Friday, 6 August 2021

Health Tips: शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालती हैं ये चीजें, ऐसे करें सेवन

Health News: शरीर में कई तरह के हानिकारक तत्व बनने लगते हैं, लेकिन कुछ खास पदार्थो के सेवन से इन्हें दूर किया जा सकता है।

शरीर में कई तरह के हानिकारक तत्व बनने लगते हैं। ज्यादा पानी पीने से तो ये दूषित पदार्थ बाहर निकलते ही हैं, लेकिन कुछ खास पदार्थो का नियमित सेवन करना भी लाभकारी हो सकता है। जानते हैं इनके बारे में-

Read More: लोहे के बर्तन में पका हुआ खाना खाने से शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी

नारियल पानी
कम कैलोरी और कम सोडियम वाले नारियल पानी में न तो कोलेस्ट्रॉल होता है और न फैट की मात्रा। यह त्वचा को भी भीतर से पोषकता प्रदान कर पाचनतंत्र को सक्रियता बनाता है।

लहसुन
चटनी या सब्जी में लहसुन का नियमित प्रयोग काफी फायदेमंद रहता है। लहसुन न सिर्फ रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है बल्कि शरीर से दूषित पदार्थ भी निकालता है।

Read More: अदरक और नींबू का रस झड़़ते बालों के लिए है औषधि, ऐसे करें इस्तेमाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CmhaiP

No comments:

Post a Comment