Healthy Heart: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ज्यादातर हार्ट के बीमारी के शिकार हो रहे है। ज्यादातर कम उम्र वाले लोगों में ये समस्या देखने को मिलती है। हार्ट की बीमारी होने के कई वजह हो सकते है। इसलिए खुद को हमेशा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अपने हार्ट का ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए। हार्ट शरीर में खून के साथ ही ऑक्सीजन को सप्लाई करता है। स्वस्थ शरीर के लिए हार्ट का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आप हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में बदलाव लाएं और उन हेल्दी फूड्स को शामिल करें जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। तो आइए जानते है इन हेल्दी चीजों के बारे में
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने वाले फूड्स
फल
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना एक फल का सेवन करने से हार्ट स्वस्थ रहता है। क्योंकि फलों में एंटी ऑक्सीडेंट, फ्लैवनॉइड्स, पॉलीफेनोल और विटामिन आदि पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: इलायची वाली चाय में है कमाल के फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार
अखरोट
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। साथ ही अखरोट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
ओटमील
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ओटमील का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। ओटमील में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और हार्ट स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: रोजाना तुलसी के पत्ते के साथ काली मिर्च खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें इनके फायदे
ग्रीन टी
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते है जिसे कैटाचीन नाम से भी जाना जाता है, जो हार्ट स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pGQseb2
No comments:
Post a Comment