वैसे तो जामुन का औषधि रूप में कई प्रकार से उपयोग किया जाता है। इसे अंग्रेजी में ब्लैकबेरी भी कहते हैं। यह एक अम्लीय फल होता है। इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी आदि पाये जाते हैं। इस कारण यह व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जामुन की पत्तियां भी बहुत सेहतमंद होती है। अगर आप इस की चाय बना कर पिएंगे। तो आपको शुगर से भी छुटकारा मिल सकता है।
जानकारी के अनुसार शुगर के मरीजों के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से भी शुगर कंट्रोल होती है और जामुन की गुठली को पीसकर चूर्ण बनाकर सेवन करने से भी शुगर से निजात मिलती है।आपको बता दें कि अब जामुन के पत्तों की चाय बनाकर भी पिएंगे। तो आपको शुगर से निजात मिलेगी।
जामुन के पत्तों में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। डायबिटीज के मरीज अगर जामुन के पत्तों की चाय रोजाना पिएंगे। तो निश्चित ही उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। क्योंकि जामुन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसलिए शुगर के मरीजों को जामुन का सेवन भी करना चाहिए।
जामुन की गुठलियों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद पीसकर पाउडर तैयार करें और रोजाना सुबह खाली पेट दूध के साथ सेवन करें। इससे डायबिटीज में बहुत आराम मिलेगा। वैसे यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं हैं। अगर आपकी शुगर अत्यधिक बढ़ी हुई है और आपको किसी प्रकार की एलर्जी है, तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xV4ywO
No comments:
Post a Comment