Sunday, 6 August 2023

गिरते बालों के लिए करें इन जूस का सेवन, कुछ ही महीनों में दिखेंगे चमत्कारी परिणाम

Juices for hair fall , get amazing results:गिरते बालों के लिए करें इन जूस का सेवन, कुछ ही महीनों में दिखेंगे चमत्कारी परिणाम

गिरते बालों को रोकने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते मगर प्रकृति ने हमें कुछ ऐसी चीजे प्रदान की हैं। जिसके सेवन से हमे प्रोटीन, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे बालों का झड़ना बंद होता है। साथ ही उन्हें मजबूती भी मिलती है। साथ ही बालों की ग्रोथ भी होने लगती है। अपनी दिनचर्या के तहत जब हम अपने बालों में शैंपू, तेल या कंघी का प्रयोग करते हैं। उस समय जब गिरते बाल हमारे हाथ में आ जाते हैं। तो हम उसे रोकने के लिए तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।

जिसमे अंग्रेजी दवाइयां, होम्योपैथ, आयुर्वेद और महंगे सप्लीमेंट शामिल हैं। इसके अलावा भी हमें अपनी दिनचर्या में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए। जिसके इस्तेमाल करने से हमें आयरन, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त हो। लगातार गिर रहे बालों को रोकने के लिए हम फ्रूटस और वेजिटेबल के जूस का उपयोग करना चाहिए। जिससे ना केवल आपके बालों से जुड़ी समस्या दूर होगी। साथ ही यह शरीर में होने वाली कमजोरी को भी दूर करेगा। आज हम बताएंगे कि कौन से जूस हैं जिनका सेवन कर हम बालों का झड़ना रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सेहत के लिए चमत्कारी है ये फल, कई बीमारियों में है कारगर

केला शेक :
एक ग्लास दूध, 1 केला, 4 बादाम, 4 काजू , 2 अखरोट, 2 किशमिश ये सब मिलाकर शेक तैयार कर लें। फिर इसका सेवन करें। इसके इस्तेमाल से बालों का गिरना कम होगा। साथ ही आपका शरीर बलशाली और सुडौल भी बनेगा। बालों के गिरने का मुख्य कारण शरीर मे पोषक तत्वों की कमी है। इसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर पोषण मिलेगा। मानसिक तनाव होने पर भी बाल गिरने लगते हैं। इसके अलावा बाल गिरने के और भी कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति मे आपको अपने चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-कमजोर हड्डियों में नई जान डाल देंगे ये विटामिन डी और कैल्शियम से भरे ये सस्ते फल

खीरे का जूस :
खीरे के अंदर अधिक मात्रा मे एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो आपके बालो की आवश्यकता के अनुसार भीतर से पोषक तत्व प्रदान करता है। बालो की सुंदरता को भी बढ़ाता है। खीरे के कुछ टुकड़ों का रस बना कर उसके साथ आप पुदीने की पत्ती और नींबू का रस मिलाकर पी सकते है।

यह भी पढ़ें-चीनी ही नहीं, ये 5 हेल्दी चीजें भी बढ़ा देती हैं Blood Sugar, डायबिटीज की जड़ हैं ये चीजें

आमला जूस :
विटामिन सी हमारे बालों के लिए ज़रूरी होता है। आमला के अंदर प्रचूर मात्रा में यह पाया जाता है। इससे नए बालो की उत्पत्ति होती है। ये बालों को गिरने से रोकने में और बालों के गिरने की वजह की रोकथाम में भी मदद करता है।

प्रोटीन शेक :
प्रोटीन बालों को मजबूत और सुंदर बनाए रखने में एक अहम भूमिका निभाता है। आप घर में प्रोटीन बनाने के लिए केला, बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट, खजूर, ओट्स, फ्लैक्सीड का उपयोग कर सकते हैं।

चुकंदर का जूस :
चुकंदर के अंदर प्रचूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसका सेवन शरीर के अंदर हो रही आयरन की कमी को दूर करता है। साथ ही इसमें फोलेट और विटामिन सी भी पाया जाता है। जो गिरते बालों को रोकने और उन्हे मजबूत बनाने में सहायक है।

आलूबुखारा जूस :
आलूबुखारा में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे बालों के लिए बहुत कारगर साबित होते हैं। इसमें आयरन, विटामिन बी6, विटामिन सी और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो बालों को झड़ने से रोकने और और उनकी जड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें-बिस्किट, नमकीन या चिप्स नहीं, ये हैल्दी स्नैक्स खाएं, शरीर को देंगे पोषण

पालक का जूस :
पालक के जूस का सेवन करने से बालों में पतलेपन की समस्या दूर होती है। इसमें अधिक मात्रा में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MleUVh7

No comments:

Post a Comment