Friday, 12 March 2021

अब ब्लड ग्रुप से जानेंगे हार्ट अटैक का खतरा किन लोगों को है सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। हर साल दुनियाभर में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी समस्याएं ज्यादा सुनने को मिलती है। जिनकी वजह से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। और आज के समय में यह बीमारी बड़ी उम्र से लेकर छोटी उम्र के लोगों तक को हो रही है। हृदय रोग का खतरा किस समय कब बढ़ जाए, इसके बारें में कोई नही जान पाता। और जब तक लोग समझ पाते है तब तक मरीज की मौत उसके सामने खड़ी मिलती है। लेकिन अब एक स्टड़ी से पता चला है कि ब्लड ग्रुप के जरिए लोगों को हार्ट अटैक का खतरे के बारे में पता चल सकता है।

यह भी पढ़ें:- कोरोनावायरस की चपेट से लोग हो रहे है लंबे समय तक बीमार, जानिए लॉग कोविड के लक्षण

A और B ब्लड ग्रुप वालों को सबसे अधिक खतरा

हाल ही में हुई एक स्टडी से पता चला है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O नहीं होता है उन्हें हार्ट अटैक का खतरा सबसे अधिक होता है। इस नई स्टडी के नतीजों में शोधकर्ताओं ने इस बात का पता लगाने की कोशिश की है कि किस ब्लड ग्रुप के लोगों को हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है।

O ब्लड ग्रुप वालों को खतरा है कम

इस स्टडी में 4 लाख से अधिक लोगों को शामिल किया गया था जिसमें तीन ग्रुप ब्लड ग्रुप ए और ब्लड ग्रुप बी और ब्लड ग्रुप ओ पर रिसर्च किया जिसमें यहपता चला कि यह पता चला कि ब्लड ग्रुप ए और ब्लड ग्रुप बी दोनों ग्रुप के लोगों को ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों की तुलना में हार्ट अटैक होने का खतरा 8 प्रतिशत ज्यादा होता है।

A और B ब्लड ग्रुप वाले लोग रहें सतर्क

जिन लोगों का ब्लड ग्रुप बी था उन्हें ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों की अपेक्षा अटैक आने का खतरा 15 प्रतिशत अधिक होता है। वहीं जिनका ए ब्लड ग्रुप है उन लोगों को ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में हार्ट फेलियर होने का खतरा 11 प्रतिशत अधिक था।

आखिर क्यों A और B ब्लड ग्रुप वालों को खतरा अधिक है

किए गए रिसर्च से पता चला है कि A और B ब्लड ग्रुप वालों को ओ ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर का खतरा अधिक इसलिए होता है क्योंकि इन दोनों ब्लड ग्रुप वाले लोगों में ब्लड क्लॉट यानी खून का थक्का जमने की आशंका 44 प्रतिशत ज्यादा होता है। ब्लड क्लॉट होने से हार्ट अटैक के खतरे तेजी से बढ़ने लगते है।क्योकि जब ब्लड समान्य से अधिक गाढ़ा हो जाता है तो वह हृदय की धमनियों को कई बार ब्लॉक कर देता है जिससे हार्ट अटैक होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38zNIZo

No comments:

Post a Comment