Sunday, 3 July 2022

Health Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है मेथी का दाना, जानें इसके अन्य फायदे

Health Tips: आजकल के बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ज्यादातर लोग डायबिटीज बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज होने पर व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खासकर उन्हें अपनी डाइट में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में मेथी का दाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मेथी के दाने का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। मेथी का दाना कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं मेथी के दाने का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

मेथी के दाने के फायदे

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए मेथी के दाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मेथी का दाना कार्बोहाइड्रेट्स का अवशोषण करने में मदद करता है। इसके अलावा मेथी इंसुलिन का निर्माण करके बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। टाइप 2 डायबीटिज के मरीजों के लिए मेथी का दाना प्रभावी इलाज है।
यह भी पढ़े: पपीता बढ़े कोलेस्ट्रॉल और पाचन की समस्या को दूर करने में होता है फायदेमंद

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए मेथी के दाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मेथी के दाने में कई तरह के पॉलीफेनॉल्स के गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर में फैट को जमा होने से रोकने में भी मदद करते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने पाने के लिए मेथी के दाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मेथी के दाने में कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी भी मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7N8Y2rM

No comments:

Post a Comment