नई दिल्ली। Benefits of Drinking Hot Milk: अगर किसी वजह से आपका मील मिस हो जाता है, तो एक गिलास दूध पीकर आप उसकी पूर्ति कर सकते हैं। दिन की बजाय रात में दूध पीने को सबसे फायदेमंद माना जाता है। दूध में एक तत्व "ट्रिप्टोफेन" पाया जाता है, जो नींद को बढ़ाता है। गुनगुना दूध पीना न सिर्फ अच्छी नींद के लिए अच्छा है बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छा है। दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम, विटामिन D, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा दूध में मेलाटोनिन भी होता है, यह एक ऐसा हार्मोन है जो सोने और जागने के पैटर्न को नियमित करने में मदद करता है। इसके अलावा रात में दूध पीने से शरीर रिलेक्स हो जाता है, जिससे बेहतर महसूस होता है। अगर आपको रात में भूख लगती है तो दूध इसको शांत करने का एक अच्छा तरीका है।
गर्म दूध के फायदे
एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद :
दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है। इस आधार पर भी इसे हर रोज लिए जाने की सलाह दी जाती है। दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म दूध से करने से शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है। इसके साथ ही ये मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े : आइए जानते हैं चिया सीड्स आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है
पुरुषों में फर्टीलिटी बढ़ाने में फायेदमंद :
रात को गर्म दूध पीने से पुरुषों में फर्टीलिटी बढ़ती है। दूध में पाए जाने वाले फैट और प्रोटीन्स टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन को सक्रिय रखते हैं, जो पुरुषों में फर्टीलिटी बढ़ाते हैं। गर्म दूध पीने से पुरुषों में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति होती है, जिससे उनकी हड्डियां और मसल्स को भी मजबूती मिलती है। अगर पुरुष रोज रात को गर्म दूध पीएं तो उनकी फर्टिलिटी में इजाफा होगा।
अच्छी नींद में फायदेमंद :
रात के वक्त गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है । दरअसल दूध में ट्रीप्टोफन नामक अमीनो एसिड की मौजूदगी से नींद के हार्मोन स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो दिमाग को शांत कर नींद लाने में मदद करता है। रात के वक्त सोने से एक घंटा पहले दूध पीएं और अच्छी नींद पाएं।
कैल्शियम की पूर्ति में फायदेमंद :
हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए अगर आप रोजाना दूध पीते हैं तो दांत और हड्डियां मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप रोजाना सोने से पहले गर्म दूध पीते हैं तो शरीर का दर्द भी ठीक हो जाता है।
यह भी पढ़े : जानिए सूखे सेब खाने के फायदे के बारे में
तनाव को कम करने में फायदेमंद :
सोने से पहले एक कप दूध पीना तनाव को कम करने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन, लेक्टियम तनाव को कम करने और रक्तचाप को कम करने, मांसपेशियों को आराम देने और कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर पर एक सूदिंग इफेक्ट डालता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CVdwwf
No comments:
Post a Comment