Sunday, 3 July 2022

Ash Gourd Juice: सफेद पेठे के जूस के हैं अनगिनत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक

Ash Gourd Juice: सफेद पेठे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। सफेद पेठा एक आम सब्जी है। सफेद पेठा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साथ ही सफेद पेठा में कई सारे पौष्टिक तत्व के गुण पाए जाते हैं। लेकिन सफेद पेठे के जूस पीने से भी सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। सफेद पेठा में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे कई पौष्टिक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सफेद पेठे के जूस पीने से वजन कम होता है। साथ ही इसे पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। तो आइए जानते हैं सफेद पेठे के जूस पीने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में

सफेद पेठे के जूस के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन को कम करने के लिए सफेद पेठे के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद पेठे में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है और इसमें पानी भी बहुत ज्यादा होता है जो वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: अखरोट खाने के है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों को करता है दूर

एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
एनर्जी को बढ़ाने के लिए सफेद पेठे के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद पेठे में विटामिन्स, कैल्शियम, जिंक, रिबोफ्लाविन और फॉस्फोरस के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में एनर्जी को बढ़ाने का काम करते है। साथ ही ये थकान को भी दूर करने में मदद करता है।

डिहाइड्रेशन को दूर करने में फायदेमंद
डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए सफेद पेठे के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद पेठे में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में होने वाले पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए सफेद पेठे के जूस का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: किडनी स्टोन के मरीजों के लिए वरदान है कुलथी की दाल, जानें इसके अन्य फायदे

तनाव को कम करने में फायदेमंद
तनाव को कम करने के लिए सफेद पेठे के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सफेद पेठे में कई विटामिन के गुण पाए जाते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही दिमाग को मजबूत बनाते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gdXiurO

No comments:

Post a Comment