Tuesday, 2 November 2021

जानिए शहद के साथ लौंग का इस्तेमाल किन किन बीमारियों के लिए है फायदेमंद

नई दिल्ली , शहद और लौंग शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है और बहुत सारी बीमारियों के लिए रामबाण भी है | आपने कई बार आपने शहद और लौंग को अलग-अलग इस्तेमाल किया होगा लेकिन आप को बता दें कि शहद और लौंग को जब एक साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाये तो इससे इनके फायदे दोगुने हो जाते हैं | आइये जानते हैं कि शहद और लौंग एक साथ आपको किस तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं |

खांसी और गले में खराश दूर करे

सर्दी के मौसम में खांसी और गले में खराश होना बहुत आम बात है इस दिक्कत से निजात पाने के लिए आप लौंग और शहद की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप लौंग की तीन कलियों को पीसकर पाउडर बना लें और इसको एक चम्मच शहद में मिलाकर खाएं. ये नुस्खा खांसी और गले में खराश से राहत देगा साथ ही गले के दर्द और इंफेक्शन को दूर करने में भी मदद करेगा |


लिवर को डिटॉक्सीफाई करता

आज कल लीवर की समस्या भी आम बात हो गई है शहद और लौंग का मिश्रण आप के लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है | साथ ही ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होता है इसके लिए आप तीन लौंग को पीसकर बारीक पाउडर बना लें फिर इसको एक चम्मच शहद में मिक्स करके खाएं

वेट लॉस में भी बहुत कारगर होता है

हम वेट लॉस करने के लिए जाने क्या क्या करते हैं जिम में घंटों पसीना बहाते हैं | वेट लॉस में भी शहद और लौंग काफी मददगार हो सकते हैं इसके लिए आप शहद और लौंग की चाय बनाकर पी सकते हैं. ये दोनों चीजें कैलोरी को बर्न करने में मदद करेंगी. साथ ही इससे आपको कम भूख लगेगी और डाइजेशन भी दुरुस्त बना रहेगा.

मुंह के छालों से राहत देता है

मुंह के छालों से राहत पाने के लिए भी आप शहद और लौंग की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप एक चम्मच शहद में लौंग का पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को छालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए किसी और चीज का सेवन न करें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BJSBLi

No comments:

Post a Comment