Wednesday, 3 November 2021

Benefits of Brown Sugar: आइए जानते हैं ब्राउन शुगर के फायदे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

नई दिल्ली। Benefits of Brown Sugar: ब्राउन शुगर बहुत ही लोकप्रिय चीनी है जिसमें कई स्वास्थ्य लाभ मौजूद होते हैं। चीनी और गुड़ को मिलाकर बनाई जाने वाली ये शुगर कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी एक बेस्ट उपचार है। ब्राउन शुगर में लो कैलोरी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी के साथ-साथ और भी कई तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद हैं। जो लोग वजन कम कर रहे हैं या चीनी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं, उन लोगों के लिए ब्राउन शुगर एक उपहार है क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है साथ ही इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हम आपको ब्राउन शुगर के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्राउन शुगर खाने के फायदे

  • ब्राउन शुगर में मौजूद गुड़ आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने से वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में यदि आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो सफेद चीनी की बजाए ब्राउन शुगर को अपनी डाइट में शामिल करें। क्योंकि ब्राउन शुगर वजन घटाने में मदद करती है, लेकिन इसके सेवन की मात्रा का ध्यान रखें।
  • गलत खानपान की वजह से कभी गैस तो कभी पेट दर्द आदि की समस्या होती रहती है। ऐसे समय में ब्राउन शुगर बेस्ट मेडिसिन हो सकती है। इसके लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच शुगर को डालकर सेवन करने से कब्ज की समस्या और अन्य पेट के रोग से जुड़ी परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है।
  • ब्राउन शुगर दमे के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं। यदि इसका नियमित सेवन किया जाए तो अस्थमा के लक्षण धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
  • महिलाओं को पीरियड्स में क्रैम्प से गुजरना पड़ता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पोटेशियम होता है जो मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से निजात दिलाने में मदद करता है। आप ब्राउन शुगर और अदरक को मिलाकर चाय बनाएं। इस चाय को पीने से पीरियड्स के क्रैंप से छुटकारा मिलेगा।
  • ब्राउन शुगर में विटामिन बी होता है जो एजिंग की समस्या को दूर करता है। इसमें मिनरल तत्व भी पाए जाते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद है। त्वचा के निखार के लिए आप ब्राउन शुगर को स्क्रबर के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q6ko67

No comments:

Post a Comment