नई दिल्ली। ठंड के मौसम में मूली की पैदावार ज्यादा होती है। इसलिए एक प्रकार से मूली ठंड का मौसमी सब्जी है। कई लोग इसे खाना पसंद करते हैं । पर कई लोग इसे खाना पसंद नहीं भी करते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूली हमारे सेहत के लिए किस प्रकार फायदेमंद है। और मूली में कौन-कौन से विटामिन उपलब्ध है जो हमारे स्वास्थ्य को और तंदुरुस्त बनाती है।
1. दाद-खाज-खुजली के इलाज के लिए मूली के बीजों को नींबू के रस में पीस लें। इसे बीमार अंग पर लगाएं।
2.मूली खाने के फायदे सूजन की समस्या में भी मिलती है। सूजन के इलाज के लिए 5 ग्राम तिल के साथ मूली के 1-2 ग्राम बीजों का सेवन करें।
3.आंखों की कई तरह की बीमारियों में मूली के इस्तेमाल से लाभ मिलता है। मूली के रस को काजल की तरह आंखों में लगाएं। इससे आंखों की बीमारी ठीक होती है।
4.मूली के फायदे हिचकी से राहत दिलाने में लाभकारी होते हैं। मूली से बने जूस बनाएं, या सूखी मूली से काढ़ा बनाएं। इसे 50-100 मिली की मात्रा में 1-1 घंटे के बाद पिएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31u3Yui
No comments:
Post a Comment