Monday, 16 May 2022

Skin Care Tips: अगर आप चेहरे पर लगाते है नारियल तेल, तो हो जाए सावधान, स्किन को पहुंचा सकता है नुकसान

Skin Care Tips: नारियल तेल से स्किन को कई फायदे मिलते हैं। नारियल के तेल में फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से नारियल का तेल एक सीरम की तरह काम करता है। चेहरे पर नारियल तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में नारियल का तेल इस्तेमाल करना चेहरे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा नारियल तेल लगाने से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो सकती है। इसलिए चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल कम करें। तो आइए जानते हैं चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान


1. एलर्जी की समस्या हो सकती

चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि नारियल तेल गर्म होता है। जिसकी वजह से गर्मियों के मौसम में स्किन पर ज्यादा नारियल तेल का इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़े: जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शेक पीने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनके साइड इफेक्ट्स

2. चेहरे को ऑयली बनाता

चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने से ऑयल बढ़ता है, जिसकी वजह से चेहरा ऑयली दिखाई देता है। ऑयली होने की वजह से चेहरा चिपचिपा रहता है और धूल मिट्टी भी चेहरे पर चिपकती रहती है। जिससे स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती हैं।

3. चेहरे पर बाल की समस्या हो सकती

चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर बाल होने की समस्या हो सकती है। क्योंकि चेहरे पर ज्यादा नारियल तेल का इस्तेमाल करने की वजह से चेहरे पर बाल हो सकते हैं। इसलिए स्किन पर नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़े: शहद फायदे की जगह आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

4. पिंपल्स की समस्या हो सकती

चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पिंपल्स की समस्या हो सकती है। क्योंकि चेहरे पर अधिक मात्रा में नारियल का तेल लगाने से पिंपल्स की समस्या होने लगती है। नारियल तेल गर्म होता है और स्किन को ऑयली बनाता है, जिसकी वजह से पिंपल्स निकलने लगते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/o94dNyB

No comments:

Post a Comment