Monday, 15 November 2021

जानिए खाली पेट इन मसालों के इस्तेमाल से स्वास्थ को हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली मसाले बेशक हमारे खाने का स्वाद बढ़ाते हैं लेकिन कुछ मसालों को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्यूकी कुछ मसाले हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के बजाय हमारे स्वास्थ का टेस्ट बिगाड़ सकता है । ऐसे में हम आपको आज बताएंगे कि किन-किन मसालों का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। हालांकि कुछ ऐसे मसाले भी हैं जिनका कभी भी खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आंत की परतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक और बात का ध्यान रखें, कि भले ही ये अतिरिक्त वज़न घटाने में मदद करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इसका अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए।

बात यह है कि यदि आप खाली पेट, भारी मात्रा में मसाले खाती हैं तो यह आपके पेट को एसिडिक बना देगा। इससे गैस और एसिडिटी हो सकती है। लंबे समय तक ऐसा करने पर, यह आपके गुर्दे को प्रभावित करने के साथ ही, आंत के अस्तर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ये वो मसाले हैं जो हमारे सेहत के लिए हानिकारक होता है

1. दालचीनी

दालचीनी का मसाला हर किचन में पाया जाता है. भोजन में इसे मिलाया जाए तो स्वाद बढ़ जाता है. वहीं कुछ लोग इसे भोजन में ही नहीं बल्कि चाय में भी मिलाकर पीते हैं। दालचीनी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से लिवर को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। इसके ज्यादा सेवन से एलर्जी के साथ मुंह में छाले और शरीर के कई हिस्सों में खुजली की दिक्कत हो सकती है।


2 . काली मिर्च

भोजन में एक चुटकी काली मिर्च खाने का स्वाद बढ़ा देती है। सर्दी-खांसी में भी ये काफी फायदेमंद होती है खाली पेट इसका सेवन करने से आंत पर बुरा असर पड़ता है।

3. मेथी

मेथी एक ऐसा मसाला है जो न केवल आपका वजन घटाने में बल्कि स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मददगार है। कई लोग मेथी का सेवन पेट और वजन से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खाली पेट मेथी का सेवन करन से सांस संबंधी समस्या हो सकती है।


4. अजवाइन

अजवाइन पेट की कई बीमारियों का रामबाण इलाज है इससे एक नहीं बल्कि गठिया मुंहासे सर्दी-जुखाम जैसे कई रोग दूर होते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन से आप हार्ट बर्न के शिकार हो सकते हैं.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FiNio5

No comments:

Post a Comment