Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम और तेज धूप का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। गर्मियों के मौसम आते ही लोगों को स्किन से जुड़ी तमाम समस्या पैदा होने लगती है। गर्मियों में पसीना बहुत ज्यादा होता है। साथ ही कई प्रकार के फंगल इंफेक्शन भी हो जाते है। गर्मियों के मौसम में स्किन रैशेज एक आम समस्या होती है। लेकिन जो लोग इसके शिकार होते है उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रैशेज की वजह से खुजली बहुत ज्यादा होती है। साथ ही सूखने के बाद दर्द भी ज्यादा होता है। ऐसे में खुद को स्किन रैशेज से बचाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते है। ये घरेलू उपाय आपको इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। तो आइए जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में
गर्मियों में स्किन रैशेज से छुटकारा पाने के उपाय
एलोवेरा
स्किन रैशेज से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन पर पड़ने वाले रैशेज को दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल में ल्यूपियोल नामक फैटी एसिड पाया जाता है जो स्किन पर पड़ने वाले रैशेज में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए सोने के समय एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाए। ऐसा करने से आपको राहत जल्द ही मिलेगा।
यह भी पढ़े: उल्टी से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय, तत्काल मिलेगा आराम
कपूर और नारियल तेल
स्किन रैशेज से छुटकारा पाने के लिए कपूर और नारियल तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन पर पड़ने वाले रैशेज को दूर करने में मदद करता है। साथ ही रैशेज से स्किन पर होने वाली खुजली को दूर करने में मदद करता है। इसलिए कपूर को पीसकर उसमें नारियल तेल मिला लें फिर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आपको राहत जल्द ही मिलेगा।
नीम के पत्ते
स्किन रैशेज से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्ते का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन पर पड़ने वाले रैशेज को दूर करने में मदद करता है। नीम के पत्ते एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर होता है,स्किन एलर्जी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। प्रभावित हिस्से पर नीम का पेस्ट लगाने से स्किन रैशेज की समस्या से राहत मिलता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/afRXmYw
No comments:
Post a Comment