नई दिल्ली बदलते मौसम में सर्दी जुकाम बुखार बदन दर्द सिरदर्द आंखों में जलन पेट दर्द और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है और लोग बड़ी संख्या में इसके शिकार हो रहे हैं खासतौर पर वैसे लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसे में जरूरत है बदलते मौसम में खुद को बीमारियों से बचाकर रखने के लिए अपना ख्याल रखें और इन जरूरी टिप्स को अपनाएं |
1. बदलते मौसम में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं
बदलते मौसम में सुबह-सुबह ठंड लगने का कारण कमजोर इम्यूनिटी भी हो सकती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आपको विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। संतरे में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है।
2. रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज
इस मौसम में आपको हर दिन कम से कम 30 मिनट कसरत जरूर करना चाहिए। एक्सरसाइज करने के फायदे तो शरीर को मिलेंगे ही जिसमें आपकी बॉडी एक्टिव रहेगी, आप बीमारी के चपेट में नहीं आएंगे और ठंड से आपके शरीर का बचाव होगा।
3. नींद भरपूर लें इस बदलते मौसम में
तापमान घटने के साथ दिन छोटे होते हैं इसलिए आपको बीमार होने से बचना है तो अच्छी नींद लेना जरूरी है। सोने की आदत और स्लीपिंग टाइम का सीधा असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर आप एक दिन में 7 घंटे से कम समय के लिए सोते हैं तो बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर कमजोर रहती है और आपको बदलते मौसम के साथ आसानी से बीमारियां और ठंड लग सकती है।
4. गुनगुने पानी के गरारे करें
सर्दी के मौसम बीमारियों से बचने के लिए सुबह-सुबह गुनगुने पानी से गरारे करना फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी से गरारे करने के फायदे ये होते हैं कि इससे मुंह के बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।
5. हाथों को हमेशा साफ रखें
बदलते मौसम में साफ-सफाई का ध्यान न रखने से इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम के लक्षण, बुखार आदि समस्याएं आम हो जाती हैं। जर्म्स और बैक्टीरिया से सुरक्षित रहने के लिए आप अपने शरीर को साफ रखें और नियमित तौर पर हाथों को साफ करते रहें। सुबह उठकर आपको साफ हाथों से ही किसी भी काम की शुरूआत करनी चाहिए। हाथों को साफ करने का सही तरीका जानें और पानी व साबुन का इस्तेमाल करें। अगर आप बाहर जा रहे है तो हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें, इस समय कोविड का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है इसलिए कोविड के लक्षण नजर आएं तो तुरंत जांच करवाएं। बदलते मौसम के साथ सुबह के वक्त योगा और मेडिटेशन को भी अपने रूटीन में शामिल करें, इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और बॉडी फिट रहेगी वहीं आप सुबह-सुबह ठंड लगने या बीमार पड़ने की समस्या से बच सकेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mB0I8p
No comments:
Post a Comment