कोविड से बचाव के लिए बाहर निकलने से बचें लेकिन हमेशा घर में रहने से भी इम्युनिटी घटती है। थोड़ी देर बाहर निकलें, सुबह की धूप में बैठें।
लंबे समय तक घर में रहने से कई दिक्कतें आ सकती हैं। सूर्य की रोशनी से विटामिन डी मिलता है। अमरीका के जार्जटाउन विश्वविद्यालय में हुए अध्ययन के अनुसार, सूर्य का प्रकाश सीधे प्रमुख प्रतिरक्षा कोशिकाओं (टी-कोशिकाओं) को सक्रिय करने में मदद करता है। सुबह 9-12 बजे के बीच 20 मिनट धूप में बैठें।
तनाव से ïïघटता है डब्ल्यूबीसी कई शोधों के अनुसार लोग अधिक तनाव में रहते हैं उन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या ज्यादा होती है। तनाव से शरीर में स्टे्रस हार्मोन यानी कोर्टिसोल ज्यादा बनता है। यह शरीर में मौजूद रक्षात्मक सफेद रक्त कोशिकाओं को खत्म करता है। इससे इम्युनिटी घटती है। अच्छी डाइट-पर्याप्त नींद भी जरूरी है।
आलस से एंटीबॉडीज घटते-फ्रंटियर्स ऑफ इम्यूनोलॉजी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जो लोग आलसी होते हैं उनकी इम्युनिटी कम होती और इससे सफेद रक्त कोशिकाओं (डब्ल्यूबीसी)की संख्या घटने लगती हैं जबकि वर्कआउट से एंटीबॉडी व डब्ल्यूबीसी बढ़ते हैं। संक्रमण से बचाव होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jvWavY
No comments:
Post a Comment