Friday, 6 August 2021

Health Tips: आंखों से संबंधित समस्याओं में पिस्ते का सेवन बेहद फायदेमंद, यहां पढ़ें

Health News: इसमें कारोटेनाइड्स होते हैं जो उम्र बढ़ने से आंखों को होने वाली क्षति या मोतियाबिंद जैसे रोगों से बचाव करते हैं

ड्राईफ्रूट्स में पिस्ता बहुत फेमस है। काजू-बादाम के साथ-साथ पिस्ता को भी लोग पसंद करते हैं। पिस्ता ना सिर्फ टेस्ट में अच्छा होता है, बल्कि ये कई रोगों को भी दूर करता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

Read More: लोहे के बर्तन में पका हुआ खाना खाने से शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी

1. पिस्ता इंसुलिन के लेवल और रक्त संचार को नियंत्रित करता है। ब्लड शुगर में बदलाव होने पर मुंहासे होते हैं जिसके लिए पिस्ता बेहद गुणकारी है।
2. इसमें सेलेनियम तत्व प्रचुर मात्रा में होता है जो चमड़ी की जलन और दाग-धब्बों से बचाता है।
3. पिस्ता में विटामिन-सी और विटामिन-ई होता है जो सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में मददगार होता है।

Read More: कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करने से पहले जरूर जान लें ये ख़ास बातें, नहीं त्वचा हो सकती है खराब

4. त्वचा की नमी बनाए रखने में यह उपयोगी होता है।
5. पिस्ता में कारोटेनस अधिक मात्रा में होता है जो बॉडी को ऑक्सीडेटिव फ्री रेडिकल बदलाव से बचाता है।
6. इसमें मौजूद फायटोस्ट्रॉल खाद्य पदार्थो से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। यह ब्लड में बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है।
7. आंखों का भी दोस्त है पिस्ता। इसमें कारोटेनाइड्स होते हैं जो उम्र बढ़ने से आंखों को होने वाली क्षति या मोतियाबिंद जैसे रोगों से बचाव करते हैं।
8. पिस्ता में मौजूद विटामिन बी-6 इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है।

Read More: अदरक और नींबू का रस झड़़ते बालों के लिए है औषधि, ऐसे करें इस्तेमाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vuussx

No comments:

Post a Comment