Friday, 26 August 2022

Chest Pain Home Remedies: अगर आप सीने के दर्द से है परेशान, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

Chest Pain Home Remedies: सीने में दर्द होने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीने में दर्द कुछ लोगों को बायीं तरफ तो कुछ को दायीं तरफ होता है। यह दर्द कई बार हल्का होता है, तो कई बार बहुत तेज होने लगता है। सीने में दर्द लोगों को अलग अलग कारणों की वजह से महसूस हो सकते है। सीने में दर्द होने पर कई बार हम इसे हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी समझकर परेशान हो जाते है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करने की भूल बिल्कुल भी न करें। डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

लेकिन अक्सर ज्यादातर लोगों में सीने में दर्द एसिडिटी से, बलगम से, खांसी या जुकाम होने से या सर्दी लगने से होता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों को अपना कर इस दर्द से राहत पा सकते है। तो आइए जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में जो इस दर्द से राहत दिलाने में मदद करते है

सीने के दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय

हल्दी वाला दूध
सीने के दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी वाला दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सीने में दर्द को ठीक करने के लिए गर्म हल्दी वाला दूध पीना एक अच्छा उपाय माना जाता है। हल्दी के एंटी बैक्टीरियल गुण सीने में बलगम से होने वाले दर्द को ठीक करने में मदद करता है। सुबह शाम गर्म हल्दी वाला दूध पीने से जल्द राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: क्या आप भी छाती में जमे कफ से हैं परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात

तुलसी
सीने के दर्द से राहत पाने के लिए तुलसी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सीने में होने वाले हल्के दर्द, भारीपन, दबाव को ठीक करने के लिए तुलसी के पत्तों को चबाना एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसके अलावा तुलसी का काढ़ा पीने से भी सीने के दर्द से राहत मिल सकती है।

लहसुन
सीने के दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लहसुन का सेवन करना सीने में दर्द के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। लहसुन में कई ऐसे तत्त्व पाए जाते है, हार्ट के लिए फायदेमंद होते है। सीने के दर्द से राहत पाने के लिए एक कप गुनगुने पानी में लहसुन का रास डालकर सेवन करें या फिर लहसुन के 3-4 टुकड़े भी चबा सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: क्या आप भी पेट में गैस बनने की समस्या से है परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nIQufFr

No comments:

Post a Comment