युवा अवस्था में Acne की समस्या आम होती है। अधिकतर युवा को इस अवस्था से गुजरना ही पड़ता है। अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासे हो गए हैं। तो आप उन्हें दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। जिससे आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, बल्कि मुंहासे दूर होने के साथ ही आपके चेहरे में भी निखार आएगा।
यह भी पढ़ें - गर्मी के मौसम में होठों को रखना है गुलाबी तो घर में करें यह उपाय.
बर्फ से दूर करें मुंहासे-
आपके चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं। तो आप उन्हें फोड़े नहीं, बल्कि उन्हें दूर करने के लिए चेहरे पर आइस क्यूब लगाएं। इसके लिए आप बर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े में लपेट कर मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। जब अधिक ठंडा लगे तो थोड़ी देर रूक जाएं। फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं, इससे मुंहासों में काफी आराम मिलेगा। क्योंकि बर्फ मुंहासों की सूजन, लालपन को खत्म करता है और रक्त संचार बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें - चेहरे का कालापन दूर करने घर में तैयार करें तरबूज का फेस पैक.
जेल वाला टूथपेस्ट लगाएं-
मुंहासों को दूर करने के लिए दूसरा घरेलू उपाय टूथपेस्ट है। आप कोई भी जेल वाला टूथपेस्ट लेकर मुंहासों पर लगाएं। इससे बहुत जल्दी मुंहासे कम होंगे। इसके लिए रात के समय एक कपड़े या कॉटन पर टूथपेस्ट लगाकर मुंहासों पर लगाकर छोड़ दें, सुबह टूथपेस्ट मुंहासों को सूखा देगा। फिर आप चेहरे को धो सकती है। टूथपेस्ट में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। जो मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं।
यह भी पढ़ें - दिमाग को ठंडा रखने के लिए गर्मी में पीएं बेल का शरबत.
एप्पल साइडर विनेगर लगाएं-
मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक कप में थोड़ा पानी लें, इसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं, फिर इसे कॉटन की सहायता से मुंहासों पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें, सुबह चेहरे को धो लें, यह मुहांसों को कम करने में मदद करता है।
खीरे का उपयोग करें-
खीरा न सिर्फ आपको मुंहासों से राहत दिलाता है। बल्कि यह आपके चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आप खीरे को पीस लें, इसके बाद इस पेस्ट को मंहासे वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको मुंहासों से काफी राहत मिलेगी। क्योंकि खीरे में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई होता है। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे चेहरे में निखार भी आता है।
यह भी पढ़ें - एसिडिटी की समस्या है तो घर में करें इन तीन चीजों का उपयोग.
दालचीनी और नींबू का रस लगाएं-
मुंहासों को दूर करने के लिए आप घर में एक चम्मच दालचीनी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर उसे चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासों में काफी आराम मिलेगा और आपकी त्वचा में भी निखार आएगा। इसे रात के समय लगाना है और सुबह चेहरे को साफ पानी से धोएं। आपको फर्क नजर आने लगेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vtDvXM
No comments:
Post a Comment