Monday, 16 May 2022

Fatty Liver: क्या सुबह उठते ही आंखों में बनी रहती है सूजन तो ये हो सकते हैं फैटी लिवर का संकेत, जानिए

Fatty Liver: लिवर बॉडी का एक महत्वपूर्ण पार्ट होता है, जिसका स्वस्थ रहना अति आवश्यक होता है, ये हमारे बॉडी से सभी प्रकार के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है। लिवर के आस -पास के क्षेत्रों में फैट की मात्रा पहले से एकत्रित रहती है, वहीं इनकी मात्रा यदि 10 गुना ज्यादा बढ़ जाती है तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। फैटी लिवर की समस्या होने पर बॉडी को कई प्रकार कि दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं ये कैंसर से लेकर अन्य बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाने का काम करता है।
इसके लक्षणों कि बात करें तो पेट में दर्द के साथ सूजन, स्किन में काले धब्बों के साथ इनका पीला पड़ जाना, हथेलियों का लाल पड़ जाना, इसे के साथ ऊँगली में दर्द होने के साथ-साथ सूजन का बने रहना। ये सारे लक्षण फैटी लिवर बढ़ने के कारण हो सकते हैं।

 

फैटी लिवर के कारण आ सकती है आंखों में और इसके नीचे अत्यधिक सूजन
कई बार ऐसा होता है आंखों के नीचे सूजन की समस्या बनी रहती है, इन्हें हम आम समझ के अनदेखा कर देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फैटी लिवर के कारण भी आंखों में बहुत ही ज्यादा सूजन की समस्या हो जाती है। वहीं यदि आंखों में होने वाली सूजन जल्द समाप्त नहीं हो रही है और सो के उठने पर दिन-प्रतिदिन ये समस्या बनी रहती है तो ये फैटी लिवर के कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पीठ दर्द का किडनी से है गहरा संबंध, जानिए पीठ में कहां दर्द होने पर हो सकती हैं समस्याएं

फैटी लिवर के पेशेंट्स डाइट में किन चीजों को शामिल कर सकते हैं
फैटी लिवर के पेशेंट डाइट में विटामिन सी युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं, वे डाइट में विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, गुड फैट, कैल्शियम आदि सारी चीजों को एकत्रित कर सकते हैं, फैटी लिवर पेशेंट्स के लिए आंवला, नींबू ये सारी चीजें बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: लीवर के लिए खराब हो सकती हैं ये चीजें

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jWRPM2B

No comments:

Post a Comment