Wednesday, 3 November 2021

Home and natural remedies: खून बढ़ाने में मदद करते हैं यह तीन खाद्य पदार्थ

नई दिल्ली। शरीर में खून की मात्रा में यदि आपको कमी है और आप एनीमिया के लक्षणों को महसूस कर रहे हैं। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फूड के बारे में जो आपके बॉडी में ब्लड काउंट बढ़ाने में मदद करेगा। हमारे पास ऐसे कई सारे फल और सब्जियां हैं जिनका सेवन करने से आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ सकती है।

roasting-beetroots-and-tomatoes.jpg

चुकंदर
चुकंदर के बारे में तो हम सभी जानते हैं। यह हमारे शरीर में खून की मात्रा काफी तेजी से बढ़ाता है। आप चाहे तो दिन में एक चुकंदर सलाद के तौर पर खा सकते हैं। पर अगर आपको इसके स्वाद में कुछ अच्छा नहीं लगता तो आप चुकंदर का जूस भी बनाकर पी सकते हैं । इससे आपके शरीर में खून की मात्रा दुगनी तेजी से बढ़ेगी।

टमाटर
टमाटर को आप कच्चा सलाद के रूप में खाएं या फिर सब्जी में डालकर खाएं । यह आपके शरीर में हमेशा खून की मात्रा बढ़ाने का काम करता है । आप चाहे तो टमाटर के सूप को भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे भी आपके बॉडी में ब्लड की मात्रा इंक्रीज होगी।

अनार
अनार से तो हम सभी परिचित हैं। डॉक्टर से भी ब्लड बढ़ाने के लिए अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक करता है साथ ही आपके शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ाता है पर यदि आप को अनार छिलने में और ऐसे खाने में थोड़ा आलस महसूस होता है। तो आप इसके जूस को अपने डाइट में शामिल करें। यह जल्द ही आपके खून की मात्रा बढ़ा देगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BVjrjH

No comments:

Post a Comment