Sunday, 28 August 2022

Cauliflower Side Effects: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए फूल गोभी का सेवन, फायदे की जगह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

Cauliflower Side Effects: फूल गोभी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। फूल गोभी ज्यादातर लोगों की फेवरेट सब्जी होती है। फूल गोभी के सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होती है। साथ ही इसमें विटामिंस, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं। लेकिन फूल गोभी का सेवन करना कुछ लोगों के सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, फूल गोभी का सेवन करने से कुछ लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन लोगों को फूल गोभी का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए

फूल गोभी खाने के नुकसान

1. थायरॉइड की समस्या हो सकती
जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या है, उन्हें भूलकर फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि फूल गोभी खाने से आपका T3 और T4 हार्मोन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े: भूलकर भी न करें इन फूड्स का सेवन, बढ़ सकता है यूरिक एसिड का खतरा

2. पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, उन्हें अधिक मात्रा में फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि फूल गोभी में रेफिनोज होता है, जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट हैं, जो आसानी से शरीर में नहीं टूटते। इसलिए, फूल गोभी के अत्यधिक सेवन से गैस और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

3. स्टोन की समस्या हो सकती
जिन लोगों के गाल ब्लैडर या किडनी में स्टोन है, उन्हें भूलकर फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि फूल गोभी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए फूल गोभी का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्टोन की समस्या और तेजी से बढ़ सकती है। साथ ही इसके सेवन से यूरिक एसिड की समस्या और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े: अनानास सेहत को फायदे जगह पहुंचा सकता है नुकसान, सेवन करने से पहले जानें लें इसके साइड इफेक्ट्स

4. रक्त के थक्के जमने की समस्या हो सकती
जो लोग खून गाढ़ा करने की दवा खा रहे हो, उन्हें भूलकर फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि फूल गोभी में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए फूल गोभी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर का खून धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/orRxw3f

No comments:

Post a Comment