Saturday, 29 May 2021

Eat Foods for Heart :- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना खाएं यह बेहतरीन फूड्स

किसी भी व्यक्ति के शरीर में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा Heart होता है। अगर आपका हार्ट ठीक से काम कर रहा है। तो आप स्वस्थ हैं और अगर वह ठीक से काम नहीं कर रहा है। तो आप को उसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन करना होगा।

आज हम आपको हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए किन हेल्दी फूड का सेवन करना है। इस बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप उनका सेवन कर अपने हार्ट का ध्यान रख सके। हार्ट हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त का संचार करता है। इसलिए उसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें :- मुहांसों को दूर करने घर में करें यह उपाय।

ओटमील का सेवन करें :-

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आपको ओटमील का सेवन करना चाहिए। यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसलिए इसका सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें :- चंद सैकेंड में तनाव को दूर करने के सकारात्मक उपाय।

डार्क चॉकलेट खाएं :-

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए डार्क चॉकलेट भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फ्लेवेनाइड्स और पॉलीफिनॉल होता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। इसी के साथ यह सूजन भी कम करते हैं। इसलिए यह आपके हार्ट के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें :- चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा को निखारता है नींबू।

विटामिन सी युक्त फ्रूट खाएं :-

आपको ऐसे फ्रूट का सेवन करना होगा। जिसमें विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में हो, इसलिए संतरा, पाइनएप्पल आदि का सेवन करें। क्योंकि विटामिन सी हार्ट से संबंधित बीमारियों के खतरे को कंट्रोल करता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। आप इसका जूस पी सकते हैं। लेकिन बाजार का जूस नहीं पीना है।

यह भी पढ़ें :- घर बैठे हो रही एसिडिटी से बचने के उपाय।

ग्रीन टी का सेवन करें :-

ग्रीन टी का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद है। अगर आप इसका रोजाना सेवन करेंगे, तो यह कार्डियोवस्कुलर बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए बहुत मददगार साबित होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SFrGPS

No comments:

Post a Comment