Sunday, 7 November 2021

Benefits of Red Lady Finger: लाल भिंडी आपकी सेहत का ख्याल रखती है जिसके फायदे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली। Benefits of Red Lady Finger: लाल भिंडी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। लाल रंग की भिंडी खाने में स्वाददार तो होती ही है, इसके साथ ही इसमें लाल रंग होंने के कारण इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है। इसी कारण इसकी न्यूट्राटी वैल्यू बढ़ जाती है। स्वाद में यह हरे भिंडी जैसी होती है। इसमें क्रूड फाइबर होता है। इससे शुगर भी नियंत्रित होता है। इसमें बीकम्पलेक्स भी काफी मात्रा में होती है। लाल रंग की इस भिंडी को उत्तर प्रदेश स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) में वर्षों के शोध के बाद विकसित किया है।

लाल भिंडी हरी भिंडी की तुलना में ज्यादा पौष्टिक है। जो चीज लाल भिंडी को सामान्य से अलग बनाती है, वो इसके एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण है, जो हरी भिंडी के मुकाबले कई ज्यादा होते हैं। लाल भिंडी के सेवन से हृदयरोग की समस्या होने की संभावना काफी कम है। दावा है कि लाल भिंडी के सेवन से ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा कई बीमारियों के लिए भी ये फायदेमंद है। आइए जानते हैं लाल भिंडी के आपके स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभदायक होता है।

लाल भिंडी के स्वास्थ्य लाभ

प्रेगनेंसी में फायदेमंद :

इसमें विटामिन बी-9 होता है इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें फॉलेट नामक पोषक तत्व होता है, जो भ्रूण के मस्तिष्क विकास में अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़े: आइए जानते हैं सीताफल के फायदे के बारे में

कंट्रोल में रखती है शुगर लेवल :

लाल भिंडी स्वाद में हरी भिंडी जैसी होती है। इसमें लाल, हरा, काला सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इस भिंडी में अलग से एक जीन डालने के कारण इसका रंग लाल हो गया। इसमें क्रूड फाइबर होता है। जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इस सब्जी में बीकम्पलेक्स भी काफी मात्रा में होती है।

दिल के लिए फायदेमंद :

यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो हृदय और रक्तचाप, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर भी सही रहता है।

यह भी पढ़े: आप भी आंवले का अधिक सेवन करते हैं तो जानिए इनके नुकसान के बारे में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EYAIdH

No comments:

Post a Comment