नई दिल्ली। शरीर को तंदुरस्त और फिट रखना चाहते हैं तो ऐसे में डाइट की प्रॉपर केयर करने की जरूरत होती है तब जाकर आप फिट रह पाते हैं। वहीं खाने के साथ-साथ पानी का भी ध्यान देना पड़ता है। यदि आप रोजाना एक गिलास पानी का सेवन करेंगें तो ऐसे में कई सारी बीमारियां शरीर से दूर रहेंगी और लंबे समय तक आप फिट भी रहेंगें। इसलिए भी जानिए रोजाना यदि आप भी एक गिलास पानी का सेवन करते हैं तो इससे कौन-कौन सी बीमारियां दूर रहती हैं और आपको स्वस्थ बने रहने में मददगार साबित होती हैं।
खराब ब्लड फ्लो
बॉडी के सभी पार्ट्स को ब्लड की भरपूर मात्रा में जरूरत होती है। क्योंकि ब्लड के जरिए ही शरीर को सही तरीके से पोषण मिलता है और उसकी कार्यक्षमता भी मजबूत होती है। वहीं यदि बॉडी में टॉक्सिन्स और फैट ज्यादा मात्रा में एकत्रित हो जाते हैं तो इससे ब्लड का फ्लो का भी खराब हो सकता है। इसलिए सुबह-सुबह आपको गुनगुने पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे उनकी कार्यक्षमता को सही तरीके से काम करने की ताकत मिलती है। इसलिए गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें।
टॉक्सिन्स
बॉडी में टॉक्सिन्स यानी जेहरीले पर्दार्थ होने के कारण शरीर में अनेकों समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण लो हीमोग्लोबिन, कमजोर हड्डी जैसी अनेकों समस्याएं हो सकती हैं। वहीँ यदि आप सुबह के समय एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन करते हैं तो बॉडी से सभी प्रकार के टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। गुनगुने पानी के फायदे की बात करें तो ये सबसे अच्छा फायदा होता है।
खराब इम्यून
यदि आपका इम्यून खराब रहता है या गैस, अपच या कब्ज जैसी समस्या रहती है तो आप सुबह-सुबह गुनगुने पानी का सेवन लाभदायक हो सकता है। हैल्थ एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि गुनगुने पानी के सेवन से पाचन तंत्र में ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करता है और इसके रोजाना सेवन से काफी हद तक पाचन क्रिया सुधरने भी लगती है। ऐसे में यदि आपका इम्यून खराब रहता है तो गुनगुने पानी का सेवन फायदा पहुंचा सकते हैं।
मोटापा कम करने में होते हैं फायदेमंद
गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत रहता है। जिससे बॉडी फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेजी से होता है और बॉडी से अतिरिक्त फैट कम होने लगता है। यदि आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह के समय गुनगुना पानी का सेवन जरूर करें। इसके रोजाना सेवन से बॉडी में फैट को कम होने में काफी हद तक लाभदायक साबित होगा।
छाती में बलगम
यदि आपकी छाती में भी बलगम जम जाता है तो ऐसे में सांस लेने में अनेकों दिक्क्तें आ सकती हैं। बलगम के जमने से सांस लेने में समस्या, सीने में दर्द व जकड़न और खांसी की समस्या हो सकती है। लेकिन यदि आप गुनगुने पानी का सेवन रोजाना सुबह करते हैं तो इससे बलगम की समस्या कम हो जाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CGOrFf
No comments:
Post a Comment