Monday, 15 November 2021

Makarasana Benefits: मकरासन के इन लाजवाब फायदों को जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। Makarasana Benefits: जैसा कि इस आसन के नाम से ही पता चलता है कि इस आसन के दौरान आप मकर यानी मगरमच्छ की मुद्रा में होते हैं। इस आसन को आप बड़ी आसानी से कहीं भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मकरासन करने के फायदे...

  • मकरासन करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे करने से कंधे, गर्दन, घुटनों तथा पैरों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा इस आसन के दौरान ली जाने वाली गहरी सांसों के अभ्यास से अस्थमा व दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।
shoulder-pain-01.jpg

यह भी पढ़ें: प्रोटीन के नाम पर अधिक मात्रा में सोयाबड़ी का सेवन ना पड़ जाए पुरुषों पर भारी

  • जिन लोगों को ठीक से नींद नहीं आती अथवा नींद आने में काफी समय लगता है, उनके लिए भी मकरासन के लाभ देखे गए हैं। मकरासन को नियमित रूप से करने पर अनिद्रा की समस्या से राहत मिलती है। यह आसन बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी आसानी से कर सकते हैं। दिमाग शांत रखने तथा पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी बच्चे यह आसन कर सकते हैं।
  • जो लोग अधिक चिंता करते हैं और तनाव में रहते हैं उनके लिए भी मकरासन एक बेहतरीन उपाय है। क्योंकि मकरासन करने से मानसिक रोगों तथा हाइपरटेंशन से आराम मिलता है। अतः अपने शरीर के कई विकारों से लड़ने के लिए मकरासन एक अच्छा उपाय है।
anidra.jpg
  • पीठ दर्द की समस्या से ग्रस्त लोग इस आसन को अवश्य करें। क्योंकि मकरासन करने से रीढ़ की हड्डी लचीली होने के साथ ही उसमें तनाव भी कम होता है। मकरासन संपूर्ण शरीर की मांसपेशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रीड की हड्डी और कंधों की मांसपेशियों को आराम दिला कर यह स्लिप-डिस्क जैसी समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है।
peeth_dard.jpg
  • जिन लोगों को लंबे समय तक बैठकर काम करना पड़ता है, उन्हें मकरासन करने से काफी आराम मिलता है। क्योंकि मकरासन गर्दन की अकड़न को दूर करने के साथ ही शरीर की थकान से छुटकारा दिलाता है। यही नहीं मकरासन करने से कब्ज, गैस और पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
  • विशेषज्ञों की मानें तो नियमित रूप से और सही तरीके से मकरासन करने से स्पॉन्डिलाइटिस की बीमारी भी ठीक हो सकती है। जिन लोगों को साइटिका की समस्या है उन्हें भी मकरासन करना चाहिए।
sciatica.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cbNxoz

No comments:

Post a Comment