coronavirus , Covid-19: कोरोना वायरस पर शोध कर रहे अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के वैज्ञानिकों की एक टीम का दावा है कि चीन के वुहान शहर में फैलने से पहले ही यह वायरस जानवरों में आ गया था। वैज्ञानिकों के इस दावे से अमरीका और अन्य देशों के उन आरोपों पर सवालिया निशान लग जाता है जो जैविक हथियार के लिए इस वायरस को लैब में प्रयोग करते समय फैलने की बात कह रहे हैं।
टीम का मानना है कि यह वायरस जानवरों से इंसान में आया है इसलिए लैब में बनाए जाने की अवधारणा गलत है। अपने दावे के समर्थन में इन वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि उन्होंने दुनिया भर के वैज्ञानिकों से प्राप्त आंकड़ों का अध्ध्यन किया है। टीम ने पाया कि यह मध्य चीन में पहली बार सामने आने से बहुत पहले जानवरों में आ गया था। अभी तक इसकी पहचान इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि इस कोरोनोवायरस ने एक अद्वितीय म्यूटेशन कर लिया था जिसे जानवरों में पहचाना नहीं जा सका। लेकिन बार-बार इंसानों के संपर्क में आने से इसके अति सूक्ष्म क्लस्टर एक से दूसरे मानव शरीर में पहुंच गए और ये दुनियाभर फैल गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c3OZaz
No comments:
Post a Comment