Monday, 15 November 2021

जानिए सर्दियों में होने वाले शीतपित्त को दूर करने केआयुर्वेदिक उपाय

नई दिल्ली पित्ती यानि शीतपित्त समस्या के कारण नींद ना आने की समस्या खराब पाचन किसी दवा का रिएक्शन देर रात तक सोना अत्यधिक नमकीन मसालेदार खाने का सेवन ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन ठंडे मौसम में रहना ठंडी हवाओं के संपर्क में आना आदि हो सकते हैं। ऐसे में इसे दूर करने के आयुर्वेदिक उपचार के बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि पित्ती की समस्या को दूर करने के लिए कौन-कौन से आयुर्वेदिक उपचार आपके काम आ सकते हैं।

1 - हल्दी का उपयोग
हल्दी के उपयोग से पित्ती की समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि हल्दी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप एक कटोरी में हल्दी के साथ गिलोय और नीम की पत्तियों को मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। उस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति की समस्या से राहत मिल सकती है।

2 - नीम का उपयोग
नीम के उपयोग से पित्ती की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आम नीम को पानी में उबालें और उस पानी से स्नान करें। ऐसा करने से शीतपित्त की समस्या से राहत मिल सकती है। इससे अलग नीम की पत्तियों के पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाने से भी समस्या को दूर किया जा सकता है। हालांकि इसका इस्तेमाल त्वचा पर डायरेक्ट ना करें। डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

3 - तुलसी का इस्तेमाल
तुलसी के इस्तेमाल से बीपी की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप तुलसी की पत्तियों को अच्छे से धो लें और उसकी चाय तैयार करें। अब इस चाय का सेवन करने से न केवल खून की शुद्धि होती है बल्कि शरीर से सारे विषाक्त पदार्थों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में शीतपित्त की समस्या को दूर करने में भी तुलसी आपके बेहद काम आ सकते हैं।

4 - नारियल तेल का उपयोग
नारियल का तेल भी त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आपको बता दें कि पित्ती को दूर करने में नारियल के तेल का उपयोग आपके बेहद काम आ सकता है। आप नारियल के तेल को प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे अलग आप सरसों के तेल या नींबू के तेल का इस्तेमाल भी की समस्या को दूर करने में कर सकते हैं।

5 - एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
एलोवेरा जेल के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो न केवल त्वचा की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। बल्कि त्वचा को साफ स्वस्थ भी रखते हैं। ऐसे में यदि आप पित्ती की समस्या से परेशान हैं तो आप प्रभावित स्थान पर एलोवेरा कैसे लगा सकते हैं ऐसा करने से पित्ती की समस्या दूर हो सकती है



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CfZeoH

No comments:

Post a Comment