Wednesday, 27 October 2021

Benefits of Coconut Oil For Skin: जानिए सर्दियों में नारियल तेल त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है

नई दिल्ली। Benefits of Coconut Oil For Skin: नारियल तेल का उपयोग सदियों से स्वास्थ्य के लिए किया जाता रहा है। सर्दियों के मौसम में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे होते हैं। सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है। कई गुणों से भरपूर इस तेल के इस्तेमाल से कई फायदे होते हैं। बता दें कि नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए यह त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते है जो बालों और स्किन के लिए बहुत अच्छा हैं। रोजाना नारियल तेल लगाने से त्वचा में कसाव आता है, साथ ही साथ दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं। नारियल तेल स्किन को इन्फेक्शन से बचाता है। इससे वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं और स्किन को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। आइए जानते हैं सर्दियों में नारियल तेल स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है।

नारियल तेल के फायदे

  • सर्दियों में स्किन ड्राय हो जाती है। ऐसे में अगर कोई तेल नहीं लगाया जाए तो त्वचा पर पपड़ी जमने लगती है। लोशन का इस्तेमाल पूरी बॉडी पर करना संभव नहीं होता। ऐसे में, अगर आप नारियल तेल को हल्का गर्म कर पूरे शरीर पर लगाएं तो त्वचा का रूखापन कम होगा। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और स्किन डिजीज होने की संभावना भी कम रहती है।
  • सोने से पहले रात को नारियल का गर्म तेल अपने हाथों में लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें। इससे स्किन मुलायम और चमकदार रहेगा।
  • सर्दियों में अक्सर लोग देर तक धूप में बैठते हैं। इसका त्वचा पर खराब असर होता है। सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणें त्वचा को खुश्क करने के साथ उसकी प्राकृतिक रंगत और चमक को कम करती हैं। नारियल का तेल लगाने से त्वचा इससे सुरक्षित रहती है।
  • त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है नारियल तेल। यह मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Ekvx7l

No comments:

Post a Comment