Friday, 26 August 2022

Sweet Potato Benefits: शकरकंद खाने के भी है कई फायदे, आंखों के लिए होता है फायदेमंद

Sweet Potato Benefits: शकरकंद का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी और बीटी कैरोटीन भरपूर पाया जाता है। साथ ही इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैगनीशियम, फोलेट और कॉपर जैसे तत्त्व पाए जाते है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। शकरकंद का सेवन करने से आंखों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते है शकरकंद का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

शकरकंद खाने के फायदे

1. आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों के लिए शकरकंद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद में बीटी कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो विटामिन ए में बदल जाता है। जिससे आंखों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही शकरकंद आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: मखाना का सेवन करने से दूर होती हैं महिलाओं की कई समस्याएं, हड्डियों को मिलती है मजबूती

2. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए शकरकंद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए शकरकंद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

यह भी पढ़े: आर्टिफिशियल स्वीटनर बन सकता है डायबिटीज का कारण: रिपोर्ट

4. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए शकरकंद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से खराब कोलेस्टॉल को कम करता है। साथ ही शकरकंद में पोटैशियम भी मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद करता है। जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/n2J4LxG

No comments:

Post a Comment