सूरजमुखी का नाम तो सभी ने सुना होगा। इसका फूल काफी सुंदर होता है और अधिकतर लोग इसके तेल का भी सेवन करते हैं। लेकिन सूरजमुखी के बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको सूरजमुखी के बीज से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल, सूरजमुखी के बीजों को कई औषधियों में उपयोग किया जाता है। इसमें फैटी एसिड, मिनरल्स, विटामिन, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर आदि तत्व होते हैं। जिसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन आप बीजों को सेक कर दूध सब्जी सलाद आदि के साथ कर सकते हैं।
सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद होता है। यह जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है।
सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाएगी। इसमें विटामिन सी और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है। जो हार्ट की समस्याओं से दूर रखता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल खून की धमनियों में जमने से रोक कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरे को कम करता है।
सूरजमुखी के बीज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी जैसी कई समस्याएं दूर हो जाती है।
सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से आपको स्कीन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ ही निखारने का भी काम करता है।
यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या समस्या है। तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hfxmdI
No comments:
Post a Comment