ज़ुम्बा 1990 के दशक के दौरान कोलंबियाई डांसर और कोरियोग्राफर अल्बर्टो "बेटो" पेरेज़ द्वारा बनाया गया एक व्यायाम फिटनेस प्रोग्राम है। ज़ुम्बा फिटनेस, एलएलसी के स्वामित्व वाला एक ट्रेडमार्क है। ब्राजील की पॉप गायिका क्लाउडिया लिइटे जुम्बा फिटनेस की अंतर्राष्ट्रीय राजदूत हैं। ज़ुम्बा एक डांस फॉर्म वाला फिटनेस प्रोग्राम है। ज़ुम्बा डांस की शक्ल में एक जबरदस्त कैलोरी-बर्निंग कॉर्डियोवास्कुलर कसरत है। ज़ुम्बा डांसिंग इतनी जल्दी कैलोरी बर्न करता है कि आप एक महीने में तेजी से वजन कम कर सकते हैं। वजन कम करने के अलावा, ज़ुम्बा हृदय रोग के जोखिम को कम करने, रक्तचाप और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं कैलोरी बर्न करने के लिए अधिक कार्डियो मूवमेंट्स के साथ आप पेट की चर्बी भी आसानी से कम कर सकते हैं। ज़ुम्बा शरीर की ओवरऑल टोनिंग के लिए भी बहुत अच्छा है। ज़ुम्बा में फ्रीस्टाइल डांस मूव्स होते हैं ताकि शरीर के हर हिस्से को स्ट्रेच किया जा सके।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dQkg1A
No comments:
Post a Comment