिता पंढरीपांडे, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, आर&डी पर्सनल केयर, नेटसर्फ कम्युनिकेशन्स ( Namita Pandharipande, cosmetologist, R&D personal care, Netsurf Communications) ने हमारे साथ कुछ सरल टिप्स साझा किये हैं जिन्हें फॉलो करने से हर माँ अपने बालकों के साथ-साथ अपने बालों का भी ध्यान रख सकेंगीं। उन्हें भी अपने बच्चों की तरह मजबूत बनाए रखेंगीं।

haircare09.jpg


Discover Herbal Hair Care Routine To Combat Hair Fall in Moms

1. Hair Oiling: हफ्ते में कम से कम दो बार हेयर ऑयल ज़रूर लगाएं। एक अच्छे हेयर ऑयल को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बालों के विकास को बढ़ा सकता है और मौजूदा बालों को अच्छी तरह से हाइड्रेट कर सकता है।बालों का तेल बालों के पोअर्स और सिर की त्वचा दोनों को पोषण देता है। हर्बल ऑयल से मसाज करना हमारे ट्रेडिशन में शामिल है। हेयर ऑयल जैसे बादाम का तेल, नारियल तेल, तिल तेल और ऑलिव ऑयल(जैतून का तेल) का उपयोग कर सकते हैं।

2. Herbal Shampoo: आपके सिर की त्वचा के पोअर्स अनचाहे अतिरिक्त तेल, कणों और गंदगी के जमाव से बंद हो जाते हैं, जिन्हें आपको नियमित रूप से बालों को धोकर निकालना चाहिए। ऐसे में एलोवेरा, हिबिस्कस, विटामिन-ई और टी ट्री ऑयल जैसे नैचरल अर्क या घटकों वाले शैम्पू चुन सकते हैं। इसके अलावा सामान्य गुनगुने पानी और हल्की मालिश के साथ बालों की हर सप्ताह में दो या तीन बार सफाई करें।

यह भी पढ़ें: फिजिकल फिटनेस ही नहीं इमोशनल हेल्थ के लिए भी एक्सरसाइज है जरूरी

haircare00.jpg


3. Herbal Conditioner: अक्सर बालों के डेमेजेड हिस्से को पोषण देकर कमज़ोर हिस्से का इलाज करने के लिए अक्सर हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। हर्ब्स से सिर की त्वचा की अलग-अलग समस्याओं जैसे रूखापन, बालों का झड़ना आदि का इलाज कर सकते हैं और साथ ही उनकी रक्षा भी कर सकते हैं। एक अच्छी क्वालिटी वाला हर्बल हेयर कंडीशनर बालों के हेयर फिलामेंट्स के भीतर पोषक तत्वों को सील भी कर देता है। इन हर्बल हेयर कंडीशनर में आम तौर पर एलोवेरा, नींबू, नीम, गुलाब और चंदन जैसे गुणकारी तत्व शामिल होते हैं।

4. healthy Diet: हमारे बाल हमारी हेल्थ का आईना है। यह सुनिश्चित करें कि आपकी डाइट हेल्दी और बैलेंस्ड हो, साथ ही यह भी कि आप हर समय हाइड्रेटेड रहें। अपनी डाइट में ताज़े मौसमी फल और सब्ज़ियां, हाई क्वालिटी प्रोटीन के साथ ही कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट शामिल करें। बालों के उपयुक्त रखरखाव में बाल और शरीर के बाकी हिस्सों की देखभाल करना शामिल है।

यह भी पढ़ें: इंटरनेट यूज करने वाले वृद्ध इस बिमारी से रह सकते हैं दूर, जानें यहां



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MNcWPki

Wednesday, 3 May 2023

त्वचा को धूप से बचाने के लिए करें सही सनस्क्रीन का चुनाव, समय से पहले बढ़ती उम्र को रोकें

Organic Sunscreen: मौसम कोई भी हो, त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए SPF ज़रूरी है। खासकर इस बदलते मौसम में हमारी स्किन की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन सबसे ज़्यादा जरूरी होता है। सूरज की UVA और UVB किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं वहीं धूप में ज़्यादा एक्सपोज़र स्किन कैंसर का कारण बन सकता है। यही कारण है की हमें सनस्क्रीन की मदद से इन किरणों से हमारे स्किन की रक्षा करनी चाहिए। कॉस्मेटोलॉजिस्ट नमिता पंढरीपांडे, आर एंड डी- पर्सनल केयर नेटसर्फ कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड (Namita Pandharipande, R & D- Personal Care,Netsurf Communications Pvt. Ltd.) सनस्क्रीन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें यहां हमारे साथ शेयर करेंगी। नमिता कहती है सनस्क्रीन खरीदते समय कम से कम 30 SPF रेटिंग वाला सनस्क्रीन चुनना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ' हमेशा एक नेचुरल एक्सट्रैक्ट वाले सनस्क्रीन का चुनाव करें क्योंकि इसके कई कम्पाउंड में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग प्रोपर्टी होती हैं।' साथ ही नमिता ने SPF 30 यूज करने के कुछ खास कारण यहां शेयर किये हैं।

sunscreen2.jpg


त्वचा की सुरक्षा के साथ उसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए सनस्क्रीन क्यों जरूरी है:

1. धूप में ज़्यादा एक्सपोज़र चेहरे पर लाइन्स, झुर्रियों और एपिडर्मिस पैदा कर सकता है। इसकी वजह से समय से पहले बढ़ती उम्र का एहसास हो सकता है। सनस्क्रीन लगाकर धूप से अपनी सुरक्षा करने से स्किन पर दिखने वाली बढ़ती उम्र को शुरुआत में ही रोका जा सकता है।

2. अक्सर धूप में रहने से सनबर्न हो सकता है। इससे स्किन में रेडनेस, रैश, स्किन सेंसिटिविटी, एडिमा (स्किन का फूलना)) और अन्य लक्षणों दिखने लगते हैं। ऐसे में सनबर्न और घमौरियों से बचाव और स्किन केयर के लिए हाइजीन फॉलो करें साथ ही इसमें सनस्क्रीन शामिल करें।

3. धूप में एक्सपोज़र से सनस्पॉट्स या पिगमेंटेशन होना काफी आम बात है। साथ ही लम्बे समय तक धूप में रहने से त्वचा बेरंग और ड्राई हो सकती है। ऐसे में स्किन का ओरिजिनल कलर बनाये रखना और हाइपरपिगमेंटेशन को हटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए सनस्क्रीन हमारी स्किन की सेफ्टी के लिए फ़ायदेमंद होता है।


4. हर महीने, हर दिन, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से स्किन को धूप से होने वाली अलग-अलग बीमारियों से बचाया जा सकता है ।सनस्क्रीन हमारी स्किन को हानिकारक UV रेज से बचाता है। इसलिए स्किन केयर में रोजाना सनस्क्रीन लगाना शामिल करें। सनस्क्रीन के लाभ तुरंत नजर नहीं आते हैं, लेकिन भविष्य में दिखाई देते हैं।

5. आर्गेनिक और हर्बल प्रोडक्ट्स स्किन फ्रेंडली होते हैं। इसलिए जहां तक हो सके हर्बल सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ऐसा प्रोडक्ट चुनें जिसमें नेचुरल एक्सट्रेक्ट जैसे पपीता, जोजोबा लीफ़, चन्दन व विटामिन -E जैसे गुण शामिल हों। एक तरफ जहां फ्रूट एक्सट्रेक्ट स्किन को सूरज की हानिकारक UVA/UVB किरणों से रक्षा करता है, जोजोबा लीफ़ एक्सट्रैक्ट त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, चंदन का तेल त्वचा को आराम देता है और इसे हाइड्रेटेड रखता है; साथ ही विटामिन-E त्वचा पर हुए छोटे सनबर्न को ठीक करके स्किन को मॉइस्चराइज करता है।


यह भी पढ़ें: इस तरह ब्यूटी केयर के लिए यूज करें मिलेटस, बनाएं फेस पैक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dvbkO4W