हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वैसे तो आम समस्या हो चुकी है। लेकिन अगर समय पर इसका ध्यान नहीं दिया जाए। तो यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर का असर शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ता है। जिससे हार्ट, किडनी सहित कई प्रकार की बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती है।
आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं होने से इसका असर सीधे हार्ट पर पड़ता है और यह एक साइलेंट किलर की तरह काम करने लगता है। इसलिए जब आपको हाई बीपी के लक्षण नजर आए तो तुरंत जांच करवा कर उपचार शुरू कर देना चाहिए। ताकि आप स्वस्थ रहें।
जानकारी के अनुसार एक सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120-80 mmhg होता है। लेकिन यही ब्लड प्रेशर 140-90 mmhg या उससे अधिक हो जाए तो वह हाई ब्लड प्रेशर की गिनती में आता है। इसलिए आपको अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए दवाइयों के साथ खानपान में भी कई बदलाव करने होंगे। ताकि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे।
वैसे तो ब्लड प्रेशर की समस्या पहले एक उम्र के बाद होती थी। लेकिन अब युवावस्था में भी लोग इसके शिकार होने लगे हैं। जिसका मुख्य कारण खानपान में बदलाव, परिश्रम की कमी और अत्यधिक तनाव है। इस कारण आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर देना चाहिए। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर वालों को नमक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। नमक बहुत कम से कम ही खाना चाहिए। क्योंकि शरीर में जितना कम सोडियम पहुंचेगा उतना ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। जानकारी के अनुसार अधिक मसालों के सेवन से खून का प्रेशर तेजी से बढ़ता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को घी, तेल, मिर्च मसाले आदि सीमित मात्रा में खाने चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को धूम्रपान से बचना चाहिए। क्योंकि धूम्रपान करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी के साथ जहां तक हो सके टहलना चाहिए। अगर ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना आधा घंटे टहलते हैं। तो इससे काफी आराम होगा और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ewwr6H
No comments:
Post a Comment