नई दिल्ली। Air-Purifying Indoor Plants: एयर प्यूरीफायर पौधें घर के अंदर फैली कार्बन डाइऑक्साइड व अन्य जहरीली गैस, केमिकल सोखते है और प्राणदायक ऑक्सीजन गैस बनाकर हवा को शुद्ध करते है। कोरोना महामारी के चलते बहुत सारे लोग ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इसके चलते मास्क लगाने की सलाह लगातार दी जा रही है। ऐसे में आप घर में कुछ ऐसे पौधे भी लगा सकते हैं। जो घर में वायु प्रदूषण कम करने में मदद कर सकते हैं। इंडोर पौधों का उपयोग सिर्फ घर की सजावट के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि इनका उपयोग आपके घर के अंदर की हवा को साफ करने के लिए भी किया जा सकता है। घरों के बाहर भी पेड़-पौधे न होने शुद्ध हवा नहीं मिल पाती है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर पौधें की जरूरत और बढ़ जाती है। आइए जानते हैं एयर प्यूरीफायर पौधे के बारे में।
नेचुरल एयर प्यूरीफायर पौधें
- एलोवेरा का पौधा हमारे शरीर के लिए जिस तरह से लाभदायक होता है, उसी तरह से यह घर की हवा को शुद्ध करने के लिए भी बहुत मददगार होता है। यह वायु में मौजूद सभी हानिकारक रसायनो को सोख लेता है। जिसकी वजह से इसकी पत्तियों पर हलके भूरे रंग के धब्बे पड़ जाते है।
- अगर आपको पौधों की देखभाल करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता तो आप स्पाइडर प्लांट को घर में लगाएं। इसे ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती। यह पौधा जाइलीन, बेंजीन, फॉरमलडिहाइड और कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी विषैली गैसों से वातावरण को शुद्ध कर देता है।
- गोल्डेन पोथोस पौधा एयर प्यूरीफायर करने वाले पौधों की लिस्ट में शामिल है। ये सुंदर दिखने वाला पौधा है। इस पौधे को ज्यादा सूरज की रोशनी की जरूरत नहीं होती है. इसे आपने लिविंग रूम में रख सकते हैं। ये पौधा कार्बन मानोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैस को खत्म करने का काम करता है। इस पौधे को लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है।
- तुलसी का पौधा 24 में से 20 घंटे सिर्फ ऑक्सीजन छोड़ता है और कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड व सल्फर डाईऑक्साइड को अच्छे से सोख लेता है।
- स्नेक प्लांट हवा में मौजूद टॉक्सिन जैसे फॉर्मलाडेहाइड, टोल्यूनि और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड को बाहर करके हवा में से नमी और ऑक्सीजन को बनाए रखता है।
- मनी प्लांट हवा से रासायनिक विषाक्त पदार्थों को अवशोषित करने में सक्षम है जैसे टोल्यूनि, बेंजीन, फॉर्मलाडेहाइड, ट्राइक्लोरोइथीलीन और जाइलीन और यह सांस लेने के लिए ताजा ऑक्सीजन भी छोड़ता है।
- चामेडोरिया पाम प्लांट एक ऐसा पौधा है जो आपको बहुत से रोग से मुक्त कर सकता है और इसे 10 सबसे अच्छे वायु शुद्ध करने वाले पौधों के रूप में नासा ने इसे शुमार किया है यह नासा अध्ययन में सबसे ऊपर है क्योंकि यह हवा से टॉयलिन और टोल्यूनि को फिल्टर करता है।
- पीस लिली पौधा घर के वातावरण से जाइलीन, बेंजीन, अमोनिया, फॉर्मेल्डीहाइड, और ट्रिकलोरोएइथीन जैसे दूषित तत्व दूर करने में कारगर होता है।
- गुलदाउदी का पौधा, हवा को शुद्ध करने के साथ घर की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। इस पौधे में कई सारे रंग होते हैं जिस वजह से बेहद आकर्षक लगता है।
- ऐरेका पाम को आपने ऑफिसों में लगा हुआ देखा, ये पौधा हवा से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने का काम भी करता है। यह पौधा हवा से कार्बन डाइऑक्साइड, फॉर्मलाडेहाइड, जाइलीन और टोल्यूनि जैसी जहरीली गैसों को अवशोषित करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GLPA0q
No comments:
Post a Comment