नई दिल्ली। Home Remedies for Drooling: मुंह से अधिक लार आना एक समस्या होती है। जिसे ठीक किया जा सकता है। लार का मुंह में उत्पादन लार ग्रंथि द्वारा होता हैं। यह खाने को चबाने में मदद करती है। इसके साथ ही लार में मौजूद एंजाइम पाचन में मदद करते हैं। मुंह से कीटाणु निकालने में भी लार मदद करती है। यह समस्या आपको सोते वक्त या जागते वक्त, कभी भी परेशान कर सकती है। यह एक अस्वास्थ्यकर स्थिति है जिसके कारण आप असहज हो सकते हैं और आपको सोने में परेशानी हो सकती है। बहुत से लोगों के मुंह से अत्यधिक लार निकलने लगती है। इस समस्या को हाइपरसेलिवेशन कहते हैं। मुंह से लार एक ग्लैंड्स के कारण निकलती है जो सोते समय अधिक लार का निर्माण करती है। दिन के समय लार को व्यक्ति निगल लेता है लेकिन नींद में नसों के शिथिल होने की वजह से लार सीधे मुंह के बाहर बहने लगती है। आइए जानते हैं कि अधिक लार आने के घरेलू उपचार।
अधिक लार आने के घरेलू उपाय
- फिटकरी के पानी से गरारे भी लार के उत्पादन को कम करने में मदद करते हैं। जब आप इस पानी से गरारे करते हैं तो इससे मुंह से लार आना बंद हो जाता है।
- बहती लार के लिए आंवला पाउडर फायदेमंद होता है। खाना खाने के तुरंत बाद गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर खाने से आराम मिलता है। साथ ही ये नुस्खा एसिडिटी से भी निजात दिलाता है।
- कुछ नींबू के टुकड़े चबाने से मुंह से लार आने की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
- लार बहने की परेशानी को दूर करने के लिए दालचीनी की चाय का सेवन करें। इसके लिए दालचीनी को पानी में उबाल लें। अब इस पानी को छानकर इसमें शहद मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको लार बहने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना लार के उत्पादन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही माउशवॉश से गरारे करने से लार के उत्पादन को कम किया जा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bgZby0
No comments:
Post a Comment