Wednesday, 3 November 2021

How to Purify Air at Home: अगर आप भी घर के अंदर की प्रदूषित हवा को साफ करना चाहते हैं तो अपनाएं ये उपाय

नई दिल्ली। How to Purify Air at Home: हम रोजाना जिस हवा को सांस के जरिए शरीर के अंदर लेते हैं उसका भी हमारी सेहत पर अहम असर देखने को मिलता है। वायु प्रदूषण भारत में तेजी से बढ़ती हुई एक चिंताजनक समस्या है। एशिया महाद्वीप के 2 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से एक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली है और दूसरा शहर है ईरान की राजधानी तेहरान। पराली जलाने से लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। घर से लेकर बाहर तक आप इस जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है। जहरीली गैसों में सांस लेने से आंखों में दाने, खांसी, जलन के साथ-साथ अस्थमा जैसी बीमारियां हो सकती हैं। प्रदूषण लगातार जानलेवा होता जा रहा है। जहरीली गैसों से भरी हवा आपके घर में भी आपकी सेहत को नुक्सान पहुंचा रही हैं, इसलिए जरूरी है कि इस दूषित हवा से बचने के प्राकृतिक उपाय की जाएं। हम आपको यहां इंडोर पॉल्यूशन को कम करने के कुछ टिप्स बता रहे हैं।

घर के अंदर की प्रदूषित हवा को साफ करने के उपाय

  • हाउसप्लांट जिसे घर के अंदर आसानी से रखा जा सकता है कि वह भी घर के अंदर की हवा को साफ और शुद्ध बनाने में मदद करते हैं क्योंकि ये पौधे ऑक्सीजन रिलीज करते हैं। एरिका पाम और स्नेक प्लांट जैसे इंडोर प्लांट्स को घर लाएं ताकि वे घर के अंदर की हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकें। लेकिन घर के अंदर इन पौधों को रखने के दौरान यह सुनिश्चित करें कि इनमें किसी तरह का फफूंद या भुकड़ी (पौधों में होने वाली बीमारी) की समस्या न हो। साथ ही पौधों के आसपास पानी भी जमा नहीं होना चाहिए वरना इससे मच्छर हो सकते हैं।
  • वेंटिलेटिंग घरों में नमी का स्तर कम हो जाता है, जो इंडोर हवा की गुणवत्ता के लिए एक बड़ी समस्या है, लेकिन हम आपको खिड़की खोलने के लिए नहीं कह रहे हैं, इसके बजाय, घर के अंदर हवा को शुद्ध करने के लिए ही उपाय करें। इसका एक बेहतरीन उपाय घर के प्रदूषित कणों को किसी जगह से भाहर निकलना भी है। जो प्रदूषकों को बाहर ले जाने में मदद करते हैं। अपने किचन में एक जगह ऐसी होनी चाहिए जिससे हवा आसानी से अंदर बाहर जानी चाहिए। क्योंकि खाना बनाना इंडोर वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है। खासकर अगर आपके पास गैस स्टोव है तो। इसके अलावा, जब आप शॉवर लेते हैं, तो हवा में भाप और अतिरिक्त नमी को बाहर निकालने के लिए पंखे को ऑन करें।
  • एक प्राकृतिक एयर प्यूरिफायर के रूप में सक्रिय चारकोल का उपयोग करें। इनडोर हवा को शुद्ध करने का एक शानदार तरीका है लकड़ी का कोयला है, जिसे सक्रिय कार्बन भी कहा जाता है। यह गंधहीन है, और हवा से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने के साथ अद्भुत काम करता है। घर पर प्राकृतिक रूप से हवा को शुद्ध करने का एक और शानदार तरीका है बांस की लकड़ी का कोयला।
  • बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए इन दिनों एयर प्यूरिफायर की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। एयर प्यूरिफायर, खासकर आयोनिक प्यूरिफायर्स, वायु प्रदूषण के कणों और उत्तेजकों को लगभग पूरी तरह से हटाने में काफी मदद करते हैं। एक अच्छा प्यूरिफायर खरीदने का यह सही समय है और अगर आप अफोर्ड कर सकते हों तो एक एयर प्यूरिफायर लें और उसे घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली जगह पर रखें।
  • बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि मोमबत्तियां भी प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर का काम करती हैं। यहां पर आपको इस बात का ध्यान रखना है कि बाजार में आपको कई तरह की मोमबत्तियां मिलेगी। लेकिन आप उन्हीं मोमबत्तियों का चुनाव करें जो शुद्ध हों। यानी कि जो बिना धुएं के जलें और गंध रहित हों। ऐसी मोमबत्तियां अस्थमा के रोगियों को लिए और हवा से धूल जैसी एलर्जी को दूर करने में सहायक होती हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GPRpcI

No comments:

Post a Comment