नई दिल्ली। How to Regulate Periods: महिलाओं में मासिक धर्म या पीरियड्स का अनियमित होना एक आम समस्या है। पीरियड्स यानी मासिक धर्म हर महिला के शरीर की प्राकृतिक क्रिया है। कभी-कभी पीरियड्स में देरी होने से यह कई बार पीड़ादायक हो जाता है और पार्टी, पूजा व त्यौहार का सारा मजा किरकिरा कर देता है। लेकिन कई बार नियमित रूप से पीरियड्स नहीं आने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपका मासिक धर्म हर महीने 4 से 8 दिनों तक रहता है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपका चक्र सामान्य और हेल्दी है, लेकिन हम सभी जानते हैं कि हर महिला को रेगुलर पीरियड्स नहीं होते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जो मासिक धर्म की नियमितता को प्रभावित कर सकते हैं, जिनमें तनाव, खराब जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, एनीमिया, मेनोपोज, वजन का बढ़ना या घटना, हार्मोन संबंधी समस्या आदि। हम आपको अनियमित मासिक चक्र को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय बतायेंगे।
पीरियड्स को नियमित करने के घरेलू और प्राकृतिक उपाय
- जब पीरियड्स की समस्या की बात आती है तो दालचीनी अद्भुत काम करती है। दालचीनी पीसीओएस के इलाज में भी मदद करती है। यह आपके पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी कम कर सकती है।
- एक अदरक के छोटे छोटे टुकड़ों को पानी में मिलाकर उबाल लें। आप इसमें स्वादानुसार चीनी भी मिला सकते हैं। अब इस पानी का आप सेवन गर्मागर्म ही करें। इसके नियमित सेवन से कुछ दिनों के अंदर ही अंदर आपकी मासिक धर्म की अनियमितता दूर हो जाएगी।
- कच्चा पपीता भी आपके अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने में महत्वपूर्ण रोल निभाता है। इसमें भी एंटी-इंफ्लामेंटरी खूबियां होती हैं जो हमारे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करती हैं। साथ ही इसमें आयरन, कैरोटिन, कैल्शियम और विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती है जो हमारी बॉडी के पोषक तत्वों से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर हमारी गर्भाशय की दीवार को सही करने का काम करती है। इसके लिए आप पीरियड्स की डेट से एक या दो दिन पहले कच्चा पपीता खरीदें। फिर इसके छोटे पीस काटकर एक कटोरे में लें, फिर इसमें एक चम्मच दही डालें और इसे ब्रेकफास्ट में ले या शाम के स्रेक्स के तौर पर लें।
- गाजर का रस आयरन का अच्छा स्रोत है और अनियमित मासिक धर्म के लिए एक और सरल घरेलु उपाय है। कच्चे गाजर उचित हार्मोन के कार्यों को ठीक करने में भी मदद करते हैं। तीन महीने तक रोजाना एक गिलास गाजर का रस पीएं। आप इसे अन्य सब्जियों के रस के साथ भी मिला सकते हैं।
- जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है कि शरीर में हार्मोंस के असंतुलन से मासिक चक्र में अनियमितता आती है। हल्दी प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर में इन्ही हार्मोंस में संतुलन बनाए रखता है और मासिक चक्र को सुधारता है। इसके लिए आप एक चौथाई चम्मच में हल्दी का पाउडर लें और उसमे बराबर की मात्रा में शहद मिलाकर उसका रोजाना सेवन तब तक करें, जबतक आपको उसके फायदे न मिलने लगें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZQPy70
No comments:
Post a Comment