Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है। शरीर में खून की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती है और कई दिनों तक ऐसा रहने ने गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। शरीर में खून की कमी होने का मुख्य कारण आयरन की कमी होता है। हमारे स्वस्थ्य शरीर के लिए पोषक तत्वों के साथ-साथ आयरन भी जरूरी होता है, जो हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है।
शरीर में अगर आयरन की प्रॉब्लम आती है तो हीमोग्लोबिन तेजी से कम होने लगता है। जिसके चलते थकान-कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर इसे समय पर ध्यान नहीं दिया तो किडनी फेल होने के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता सामना। ऐसे में कुछ चीजों का सेवन करके आप खून की कमी को दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जो खून की कमी को पूरा करने में मदद करते है
खून की कमी को दूर करने वाले फूड्स
1. पालक
खून की कमी को दूर करने के लिए पालक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पालक में विटामिंस, आयरन, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में तेजी से खून की कमी को पूरा करने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: दही के साथ गुड़ मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, खून की कमी को करता है दूर
2. चुकंदर
खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो तेजी से शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
3. अनार
खून की कमी को दूर करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में खून बनाने के लिए एक जरूरी तत्व है। अनार का सेवन करने से शरीर में खून तेजी से बनता है।
यह भी पढ़े: कौंच के बीज के भी है कमाल के फायदे, वजन कम करने में होता है फायदेमंद
4. गुड़
खून की कमी को दूर करने के लिए गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करके शरीर में खून तेजी से बनता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GxvEA1J
No comments:
Post a Comment