नई दिल्ली। नारियल के पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। ये शरीर में एनर्जी प्रोवाइड करने का काम करता है। इसके सेवन से पेट साफ़ होता है वहीं ये शरीर से विषैले पदार्थों को दूर रखने का भी काम करता है। इसके पानी के रोजाना सेवन से शरीर में पानी कि कमी नहीं होती है, वहीं ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है। यदि आपकी इम्युनिटी कमजोर रहती है तो ऐसे में ये फायदा पहुंचाता है। नारियल के पानी में सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेंटरी, विटामिन और प्रोटीन जैसे तत्त्व पाए जाते हैं। इसमें खनिज पर्दार्थ की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके और फायदों कि बात करें तो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा, फैट भी बेहद कम रहता है। यदि आप अपने वजन के तेजी से बढ़ने से बेहद परेशान है तो नारियल के पानी का सेवन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है।
-दिमागी तनाव को दूर करने के लिए नारियल का पानी काफी हद तक लाभदायक हो सकता है। नारियल का पानी मन को शांत करने में मदद करता है। इसे रोजाना पीने से शरीर से दूषित पर्दार्थ बाहर निकल जाते हैं। वहीं दिमाग के स्ट्रेस को दूर करने के लिए भी नारियल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है।
-स्किन को पोषण देने के लिए नारियल पानी बेहद फायदेमंद होता है। ये त्वचा को कोमल बना के रखता है जिससे कि स्किन में ग्लो आता है। और कई सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
-कोकोनट वाटर को यदि आप रोज पीते हैं तो इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट कंट्रोल बना रहता है। वहीं इसके रोजाना सेवन से शरीर में ब्लड प्रेशर की मात्रा भी कंट्रोल में रहती है।
-किडनी की हेल्थ के लिए भी नारियल के पानी का सेवन बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। नारियल का पानी का सेवन यूरीनरी ट्रैक को साफ़ रखने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इसके साथ ही ये किडनी में स्टोन की समस्या को भी कम कर देता है।
-इम्युनिटी को बूस्ट करने कि बात आती है तो भी नारियल का पानी इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। वहीं इसके रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा भी दो गुना कम हो जाता है।
-नारियल के पानी में यूरिक एसिड मौजूद होता है ये इम्युनिटी और मेटाबॉलिज्म दोनों को ही बढ़ाने का काम करता है।
-खाना खाने से पहले नारियल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है इसे पीने से आपका पेट काफी समय तक भरा हुआ रहता है और आपको जरूरत से ज्यादा खाना खाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
- थायरॉयड के पेशेंट्स के लिए नारियल का पानी काफी लाभदायक होता है, सुबह नारियल पानी से थायरॉयड हार्मोन्स संतुलित रहते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CprJ4b
No comments:
Post a Comment