Friday, 6 August 2021

Gram flour : चने का बेसन होता है पोषक तत्वों से भरपूर, जाने इसके फायदे

चने से तैयार होने वाला बेसन खाने में स्वादिष्ट भी होता है और उसके उपयोग से कई प्रकार के व्यंजन भी तैयार होते हैं। जिनका सेवन करने से हमें हमारी सेहत को काफी फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कि चने का बेसन उपयोग करने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

यह भी पढ़ें - तुलसी का काढ़ा सेहत के लिए फायदेमंद।

कोलेस्ट्रोल करेगा कंट्रोल-

चने के बेसन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए यह कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसमें स्वस्थ अनसैचुरेटेड फैट्स भी रहता है। जो खराब कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने में मददगार होता है।

यह भी पढ़ें - 30 साल पार हो गई है उम्र तो आहार में शामिल करें यह फूड्स।

शुगर करेगा कम-

एक शोध के अनुसार बेसन कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाद्य पदार्थ है। जिसमें एंटी डायबिटीज गुण पाए जाते हैं। जो ब्लड में मौजूद शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसलिए मधुमेह यानी शुगर के रोगी भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - मानसून में सेहतमंद रहने के लिए करें इन फलों का सेवन।

वजन को करेगा कंट्रोल-

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी बेसन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है।यह पेट को काफी देर तक भरा रखने में मददगार रहता है। इस कारण आप अतिरिक्त भोजन करने से बच जाते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

यह भी पढ़ें - यह बीमारियां है तो नहीं करें अमरूद का सेवन।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी-

बेसन का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम होता है।इसलिए चने के बेसन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rVZc1I

No comments:

Post a Comment