COVID-19 नई दिल्ली। Coronavirus के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रखने का संदेश देते हुए केंद्र सरकार ने रविवार को एक एडवाइजरी जारी की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लोगों से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने, किताबें पढ़ने, फिल्में देखने, ध्यान लगाने, नृत्य करने और संगीत सुनने के लिए कहा।
कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लगाए गए 21-दिवसीय लॉकडाउन की पृष्ठभूमि में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें जिम और पार्क बंद हैं और लोग घर पर रहने के लिए मजबूर हैं। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी, अब तक देश में 3,374 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं कोरोना वायरस से 77 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aKNQnY
No comments:
Post a Comment